Author: Sumesh Sharma

  • भारतीय युद्धपोत ने ताबड़तोड़ एक्शन कर ईरानी जहाज को लुटेरों से बचाया, चालक दल के सभी लोग सुरक्षित

    भारतीय युद्धपोत ने ताबड़तोड़ एक्शन कर ईरानी जहाज को लुटेरों से बचाया, चालक दल के सभी लोग सुरक्षित

     

    आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज इमान के अपहरण किए जाने के संबंध में एक इमरजेंसी हेल्प कॉल का त्वरित जवाब दिया. मछली पकड़ने वाले इस जहाज पर समुद्री डाकू सवार थे और उन लोगों ने चालक दल को बंधक बना लिया था.

    भारतीय युद्धपोत का ताबड़तोड़ एक्शन, ईरानी जहाज को लुटेरों से बचाया, चालक दल सुरक्षित

    भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज को लुटेरों से बचाया

    खाड़ी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति के बीच समुद्री मार्गों पर सुरक्षित आवागमन को लेकर लगातार संकट बना हुआ है. ऐसे में भारतीय नौसेना भी अलर्ट है. नौसेना के मिशन तैनात (Mission Deployed) युद्धपोत की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए अपहृत जहाज और चालक दल की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की जा रही है.

    सोमालिया के पूर्वी तट और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों पर तैनात आईएनएस सुमित्रा (INS Sumitra) ने ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) इमान के अपहरण किए जाने के संबंध में एक इमरजेंसी हेल्प कॉल का त्वरित जवाब दिया. मछली पकड़ने वाले इस जहाज पर समुद्री डाकू सवार थे और उन लोगों ने चालक दल को बंधक बना लिया था.

    सभी 17 लोगों की सकुशल रिहाई

    मदद को पहुंची आईएनएस सुमित्रा ने जहाज को घेर लिया और जहाज के साथ चालक दल के सभी 17 सदस्यों की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री डाकुओं को मजबूर कर दिया. अथक प्रयासों के बाद जहाज में सवार चालक दल के सभी 17 सदस्यों की सकुशल रिहाई कराई जा सकी.

    समुद्री लुटेरों से जहाज को मुक्त कराने के बाद उसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल की गई और सब कुछ सही होने पर उसे आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया.

    SoP के जरिए काम किया गया

    भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, “सोमलिया के पूर्वी तटों और अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियानों के लिए तैनात आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के झंडे लगे मछली पकड़ने वाले जहाज ईमान के अपहरण की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की. जहाज पर समुद्री लुटेरे चढ़ गए थे और चालक दल को बंधक बना लिया गया था. उन्होंने बताया कि आईएनएस सुमित्रा ने समुद्री लुटेरों को चालक दल तथा जलपोत की सुरक्षित रिहाई के लिए बाध्य करने के वास्ते स्थापित मानक चालक प्रक्रियाओं (SoP) के अनुरूप काम किया.

    मिशन डिप्लॉयड (Mission Deployed) ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों पर भारतीय नौसेना के जहाजों को तैनात किया, जो समुद्र में सभी जहाजों और सवार लोगों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प को दर्शाती है. हाल के दिनों में भारतीय नौसेना ने मुसीबत में फंसे कई जहाजों को संकट से बाहर निकाला है.

  • पंजाब में 32 तहसीलदारों के तबादले

    You are currently viewing पंजाब में 32 तहसीलदारों के तबादले

    Major reshuffle in police administration, 10 DSPs transferred, read full list…

    पंजाब में 32 तहसीलदारों के तबादले

    • पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज 32 तहसीलदारों का तबादला किया गया है, जिन तहसीलदारों के तबादले हुए हैं, उनमें जतिंद्र पाल सिंह मलोट से कोटकपूरा, तनवीर कौर मौड़ से दफ्तर किरत कमिश्नर पंजाब, प्रदीप कुमार फिरोजपुर से टांडा, राजविंद्र कौर गुरदासपुर से बाबा बकाला, हरमिंद्र सिंह शाहकोट से बंगा, हरमिंद्र सिंह हुंदल खन्ना से अहमदगढ़, मनमोहन कुमार अहमदगढ़ से भवानीगढ़, जगसीर सिंह निहाल सिंहवाला से मानसा, लक्षमण सिंह पठानकोट से लोपोके, लारसन खमाणो से दफ्तर विजिलैंस ब्यूरो पंजाब, जिनसु बांसल पटियाला से अमलोह, अंकिता अग्रवाल नाभा से मौड़, जसविंद्र सिंह खरड़ से पटियाला, सुखदेव कुमार बांगड़ बाबा बकाला से फरीदकोट, परमजीत सिंह बराड़ कोटकपूरा से बाघापुराना, अवतार सिंह जंगू बस्सी पठाना से लुधियाना पूर्व, परमप्रीत सिंह गोराया लोपोके से पठानकोट, रुपिंद्र पाल सिंह बल्ल जालंधर 1 से भीखीविंड, वरिंद्र भाटिया भीखीविंड से सुल्तानपुर लोधी, राजिंद्र सिंह फाजिल्का से एडिशनल चार्ज अबोहर से अबोहर, सुखचरन सिंह जालंधर 2 से जगराओं, जीवन कुमार गर्ग जगराओं से खन्ना, विशाल वर्मा सुल्तानपुर लोधी से खमाणो, हरसिमरन सिंह डेरा बाबा नानक से पांतड़ा, दिव्या सिंगला अमलोह से धूरी, जगसीर सिंह फरीदकोट से गुरदासपुर, रितु गुप्ता लुधियाना पूर्वी से बस्सी पठाना, गुरलीन कौर दिड़बा से दिड़बा एडिशनल चार्ज सुनाम, शीशपाल टी.ओ.एस.डी. पटियाला से नाभा, मनिंद्र सिंह सिद्धू फतेहगढ़ साहिब से सब रजिस्ट्रार जालंधर 1, गुरप्रीत सिंह सब रजिस्ट्रार जालंधर 1 सब रजिस्ट्रार जालंधर 2, जसकरण जीत सिंह सब रजिस्ट्रार जालंधर 2 से तहसीलदार जालंधर 2 के नाम शामिल है।
  • मम्मी-पापा मुझे माफ करना;लिखकर एग्जाम से एक दिन पहले बेटी ने कर ली सुसाइड,मैं JEE नहीं कर सकती..

    मम्मी-पापा मुझे माफ करना;लिखकर एग्जाम से एक दिन पहले बेटी ने कर ली सुसाइड,मैं JEE नहीं कर सकती..

     

    कोटा : बोरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली छात्र निहारिका सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निहारिका ने घर पर ही फंदा लिया। माैके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें निहारिका ने लिखा…मम्मी, पापा, मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए मैंने आत्महत्या कर ली है, मैं लूजर हूं, मैं सबसे खराब बेटी हूं, मुझे माफ करना, मम्मी, पापा, यह मेरे पास आखिरी विकल्प है।”

    कोटा में कोचिंग छात्रा ने किया सुसाइड, कर रही थी इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
    चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि तीन बहनों में निहारिका सबसे बड़ी थी। उसके पिता विजय बैंक में गनमैन हैं। सुबह 10 बजे करीब दादी ने रूम का गेट खटखटाया। निहारिका ने गेट नहीं खोला। दादी ने चिल्लाकर सबको बुलाया। मौके पर जाकर देखा तो निहारिका ने गेट के ऊपर बने रोशनदान से फंदे पर लटकी हुई थी।

    निहारिका 12वीं के साथ JEE की भी तैयारी कर रही थी। कल उसका JEE मेन का एग्जाम था। एग्जाम को लेकर वो काफी तनाव में थी।

  • चुनाव की तारीखों का ऐलान; 27 फरवरी को होगा राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव

     चुनाव की तारीखों का ऐलान; 27 फरवरी को होगा राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव

     

    नई दिल्ली – अप्रैल में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हो रही हैं। ये सीटें 15 राज्यों की हैं। इन सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा।
    15 राज्यों की जिन 56 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें बिहार की छह सीटों के अलावा, गुजरात-कर्नाटक की चार-चार, महाराष्ट्र की छह, पश्चिम बंगाल-मध्य प्रदेश की पांच-पांच, उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान-ओडिशा-तेलंगाना-आंध्र प्रदेश की तीन-तीन, छत्तीसगढ़-हरियाणा-हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड की एक-एक सीट पर चुनाव होना है। बता दें कि जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होगा उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव राजस्थान से, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से और राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला गुजरात से शामिल हैं।

  • सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

    सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

    सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

    यह वाहन अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 27 जनवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अपनी किस्म की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की, जो लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए 5500 किलोमीटर सड़कों की निगरानी करेगी।


