Author: Sumesh Sharma

  • जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

    जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

     

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंच गए हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. जयपुर में लैंड करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों आमेर किला पहुंचे और काफी देर तक वहां रहे. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ जंतर-मंतर से रोड शो किया और टी ब्रेक के दौरान चाय भी पी.

     

    Emmanuel Macron India Tour Live Updates: जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर पहुंचे. मैक्रों गणतत्रं दिवस पर मुख्य अतिथि भी होंगे. इमैनुएल मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला पहुंचे हुए थे. इसके बाद रोड शो के लिए जंतर-मंतर पहुंचे जहां, पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. पीएम ने हाथ मिलाया और उन्हें गले भी लगाया. इसके बाद दोनों नेता एक खुली जीप में सवार होकर जंतर-मंतर से रोड शो किया. इस बीच दोनों ही नेताओं ने एक दुकान पर चाय भी पी.

    फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. मैक्रों-मोदी का रोड शो जंतर-मंतर से शुरू होगा और हवा महल पर हुआ. मैक्रों जंतर-मंतर पर स्थापित सोलर ऑब्जर्वेटरी भी गए थे.

    सोलर ऑब्जर्वेटरी को यूनेस्को ने जुलाई 2010 में विश्व धरोहर घोषित कर रखा है. सोलर ऑब्जर्वेटरी की स्थापना महाराजा सवाई जयसिंह ने करवाई थी. सोलर ऑब्जर्वेटरी को भारत की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक प्रगति का प्रदर्शन है. सोलर ऑब्जर्वेटरी सिस्टम 18 उपकरणों का एक सेट है इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टोन ऑब्जर्वेटरी माना जाता है.

    Emmanuel Macron India Tour Live Updates:

    – रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एक दुकान पर रुककर चाय भी पी. चाय पीने के बाद उसका पेमेंट यूपीआई के जरिए किया गया. पहले तो दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया, लेकिन पीएम मोदी के कहने के बाद दुकानदार ने दो चाय के दो रुपए मांगे. फिर पीएम मोदी ने उसका पेमेंट किया.

    – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के जंतर-मंतर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने मैक्रों से हाथ मिलाया और गले भी लगाया. इसके बाद दोनों खुली जीप में सवार होकर रोड शो करने लगे हैं.

    – फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर के आमेर किले में राजस्थानी चित्रकला की सराहना की और कलाकारों से बातचीत की. इसके-साथ उन्होंने किले में मौजूद भारतीय छात्रों से भी बातचीत की.

    – इमैनुएल मैक्रों फिलहाल आमेर किला पहुंच चुके हैं. उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद है. आमेर किले पर मैक्रों लोगों से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए हैं.

  • जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    जांच के दौरान बलाचौर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले लारेंस गिरोह के दो गैंगस्टरों की संलिप्तता उजागर हुई: सी.पी.

    दोनों गैंगस्टर जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के व्यापार और हत्या के कई मामलों में थे वांछित

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)25 जनवरी: पुलिस कमिश्नर श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो खतरनाक अपराधी बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो में एक व्यक्ति की हत्या में भी शामिल थे।

    विवरण का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर, लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो गैंगस्टरों को रविवार को एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  उन्होंने बताया कि दोनों गैंगस्टरों की पहचान आशीष कुमार उर्फ ​​आशु पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव चल्लूपुर, शामचुरासी होशियारपुर और नितिन उर्फ ​​नन्नू पुत्र रवि घई निवासी 311 गुरु नानक पुरा अवतार जालंधर के रूप में हुई है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों को भगौड़ा घोषित किया गया था और वे जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के व्यापार और हत्या के कई मामलों में वांछित थे।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों गैंगस्टरों से पूछताछ में 2023 में किए गए एक जघन्य अपराध में उनकी संलिप्तता का पता चला है। उन्होंने कहा कि दोनों गैंगस्टरों ने कबूल किया है कि उन्होंने बलाचौर के गांव गढ़ी कानूनगो निवासी 29 अगस्त, 2023 को शिव मंदिर पर फायरिंग के बाद नरिंदर सिंह की हत्या की थी। जबकि नरविंदर सिंह घायल हो गए थे। श्री स्वप्न शर्मा ने बताया कि एफआईआर नंबर 50 आईपीसी की धारा 302, 307, 34,109 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन सिटी बलाचौर में दर्ज की गई थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस हत्या की वजह पांच साल पुरानी रंजिश है और तीन आरोपियों अनमोल सिंह, जसकमलप्रीत सिंह और मुकेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि ये दोनों गैंगस्टर फरार थे। स्वपन शर्मा ने कहा कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि आशीष के खिलाफ होशियारपुर और जालंधर में आई.पी.सी.  की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर अपराधों के लिए सात एफआईआर दर्ज की गई हैं और कपूरथला, होशियारपुर और जालंधर पुलिस स्टेशनों में नितिन के खिलाफ तीन एफआईआर और एक डीडीआर दर्ज की गई है।

