Author: Sumesh Sharma

  • ट्रिपल मर्डर केस; माता-पिता ने ही बच्चियों को उतरा था मौत के घाट; एस.एस.पी भुल्लर

    ट्रिपल मर्डर केस; माता-पिता ने ही बच्चियों को उतरा था मौत के घाट; एस.एस.पी भुल्लर

    ट्रिपल मर्डर केस; माता-पिता ने ही बच्चियों को उतरा था मौत के घाट; एस.एस.पी भुल्लर

     

    जालन्धर:-  जालन्धर के थाना मक़सूदा के अंतर्गत आते कानपुर से सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मोत हो गई थी व उनके शव घर के बाहर ट्रंक में से मिले थे। पुलिस ने बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था ओर बच्चियों के माता-पिता को हिरासत में लिया था।

    जालंधर के एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने आज दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बच्चियों के माता-पिता ने ही बच्चियों को मौत के घाट उतारा है उन्होंने बताया कि पिता का कहना है कि गरीबों के कारण वह बच्चियों का पालन पोषण नहीं कर पा रहा था जिस कारण उसने अपने पांच बच्चों में से तीन लड़कियों को फसलों में इस्तेमाल की जाने वाली वाली कीटनाशक दवाई को दूध में मिलकर बच्चियों को पिला दिया और बाद में उन्हें संदूक में बंद कर दिया। भुल्लर ने बताया कि माता-पिता को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।

  • बड़ी राहत! 2 हजार का नोट बदलवाने की डेडलाइन आगे बढ़ी

    You are currently viewing बड़ी राहत! 2 हजार का नोट बदलवाने की डेडलाइन आगे बढ़ी

    बड़ी राहत! 2 हजार का नोट बदलवाने की डेडलाइन आगे बढ़ी

     

    •  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट बदलवाने और जमा कराने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. केंद्रीय बैंक ने शनिवार को बताया कि अब दो हजार के नोट 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक बदले जाएंगे. 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने की प्रक्रिया खत्म होने पर इसके रिव्यू के आधार पर फैसला किया गया कि इसे आगे खिसकाया जाए. पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 थी.

    एक सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक चलन से हटाए गए 2,000 रुपये मूल्य के कुल 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी. आरबीआई ने लोगों से 2,000 हजार रुपये के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने की अपील की थी.

  • जानें किस जगह ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें,जांच में जुटी पुलिस…

    You are currently viewing जालंधर में ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें

    जानें किस जगह ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें,जांच में जुटी पुलिस…

    जालंधर शहर में पठानकोट हाईवे की तरफ मकसूदां में आते कानपुर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 3 सगी बहनों की लाशें घर के बाहर ही एक लोहे के ट्रंक में बंद मिली। तीनों बहनें रविवार रात 8 बजे से लापता थीं।

    तीनों के लापता होने की मकान मालिक ने रात 11 बजे पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ ढूंढा भी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला था।

    सुबह लोगों ने जिस घर से बच्चियां गायब थी, उसी के पास बाहर एक ट्रंक पड़ा देखा। लोगों ने जब ट्रंक खोल कर देखा तो उसमें तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थीं। जिन बच्चियों की लाशें मिली हैं, उनमें 9 साल की अमृता कुमारी, 7 साल की साक्षी और 4 साल की कंचन शामिल है।

    थाना मकसूदां के ASI हरबंस सिंह ने बताया कि सुशील मंडल और मंजू मंडल के 5 बच्चे हैं। रविवार को दोनों काम पर चले गए थे। रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। उन्होंने रात में ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की। पिता ने कहा कि वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम पर गए थे।

    मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि बच्चियों का पिता नशे का आदी है । शराब के नशे में चूर रहता है और उसी ने यह हत्याएं की हैं। पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चियों की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

    इस बारे में SP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लो ने बताया कि बच्चियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरूआती जांच में यह मर्डर नहीं लग रहा है। संभावना लग रही है कि बच्चियां घर पर अकेली थी। ऐसा हो सकता है कि वह खेलते हुए ट्रंक में बैठ गई और ऊपर से ढक्कन बंद हो गया। जिसके बाद ढक्कन नहीं खुला और उनकी मौत हो गई।

  • Bharat में WhatsApp ने लिया एक्शन 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

    Bharat में WhatsApp ने लिया एक्शन 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

     

    नई दिल्ली : मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि अगस्त में उसने 74,20,748 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया।

    इनमें से लगभग 35,06,905 अकाउंट पर बिना किसी शिकायत के स्‍वयं संज्ञान लेते हुये बैन लगाया गया। देश में 50 करोड़ से अधिक यूजरों वाले लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अगस्त में रिकॉर्ड 14,767 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं, और 71 पर कार्रवाई की गई।

    कंपनी के अनुसार, रिपोर्ट में यूजरों से प्राप्त शिकायतों और व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ उसके प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए व्हाट्सएप की अपनी निवारक कार्रवाइयों का विवरण शामिल है।

    इसके अलावा, कंपनी को अगस्त में देश में शिकायत अपीलीय समिति से केवल एक आदेश मिला जिसका उसने अनुपालन किया।

  • देश की जनता जल्द ही मिलने वाली यह सुविधा; घंटे के बजाय अब 20 मिनट में पहुंच सकेंगे Delhi के IGI Airport ; नितिन गडकरी 

    देश की जनता जल्द ही मिलने वाली यह सुविधा; घंटे के बजाय अब 20 मिनट में पहुंच सकेंगे Delhi के IGI Airport ; नितिन गडकरी

     

     

    नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज)-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में अधिक समय लगने की समस्या से निजात मिलने वाली है। उक्त जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी। गडकरी ने बताया कि अर्बन एक्सटेंशन रोड ll को दो से तीन महीनों में खोल दिया जाएगा। इस रोड के खुलने के बाद एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा।

    New Expressway दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, इतने दिनों के बाद शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे, ये होगी खासियत

    चेक गणराज्य के प्राग में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, यूईआर-2 आईजीआई टी-3 हवाई अड्डे तक यात्रा के समय को दो घंटे के बजाय 20 मिनट (दिल्ली में कुंडली सीमा से) तक लाएगा। हमने एक और सुरंग वाली सड़क बनाई है जो हवाई पट्टी के नीचे से आईजीआई हवाई अड्डे के टी3 तक जाती है। पानीपत के बाद दिल्ली आते समय एक रिंग रोड है। उसके बाद दिल्ली में UER 2 नाम से एक नई रिंग रोड बनाई गई है। यह अगले दो से तीन महीने में खुल जाएगा। इस सड़क के बनने के बाद आप दो घंटे की जगह सिर्फ 20 मिनट में सीधे टी3 एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

    यूईआर 2 की विशेषताएं
    -यूईआर 2 की लंबाई 29 किमी है। यह आठ लेन का एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन पूरी तरह से स्वचालित होगा। संपूर्ण परियोजना एक कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) से सुसज्जित होगी।
    -इससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों की आईजीआई एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
    -हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे हरसरू के पास पटौदी रोड (SH-26) और बसई के पास फर्रुखनगर (SH-15A) को पार करेगा।
    -यह गुड़गांव सेक्टर-88 (बी) और भारथल में यूईआर 2 के पास दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन को भी पार करेगा। एक्सप्रेसवे ग्लोबल सिटी को गुरुग्राम के सेक्टर 88, 83, 84, 99, 113 से होते हुए द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ेगा।

  • गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए राहुल गांधी ,लंगर हाल में पहुंच की बर्तन धोने की सेवा..

     गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए राहुल गांधी ,लंगर हाल में पहुंच की बर्तन धोने की सेवा..

     

     

    अमृतसर -कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। निजी दौरे पर यहां आए राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा हुआ था। राहुल गांधी का यह दाैरा निजी है और इसमें किसी नेता को शामिल होने से मना कर दिया गया था। राहुल ने लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा भी की। वहीं, अकाली दल की नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचीं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर से लोग यहां पर माथा टेकने आते हैं और यहां पर खुशियां प्राप्त करते हैं।

    आज राहुल गांधी के अमृतसर पहुंचने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुरु घर में तो कोई भी आ सकता है लेकिन राहुल गांधी के पिता व उनकी दादी ने जो सिखों पर अत्याचार किया है उसे भी उन्हें याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब का चहुंमुखी विकास कर सकती है।

