राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

You are currently viewing राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार एक बार फिर गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले लंगर घर में महिलाओं के साथ सब्जी और लहसुन काटा और जूठे बर्तन धोए। अब वह हॉल में लंगर बांट रहे हैं। इससे पहले उन्होंने देर रात 12 बजे तक सेवा की थी। 24 घंटों में वह तीसरी बार सेवा करने के लिए पहुंचे है।

सोमवार दोपहर को गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी ने छबील के करीब जूठे बर्तन धोने की सेवा की थी। इससे पहले उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका था। देर शाम राहुल गांधी फिर से गोल्डन टेंपल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा में छबील पर बैठ काफी समय तक पानी की सेवा की। ये देख श्रद्धालु भी हैरान थे। लोग खुद करीब जाकर उनसे बात भी कर रहे थे और पानी भी ले रहे थे।

वहीं, इस दौरान राहुल गांधी ने पालकी साहिब के दर्शन भी किए। गुरुघर के द्वार बंद होने के बाद राहुल गांधी साफ सफाई की सेवा में जुट गए। उन्होंने कपड़ा पकड़ा और रेलिंग की सफाई का काम शुरू कर दिया। गोल्डन टेंपल में सेवा कर रहे युवकों के साथ वह हाथ से हाथ बंटाते दिखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *