Author: Sumesh Sharma

  • भारत सरकार की सख्ती के बाद अब कनाडा को याद आई भारत से रिश्तों की अहमियत

    भारत सरकार की सख्ती के बाद अब कनाडा को याद आई भारत से रिश्तों की अहमियत

     

    आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर दिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत-कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के बिना इंडो-पैसिफिक में रणनीति अधूरी है.

    कहीं घाटा न हो जाए... कनाडा को अब याद आई भारत से रिश्तों की अहमियत

    भारत की सख्ती के बाद कनाडा घुटनों पर आ गया है. कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने भारत से रिश्तों को जरूरी बताया है. उन्होंने कहा है कि भारत से रिश्ते हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. भारत के बिना इंडो-पैसिफिक में रणनीति अधूरी है, क्योंकि भारत ही इंडो-पैसिफिक में सैन्य मजबूती देता है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद से भारत-कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है.

    साझेदारियों को आगे बढ़ाना जारी रखेगा कनाडा- रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर का कहना है कि कनाडा निज्जर की हत्या की जांच जारी रहने तक इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसी साझेदारियों को आगे बढ़ाना जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध तनावपूर्ण हुए हैं, लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि हम कानून की रक्षा करें और अपने नागरिकों की रक्षा करें.

    ब्लेयर ने कहा कि इंडो-पैसिफिक रणनीति अभी भी हमारे लिए बेहद जरूरी है और इससे क्षेत्र में सैन्य उपस्थिति में तेजी आई है. हमारी आगे की गश्त क्षमताओं के लिए प्रतिबद्धताएं बढ़ी हैं. इंडो-पैसिफिक रणनीति सैन्य प्राथमिकताओं के लिए 5 सालों में 492.9 मिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान देती है.

    ट्रूडो के आरोपों पर बढ़ा भारत-कनाडा के बीच विवाद

    इससे पहले पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है.पीएम ट्रूडो के बयान के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि भारत और कनाडा दोनों ने एक दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया. इस बीच भारत ने कनाडा की ओर से लगाए सभी आरोपों को खारिज कर दिया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रूडो झूठ बोल रहे हैं. उनके बयान भ्रामक हैं. ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को 45 साल के निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

  • Asian Games से भारत के लिए आई अच्छी खबर, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता गोल्ड

    Asian Games से भारत के लिए आई अच्छी खबर, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता गोल्ड

     

     

    हांगझोउ : एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। शूटिंग इवेंट में ये सोने का तमगा हासिल हुआ। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर यह कारनामा किया। भारत ने कुल 1893.7 का स्कोर किया, जो पिछले महीने बाकू विश्व चैम्पियनशिप में चीन द्वारा बनाए गए पिछले विश्व रिकॉर्ड स्कोर से 0.4 अंक अधिक है। इस इवेंट के बाद चीन ने एशियन रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड चार्ट पर भी अपना स्थान खो दिया।

    इसी के साथ रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर सभी तीन भारतीय निशानेबाज अब फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और तीन व्यक्तिगत पोडियम स्थानों के लिए पांच अन्य के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

    क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरे पायदान पर रहे रुद्राक्ष 632.5 अंक के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले शूटर रहे। उनके बाद ऐश्वर्या 631.6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं दिव्यांश कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव की तुलना में अधिक इनर 10 के कारण कट हासिल करने में सफल रहे। उनका अंतिम स्कोर 629.6 था।

    भारत को इसके बाद एक और मेडल मिला। रोइंग की मेन्स-4 स्पर्धा में जसविंदर, आशीष, पुनीत और आशीष ने ब्रॉन्ज जीता। रोइंग में भारत के बलराज पंवार मेडल से चूक गए। मेन्स सिंगल्स स्कल्स फाइनल में बलराज चौथे नंबर पर रहे। चीन ने इस इवेंट का गोल्ड, जापान ने सिल्वर और हॉन्ग कॉन्ग ने ब्रॉन्ज जीता।

    भारत ने पहले दिन जीते थे 5 पदक
    इन खेलों में भारत ने दमदार शुरुआत की और स्पर्धा के पहले ही दिन रविवार को 5 पदक अपने नाम कर लिए। स्टार शूटर मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को पहला पदक दिलाया। शूटिंग में एक और मेडल मिला जबकि रोइंग में देश को 3 पदक अभी तक मिल चुके हैं।

