Author: Sumesh Sharma

  • नाबालिग युवक की हत्या के आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नाबालिग युवक की हत्या के आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नाबालिग युवक की हत्या के आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

    वारदात में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 24 जनवरी: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल की और कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़के की हत्या के तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस कमिश्नर ने खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने एफआईआर नंबर 08 दिनांक 17-01-24 के तहत आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया था।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। इसके बाद स्वपन शर्मा ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने भागे हुए युवक को गांव इदनापुर, थाना फखरपुर, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवकों की पहचान साहिल पुत्र रमेश कुमार निवासी नंबर 40 न्यू राजन नगर बस्ती पीर दाद, जालंधर और राहुल कुमार पुत्र बिजली मलिक निवासी न्यू राजन नगर बस्ती पीर दाद, जालंधर और अनिल कुमार पुत्र देव राज वर्मा निवासी नंबर 54 सर्जिकल कॉम्प्लेक्स अनूप नगर को जालंधर के रूप में हुई है। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तो पहले ही बरामद कर ली गयी थी लेकिन अब दूसरी मोटरसाइकिल भी उनके कब्जे से बरामद कर ली गयी है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और छुरा भी बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने और देश के कानून के अनुसार अनुकरणीय सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  • Jalandhar ; 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फुल ड्रैस रिहर्सल हुई, DC विशेष सारंगल ने किया परेड का निरीक्षण

     

    26 जनवरी समागम को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे

     

    75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम से पहले आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रैस रिहर्सल की गई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।
    No description available.
    डिप्टी कमिश्नर ने परेड का निरीक्षण भी किया तथा परेड कमांडर पी.पी.एस. अधिकारी दमनबीर सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में आईटीबीपी, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस (पुरुष और महिला), पुलिस रिकरूटमैंट केंद्र जहान खेलां, पंजाब होम गार्ड, एनसीसी स्काउट्स (लड़के और लड़कियां), डी.एस.एस.डी. सोडल रोड, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर, लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) और लायलपुर खालसा हाई स्कूल (लड़कियां) और सीआरपीएफ बैंड शामिल थे। रिहर्सल के दौरान एस.डी.कालेज, रैड क्रास स्कूल फार डेफ एंड डंब, के.एम.वी. कालेज, एस.डी. फुलरवान गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पुलिस डी.ए.वी. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की।

    इसके बाद डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और 26 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह को उचित ढंग से पूरा करने संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए, जिसमें पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के आयोजन के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग आदि सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

    उन्होंने यह भी कहा कि समारोह में विभिन्न विषयों पर आधारित झांकियां भी पेश की जाएंगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस पवित्र दिन को देशभक्ति की भावना से मनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगे। इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा. अमित महाजन और विभिन्न विभागों के प्रमुख भी उपस्थित थे।

  • यूक्रेनी के युद्धबंदियों को लेकर जा रहा रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट रूस में क्रैश, 65 की माैत

    यूक्रेनी के युद्धबंदियों को लेकर जा रहा रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट रूस में क्रैश, 65 की माैत

     

    मास्को – रूस से बड़ी खबर सामने आई है। यहां यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया है। यह हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ है। इस विमान में 65 कैदी मौजूद थे।

    यह रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। विमान दुर्घटना के पीछे का कारण के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। रूसी सांसद और सेवानिवृत्त जनरल आंद्रेई कार्तपोलोव ने संसदीय सत्र के दौरान कहा कि विमान को तीन मिसाइलों से मार गिराया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसकी पुष्टि किस स्रोत से की गई है। यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे।

  • राम मंदिर से अब राष्ट्र मंदिर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें: – रामगोपाल

    राम मंदिर से अब राष्ट्र मंदिर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें: – रामगोपाल

    *राम मंदिर से अब राष्ट्र मंदिर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें: – रामगोपाल*

    प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बने माहौल की समीक्षा बैठक में दी सलाह-

    *समय रुकने का नहीं- परिवार को राम परिवार और मोहल्ले को बनायें अयोध्या*

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) मोगा: अयोध्या में श्री राम जन्मस्थान पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंजाब भर में उत्साह व उमंग के माहौल के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पंजाब के संयोजक राम गोपाल ने अपील की है कि ये समय रुकने का नहीं है, जो उत्साह भगवान राम के प्रति पूरे पंजाब में देखने में मिला है उसी ऊर्जा को अब राष्ट्र मंदिर बनाने में लगाने की तरफ बढ़ना होगा। ये तभी संभव है जब हम अपने परिवारों को राम परिवार बनाने की दिशा में आगे बढ़ें तथा मोहल्ले को अयोध्या बनाएं।