  • विश्व हिन्दू परिषद् चंडीगढ़ ने किया गऊ रक्षा आयाम का विस्तार: सुरेश राणा*

    विश्व हिन्दू परिषद् चंडीगढ़ ने किया गऊ रक्षा आयाम का विस्तार: सुरेश राणा*

    *विश्व हिन्दू परिषद् चंडीगढ़ ने किया गऊ रक्षा आयाम का विस्तार: सुरेश राणा*

    MBD NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) विश्व हिंदू परिषद भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद की बैठक शिव मानस मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में हुई ।

    इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ अध्यक्ष सुरेश राणा ने संगठन का विस्तार करते हुए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसमें प्रवीण कुमार को सह प्रशिक्षण प्रमुख चंडीगढ़ महानगर, मणि कुमार को महाकाली प्रखंड प्रमुख , राज सह प्रमुख, प्रिंस गौशाला संपर्क प्रमुख, विवेक सक्सेना खंड गोरक्षा प्रमुख,रोहन कुमार विकास नगर खंड प्रमुख, संदीप कुमार सह खंड प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई ।सभी गौ भक्तों ने ओम के उच्चारण के साथ सभी घोषणाओं की स्वीकृति दी ।
    इस बैठक में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुरेश राणा,चंडीगढ़ महानगर गऊ रक्षा प्रमुख जितेंद्र कालरा,सह प्रमुख संदीप शर्मा,गौ विज्ञान परीक्षा प्रमुख रवि वर्मा,गौ विज्ञान परीक्षा सह प्रमुख विजय शर्मा,रोहित,करण,राहुल,मनोज,अतुल,मुकेश,राज,पिंटू,
    राजन,शिवम,मोहित,अर्जुन,अजीत,बाबू,विकास,सागर,
    विनय,कमल,देवराज आदि गौ भक्त उपस्थित रहें ।

  • पंजाब पुलिस हिरासत में मुर्गा; तारीख पर होगी कोर्ट में पेशी, जानें क्या है पूरा मामला

    पंजाब पुलिस हिरासत में मुर्गा; तारीख पर होगी कोर्ट में पेशी, जानें क्या है पूरा मामला

     

    बठिंडा में आयोजित एक कंपटीशन में मुर्गों को लड़ाया जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सभी आयोजक तो फरार हो गए. ऐसे में पुलिस ने एक मुर्गे को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इस मुर्गे को केस प्रापर्टी बनाते हुए आयोजकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है.

     

    पुलिस हिरासत में मुर्गा, तारीख पर होगी कोर्ट में पेशी, जानें पूरा मामला

    मुर्गे की लड़ाई (फाइल फोटो)

    पंजाब के बठिंडा में मुर्गों की लड़ाई कराने का मामला सामने आया है. इसके लिए विधिवत कंपटीशन और जीतने वाले मुर्गे के मालिक को इनाम देने की भी व्यवस्था थी. यह कंपटीशन चल ही रहा था कि, पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आयोजकों में तीन से लोगों को अरेस्ट किया है. वहीं एक मुर्गे को भी हिरासत में लेते हुए उसे केस प्रापर्टी बनाया है. फिलहाल पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद इस मुर्गे को एक मुर्गा पालक के पास रखा गया है. मुर्गा पालक को हिदायत दी गई है कि मुर्गे को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इससे मुर्गा पालक की सिरदर्दी बढ़ गई है.

