Author: Sumesh Sharma

  • चंडीगढ़ मेयर चुनाव टलने के बाद AAP ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव टलने के बाद AAP ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव टलने के बाद AAP ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे

     

    चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए आज चुनाव होना था, लेकिन अभी के लिए वो टल गया है. प्रेसाइडिंग अफसर की तबीयत खराब ठीक न होने की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया है. वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कहा है कि प्रेसिडिंग अफसर बीमार नहीं हैं. आप का कहना है कि वो निष्पक्ष चुनाव के लिए हाई कोर्ट जाएंगे.

     

    चंडीगढ़ नगर निगम को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज चुनाव होने थे, लेकिन उससे पहले प्रेसाइडिंग अफसर अचानक से बीमार पड़ गए. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रेसाइडिंग अफसर अनिल मसीह की तबीयत खराब होने को लेकर निगम के ज्वॉइंट कमिश्नर इशा कंबोज की तरफ से पत्र जारी किया गया है. पत्र में लिखा गया कि अनिल मसीह ने उन्हें टेलीफोन पर जानकारी दी है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह आज होने वाले मेयर चुनाव के लिए आने में असमर्थ हैं. इसलिए कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर निगम कार्यालय में किसी भी प्रकार की एंट्री को रोका जाए.

    आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लड़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाग जाए. अभी यह छोटा सा चुनाव है. इसमें इंडिया गठबंधन ने इनकी नींद उड़ा दी है. हम चुनाव आयोग से निवेदन करेंगे कि अगर एक प्रेसाइडिंग अफसर बीमार पड़े तो दूसरा भेजो. कायर बीजेपी हार गई है. हमारे पास आज इस इलेक्शन बिल्डिंग में जाने के लिए वैलिड पास थे और बताया गया कि वो बीमार हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि वो बीमार नहीं हैं. यह 2024 की सिर्फ एक झलक है. भारत के जनता को साथ आना पड़ेगा. हम हाई कोर्ट में गुहार लगाएंगे कि निष्पक्ष चुनाव हो.

    इस बीच, चंडीगढ़ नगर निगम के बाहर भारी हंगामा हुआ. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद यहां पर मौजूद हैं. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनको नगर निगम कार्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है. उन्हें कहा जा रहा है कि जो प्रेसिडिंग अफसर बनाए गए थे अनिल मसीह उनकी तबीयत खराब हो गई है, इसलिए फिलहाल अभी अंदर उनको एंट्री नहीं दी जाएगी.

  • 22 जनवरी को छुट्टी पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोपहर 2.30 तक बंद रहेंगे केंद्र के दफ्तर

    22 जनवरी को छुट्टी पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोपहर 2.30 तक बंद रहेंगे केंद्र के दफ्तर

    22 जनवरी को छुट्टी पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोपहर 2.30 तक बंद रहेंगे केंद्र के दफ्तर

     

    22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश के सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेजों में केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक छुट्टी रहेगी, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा का लाइल प्रसारण देख सके.

     

    22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी होगी. सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक देश भर में सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान इस मकसद से किया है, ताकि लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख सकें.इस बाबत केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि अयोध्या में ‘राम लला प्राण प्रतिष्ठा’ के मद्देनजर 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.

    पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से राम मंदिर को लेकर फीडबैक लिया. मंत्रियों से कहा गया कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं. मंत्रियों से दीपावली जैसा उत्सव मनाने को कहा गया है.

    पीएम मोदी ने मंत्रियों को कहा कि बाईस जनवरी के बाद अपने अपने संसदीय क्षेत्रों से लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें. इसकी पूरी व्यवस्था देखें और खुद भी ट्रेन में उनके साथ अयोध्या जाएं. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सादगी से यह सब करना है और सौहार्द तथा सद्भाव बना रहे.