    सड़क सुरक्षा फोर्स को सड़कों की कुशलता से निगरानी करने के लिए पहले पड़ाव में 144 अति-आधुनिक वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों में 116 टोयोटा हिलक्स और 28 महेन्द्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं और सड़कों की निगरानी के लिए यह वाहन हर 30 किलोमीटर के फासले के साथ तैनात किए जाएंगे। इन वाहनों में चार पुलिस कर्मचारियों की टीम होगी, जिसका नेतृत्व पैट्रोलिंग इंचार्ज के तौर पर ए.एस.आई. या उससे उच्च रैंक का अधिकारी करेगा।
    हर जिले में रोड इंटरसेप्टर तैनात किए जाएंगे, जिनकी निगरानी तीन पुलिस कर्मचारी करेंगे। एस.एस.एफ. के पहले पड़ाव में 1296 नए भर्ती पुलिस कर्मचारियों और मौजूदा 432 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। यह टीमें आठ घंटे की शिफ्ट के मुताबिक 24 घंटे तैनात रहेंगी, जिस सम्बन्धी उनको पुलिस प्रशिक्षण अकेडमी, कपूरथला में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
    ट्रैफिक़ नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए यह वाहन स्पीड गन, अल्कोमीटर, ई-चालान मशीनें और ए.आई. आधारित स्मार्ट प्रणाली जैसे अति-आधुनिक उपकरणों से लैस हैं। उनके पास कमांड एंड कंट्रोल सैंटर के साथ-साथ रीयल-टाईम सी.सी.टी.वी. कैमरों वाली रिक्वरी वैन भी होगी। इसके साथ ही सड़क हादसों की जांच और तकनीकी काम संभालने के लिए मैकेनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर और आई.टी. माहिर भी होंगे।
    —————–

  • कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में स्नैचिंग की वारदात को सुलझाया

    स्कूटर, हैंडबैग, पर्स और हथियारों के साथ दो स्नैचरों को पकड़ा

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 27 जनवरी: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को मॉडल टाउन में एक स्नैचिंग की घटना में शामिल दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया।

    विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को मॉडल टाउन मार्केट जालंधर के पास स्नैचिंग की एक घटना घटी थी।  उन्होंने बताया कि झपटमारों ने एक महिला का पर्स चुरा लिया, जिसमें सोने के आभूषण और 10,000 रुपये की नकदी थी। इसके बाद, श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने डिवीजन नंबर 6 में आईपीसी की धारा 379 बी, 34 के तहत एफआईआर  नंबर 13 दिनांक 27-01-2024 दर्ज की थी।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि यह बात सामने आया है कि वारदात को नीले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो युवकों ने अंजाम दिया है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि यह बात उजागर हुई थी कि एक्टिवा सवार ने भूरे रंग की हुडी पहनी हुई थी और पीछे बैठे व्यक्ति ने काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।

    इसके बाद, पुलिस आयुक्त ने कहा कि युवकों की पहचान के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपना तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद उन्हें कूल रोड पर पकड़ लिया गया।  उन्होंने बताया कि युवक की पहचान रजत रेहल पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी मकान नंबर 408ए गढ़ा नजदीक ओल्ड पुलिस स्टेशन बिल्डिंग डिवीजन 7 जालंधर और अमित पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मकान नंबर 248/16 प्रीत नगर जालंधर के रूप में हुई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपियों से एक एक्टिवा नंबर PB08-EW-7741, सात लेडीज हैंडबैग, तीन लेडीज पर्स, एक चाकू और एक छुरी बरामद की गई है।

  • बजट 2024 में इन पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

    बजट 2024 में इन पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

     

    देश का बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी और उससे पहले उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि सरकार का फोकस कहां रहने वाला है.

    Budget 2024 Expectations: बजट 2024 में किस पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

    निर्मला सीतारमण
     

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी. परंपरा के मुताबिक देखें तो इस बजट में ज्यादा बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए, लेकिन इस बार चुनाव से पहले निर्मला सीतारमण कुछ अलग रास्ता चुन सकती हैं. वैसे भी हाल में उन्होंने संकेत दिए कि बजट में सरकार का फोकस किन एरिया पर सबसे ज्यादा रहने वाला है.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में छात्रों के साथ एक बातचीत की. अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार ने 2014 के बाद योजनाओं को ‘अर्जेंसी’ और ‘मिशन मोड’ में लागू किया और विकसित भारत की नींव रखी. इसी भाषण में उन्होंने संकेत दिए कि बजट में सरकार का फोकस कहां रहने वाला है.

    बजट में सरकार का फोकस

    अपने भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के बीच जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती है. इसलिए सरकार की योजनाएं इस प्रकार बनाई गई हैं कि हर किसी को उसका लाभ मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सिर्फ चार समूह में रखा है, ये हैं युवा, महिला, किसान और गरीब. सरकार की नीतियों के केंद्र में भी इन्हीं 4 समूहों को ध्यान में रखे जाने के संकेत निर्मला ने दिए हैं.