    मामला बठिंडा के ब्लूआना गांव का है. पुलिस के मुताबिक हाल ही में इस गांव में मुर्गों की प्रतियोगिता हुई थी. इस प्रतियोगिता में मुर्गों को लड़ाया जा रहा था. गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की. इस दौरान सभी आयोजक तो मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल से एक मुर्गे को पकड़ लिया था. पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर एक मुर्गा पालक के पास पहुंचा दिया. वहीं बाद में आयोजकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तीन लोगों को अरेस्ट भी कर लिया.

    पॉल्ट्री फार्म में रखवाया मुर्गा

    पुलिस के मुताबिक चूंकि इस मुकदमे में मुर्गा केस प्रापर्टी है. इसलिए उसके सार संभाल के लिए उसे एक मुर्गा पालक के पास रखवा दिया गया है. पुलिस नियमित वहां जाकर मुर्गे की खोज खबर भी ले रही है. मुर्गा पालक को हिदायत दी गई है कि इस मुर्गे को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में तीन आयोजकों को अरेस्ट कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि मुर्गों की लड़ाई वाली इस प्रतियोगिता में कुल 11 पुरस्कार रखे गए थे.

  • पहले ही दिन रामलला के मंदिर में आये चढ़ावे ने रच दिया इतिहास… जानिए किन मंदिरों का टूटा रिकॉर्ड

    पहले ही दिन रामलला के मंदिर में आये चढ़ावे ने रच दिया इतिहास… जानिए किन मंदिरों का टूटा रिकॉर्ड

     

    Ram Lalla Temple First Day Donation: अयोध्या में 22 जनवरी को जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही एक दिन में दान का देश के सभी मंदिरों का रिकॉर्ड टूट गया है. देश भर के सबसे अमीर मंदिरों में साल भर में चढ़ने वाले चढ़ावे और दान की रकम के दैनिक औसत से तुलना करने पर पता चलता है कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला के चरणों में समर्पित की गई रकम सबसे ज्यादा है.

    पहले दिन रामलला के मंदिर में चढ़ावे ने रचा इतिहास... जानिए किन मंदिरों का टूटा रिकॉर्ड

    रामलला के मंदिर में पहले दिन आए चढ़ावे ने इतिहास रचा है.
    प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही एक दिन में दान का देश के सभी मंदिरों का रिकॉर्ड टूट गया है. प्राण प्रतिष्ठा में आईं देश भर की हस्तियों ने रामलला के चरणों में इतनी भारी भरकम अर्पित की, जिससे नया रिकॉर्ड बन गया. देश भर के सबसे अमीर मंदिरों में साल भर में चढ़ने वाले चढ़ावे और दान की रकम के दैनिक औसत से तुलना करने पर पता चलता है कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला के चरणों में समर्पित की गई रकम सबसे ज्यादा है.

    अयोध्या में आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर के दिग्गजों को आमंत्रित किया गया था. इनमें देश के नामी सितारे, बड़े-बड़े संत, कथावाचक, फिल्म जगत के सितारे और अन्य क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं.

    कितना चढ़ावा आया?

    प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पहुंचीं देशभर की हस्तियों ने श्रीराम के नए मंदिर के लिए दिल खोलकर दान किया. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने इस रकम को जोड़ा तो 22 जनवरी को मिला दान का आंकड़ा 3 करोड़ 17 लाख रुपए तक पहुंच गया. हालांकि, इस रकम में रामभक्तों की ओर से सीधे तीर्थ क्षेत्र के अकाउंट में ऑनलाइन भेजी गई रकम का आंकड़ा शामिल नहीं है.

  • आमेर किला पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे

    आमेर किला पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे

     

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंच गए हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वो विदेश मंत्री एस जयशंकर और अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आमेर किला पहुंचे हैं. कुछ समय तक यहां रहने के बाद वो हवा महल भी जाएंगे और पीएम मोदी के साथ रोड शो भी करेंगे.