  • बुजुर्गों व दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को श्रीरामलला के फ्री दर्शन करवाएगी ये सरकार

    बुजुर्गों व दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को श्रीरामलला के फ्री दर्शन करवाएगी ये सरकार

    प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यूपी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में सरकार श्रीरामलला के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर और हनुमान गढ़ी तक पहुंचाने के ई कार्ट चलाएगी। ये ई कार्ट या गोल्फ कार्ट बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क होंगी।

    इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप देने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने निजी औद्योगिक घरानों को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि निजी औद्योगिक घराने अपने सीएसआर फंड के माध्यम से अयोध्या में इस सेवा के लिए डोनेशन प्रदान करें, ताकि बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को राहत प्रदान की जा सके। वहीं अयोध्या विकास प्राधिकरण का फैसिलिटी मैनेजमेंट पार्टनर कवच ग्लोबल जल्द ही 650 ई कार्ट्स को रोड पर उतारने जा रहा है।

    अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए मंदिर में श्रीरामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या आएंगे। इसमें दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं भी शामिल होंगी। जो श्रद्धालु अपने वाहनों से अयोध्या आएंगे उन्हें पार्किंग स्थल पर ही ई कार्ट की सुविधा मिलेगी, जिसके माध्यम से वो हनुमान गढ़ी और श्रीरामलला के दर्शनों के साथ ही धाम में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों तक जा सकेंगे। बुजुर्गों, दिव्यांगो और गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराने की योजना है।

    अयोध्या विकास प्राधिकरण के फैसिलिटी मैनेजमेंट पार्टनर कवच ग्लोबल कनेक्ट्स प्रा. लि. भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कवच ग्लोबल के डायरेक्टर तक्ष रावल ने बताया कि हमें टेंडर के माध्यम से अयोध्या विकास प्राधिकरण में विभिन्न लोकेशन मिली हैं। इन लोकेशंस पर हम श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में हमारी योजना है कि श्रद्धालुओं को इन लोकेशंस से 12 सीटर और 18 सीटर ई कार्ट की सुविधा मिले जो उन्हें अयोध्या के विभिन्न धार्मिक स्थलों की सैर कराए। इसमें ओएनजीसी, आईओसी, टाटा प्रोजेक्ट्स जैसी कंपनियों से सर्वाधिक डोनेशन मिला है।

    उन्होंने कहा कि पहले चरण में हम जनवरी से मार्च तक 650 ई कार्ट्स उतारने जा रहे हैं। एडीए के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने पूरी अयोध्या की कनेक्टिविटी के लिए जो हाइपरलूप मॉडल तैयार किया है, ये प्रोजेक्ट उसी का हिस्सा है। आने वाले दिनों में राम पथ पर 4 व्हीलर्स पर रोक रहेगी, तब ये ई कार्ट ही लोगों को दर्शन कराएंगी। दिव्यांगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए ये पूरी तरह निशुल्क रहेंगी। इन ई कार्ट्स की ओनरशिप एडीए की रहेगी और ये विभिन्न लोकेशंस से ऑपरेट की जाएंगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा जो प्रस्ताव कॉर्पोरेट हाउसेस को दिया गया है उसमें कई बातों का जिक्र किया गया है। इसमें ई कार्ट या गोल्फ कार्ट के मेंटिनेंस, इसकी निगरानी, पार्किंग, ड्राइवर के चयन और प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी गई है।

  • यमन : अरब सागर में जहाज पर ड्रोन अटैक, क्रू सदस्यों में 9 भारतीय शामिल

    यमन : अरब सागर में जहाज पर ड्रोन अटैक, क्रू सदस्यों में 9 भारतीय शामिल

     

    साना -यमन से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि अरब सागर में यमन के पास फिर से एक जहाज पर ड्रोन अटैक होने से इसके बाद जहाज में आग भी लग गई। हालांकि बाद में इस पर काबू पा लिया गया। जिस जहाज पर हमला हुआ उसमें 22 क्रू मेंबर्स सवार हैं, जिसमें से 9 भारतीय हैं। हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

    भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि एमवी जेनको पिकार्डी से संकट कॉल देर रात जारी की गई। ड्रोन अटैक की सूचना मिलते ही इंडियन नेवी ने वॉरशिप INS विशाखापट्टनम को मदद के लिए रवाना किया। भारतीय नौसेना के मिशन-तैनात निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस विशाखापत्तनम ने गुरुवार 17 जनवरी की रात को ड्रोन हमले के बाद मार्शल द्वीप-ध्वजांकित एमवी जेनको पिकार्डी से एक SOS कॉल का जवाब दिया है।आईएनएस विशाखापत्तनम इस समय अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी मिशन पर है, उसने SOS कॉल को तुरंत स्वीकार कर लिया।

  • बलूचिस्तान में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान हुआ आग बबूला, अपने देश से ईरानी दूत को किया निष्कासित

    बलूचिस्तान में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान हुआ आग बबूला, अपने देश से ईरानी दूत को किया निष्कासित

    बलूचिस्तान में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान हुआ आग बबूला, अपने देश से ईरानी दूत को किया निष्कासित

     

    Breakiang News Live Updates: देश दुनिया की तमाम खबरों को जानने के लिए आप चलते रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…

     पाकिस्तान के पापों का घड़ा भर गया है. भारत के बाद अब ईरान ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है. उसने कई आतंकवादी ठिकानों को खत्म कर दिया है. इससे भड़के पाकिस्तान ने कड़े शब्दों में ईरान की सैन्य कार्रवाई की निंदा की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में चेतावनी देते हुए कहा है कि दोबारा ऐसी हिमाकत नहीं होनी चाहिए. ईरान ने हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान ने कहा कि इस एयरस्ट्राइक में दो बच्चों की मौत हो गई है.
  • भीषण हादसा;किनौर में बोलेरो खाई में गिरी, पांच युवकों की माैत

    भीषण हादसा;किनौर में बोलेरो खाई में गिरी, पांच युवकों की माैत

     

    किन्नाैर-हिमाचल में भीषण हादसा होने की खबर है। यह हादसा किन्नाैर में हुआ और किन्नौर में बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 युवकों कल्पा किनौर के अभिषेक (23), खवांगी के तनुज (22), शौग सांगला के अरुण (29), सापनी सांगला के उपेंद्र (24) और चरंग गांव के समीर (25) की माैत हो गई।

    सभी युवकों ने माैके पर ही दम तोड़ दिया। खाई इतनी गहरी थी कि बोलरो पलटी खाते हुए सतलुज किनारे तक पहुंच गई। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की जान गई और सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    You are currently viewing जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    जालंधर में युवक की निर्ममता से हत्या

    • जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स के पास से बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। जिसके गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया गया है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने केस में हत्या का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। क्राइम सीन के आसपास पुलिस को काफी खून बिखरा हुआ मिला था।
  • आज शताब्दी एक्सप्रेस रद्द:जालंधर-अमृतसर-लुधियाना के यात्रियों पर असर

    You are currently viewing आज शताब्दी एक्सप्रेस रद्द:जालंधर-अमृतसर-लुधियाना के यात्रियों पर असर

    आज शताब्दी एक्सप्रेस रद्द:जालंधर-अमृतसर-लुधियाना के यात्रियों पर असर

    • जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के लिए चलने वाली दिल्ली-अमृतसर शताब्दी को रेलवे ने रद्द कर दिया गया। आज तीनों जिलों में ये ट्रेन नहीं आएगी। कई दिनों से कोहरे के कारण शताब्दी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही थी। इसके चलते ये फैसला लिया गया है।
  • मंदिर में लाई गई भगवान श्री राम की प्रतिमा, कल 12:30 बजे गर्भ गृह में होगी स्थापित

    मंदिर में लाई गई भगवान श्री राम की प्रतिमा, कल 12:30 बजे गर्भ गृह में होगी स्थापित

    मंदिर में लाई गई भगवान श्री राम की प्रतिमा, कल 12:30 बजे गर्भ गृह में होगी स्थापित

    Ram Temple Ayodhya: राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बस पांच दिन का इंतजार बाकी है. प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या में विशाल भंडारा आयोजित होगा. राम मंदिर से जुड़ी खबरों का अपडेट जानने के लिए आप चलते रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ.

    22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसके लिए रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. दिव्य और पवित्र अनुष्ठान शुरू हो चुका है. आज रामलला की मूर्ति राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेगी. इसे लेकर भक्तों में भारी उत्साह है.

    कल मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित होगी रामलाल की प्रतिमा

    अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले किये जा रहे अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ किया गया. भगवान श्री राम की प्रतिमा अब अयोध्या पहुंच चुकी है. प्रतिमा को कल 12:30 बजे गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा. मंदिर ट्रस्ट के एक सदस्य ने यह जानकारी दी. अनुष्ठानों का सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ जो बुधवार को यहां सरयू नदी के तट पर ‘यजमान’ (मुख्य यजमान) द्वारा ‘कलश पूजन’ के साथ जारी रहा. इसके पहले मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन होने वाले अनुष्ठानों से पहले के इन अनुष्ठानों का सिलसिला 21 जनवरी तक जारी रहेगा. राय ने यह भी कहा था कि समारोह के दिन राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े न्यूनतम जरूरी अनुष्ठानों को किया जाएगा.

     

    अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर विश्व आर्थिक मंच(डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के दौरान स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट शहर दावोस में भी हलचल देखने को मिली. श्रद्धालु यहां आगामी सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर राम भजन आयोजित करने और दीये जलाने की योजना बना रहे हैं. इसके अलावा सरकारी और निजी क्षेत्र के कई वैश्विक कारोबारी लोग भारतीय प्रतिनिधिमंडल से पूछताछ कर रहे हैं. ये लोग उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या को एक बड़े धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने से सृजित कारोबारी और अवसरंचना संबंधी अवसरों के बारे में जानना चाहते हैं. डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक-2024 से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वह श्रद्धालुओं के एक समूह से मिली जिसने उनसे पूछा कि क्या वे भी राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मना सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यहां कुछ राम भक्तों ने मुझसे एक संदेश रिकॉर्ड करने के लिए कहा ताकि यहां के समुदाय को राम भजन करने और 22 जनवरी को दीये जलाने के लिए प्रेरित किया जा सके.

  • नवजोत सिद्धू  और CM भगवंत मान में चल रही राजनीतिक कोल्ड वॉर, मान बोले-भगोड़ा सिद्धू भ्रामक बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करे

    नवजोत सिद्धू  और CM भगवंत मान में चल रही राजनीतिक कोल्ड वॉर, मान बोले-भगोड़ा सिद्धू भ्रामक बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करे

     

    चंडीगढ़ -कुछ कट्टरपंथी ताकतों द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकी से निडर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के रखवाले हैं और ऐसीं धमकियां उनको इस नेक काम से नहीं रोक सकतीं। यहां नौजवानों को नौकरियों सम्बन्धी नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर करवाए समारोह से एक तरफ़ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धमकियां राज्य सरकार की तरफ से पंजाब विरोधी मंसूबों को नाकाम करने के लिए अपनाई गई नीति का कुदरती नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग राज्य की अमन शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं परन्तु हमारी सरकार इन विघनकारी ताकतों को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरहदी राज्य होने के नाते राज्य के अंदर से और बाहर से ऐसीं चुनौतियों का सामना कर रहा है और वह बिना झुके ऐसीं धमकियों का बहादुरी से सामना करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पंजाब विरोधी मंसूबों के मुख्य साजिशकर्ता विदेशों में पनाह ले चुके हैं परन्तु हम उनको वापस लाने और उनके गुनाहों की सजा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ख़ौफ़नाक अपराधियों को पनाह देने वाले देशों को भी विश्व शांति के बड़े हित में इन कट्टर अपराधियों को राज्य में वापस भेजना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत सरकार को भी चाहिए कि ऐसे घृणित अपराधियों को देश वापस लाकर देश के कानून अनुसार सज़ाएं दिलाईं जाएँ।

    कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने उन को ‘भगौड़ा’ करार दिया, जो बिजली मंत्री के पद की पेशकश किए जाने पर ड्यूटी निभाने से भाग गया था। उन्होंने कहा कि अब जब राज्य सरकार ने प्राईवेट थर्मल पावर प्लांट खरीद कर उल्टा रुझान शुरू कर दिया है तो सिद्धू बेबुनियाद और भ्रामक बयानबाज़ी कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कांग्रेसी नेता को याद दिलाया कि ‘थोड़ा ज्ञान ख़तरनाक है’ और कहा कि पूर्व संसद मैंबर को कोई भी बयान देने से पहले तथ्यों की पड़ताल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब आने वाले आम मतदान में सभी 13 लोग सभा सीटें हमारी झोली डाल कर अन्यों के लिए एक प्रकाश स्तंभ बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की भलाई के लिए शानदार काम किये हैं, इसलिए जनता एक बार फिर हमारे साथ खड़ी होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 13- 0 के साथ जनादेश हासिल करके राज्य में इतिहास रचा जायेगा। उन्होंने कहा कि 13 सीटों पर राज्य सरकार की जन हितैषी नीतियों के हक में जनादेश आऐगा और विरोधी पक्ष के पंजाब विरोधी स्टैंड को लोग बुरी तरह नकार देंगे।