  • भारतीय स्टेट बैंक रीजन 4 ने जालन्धर में AGI INFRA शाखा खोल कर किया अपनी शाखा का विस्तार

    भारतीय स्टेट बैंक रीजन 4 ने जालन्धर में AGI INFRA शाखा खोल कर किया अपनी शाखा का विस्तार

    MBD WEB NEWS जालन्धर ( सुमेश शर्मा) भारतीय स्टेट बैंक रीजन 4 ने अपनी शाखाओं में वृद्धि करते हुए जालन्धर में AGI INFRA में नई शाखा खोल लोगों को बेहतर सुविधायों देने का वायदा करते हुए अपनी एक और शाखा का शुभारंभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लुधिआना मॉड्यूल के डिप्टी जनरल मैनेजर श्री विश्वनाथ यादव के द्वारा किया गया इस मौके पर उन्होंने कहाँ की बैंक ने हमेशा ही अपने ग्राहकों की समृद्धि के लिए अच्छे तरीके से सेवा की है और सभी सम्मानित ग्राहकों को हमेशा संतुष्ट रखा है ।

    इसी क्रम में रीजन 4 के असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्री कृष्ण सिंह जी ने वर्तमान में चल रहे भारतीय स्टेट बैंक की महत्वपूर्ण बैंकिंग योजनाओं के बारे में अपने ग्राहकों को विस्तार में बताया उनके सुझावों भी लिए और उनसे कई सारे ग्राहक सेवा के मुद्दों पर चर्चा भी की जिससे की शाखा की ग्राहक सेवा और भी बेहतर हो सके ।

    कार्यक्रम अंत मे हाल ही में संपन्न में विश्व पर्यावरण दिवस के संदर्भ में उनसे अपील भी की कि पौधारोपण करके अपने शहर के वातावरण को स्वच्छ और बेहतर बनाया जाए। इस मौके पर रीजनल आफिस की तरफ से चीफ मैनेजर श्री हरदीप सिंह ग्रेवाल, श्री संतोष कुमार, श्री संदीप सिंह, शाखा प्रबधक श्रीमती चरणजीत कौर, अवनीत कौर, विशाल कुमार, नीतीश भगत, AGI इंफ़्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुखदेव सिंह एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे

  • जानें किस जगह खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायु्क्त से की बदसलूकी, गुरुद्वारे में जाने से रोका

    जानें किस जगह खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायु्क्त से की बदसलूकी, गुरुद्वारे में जाने से रोका

     

     

    एडिनबर्ग  : आतंकी निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव अभी चल ही रहा था कि स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को एक गुरुद्वारे में जाने से खालिस्तानियों ने रोक दिया। विक्रम दोरईस्वामी गुरुद्वारा कमेटी के बुलावे पर लंगर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए, लेकिन जैसे ही उनकी कार गुरुद्वारे के मेन गेट पर पहुंची, 3-4 कट्टरपंथी सिखों ने उन्हें गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया और नारेबाजी करने लगे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुद्वारे में लंगर की तैयारी पूरी हो चुकी थी और हॉल में टेबल वगैरह भी लग चुकी थी। लेकिन जैसे ही भारतीय उच्चायुक्त वहां पहुंचे, कुछ सिख कट्टरपंथी उनके साथ बदसलूकी करने लगे। एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सिख कट्टरपंथियों ने भारतीय उच्चायुक्त की कार के दरवाजे को भी खींचा। थोड़ी ही देर में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुराईस्वामी ने अपने ड्राइवर को वहां से निकलने का आदेश दिया और वह कार्यक्रम में शामिल हुए बिना गुरुद्वारे के गेट से ही वापस चले गए। हैरानी की बात यह है कि वह गुरुद्वारे की कमेटी के बुलावे पर ही वहां गए थे, लेकिनवहां उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।

  • महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

    महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

     

    महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फाइल फोटो

    महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. बिल में लोकसभा के साथ-साथ राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ अब यह कानून बन गया है. हाल ही में खत्म हुए संसद के विशेष सत्र के दौरान मोदी सरकार की ओर से इस बिल को संसद की पटल पर रखा गया था. बिल पर चर्चा के बाद दोनों सदनों की मंजूरी भी मिल गई थी जिसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया था. बिल में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

    संसद से पास महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजे जाने से पहले गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिल पर दस्तखत किए थे. लोकसभा की ही तरह राज्यसभा में इस संविधान संशोधन विधेयक को विशेष सत्र के दौरान करीब-करीब आम सहमति पारित किया गया था. पहले भी इस बिल को कई बार संसद में पेश किया गया था, लेकिन तब राजनीतिक दलों की आम सहमति नहीं बन पाई थी.

    महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी जरूर मिल चुकी है लेकिन इस कानून के प्रभाव में आने में अभी समय लगेगा क्योंकि अगली जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होगा उसके बाद ही आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. कयास लगाया जा रहा है कि 2029 में यह कानून लागू हो सकता है.

    कांग्रेस ने बिल को बताया जुमला

    महिला आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि यह क जुमला है क्योंकि बीजेपी सोचती है कि लोग वोट देंगे और कुछ समय बाद वादों को भूल जाएंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि यह विधेयक साल 2034 तक लागू नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह कोई नया नहीं है क्योंकि राजीव गांधी 73वां और 74वां संशोधन लेकर आए थे और पंचायत निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया था.

    खरगे का दावा बीजेपी ने किया था विरोध

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब राजीव गांधी 33 फीसदी आरक्षण लेकर आए थे तब बीजेपी ने इसका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि एक सदन में तो बिधेयक के पक्ष में बहुमत था लेकिन दूसरे सदन में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसका विरोध किया था जिसके बाद बिल गिर गया था.

    बता दें कि जिस समय इस बिल को लोकसभा और फिर राज्यसभा में पेश किया गया उसी समय से कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां खुद को इसका श्रेय देने में भी पीछे नहीं रही है. एनसीपी समेत अलग-अलग पार्टी के नेता राज्यों में अपनी सरकार का हवाला देते हुए महिला आरक्षण का श्रेय लेते हुए नजर आए हैं.

  • पितृ पक्ष शुरू, घर में बिलकुल भी ना लाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान

    पितृ पक्ष शुरू, घर में बिलकुल भी ना लाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान
    साल 2023 में पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर, 2023 शुक्रवार के दिन से हो रही है. पितृ पक्ष 15 दिन तक चलते हैं. अश्विन मास की अमावस्या तिथि को पितृ पक्ष समाप्त हो जाते हैं यानि 14 अक्टूबर, 2023 को पितृ पक्ष के दौरान हमें बहुत ही चीजों का ध्यान रखना चाहिए और सावधान रहना चाहिए. ऐसी बहुत सी चीजें और ऐसे बहुत से काम होते है जो पितृ पक्ष में करना वर्जित होता है. आइये जानते हैं कौन-सी वो चीजें हैं जिन्हें पितृ पक्ष में घर लाना या खरीदना शुभ नहीं होता है.

    पितृ पक्ष में घर ना लाएं ये चीजें

    नए कपड़े : पितृ पक्ष में हमें इस बात का बहुत ज्यादा ख्याल रखना चाहिए कि हमें नए कपड़े या नए वस्त्र नहीं खरीदने चाहिए. पितृपक्ष में कपड़ों का दान किया जाता है. ऐसा करने से हमारे पितृ खुश होते हैं. वहीं अगर आप पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदते हैं तो इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है.

    घर और जमीन ना खरीदें : पितृ पक्ष में किसी भी नई चीज को खरीदने पर मनाही होती है. ऐसा माना जाता है किसी भी शुभ काम को इस दौरान नहीं करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है अगर पितृ पक्ष में आप घर और जमीन खरीदते हैं तो आपको उससे सुख की प्राप्ति नहीं होती. तो इस बात का ख्याल रखें और पितृ पक्ष में इन चीजों को ना खरीदें.

    मांस मदिरा का सेवन ना करें : पितृ पक्ष में मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. पितृ पक्ष में किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने पर मनाही है. ऐसा करने से घर में कलेश और कलह बढ़ती है.

    लोहे का सामान ना खरीदें : पितृ पक्ष के दौरान हमें लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी आएगी और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी. हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए और पितृ पक्ष में लोहा नहीं खरीदना चाहिए