    पंजाब भर में उत्साह के माहौल के बाद श्री रामगोपाल ने अक्षत वितरण कार्य में लगे कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ये तभी संभव होगा जब हम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मिले माहौल को कायम रख सके। पंजाब के 80 प्रतिशत परिवारों तक अक्षत पहुंचे हैं सप्ताह में कम से कम एक दिन ऐसा तय करें जहां सभी लोग मंदिरों में एकत्रित हों, एक दूसरे समझें, उनके सुख दुख में काम आएं, साथ ही बैठकर ये चर्चा करें कि हम अपने परिवारों में फिर से वही संस्कार कैसे ला सकते हैं, राम के आदर्शों को उनकी मर्यादा को अपने जीवन में कैसे उतार सकते हैं, क्योंकि राम दुनिया को राह दिखाने वाले हैं। जो लोग भाग्य के भरोसे रहते हैं, उन्हें पुरुषार्थ दिखाने का संदेश देते हैं।

    उन्होंने कहा कि अक्षत वितरण के दौरान ये भाव यहां के हर नागरिक में देखने को मिला है कि यहां जाति – पात, ऊंच-नीच और पार्टियों के भेद को समाप्त करके हम सब एक हैं, राम भक्त हैं। इस नाते आपस में खुशियां बांट रहे हैं, एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं, कोई इस मामले में पीछे ना रह जाए ऐसी होड़ आज हर शहर, हर गांव, मोहल्लों में देखने को मिल रही है। हर घर सजा हुआ है। घरों, बाजारों में भगवे झंडे दीवाली जैसा माहौल पैदा कर रहे हैं, लोगों के अंदर की खुशी को प्रकट कर रहे हैं। हर मंदिर में भजन कीर्तन हो रहा है। जगह जगह पर लंगर लगे हुए हैं। पंजाब के इस माहौल ने ये संदेश दे दिया है कि आने वाले समय में पंजाब में एक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से सारे पंजाब में इसकी तैयारियां चल रही थी। पंजाब के लगभग हर शहर व ब्लाक स्तर पर छोटी बड़ी बैठकों में इसकी योजना बनी। जिसके परिणाम स्वरूप पंजाब के 80 प्रतिशत परिवारों में अयोध्या से आये निमंत्रण (अक्षत, चित्र , पत्रक) पहुंचाए गए। सम्पर्क करते समय अपने मौहल्ले के मंदिरों से कार्यक्रमों की सूचना भी दे गई। प्रभात फेरी , संध्या फेरी तथा बड़ी बड़ी शोभायात्राओं से राममय वातावरण बना। जिसका परिणाम 22 जनवरी को हर जगह देखने को मिला।

    श्री रामगोपाल ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर तो बन गया है, अब हम भी अपने घर को राम परिवार बनाएं, मोहल्ले को अयोध्या बनाने का प्रयास शुरू करें। हर मंगलवार को अपने मोहल्ले के मंदिर में सत्संग शुरू करें, जिसमें हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन करें। अपने घर पर रामचरित मानस का अध्ययन प्रतिदिन शुरू करें। यह राममय वातावरण सदा बना रहे इस के लिए हम सब को अभी से प्रयास करने की जरूरत है।

  • 22 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਤਾਰੀਖ ਭਾਰਤੀ ਇਤਿਹਾਸ ਦੇ ਪੰਨਿਆਂ ਵਿਚ ਸੁਨਹਿਰੀ ਅੱਖਰਾਂ ਵਿਚ ਹੋ ਗਈ ਦਰਜ

    22 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਤਾਰੀਖ ਭਾਰਤੀ ਇਤਿਹਾਸ ਦੇ ਪੰਨਿਆਂ ਵਿਚ ਸੁਨਹਿਰੀ ਅੱਖਰਾਂ ਵਿਚ ਹੋ ਗਈ ਦਰਜ

     

    22 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਤਾਰੀਖ ਭਾਰਤੀ ਇਤਿਹਾਸ ਦੇ ਪੰਨਿਆਂ ਵਿਚ ਸੁਨਹਿਰੀ ਅੱਖਰਾਂ ਵਿਚ ਹੋ ਗਈ ਦਰਜ

    ਜਲੰਧਰ  : 22 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਤਾਰੀਖ ਭਾਰਤੀ ਇਤਿਹਾਸ ਦੇ ਪੰਨਿਆਂ ਵਿਚ ਸੁਨਹਿਰੀ ਅੱਖਰਾਂ ਵਿਚ ਦਰਜ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਯੁੱਗ ਵਿਚ ਭਗਵਾਨ ਰਾਮ ਤੋਂ 500 ਸਾਲ ਦਾ ਵਿਛੋੜਾ ਆਖ਼ਰਕਾਰ ਖ਼ਤਮ ਹੋ ਗਿਆ। ਅਯੁੱਧਿਆ ਦੇ ਰਾਮ ਮੰਦਰ ਵਿਚ ਰਾਮਲਲਾ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਭਾਰਤ ਭਗਵਾਨ ਰਾਮ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ, ਪੋਸਟਰਾਂ, ਭਗਵੇਂ ਝੰਡਿਆਂ, ਦੀਵਿਆਂ ਅਤੇ ਪਟਾਕਿਆਂ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਦੀਵਾਲੀ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਰਾਮ ਮੰਦਿਰ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਦੇ ਬਾਅਦ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੀਪ ਉਤਸਵ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵੈਸਟ ਹਲਕਾ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਦੇ ਵਿਚ ਜੈ ਮਾਂ ਛਿੰਨਮਸਤੀਕਾ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਾਣ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਾ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ ਦੇ ਦਫਤਰ (ਵੈਲਕਮ ਪੰਜਾਬ ਨਿਊਜ਼ ਪੇਪਰ )ਦੇ ਬਾਹਰ ਭਜਨ ਸੰਧਿਆ ਕਰਵਾਈ ਗਈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 22 ਜਨਵਰੀ ਦਾ ਦਿਨ ਸੁਨਹਿਰੇ ਅੱਖਰਾਂ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਇਤਿਹਾਸ ਵਿੱਚ ਲਿਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਧਰਮ ਅਸੀਂ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹਾਂ । ਇਸ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਖੁਸ਼ੀ ਵੀ ਦੁਗਣੀ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤੇ ਆਯੋਜਨ ਵਿੱਚ ਰੌਣਕ ਵੀ ਲੱਗ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਇਸ ਵਿੱਚ ਕੇਵਲ ਖੰਨਾ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਰਾਮ ਦੇ ਭਜਨ ਗਾ ਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਆਪ MP ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ, ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਥਿਆੜਾ (ਇੰਚਾਰਜ ਦੋਆਬਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ) ,  ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇਪੀ ,ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂ (Ex M L A ) , ਰਜਿੰਦਰ ਬੇਰੀ (Ex M L A ) , ਕਿਸ਼ਨ ਲਾਲ ਸ਼ਰਮਾ , ਅਸ਼ਵਨੀ ਅਟਵਾਲ , ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਮਰੀ , ਕੇਡੀ ਭੰਡਾਰੀ, ਨੀਤੀਸ਼ ਚੱਡਾ , ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਲੱਗ , ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਮਾਲਟਾ , ਲੱਕੀ , ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਕਾਸਰਾ, ਇੰਦਰਜੀਤ ਬੱਬਰ , ਮੀਤ , ਕਾਲਾ ਖੜਕ ,ਦਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਲਾ , ਨਨੀ ਬਤਰਾ , ਰਾਜੇਸ਼ ਜੱਜ ,ਤਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਛਾਬੜਾ, ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੋਪਲੀ,ਲੱਖਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਬਾਲ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਬਾਲੀ, ਸੰਦੀਪ ਪੋਪਲੀ ,ਅਰੁਣ, ਧੀਰਥ ਰਾਮ, ਤੂਫਾਨ , ਦਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਲਾ , ਹੈਪੀ ਅਨੇਜਾ, ਮਹਿੰਦਰ, ਰਾਜੂ ਜੁਲਕਾ , ਬਿੱਟੂ ਬਤਰਾ, ਸੂਰਜ ਸੂਰੀ ,ਹੈਪੀ ਸੇਖੜੀ, ਸੁਖਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਲੰਡਨ ਫੈਸ਼ਨ , ਪਿੰਕੀ ਜੁਲਕਾ, ਰੋਹਿਤ ਅਰੋੜਾ ,ਬੱਬੂ, ਸੋਨੀ, ਪਵਨ ਪਰਦੀਪ, ਗੁਲਸ਼ਨ ਬਜਾਜ, ਸਨੀ ਗੁਗਲਾਨੀ ,ਹੈਪੀ , ਲਾਡੀ, ਸੌਰਵ, ਗੌਰਵ ,ਲੱਕੀ ਸਿੰਘ ,ਦੀਪੂ ਸੋਨੀ, ਹਰਕੀਰਤ , ਪੱਪੂ ਸ਼ਰਮਾ ਆਦੀ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਜ਼ੀਟਲ ਮੀਡਿਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਪਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਨ ਬੱਗਾ , ਪ੍ਰਦੀਪ ਵਰਮਾ ,ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ , ਧਰਵਿੰਦਰ ਸੋਂਧੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ।

  • जालंधर में 2 भाइयों सहित 3 पर जानलेवा हमला

    You are currently viewing जालंधर में 2 भाइयों सहित 3 पर जानलेवा हमला

    जालंधर में 2 भाइयों सहित 3 पर जानलेवा हमला

    • : जालंधर में जमशेर खास के पास देर रात शादी से लौट रहे 3 युवकों पर करीब 15 हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, वहीं एक को मामूली चोट आई है। घायलों को देर रात इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक युवक की तेजधार हथियार के वार से उसकी नाक कट गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
  • नेशनल हाईवे पर ओवरस्पीड मर्सिडीज ने टक्कर मारी, 2 युवकों की मौत

    You are currently viewing नेशनल हाईवे पर ओवरस्पीड मर्सिडीज ने टक्कर मारी, 2 युवकों की मौत

    नेशनल हाईवे पर ओवरस्पीड मर्सिडीज ने टक्कर मारी, 2 युवकों की मौत

    •  जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास मर्सिडीज ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बाइक को घसीटते हुए ले गई। जिससे बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार 2 युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मर्सिडीज कार भी बुरी तरह टूट गई।हादसे के चश्मदीद फिल्लौर के गांव अशाहूर के रहने वाले विक्की ने पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त वह बाइक पर पीछे ही आ रहा था। दोनों युवक कुछ दूर पहले ही एक पैलेस से निकले थे। मर्सिडीज कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से वह बाइक आगे आने पर कार को कंट्रोल नहीं कर सके।
  • जालंधर : पिता-पुत्र की जहरीले धुएं से मौत

    You are currently viewing जालंधर : पिता-पुत्र की जहरीले धुएं से मौत

    जालंधर : पिता-पुत्र की जहरीले धुएं से मौत

    •  जालंधर कैंट में मोहल्ला नंबर-20 से सटे धक्का कॉलोनी में पिता- पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक रिश्तेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों लोग रात को अंगीठी जलाकर सो रहे थे। कयास हैं कि जहरीले धुएं के प्रभाव में आने से बाप-बेटे की मौत हुई है।
  • गुवाहाटी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने पर पुलिस और समर्थकों में झड़प

    गुवाहाटी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने पर पुलिस और समर्थकों में झड़प

    गुवाहाटी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने पर पुलिस और समर्थकों में झड़प

    गुवाहाटी –कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज गुवाहाटी पहुंची, जिसे असम पुलिस ने रोक दिया है। दरअसल राहुल काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने गुवाहाटी सिटी जाने वाली सडक़ पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी की योजना गुवाहाटी में रोड शो या पदयात्रा करने की थी, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी।

    राहुल गांधी आज कामरूप जिले के दमदमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर के लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा बरपेटा जिले में पदयात्रा करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैरिकेड लगा कर रोके जाने पर कहा, आज असम में जिस रास्ते से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकलनी है। इसी रास्ते से बजरंग दल और जेपी नड्डा की रैली निकली लेकिन हमारी पदयात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए हैं। इसलिए ये मत सोचिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर है। कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।

  • मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; 1 करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

    मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; 1 करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

    नई दिल्ली : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद देशवासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनका यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि देशवासियों के घरों की छत पर उनका सोलर सिस्टम हो। मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की है जिसके मुताबिक एक करोड़ घरों में एक योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगेगा। उन्होंने आगे कहा, अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ घंटे पहले ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शिरकत की।