    Emmanuel Macron India Tour Live Updates: आमेर किला पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

    जयपुर के आमेर किले में लोगों से मिलते फ्रांस के राष्ट्रपति

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर पहुंचे. मैक्रों गणतत्रं दिवस पर मुख्य अतिथि भी होंगे. इमैनुएल मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला पहुंचे हुए हैं. इसके बाद वो जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर पहुंच गए है. मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे. जंतर-मंतर से हवा महल तक पीएम मोदी और मैक्रों का एक रोड शो भी होगा. इसके बाद शाम को होटल रामबाग पैलेस में दोनों नेताओं के बीच एक बैठक भी होगी.

    फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. मैक्रों-मोदी का रोड शो जंतर-मंतर से शुरू होगा और हवा महल पर खत्म होगा. रैली के दौरान मैक्रों क्या-क्या करेंगे इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो एक चाय की दुकान पर भी जाएंगे और मसाला चाय पिएंगे. चाय के पैसे का भुगतान यूपीआई के जरिए डिजिटल रूप में किया जाएगा.

    इमैनुएल मैक्रों फिलहाल आमेर किला पहुंच चुके हैं. उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद है. आमेर किले पर मैक्रों लोगों से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए हैं.

    – होटल रामबाग पैलेस में पीएम मोदी और मैक्रों के बीच होने वाली बैठक का मुख्य एजेंडा रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और छात्रों के साथ-साथ पेशेवरों की आवाजाही जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर आधारित होगी.

    – मैक्रों की यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापक व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत को गति मिलने की उम्मीद है.

    – ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रांस 27 देशों वाले यूरोपीय संघ का प्रमुख सदस्य भी है. भारत और यूरोपीय संघ ने 8 साल से अधिक समय के बाद जून 2022 में लंबे काफी लंबे समय से लंबित पड़े मुक्त व्यापार और निवेश समझौते के लिए बातचीत बहाल की थी. कई दौर की चली चर्चा के बाद 2013 में मुक्त व्यापार समझौते को निलंबित कर दिया गया था.

  • टैंकर और टेंपों में जबरदस्त हुई देख दहल गये राहगीर;हर तरफ मची चीख-पुकार में 12 लोगों की मौत…

    टैंकर और टेंपों में जबरदस्त हुई देख दहल गये राहगीर;हर तरफ मची चीख-पुकार में 12 लोगों की मौत…

     

    शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शाहजहांपुर जिला स्थित थाना अल्लाहगंज के पास एक टैंकर और टेंपो में टक्कर हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है जिसमें आठ पुरुष और तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

    ये सभी स्नान के लिए जा रहे थे तभी बीच में यह हादसा हो गया है। टैंकर को पकड़ लिया गया है। टैंकर का चालक अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। शवों को पोसार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर सारे अधिकारी मौजूद हैं। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

  • DRDO ने देश को दिया बड़ा अपडेट; भारत शुरु करेगा इस शक्तिशाली सुपरसोनिक मिसाइलों का निर्यात 

    DRDO ने देश को दिया बड़ा अपडेट; भारत शुरु करेगा इस शक्तिशाली सुपरसोनिक मिसाइलों का निर्यात

     

    नई दिल्ली : भारतीय रक्षा क्षेत्र अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ रही है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ऐलान किया है कि भारत अगले 10 दिनों में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए ग्राउंड सिस्टम का निर्यात शुरू करेगा। इसकी जानकारी डीआरडीओ प्रमुख समीर वी. कामत ने दी। डॉ. कामत ने बताया कि फिलीपींस को कई हथियार एक्सपोर्ट किए गए हैं। अब कुछ अन्य देशों से भी इसी तरह की डिमांड सामने आई है।

    डीआरडीओ के चेयरमैन ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया, डीआरडीओ द्वारा विकसित और भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स सहित निजी क्षेत्र के उद्योग द्वारा उत्पादित 307 एटीएजीएस बंदूकों के ऑर्डर इस वित्तीय वर्ष तक मिलने की उम्मीद है। बता दें, जनवरी 2022 में भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर 375 मिलियन डॉलर की डील हुई थी, इसके तहत फिलीपींस को मिसाइलों की डिलीवरी होनी है। यह 290 किमी रेंच वाली इन मिसाइलों को एक्सपोर्ट करने का अपनी तरह का पहला समझौता था। इस डील के तहत 2 सालों में एंटी शिप वर्जन की 3 मिसाइल बैटरियों का भी एक्सपोर्ट किया जाना था।

