भीषण हादसा;किनौर में बोलेरो खाई में गिरी, पांच युवकों की माैत

भीषण हादसा;किनौर में बोलेरो खाई में गिरी, पांच युवकों की माैत

 

किन्नाैर-हिमाचल में भीषण हादसा होने की खबर है। यह हादसा किन्नाैर में हुआ और किन्नौर में बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 युवकों कल्पा किनौर के अभिषेक (23), खवांगी के तनुज (22), शौग सांगला के अरुण (29), सापनी सांगला के उपेंद्र (24) और चरंग गांव के समीर (25) की माैत हो गई।

सभी युवकों ने माैके पर ही दम तोड़ दिया। खाई इतनी गहरी थी कि बोलरो पलटी खाते हुए सतलुज किनारे तक पहुंच गई। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की जान गई और सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *