Author: Sumesh Sharma

  • NIA का बड़ा एक्शन : सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला करने वाले मामले में 10 वांछितों की तस्वीरें की जारी 

    NIA का बड़ा एक्शन : सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला करने वाले मामले में 10 वांछितों की तस्वीरें की जारी

     

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मार्च 2023 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले से संबंधित मामले में आरोपी 10 वांछितों की तस्वीरें जारी की हैं और आम जनता से जानकारी मांगी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वांछित लोगों के खिलाफ तीन अलग-अलग पहचान और सूचना के लिए अनुरोध नोटिस जारी किए हैं, इसमें महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई है, जिससे उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। जहां दो नोटिसों में दो-दो आरोपियों की तस्वीरें हैं, वहीं तीसरे नोटिस में कथित तौर पर आतंक से संबंधित मामले में शामिल अन्य छह आरोपियों की तस्वीरें हैं। एजेंसी ने आरोपियों के बारे में जानकारी साझा करने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं करने का वादा किया है। सैन फ्राांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला 19 मार्च, 2023 की सुबह हुआ था जब कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने अतिक्रमण किया और वाणिज्य दूतावास को जलाने की कोशिश की। उसी दिन, नारे लगाते खालिस्तानी समर्थकों ने शहर पुलिस द्वारा लगाए गए अस्थायी सुरक्षा अवरोधों को तोड़ दिया और मिशन के परिसर में दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए, वाणिज्य दूतावास की इमारत को क्षतिग्रस्त कर दिया, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। इसके अलावा, 2 जुलाई की तडक़े, कुछ आरोपी व्यक्ति वाणिज्य दूतावास में घुस गए और आग लगाने का प्रयास किया, जब अधिकारी इमारत के अंदर थे। एनआईए ने 16 जून को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

  • कनाडा में कार्यरत भारतीय राजनयिकों को है खतरा, बन चुका आतंकी गतिविधियों का केंद्र: विदेश मंत्रालय

    कनाडा में कार्यरत भारतीय राजनयिकों को है खतरा, बन चुका आतंकी गतिविधियों का केंद्र: विदेश मंत्रालय

     

    नई दिल्ली- खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। भारत ने एक बार फिर से कहा है कि कनाडा आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। वहां भारतीय दूतावास के कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा, “अगर कोई देश है जिसे अपनी प्रतिष्ठा पर पर ध्यान देने की जरूरत है, तो मुझे लगता है कि यह कनाडा है। आतंकवादियों के लिए, चरमपंथियों के लिए और संगठित अपराध के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में कनाडा की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा देश है जिसे अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के बारे में चिंता करने की जरूरत है।”

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “कनाडा में (आतंकियों को) सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि कनाडाई सरकार ऐसा न करे। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जिन पर आतंकवाद के आरोप हैं या उन्हें न्याय का सामना करने के लिए यहां (भारत) भेजें… हमने या तो प्रत्यर्पण अनुरोध या उससे संबंधित सहायता मांगी है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कम से कम 20-25 से अधिक व्यक्तियों को लेकर अनुरोध किया है लेकिन हमें बिल्कुल भी नहीं मिली।”विदेश मंत्रालय ने कनाडा पर राजनीति से प्रेरित होकर बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर से संबंधित कोई भी जानकारी हमारे साथ साझा नहीं की गई है।

    भारत का कहना है कि कनाडा सरकार ने जो भी आरोप लगाए हैं वे राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यहां कुछ हद तक पूर्वाग्रह है। उन्होंने आरोप लगाए और उन पर कार्रवाई की है। हमें ऐसा लगता है कि कनाडा सरकार के ये आरोप मुख्य रूप से राजनीति से प्रेरित हैं।” इससे पहले, कनाडा ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह भारत में स्थित अपने दूतावास के कर्मचारियों की संख्या कम कर रहा है। इसको लेकर अपनी साप्ताहित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बागची ने कहा, “हां, हमने ही कनाडा सरकार को सूचित किया है कि हमारी पारस्परिक राजनयिक उपस्थिति में समानता होनी चाहिए। उनकी संख्या कनाडा में हमारी तुलना में बहुत अधिक है… मुझे लगता है कि इसमें कनाडा की ओर से कमी होगी।” उन्होंने कहा कि हमने कनाडा को सूचित किया है कि वे भारत में उतने ही कर्मचारी रखें जितने की भारत के कनाडा में हैं।

    हमने हमेशा कनाडा को दी अपराधियों की जानकारी- भारत
    विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि अगर कनाडा के पास कोई खास जानकारी है तो वह हमें दिखाई जाए, लेकिन अभी तक हमें कनाडा से कोई विशेष जानकारी नहीं मिली है। हमारी ओर से, कनाडाई धरती पर स्थित व्यक्तियों द्वारा आपराधिक गतिविधियों के बारे में विशिष्ट सबूत कनाडा के साथ साझा किए गए हैं लेकिन उन कोई कार्रवाई नहीं की गई।”

    बता दें कि कनाडा के नागरिकों के वीजा आवेदनों की प्रारंभिक जांच के लिए भारत द्वारा नियुक्त एक निजी एजेंसी ने ‘‘संचालनात्मक वजहों’’ से अपनी वेबसाइट पर बृहस्पतिवार को सेवाओं के निलंबन से संबंधित नोटिस जारी किया। इसके कुछ घंटों बाद ही इसे हटा लिया लेकिन फिर दोबारा नोटिस लगा दिया। एजेंसी ‘बीएलएल इंटरनेशनल’ ने स्टॉक एक्सचेंज को भी सूचित किया कि उसने कनाडा में भारत की वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कनाडा में वीजा सेवाओं को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “आप इस बात से अवगत हैं कि कनाडा में हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास सुरक्षा खतरों का सामना कर रहे हैं। इससे उनका सामान्य कामकाज बाधित हो गया है। इसी कारण, हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से (वीजा) प्रोसेस करने में असमर्थ हैं। हम नियमित आधार पर स्थिति की समीक्षा करेंगे।”

    बागची ने कहा, “हमने हमेशा माना है कि सुरक्षा प्रदान करना मेजबान सरकार की जिम्मेदारी है। कुछ स्थानों पर हमारी अपनी सुरक्षा व्यवस्था भी है। लेकिन, मैं सार्वजनिक तौर पर सुरक्षा उपायों पर चर्चा नहीं करना चाहता। यह उचित स्थिति नहीं है।” विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम अपने दायित्वों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम निश्चित रूप से भारत में विदेशी राजनयिकों को सभी सुरक्षा प्रदान करेंगे। हम कनाडा के अधिकारियों से भी उम्मीद करते हैं कि वे कनाडा में हमारे राजनयिकों के प्रति इसी तरह की संवेदनशीलता दिखाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “मामला भारत यात्रा का नहीं है। जिनके पास वैध वीजा, ओसीआई हैं वे भारत की यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं। मुद्दा हिंसा भड़काना, कनाडाई अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करना और एक ऐसा माहौल बनाना है जो हमारे वाणिज्य दूतावासों के कामकाज को बाधित करता है। यह हमें अस्थायी रूप से वीजा सेवाओं को जारी करने से रोकने के लिए मजबूर कर रहा है। हम नियमित आधार पर इस स्थिति की समीक्षा करेंगे।”

  • खालिस्तान के मामले में नरमी बरतने के मूड में नहीं मोदी सरकार, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के बीच हाईलेवल चर्चा

     खालिस्तान के मामले में नरमी बरतने के मूड में नहीं मोदी सरकार, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के बीच हाईलेवल चर्चा

     

     

    नई दिल्ली : खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने जो आरोप लगाए उसके बाद भारत के पलटवार से कनाडाई पीएम जस्टिन टरूडो के सुर नरम पड़ गए लेकिन मोदी सरकार इस मामले में जरा सी भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। आज सुबह विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच संसद भवन में बातचीत हुई है। सूत्रों के अनुसार, मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कनाडा से बढ़े तनाव पर बातचीत हुई है।

    इस मामले में भारत सरकार का अगला कदम क्या होगा, इस पर भी चर्चा हुई है। पीएम मोदी और एस जयशंकर की बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच बैठक हुई है। खास बात यह है कि इसमें भी खालिस्तानी ऐंगल ही प्रमुख था। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से इस मामले में संसद में बयान भी दिया जा सकता है। शायद इसी को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। हालांकि सरकार ने इसे लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बयान देकर कहा था कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय जानकारी है कि भारत सरकार के एजेंटों की निज्जर की हत्या में भूमिका रही है। इसी को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

  • कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी..

    कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी..

    नई दिल्ली -भारत सरकार ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों विशेषकर विद्यार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और कनाडा की यात्रा पर विचार कर रहे लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है। दरअसल हाल ही में, भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के वर्गों के संबंध में धमकियां दी गई हैं इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें, जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं।

    इससे पहले कनाडा सरकार की वेबसाइट पर प्रकाशित एडवाइजरी में भारत में रहने वाले कनाडाई नागरिकों से उच्च स्तर की सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडाई नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से बचना चाहिए. क्योंकि वहां सुरक्षा को लेकर अप्रत्याशित खतरे हैं। यह पूरा गतिरोध उस समय खड़ा हुआ जब कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने संसद में भारत के राजनयिक पर उनके नागरिक और खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया।

  • जानें पाकिस्तान के किस पूर्व प्रधानमंत्री ने माना ;आज हमारी कोई इज्जत नहीं- भारत चांद पर पहुंचा, हम जगह जगह जा कर मांग रहे है पैसे

    जानें पाकिस्तान के किस पूर्व प्रधानमंत्री ने माना ;आज हमारी कोई इज्जत नहीं- भारत चांद पर पहुंचा, हम जगह जगह जा कर मांग रहे है पैसे

     

    नई दिल्ली- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि उनका देश दुनिया से पैसे की भीख मांग रहा है, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया है और जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पीएमएल-एन सुप्रीमो ने देश की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर सेना के पूर्व जनरलों और न्यायाधीशों पर यह टिप्पणी की।

    देश की अर्थव्यवस्था पिछले कई वर्षों से एक फ्री फॉल मोड में है, जिससे गरीब जनता पर अनियंत्रित दो अंकों की मुद्रास्फीति के रूप में अनकहा दबाव आ रहा है। शरीफ ने सोमवार शाम को वीडियो लिंक के जरिए लंदन से लाहौर में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए सवाल किया, ‘आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक देश में जाकर पैसे की भीख मांगते हैं जबकि भारत चांद पर पहुंच चुका है और जी-20 की बैठकें कर रहा है। पाकिस्तान वह उपलब्धि क्यों हासिल नहीं कर सका जो भारत ने हासिल की। यहां इसके लिए कौन जिम्मेदार है? पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के शीर्ष नेता शरीफ (73 वर्षीय) ने आगे कहा कि भारत ने 1990 में उनकी सरकार द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों का पालन किया है। उन्होंने कहा, ‘जब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने थे तो भारत के पास केवल एक अरब डॉलर थे लेकिन अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 600 अरब डॉलर हो गया है।’ उन्होंने सवाल किया कि भारत आज कहां पहुंच गया है और पाकिस्तान कुछ रुपयों के लिए दुनिया से भीख मांगने में कहां पीछे रह गया है।

    आईएमएफ ने जुलाई में नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को नौ महीने के लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज के तहत 1।2 अरब डॉलर की राशि हस्तांतरित की थी। शरीफ ने पहली बार आगामी चुनावों में पार्टी के राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को देश लौटने की घोषणा की है।

    नवंबर 2019 में अल अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे शरीफ को तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने चिकित्सा आधार पर देश छोड़ने में मदद की थी। पीएमएल-एन का कहना है कि वह अगले महीने उनके लाहौर पहुंचने से पहले उनके लिए एहतियातन जमानत हासिल कर लेगी। उनकी पार्टी ने उनकी वापसी पर ऐतिहासिक स्वागत की योजना बनाई है।

  • काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स और वैल्यूअर्स, प्रमुख इंजीनियरों और वास्तुकारों के साथ अडानी सीमेंट ने मनाया इंजीनियर्स डे

    काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स और वैल्यूअर्स, प्रमुख इंजीनियरों और वास्तुकारों के साथ अडानी सीमेंट ने मनाया इंजीनियर्स डे

    काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स और वैल्यूअर्स, प्रमुख इंजीनियरों और वास्तुकारों के साथ अडानी सीमेंट ने मनाया इंजीनियर्स डे

    MBD WEB NEWS जालंधर 18/09/2023 (सुमेश शर्मा): सीमेंट उद्योग में एक अग्रणी नाम, अदानी सीमेंट (अंबुजा व एसीसी ) ने नवाचार, उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए क्लब कबाना, फगवाड़ा हाईवे, जालंधर में इंजीनियर्स दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया।

    समाज के लिए इंजीनियरों का अमूल्य योगदान, इस कार्यक्रम में काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स एंड वैल्यूअर्स के एक प्रतिनिधिमंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे उत्सव में प्रतिष्ठा और महत्व जुड़ गया।

    भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को मनाया जाने वाला इंजीनियर्स दिवस, प्रसिद्ध इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती का प्रतीक है। यह दिन देश के विकास और प्रगति में इंजीनियरों द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। अदानी सीमेंट ने इस अवसर का उपयोग निर्माण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए किया।

    यह आयोजन इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और नवाचार का एक भव्य उत्सव था।

    इंजीनियर्स दिवस समारोह की मुख्य विशेषताएं शामिल हैं:

    मुख्य भाषण: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रख्यात वक्ता डॉ. पी.के. शर्मा, अदानी सीमेंट ईआर से। सुरेश अरोड़ा, प्रो. अर. नागेंद्र नारायण, चेयरमैन आईआईए कपूरथला और काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स एंड वैल्यूअर्स से अध्यक्ष डॉ. राजविंदर सिंह और महासचिव इं. संदीप बंसल ने आधुनिक समाज में इंजीनियरिंग के महत्व, क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और सतत विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक भाषण दिए।

    इंटरएक्टिव कार्यशालाएँ: इंजीनियरों और उपस्थित लोगों को आकर्षक कार्यशालाओं में भाग लेने का मौका मिला, जिसमें सीमेंट उद्योग में अत्याधुनिक तकनीकों और नवीन समाधानों की खोज की गई।

    तकनीकी प्रदर्शनियाँ: अदानी सीमेंट ने गुणवत्ता और स्थिरता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए अपने नवीनतम उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया |

    पैनल चर्चाएँ: उद्योग विशेषज्ञ और इंजीनियर बुनियादी ढांचे के विकास, टिकाऊ निर्माण प्रथाओं और इंजीनियरिंग के भविष्य जैसे विषयों पर व्यावहारिक पैनल चर्चा में लगे हुए हैं।

    नेटवर्किंग के अवसर: काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स एंड वैल्यूअर्स के इंजीनियर, पेशेवर और प्रतिनिधि जुड़े, विचारों का आदान-प्रदान किया और मूल्यवान कनेक्शन बनाए।

    अदानी (अंबुजा व एसीसी )सीमेंट के ई. सुरेश अरोड़ा ने इंजीनियरों और कंपनी की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इंजीनियर हमारे उद्योग की रीढ़ हैं। उनका समर्पण, विशेषज्ञता और नवाचार हमारी प्रगति को आगे बढ़ाते हैं। इंजीनियर्स दिवस उनके उल्लेखनीय योगदान का जश्न मनाने और इंजीनियरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का एक अवसर है।”

    एलपीयू के प्रोफेसर डॉ. पी. के. शर्मा ने टिकाऊ निर्माण पर एक बहुत ही ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किया। सतत भवन निर्माण तकनीक प्रथाओं का एक समूह है जिसका उद्देश्य लोगों के रहने और काम करने के लिए आरामदायक, कुशल और स्वस्थ स्थान बनाते हुए पर्यावरण पर निर्माण के नकारात्मक प्रभाव को कम करना है। उन्होंने कहा कि टिकाऊ भवन निर्माण तकनीक सिर्फ एक चलन नहीं है; वे हमारे ग्रह के भविष्य के लिए एक आवश्यकता हैं। वे जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता और स्वस्थ रहने वाले वातावरण को बढ़ावा देते हैं। इन प्रथाओं को अपनाकर, हम अपने पारिस्थितिक पदचिह्न को कम कर सकते हैं, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला कर सकते हैं, और अपने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अधिक टिकाऊ और लचीला विश्व बना सकते हैं।

    काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स एंड वैल्यूअर्स का प्रतिनिधिमंडल इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के प्रति अदाणी सीमेंट की प्रतिबद्धता और स्थिरता के प्रति इसके समर्पण से बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने सीमेंट उद्योग में सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका के लिए अदानी सीमेंट की सराहना की।

    काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स के अध्यक्ष डॉ. राजविंदर सिंह ने इस आयोजन के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “इंजीनियर तकनीकी प्रगति और बुनियादी ढांचे के विकास के पीछे प्रेरक शक्ति हैं। अदानी सीमेंट में, हम हमारे उद्योग में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं, और हम हैं।” उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने और ज्ञान साझा करने को बढ़ावा देने के लिए काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स के साथ साझेदारी करके रोमांचित हूं।”

    काउंसिल ऑफ इंजीनियर्स के महासचिव ई. संदीप बंसल ने कहा, “इंजीनियर्स दिवस हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें अदानी सीमेंट के साथ मिलकर एक ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने में खुशी हो रही है जो न केवल इंजीनियरों का सम्मान करता है बल्कि सहयोग, नवाचार को भी बढ़ावा देता है।” ज्ञान साझा करना। साथ मिलकर, हम इंजीनियरिंग समुदाय को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सशक्त बना सकते हैं।”

    उन्होंने कहा कि इंजीनियर प्रगति के निर्माता हैं। वे समस्या समाधानकर्ता, नवप्रवर्तक, पुलों के निर्माता, प्रौद्योगिकी के निर्माता और हमारे पर्यावरण के संरक्षक हैं। हम मूक नायक हैं जो पर्दे के पीछे लगन से काम करते हैं और असंभव को संभव बनाते हैं। हमारा काम बुनियादी ढांचे और संचार से लेकर स्वास्थ्य देखभाल और नवीकरणीय ऊर्जा तक जीवन के हर पहलू को छूता है।

    हमें यह भी याद रखना चाहिए कि इंजीनियरिंग केवल संख्याओं और समीकरणों के बारे में नहीं है; यह लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के बारे में है। यह ऐसे समाधान तैयार करने के बारे में है जिससे समग्र रूप से समाज को लाभ हो। तो, आइए हम न केवल तकनीकी विशेषज्ञता के साथ बल्कि सहानुभूति और जिम्मेदारी की गहरी भावना के साथ भी काम करें।

    अदानी (अंबुजा व एसीसी )सीमेंट के बारे में: अदानी सीमेंट भारतीय सीमेंट उद्योग में एक अग्रणी खिलाड़ी है, जो उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और टिकाऊ समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अपने नवाचार और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति समर्पण, देश के बुनियादी ढांचे की वृद्धि और विकास में योगदान के लिए जानी जाती है।

    इस अवसर पर ई. गार्निश धीर क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक (एसपी), ई. गर्ग ब्रांच हेड जालंधर अंबुजा, ई. साहिल पुरी ब्रांच हेड जालंधर एसीसी, ई. सिंह टीएसई एसीसी फगवाड़ा, ई. कुमार टीएसई अंबुजा फगवाड़ा, ई. तनवीर सिंह ढिल्लों टीएसई एसीसी जालंधर, ई लखविंदर सिंह टीएसओ अंबुजा फगवाड़ा, सोंधी ट्रेडिंग कंपनी (नरेश सोंधी)। आरके सूद एंड कंपनी (राम कृष्ण सूद और राघव सूद), दुग्गल एजेंसीज (बल भद्दर सैन दुग्गल और अशोक दुग्गल), तुलसी राम, खेड़ा सीमेंट स्टोर (लवली खेड़ा), नवीन गर्ग, राकेश बिल्डिंग मटेरियल (राकेश कुमार), डॉ. राजविंदर सिंह अध्यक्ष सीईवी, ई. जसपाल चेयरमैन, ई. वैभव संयुक्त सचिव, ई. किशोर शर्मा अतिरिक्त सचिव, ई. सुनील कात्याल अपर सचिव, ई. रंजन गुप्ता निदेशक, ई. प्रताप चंद प्रशासनिक अधिकारी, ई. अरुण वर्मा निदेशक, श्री अमन बग्गा अध्यक्ष डीएमए, श्री प्रदीप वर्मा चेयरमैन डीएमए, श्री अजीत सिंह बुलंद महासचिव डीएमए आदि उपस्थित थे।

  • मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

    You are currently viewing मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

    Congress leader shot dead in Moga, gangster Arsh Dala took responsibility, shared the post and made serious allegations

    मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

     मोगा : पंजाब में बेखौफ अपराधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाडे़ वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मोगा के अधीन आते गांव डाला से सामने आया है जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने सोमवार देर शाम कांग्रेसी नेता बलजिंदर सिंह बली (45) के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से कांग्रेसी नेता गंभीर घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां कांग्रेसी नेता की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बलजिंदर सिंह को एक परिचित ने फोन कर कहा कि उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने हैं और इसी के तहत हमलावर बहाने से मोटरसाइकिल पर आए। रोजमर्रा का काम मानते हुए जैसे ही बलजिंदर सिंह अपने घर से बाहर निकले, तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

    बता दें कि इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गैंगस्टर अर्श डल्ला ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पोस्ट में लिखा कि आज जो गांव डाला में सरपंच बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या हुई है वह उसने करवाई है क्योंकि उसे इस रास्ते पर ले जाने वाली उसके गांव की ही सियासत थी। अर्श डाला ने फेसबुक पोस्ट में यह आरोप लगाया कि बल्ली ने उसका भविष्य खराब किया और उसे गैंगस्टर बनने पर मजबूर किया। इसलिए बदला लेने के लिए ही उसने ये हत्या करवाई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से इन सब पहलू पर जांच की जा रही है।

  • मुक्तसर साहिब में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 5 की डेड बॉडी निकाली बाहर, कई लोगों के बह जाने की आशंका

    You are currently viewing मुक्तसर साहिब में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 5 की डेड बॉडी निकाली बाहर, कई लोगों के बह जाने की आशंका

    A bus full of passengers fell into the canal in Muktsar Sahib, 5 dead bodies were pulled out, many people are expected to be swept away.

    मुक्तसर साहिब में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 5 की डेड बॉडी निकाली बाहर, कई लोगों के बह जाने की आशंका

    मुक्तसर साहिबः पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब में मंगलवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब कोटकपूरा रोड पर स्थित गांव झबेलवाली के पास सवारियों से भरी एक निजी कंपनी की बस नहर में गिर गई, जिसमें करीब 45 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि भारी बारिश और तेज रफ्तार होने के कारण बस नहर में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। जिसमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है।

    बता दें कि शाम 4 बजे तक 5 डेड बॉडी नहर से बाहर निकाली गई हैं और करीब 8 से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में गोताखोर नहर में लगे हुए हैं नहर से निकाले गए लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मुक्तसर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुक्तसर के एसएसपी, सिविल प्रशासन, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने नहर में गिरी बस को क्रेन की सहायता से बाहर निकलवाया।

    वहीं, बस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं मैं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। भगवान सभी को सुरक्षित रखे।

  • भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

    You are currently viewing भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

    Due to heavy rain, Mata Chintapurni road was closed due to falling trees, there was a long traffic jam

    भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

     गगरेटः पिछले दो दिन से हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जहां होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर स्थित गगरेट के पास पहाड़ी खिसकने से एक पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिसके कारण नेशनल हाईवे बंद हो गया और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कार स्वार यात्री कार से उतर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान लोगों ने खुद ही अपने स्तर पर सड़क को साफ करने की कोशिशें शुरू कर दीं।

    मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक बड़ा पेड़ सड़क के बीच में गिर गया, जिसके कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया और आज मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। माता चिंतपूर्णी जी के दर्शन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक लोगों ने अपने स्तर पर पेड़ को सड़क मार्ग से हटाना काम काम शरू कर दिया है।

    गौरतलब है कि हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण  कई हिस्सों में काफी नुकसान हुआ और आम लोगों से भी अपील है कि अगर वे घर से बाहर हिमाचल में घूमने जा रहे हैं तो ऐसे जाने से बचें और सरकार व प्रशासन का सहयोग करें।

  • भारत सरकार हुई सख्त; कनाडा के राजनयिक को देश से किया रवाना, राजदूत को भी किया तलब

     भारत सरकार हुई सख्त; कनाडा के राजनयिक को देश से किया रवाना, राजदूत को भी किया तलब

     

     

    नई दिल्ली : भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते राजनीतिक संबंधों के बीच मंगलवार को भारत ने एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया। उन्हें अगले पांच दिन में देश छोड़ने के लिए कहा है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त (कैमरून मैके) को मंगलवार को समन मिला। इसमें भारत सरकार ने वर्तमान में देश में तैनात एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के अपने फैसले से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि संबंधित राजनयिक को आधिकारिक तौर पर अगले पांच दिन में भारत से प्रस्थान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा के राजदूत को तलब भी किया है।

    बयान में कहा कि यह निर्णय हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।” यह निर्णय तब आया जब कनाडा ने पहले एक उच्च पदस्थ भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। ये घटनाक्रम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सोमवार को अपनी संसद में एक बयान में भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद आया है।

    ट्रूडो ने कहा था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंटों के बीच संभावित संबंध के आरोपों का सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। भारत ने कनाडा सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में वो शामिल है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे “बेतुका” करार देते हुए कहा, “हमने कनाडाई प्रधानमंत्री के उनकी संसद में दिए गए बयान और उनके विदेश मंत्री के बयान को देखा है और हम उन्हें खारिज करते हैं। भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप कनाडा में हिंसा का कोई भी कृत्य बेतुका है।”