    निर्मला सीतारमण ने कहा, ” युवा, महिला, अच्छे किसान जो हमें खाद्य सुरक्षा प्रदान करते हैं और बेचारे गरीब, जिन्हें अब भी ऊपर उठने के लिए सरकारी मदद की जरूरत है. हमारी सारी नीतियां इनकी जिंदगी बेहतर बनाने को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं. जब इनको केंद्र में रखा जाता है, तब आपको किसी और बात पर ध्यान देने की जरूरत नहीं होगी. ना तो ये देखने की कि वो किस समुदाय से है और ना ही ये कि वो किस धर्म से है. इनके दायरे में सब आ जाते हैं.”

    इकोनॉमी के इन सेक्टर पर रहेगा जोर

    इतना ही नहीं निर्मला ने अपने भाषण में उन सेगमेंट की ओर भी संकेत दिए जिन पर इकोनॉमिक प्वॉइंट ऑफ व्यू से सरकार का फोकस रहने वाला है. इसमें स्किल डेवलपमेंट, बेहतर कृषि तकनीक और देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर हमारा जोर है.

  • कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद

    कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद

    कमिश्नरेट पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद

    सीपी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 27 जनवरी: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद की।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि इस तस्करी को रोकने के लिए शहर भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार को अचानक रुकते हुए देखा।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शक होने पर पुलिस पार्टी ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 1.5 किलो अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार चालक योगेश अबरोल पुत्र राकेश कुमार निवासी अर्जुन नगर, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया और थाना नई बारादरी में 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।  श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही एफआईआर नंबर 155 दिनांक 29-08-2017 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 3 जालंधर में आईपीसी की धारा 363,376,506 , 3आर एससी/एसटी एक्ट दर्ज किया जा चुका है।

    पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि लेदर कॉम्प्लेक्स के पास तैनात अपराध शाखा की एक अन्य टीम ने जुपिटर स्कूटर पर दो लोगों को आते देखा, जिन्होंने संदेह के आधार पर एक पॉलिथीन फेंकी जिसमें 205 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।  उन्होंने बताया कि दो आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र मंगत राम और अजय कुमार पुत्र करम चंद निवासी तलवंडी महिमा थाना सदर कपूरथला के रूप में हुई है।  श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

  • भाजपा ने नियुक्त किए 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी, पंजाब की कमान विजय रूपाणी को…देखें लिस्ट 

    भाजपा ने नियुक्त किए 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी, पंजाब की कमान विजय रूपाणी को…देखें लिस्ट

     

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के 23 राज्यों के लिए आगामी लाेकसभा चुनावों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 23 राज्यों के लिए 30 नेताओं को प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया है।

    भाजपा ने अंडमान निकाेबार द्वीप समूह के प्रभारी वाई सत्या कुमार, अरुणाचल प्रदेश के लिए प्रभारी अशोक सिंघल, बिहार के लिए प्रभारी विनोद तावड़े एवं सह प्रभारी दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ के प्रभारी विजयभाई रूपाणी, दमन एवं दीव के लिए प्रभारी पुरनेश मोदी एवं सहप्रभारी दुष्यंत पटेल, गोवा के प्रभारी आशीष सूद तथा हरियाणा के प्रभारी बिप्लव कुमार देव एवं सहप्रभारी सुरेन्द्र नागर को बनाया है।

    No description available.

    हिमाचल प्रदेश के लिए प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन, जम्मू कश्मीर के लिए प्रभारी तरुण चुघ एवं सह प्रभारी आशीष सूद, झारखंड के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक के प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल एवं सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी, केरल के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख के प्रभारी तरुण चुघ, लक्षद्वीप के प्रभारी अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश के प्रभारी महेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय तथा ओडिशा के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर एवं सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी को बनाया गया है।

    No description available.

    पुड्डुचेरी के लिए प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा, पंजाब के प्रभारी विजयभाई रूपाणी एवं सह प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, सिक्किम के प्रभारी डॉ. दिलीप जायसवाल, तमिलनाडु के प्रभारी अरविंद मेनन एवं सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी वैजयंत पांडा, उत्तराखंड के प्रभारी डॉ. दुष्यंत गौतम तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पाण्डेय और सहप्रभारी अमित मालवीय एवं सुश्री आशा लाकड़ा को नियुक्ति किया गया है।

  • सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पुलिस बस, 11 कर्मचारी घायल

    You are currently viewing सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पुलिस बस, 11 कर्मचारी घायल

    सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पुलिस बस, 11 कर्मचारी घायल

    • मुक्तसर में शनिवार सुबह करीब नौ बजे कोटकपूरा रोड स्थित गांव चड़ेवान में घने कोहरे के कारण पुलिस कर्मचारियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घायल तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का उपचार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बस में 21 पुलिस कर्मचारी सवार थे। बाकी सवारों को मामूली चोटें आई हैं।