  • भारत सरकार ने कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

    भारत सरकार ने कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

     

    OCI Cards: कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं रद करने के बाद भारत अब खालिस्तानियों पर सख्त हो गया है. भारत अब कनाडा, UK और अमेरिका के खालिस्तानियों का OCI कार्ड रद होगा, जो विदेश में रहकर एंटी-इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं. भारतीय संस्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जानिए क्या होता है OCI कार्ड

    कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

    भारत कनाडा में रहने वाले खालिस्‍तानियों के ओवरसीज़ सिटीज़न ऑफ़ इंडिया कार्ड रद करेगा.

    भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद कराना के पीएम जस्टिन ट्रूडो बैकफुट पर हैं. भारत जवाब कार्रवाई कर रहा है. इस मामले में भारत ने कई एक्शन लिए हैं. कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं रद करने के बाद भारत अब खालिस्तानियों पर सख्त हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब कनाडा, UK और अमेरिका के खालिस्तानियों का OCI कार्ड रद होगा, जो विदेश में रहकर एंटी-इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं. भारतीय संस्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

    जानिए क्या होता है OCI कार्ड, कब और कैसे इसे शुरू किया गया, कार्ड होल्डर को कौन-कौन से अधिकार मिलते हैं और भारत में उन पर कौन सी पाबंदियां लागू होती हैं.

    क्या है OCI कार्ड?

    OCI का मतलब है, ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया. यह कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में अनिश्चितकाल के लिए रहने और यहां काम करने की अनुमति देता है. आसान भाषा में समझें तो विदेश में बसकर वहां की नागरिकता ले चुके भारतीय लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया के कई देशों में ऐसी दोहरी नागरिकता लेने के नियम हैं.

    कब और कैसे शुरू हुआ यह कार्ड?

    भारतीय नागरिकता क़ानून कहता है कि अगर कोई इंसान दूसरे देश की नागरिकता ले लेता है तो उसे भारतीय नागरिकता छोड़नी होगी. तब कई हजारों लोग ऐसे थे जो दूसरे देश की नागरिकता ले चुके थे, लेकिन भारत से जुड़ाव बना हुआ था. ऐसे में इन्हें भारत आने के बाद बार-बार वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता था.

    भारतीय मूल के लोगों की इस समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार ने 2003 में PIO कार्ड की शुरुआत की, जिसका मतलब था पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन. इसे 10 साल के लिए जारी किया जाता था, लेकिन 2006 में प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर भारत सरकार ने ऐसे लोगों को OCI कार्ड देने की घोषणा की. इसके बावजूद दोनों कार्ड चलन में रहे, लेकिन 2015 में पीआईओ कार्ड को खत्म करके OCI कार्ड को बरकरार रखा गया.

    कौन पा सकता है OCIकार्ड?

    यह कार्ड उन लोगों को जारी होगा जो भारत के नागरिक रह चुके हैं या उनके माता-पिता भारतीय नागरिक रहे हों. कार्ड जारी करने के बाद भारत उस कार्ड होल्डर को यहां जीवनभर काम करने और हर तरह के आर्थिक लेन-देन करने की परमिशन देता है. यही वजह है कि यह कार्ड लाइफटाइम वैलिड रहता है. कार्डधारक को भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती.

    कार्ड धारक क्या कर सकते हैं, क्या नहीं?

    OCI कार्डधारक को लेकर कुछ खास निर्देश जारी किए गए हैं. आम भारतीयों की तरह उनके पास कई अधिकार होते हैं, लेकिन कुछ काम करने की मनाही होती है. जैसे- वो चुनाव नहीं लड़ सकते. भारत में वोटिंग नहीं कर सकते. संवैधानिक पद पर काम या सरकारी नौकरी नहीं कर सकते. खेती योग्य जमीन नहीं खरीद सकते.

  • ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल..

    ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल..

     

     

    टिहरी : टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल के अंदर कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं। इन दरारों से लोगों में डर पैदा हो गया है। टनल में पड़ी दरारों की शिकायत चंबा के लोगों ने बीआरओ के अधिकारियों से भी की है। इस टनल में कई जगहों पर दरारें पड़ने के साथ ही दरारों से पानी भी टपकने लगा है। टनल के ऊपर बने मकानों में भी दरारें पड़ी हैं।

    इतना ही नहीं सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के समय में होती है। स्थानीय लोगों ने टिहरी डीएम से बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भू वैज्ञानिकों से भी जांच कराने की मांग की है। जब ये टनल 2019 में बनाई जा रही थी, उस समय टनल के ऊपर बसे और मैठीयान के अलावा मंजुड़ गांव के कई परिवारों के घरों में दरार पड़ी गई थी। टनल बनने के बाद दरार पड़ने लगी हैं।

    टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारियों से जांच करवाने के लिए कहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • 2024 तक बाजार में आएगीभारत मे बनी पहली चिप, ISM के तहत माइक्रोन टेक्नोलॉजी प्लांट का काम शुरू

      2024 तक बाजार में आएगीभारत मे बनी पहली चिप, ISM के तहत माइक्रोन टेक्नोलॉजी प्लांट का काम शुरू

     

    नई दिल्ली : मेड इन इंडिया आईफोन से लेकर मेड इन इंडिया लैपटॉप तक, आने वाले समय में भारत सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अपनी छाप छोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सेमी-कंडक्टर के क्षेत्र में ग्लोबल प्लेयर बनने की ओर एक बड़ा कदम गुजरात में उठाया गया है। जहां पर माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) के भूमि पूजन के साथ प्लांट का काम शुरू हो गया है और प्लांट का कंस्ट्रक्शन टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किया जा रहा है।

    भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने के उद्देश्य के तहत देश में माइक्रोन टेक्नोलॉजी देश में चिप उत्पादन करने वाली पहली कंपनी होगी। शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात के साणंद (Sanand) में सेमीकंडक्टर टेस्टिंग एंड एसेंबलिंग प्लांट का भूमि पूजन किया गया। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्लांट में काम शुरू होने के बाद पहली चिप दिसंबर 2024 तक रोल आउट होगी। कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी भी शेयर की गई कि इस प्लांट के जरिए लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए हायरिंग भी स्टार्ट कर दी गई है।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के तीन महीने बाद इस प्लांट का काम शुरू हो गया है। इस साल जून 2023 में PM Modi ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रोन के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और देश में सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने के लिए माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। अब महज तीन महीने बाद ही माइक्रोन अपना प्लांट शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि कंपनी का प्रस्तावित निवेश 2.75 अरब डॉलर है, यह भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत सबसे बड़ा निवेश है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 राज्यों को दी बड़ी सौगात, 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; कहा- वो दिन दूर नहीं जब…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 राज्यों को दी बड़ी सौगात, 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; कहा- वो दिन दूर नहीं जब…

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 11 राज्यों के विभिन्न गंतव्यों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में पहले से ही 25 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और अब 9 और ट्रेनें जोड़ी गई हैं। वह दिन दूर नहीं, जब ये ट्रेन देश के सभी हिस्सों को जोड़ेगी। रेल मंत्रालय ने आज यहां बताया कि ये नई वंदे भारत ट्रेनें देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं।

    जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई वे – उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा – चेन्नई (बारास्ता रेनिगुंटा) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तथा जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों – राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा,झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी के साथ साथ पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इनमें 1,11,00,000 से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। जिस रूट पर ट्रेनों को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दी है उस पर वर्तमान में सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे तेज़ होंगी।

    ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी। मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे तेज़ होंगी। हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस 2.5 घंटे से अधिक, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक तथा रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस करीब एक एक घंटे की बचत करेंगी। जबकि उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे का समय बचाएगी।

    देश भर में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थस्थल के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

    रेल मंत्रालय के अनुसार इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत से देश में रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत होगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं और कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें आम लोगों, पेशेवरों, व्यापारियों, छात्र समुदाय और पर्यटकों को यात्रा के आधुनिक, त्वरित और आरामदायक साधन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।

  • राहुल गांधी ने की महिला आरक्षण  बिल को दिया बड़ा बयान ; कहा ,तुरंत लागू करे सरकार, OBC कोटा न हाेेने पर जताया अफसोस

    राहुल गांधी ने की महिला आरक्षण  बिल को दिया बड़ा बयान ; कहा ,तुरंत लागू करे सरकार, OBC कोटा न हाेेने पर जताया अफसोस

     

     

    नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर परिसीमन और जनगणना के खंड को हटाकर महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की, और यह भी कहा कि यह अफसोसजनक है कि विधेयक के भीतर ओबीसी कोटा शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए।

    यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, कुछ दिन पहले संसद के विशेष सत्र की घोषणा की गई थी और बहुत धूमधाम से हम पुरानी संसद से नए संसद भवन में स्थानांतरित हुए।

    कांग्रेस नेता ने कहा, हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सत्र का मुख्य फोकस क्या है। महिला आरक्षण विधेयक बहुत अच्छा है, लेकिन हमें दो फ़ुटनोट मिले कि जनगणना और परिसीमन उससे पहले किए जाने की ज़रूरत है। इन दोनों में वर्षों लगेंगे। सच्चाई यह है कि आरक्षण आज लागू किया जा सकता है, यह कोई जटिल मामला नहीं है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं करना चाहती।

    कांग्रेस नेता ने कहा, सरकार ने इसे देश के सामने पेश किया है लेकिन इसे अब से 10 साल बाद लागू किया जाएगा। कोई नहीं जानता कि इसे लागू भी किया जाएगा या नहीं। यह ध्यान भटकाने वाली रणनीति है। उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में एक संस्था और सरकार चलाने वाले कैबिनेट सचिव और सचिव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी के लिए बहुत काम करते हैं, तो 90 में से केवल तीन ओबीसी समुदाय से हैं, क्यों? मैंने बजट से एक विश्लेषण किया था। वे ओबीसी, आदिवासी और दलितों का कितना बजट नियंत्रित करते हैं। ओबीसी अधिकारी बजट का 5 प्रतिशत ही नियंत्रण करते हैं।

    उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, वह ओबीसी और उनके गौरव के बारे में बात करते हैं। जब मैंने बात की तो उनकी प्रतिक्रिया दिलचस्प थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारा प्रतिनिधित्व है। क्या ओबीसी की आबादी केवल 5 प्रतिशत है। अगर सच है, तो मैं स्वीकार कर रहा हूं और अगर सच नहीं है तो मैं इसका पता लगाऊंगा।

    उन्होंने यह भी कहा, लोकसभा को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है, क्या वे कोई निर्णय लेते हैं, क्या वे कानून बनाने में भाग लेते हैं, इसका जवाब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, सांसद मंदिरों में मूर्तियों की तरह हैं और उनके पास कोई शक्ति नहीं है और सरकार चलाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी समुदाय के युवाओं को भी यही समझने की जरूरत है।

    राहुल गांधी ने मांग की, जनगणना और परिसीमन को हटाया जाना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने चाहिए, जो हमने उठाए थे। उन्होंने कहा, जाति जनगणना भी करें। प्रधानमंत्री को भारत के 90 अधिकारियों पर स्पष्टीकरण देना होगा और केवल तीन ही ओबीसी क्यों हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस बात का अफसोस है कि कांग्रेस ने विधेयक में ओबीसी कोटा शामिल नहीं किया, राहुल गांधी ने कहा, हां, मुझे इसका 100 प्रतिशत अफसोस है।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण; शहीदों के परिवार को सौंपा एक-एक करोड़ का चेक

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण; शहीदों के परिवार को सौंपा एक-एक करोड़ का चेक

     

     

    जालंधर : जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को पीएपी और पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 2999 पुलिस जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री को सलामी दी। इस दौरान मान ने शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिवारों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का रंग दिखना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में नवनियुक्त कांस्टेबलों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थीं, लेकिन अब लोगों से जुड़े समारोह होते हैं। पहली बार 2999 सिपाहियों की परेड कराई गई है, जिनमें 1098 महिला पुलिस और 1901 लड़के शामिल हैं। युवाओं ने सैन्य स्तर की पासिंग आउट परेड की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्ती का दौर जारी है, अभी तो शुरुआत हुई है। हर साल पंजाब पुलिस को अपडेट किया जाएगा। हर साल होगी भर्ती।

    उन्होंने कहा कि 4 साल तक का नोटिफिकेशन दिया गया है। जनवरी में नोटिफिकेशन, मई जून में पेपर, जुलाई अगस्त में रिजल्ट, अक्टूबर में फिजिकल टेस्ट और नवंबर में नियुक्ति पत्र। इसके साथ ही पंजाब फिर से नंबर 1 राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाहियों और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 54 सिपाही और 12 स्पोर्ट्स कोटे रखे जाएंगे।

  • खालिस्तान का समर्थन न करे कनाडा, नहीं तो होगा पाकिस्तान जैसा हाल: अमरजीत अमरी

    खालिस्तान का समर्थन न करे कनाडा, नहीं तो होगा पाकिस्तान जैसा हाल: अमरजीत अमरी

    खालिस्तान का समर्थन न करे कनाडा, नहीं तो होगा पाकिस्तान जैसा हाल: अमरजीत अमरी

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर: जालंधर भाजपा देहाती के पूर्व जिला प्रधान स. अमरजीत सिंह अमरी ने आज कहा कि कनाडा को खालिस्तानियों के समर्थन की अपनी नीति बदलनी होगी नहीं तो उसका हाल भी पाकिस्तान जैसा होगा। अमरी के मुताबिक मोदी सरकार ने इस मामले में कड़ा स्टैंड लिया जोकि सराहनीय है अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टरूडो को इस बात को समझना होगा कि अलगाववाद किसी भी देश के लिए फायदे का सौदा नहीं होता। अलगाववाद को पालने वाले जिस अलगाववाद के सहारे दूसरे देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं वे खुद ही एक दिन इस अलगाववाद की भट्ठी में अपने देश की शांति जला बैठते हैं। ऐसा ही पाकिस्तान के साथ हुआ है और अब कनाडा भी उसी राह पर चल पड़ा है। भाजपा नेता अमरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार विश्व शांति की दिशा में ही काम करती है और कट्टरपंथ को कभी भी सिर उठाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कनाडा को इस बात को भली भांति समझना होगा कि खालिस्तान का समर्थन करना कभी भी उनके देश के लिए हितकारी नहीं होगा। अमरी ने कहा कि जस्टिन टरूडो को ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कट्टरपंथ के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी।

  • कुली बने राहुल गांधी ने  आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सिर पर उठाया सामान

    कुली बने राहुल गांधी ने  आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सिर पर उठाया सामान

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इसी यात्रा के तहत आज वह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे. उन्होंने कुलियों से बात की. उनकी परेशानियों को सुना. कुलियों ने कांग्रेस नेता से मिलने की मंशा जाहिर की थी. रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी अपने सिर पर सामान उठाते भी नजर आए.

    राहुल गांधी बने कुली, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सिर पर उठाया सामान

    कुलियों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे. उन्होंने यहां रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों से मुलाकात की. उनसे बातचीत की. उनका हाल जाना. काम करने के दौरान उन्हें आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछा. उसके समाधान पर उनकी राय ली. कुलियों ने पिछले महीने कांग्रेस नेता से मिलने की इच्छा जताई थी. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि राहुल ने उनसे मिलने का प्लान बनाया. कांग्रेस नेता रेलवे स्टेशन पर सामान उठाते भी नजर आए. लाल रंग की कुली की वर्दी में राहुल रेलवे स्टेशन पर दिखे.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के समय आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने कहा, “बहुत खुशी हुई कि राहुल गांधी ने यहां (आनंद विहार) ऑटो चालकों और कुलियों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि वह हमारे मुद्दों को सरकार के सामने रखेंगे.” शख्स ने बताया कि राहुल ने ‘हमारी बातें सरकार के सामने रखने का आश्वासन दिया है और समस्याओं को हल करने के लिए काम करने की बात कही है.’

    राहुल गांधी से मिलना चाहते थे आनंद विहार स्टेशन के कुली!

    कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इसी यात्रा के तहत आज वह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे. पिछले महीने सोशल मीडिया पर कुलियों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कह रहे हैं कि राहुल गांधी से मिलकर वे अपने बात रखना चाहते हैं.