
गुरदासपुर में सुनार के घर पर हुई फायरिंग:गैंगस्टर हैरी चट्ठा ने मांगे थे 50 लाख
कारोबारी बटाला के रहने वाले नवीन का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्हें एक वॉट्सऐप कॉल आई थी। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को हैरी चट्टा बताया और उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। वहीं, दूसरी बार कॉल आने पर नवीन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने आगे से धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक उक्त आरोपियों की शिकायत पुलिस को दी गई थी। लेकिन कल रात उनके घर के बाहर तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आये और पिस्टल से तीन फायर किये। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा परिवार, बच्चे, बुजुर्ग सभी दहशत में हैं। पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस घटना को लेकर बटाला पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी रविंदर सिंह ने कहा कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और उक्त परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए हुए है। जल्द जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
















