मम्मी-पापा मुझे माफ करना;लिखकर एग्जाम से एक दिन पहले बेटी ने कर ली सुसाइड,मैं JEE नहीं कर सकती..
कोटा : बोरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली छात्र निहारिका सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निहारिका ने घर पर ही फंदा लिया। माैके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें निहारिका ने लिखा…मम्मी, पापा, मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए मैंने आत्महत्या कर ली है, मैं लूजर हूं, मैं सबसे खराब बेटी हूं, मुझे माफ करना, मम्मी, पापा, यह मेरे पास आखिरी विकल्प है।”

चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि तीन बहनों में निहारिका सबसे बड़ी थी। उसके पिता विजय बैंक में गनमैन हैं। सुबह 10 बजे करीब दादी ने रूम का गेट खटखटाया। निहारिका ने गेट नहीं खोला। दादी ने चिल्लाकर सबको बुलाया। मौके पर जाकर देखा तो निहारिका ने गेट के ऊपर बने रोशनदान से फंदे पर लटकी हुई थी।
निहारिका 12वीं के साथ JEE की भी तैयारी कर रही थी। कल उसका JEE मेन का एग्जाम था। एग्जाम को लेकर वो काफी तनाव में थी।









Leave a Reply