    इतना ही नहीं ब्रह्मोस मिसाइल के बाद भारत के कई हथियार विदेशों की सेनाओं में होंगे। डॉ. कामत ने बताया आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, लाइट एयरक्राफ्ट जैसे कई रक्षा उपकरणों को भी निर्यात किए जाने की तैयारी है, इनके लिए भी कई देशों की ओर से रुचि दिखाई गई है। बता दें, बीते साल खबर आई थी फिलीपींस के बाद वियतनाम भी ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर 625 मिलियन डॉलर का सौदा भारत के साथ करने के लिए तैयार है।

    उन्होंने बताया, लगभग 4.94 लाख करोड़ रुपये मूल्य के डीआरडीओ द्वारा विकसित उत्पादों को या तो सेना में शामिल कर लिया गया है या उन्हें डीएसी (रक्षा अधिग्रहण) से AoN (आवश्यकता की स्वीकृति) प्राप्त हो गई है। डॉ. कामत ने कहा, विकास अब पहले की तुलना में बहुत तेजी से हो रहे हैं। मेरा अनुमान है कि 60% या 70% से अधिक उत्पाद पिछले 5-7 वर्षों में शामिल किए गए हैं। यह दर और भी बढ़ने वाली है।

  • अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन जालंधर में शिव सेना अखंड भारत ने विशाल राम रूपी यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई : वर्मा, सौंधी

    अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन जालंधर में शिव सेना अखंड भारत ने विशाल राम रूपी यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई : वर्मा, सौंधी

    अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन जालंधर में शिव सेना अखंड भारत ने विशाल राम रूपी यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई : वर्मा, सौंधी

    MBD WEB NEWS: जालंधर, 23 जनवरी (सुमेश शर्मा) : सोमवार को अयोध्या में श्री राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा के समय जहां पूरा देश इस खुशी को मना रहा था। वही जालंधर में शिवसेना अखंड भारत की ओर से विशाल राम रूपी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा साईं दास स्कूल से शिव सेना अखंड भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा व नैशनल यूथ प्रेसिडेंट सुभाष सौंधी की अध्यक्षता में निकाली गई। इस यात्रा में शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता विशेष तौर पर शामिल हुए। यह यात्रा साईं दास स्कूल से शुरू होकर पटेल चौंक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक से होती हुई लव कुश चौक में समापन हुई। जिसमें 500 से अधिक शिव सेनिक प्रभु श्री राम का गुणगान करने के लिए शामिल हुए। इस दौरान पूरे रास्ते में 301 किलो लड्डू प्रभु श्री राम भक्तों में बांटे गए। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में जय श्री राम के जयकारे लग रहे थे।

    जालंधर शहर प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल वर्मा व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना अखंड भारत हमेशा ही हिंदुत्व के साथ है और हिंदुत्व के साथ ही रहेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे इस संघर्ष के बाद हिंदुओं को श्री राम मंदिर बनने से जो सुख मिला वह बयान नही किया जा सकता और पूरे भारतवर्ष में मंदिरों में दिए जलाकर व श्री राम का गुणगान करके व लंगर लगा कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष चंद्र प्रकाश (चांद) ने कहा कि हमारे पूरे भारतवर्ष के लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि पहले दीपावली साल में एक बार मनाई जाती थी अब इस दिन भी सभी देशवासी अपने घरों में दिए जलाकर दीपावली रूपी मनाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उप-अध्यक्ष हरजिंदर बिल्ला, राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी अनिल गोयल, पंजाब अध्यक्ष गौरव कोड़ा, इंचार्ज पंजाब सतपाल राल, राष्ट्रीय चेयरमैन व्यापार विंग मनोज सोनी, राष्ट्रीय प्रधान व्यापार विंग दर्शन सेठी, पंजाब अध्यक्ष व्यापार विंग अरुण वर्मा, पंजाब अध्यक्ष युवा विंग चंद्र प्रकाश, पंजाब प्रेसिडेंट युवा विंग विवेक कौशिक, पंजाब प्रवक्ता साईं मंगे शाह जी, पंजाब एडवाइजर सुनील अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब वरिंदर शर्मा, सुखदेव शर्मा, गुरविंदर राणा, विनय हंस, दीपक कश्यप, हैप्पी मोहन, रिंकू सहगल, सोनू राय, रिंकू चड्ढा, सचिन सोनी, बंटी भंडारी, दीपक रिची, शिवम पंसारी, प्रितपाल खाक, दीपक अरोड़ा, गुरदीप बिट्टू , राजेंद्र चंडेल, मनजीत ठाकुर, राहुल आहुजा, अभिषेक, हर्ष वधवा, अभी, निखिल शर्मा, संदीप, विशाल, उमेश बहल, जतिन, करण, प्रिंस घारू, अरमान, अमरजीत, रमन नेहरा, लवीत पाराशर, विजय दादोव्वाल, विजय चाचूकी, अतुल जोशी, रॉकी सिंगला, गुरमिंदर राजा, राज करण, गौरी शंकर, मीनू भगत, मोनिका, रानी देवी, किरना देवी व 500 के करीब शिव सैनिक उपस्थित थे।

  • व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किये गये कार्य मनुष्य को महान बनाते हैं – ब्रह्मऋषि विशाल जी

    व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किये गये कार्य मनुष्य को महान बनाते हैं – ब्रह्मऋषि विशाल जी

    व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किये गये कार्य मनुष्य को महान बनाते हैं – ब्रह्मऋषि विशाल जी

    श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र द्वारा राजपूत भवन लधेवाली में योग एवं ध्यान कार्यशाला जारी

    MBD WEB NEWS ; जालंधर (सुमेश शर्मा) आधुनिक युग में मनुष्य के सामने आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन जीने की कला सिखाने वाली 7 दिवसीय विशेष योग और ध्यान कार्यशाला लधेवाली रोड स्थित राजपूत भवन में जारी है। 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलने वाली इस कार्यशाला के दौरान सभी संप्रदायों और धर्मों से स्वतंत्र रहकर संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध पूरे ब्रह्मांड में गुरुओं के गुरू कहे जाने वाले श्री श्री सुदर्शन जी के नेतृत्व में ब्रह्मर्षि विशाल जी छात्रों को सुविधाजनक तरीके से मार्गदर्शन कर रहे हैं।

    कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ब्रह्मर्षि विशाल जी ने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ एवं रक्त संबंधों से ऊपर उठकर सर्वजन हिताय को मुख्य लक्ष्य रखना ही व्यक्ति को महान बनाता है। उन्होंने शहीद भगत सिंह सहित अन्य योद्धाओं और देशभक्तों का उदाहरण देते हुए दर्शकों को मानवता के कल्याण के लिए सदैव सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम उन सैनिकों और अन्य योद्धाओं को सलाम करते हैं जो अपने परिवार से ऊपर उठकर पूरे देश के हितों के लिए लड़ते हैं क्योंकि उन्होंने लाखों देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने जीवन को अपने परिवार के हितों से ऊपर रखा है।

    इसके साथ ही ब्रह्मर्षि विशाल जी ने अभिभावकों को अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने की सलाह देते हुए कहा कि आज के भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों पर डाला जाने वाला दबाव ही घरों में बढ़ती कलह और सामाजिक रिश्तों में दूरियां बढ़ने का असली कारण है।


    महान व्यक्तित्व का स्वामी बनने के लिए स्वस्थ शरीर के साथ-साथ उच्च मानसिकता की आवश्यकता पर बल देते हुए ब्रह्मर्षि विशाल जी ने प्रतिभागियों को लाभकारी योग आसन सिखाए, इस समय उपस्थित पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने संगीत की धुनों पर नृत्य सत्र का खूब आनंद लिया।
    रोजाना सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली इस जीवन-परिवर्तनकारी कार्यशाला में पहली बार पंजीकृत प्रतिभागियों के अलावा, पीले कार्ड धारक प्रशिक्षु जो पहले से ही इस कार्यशाला में भाग ले चुके हैं, वे भी इस जीवन-परिवर्तनकारी कार्यशाला में अधिक ऊर्जा के साथ कार्यशाला में भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं।