Author: Sumesh Sharma

  • मुंबई से बेंगलुरु की उड़ान के दौरान शाैचालय में फंसा पैसेंजर, टायलेट सीट पर बैठकर पूरा किया सफर

    मुंबई से बेंगलुरु की उड़ान के दौरान शाैचालय में फंसा पैसेंजर, टायलेट सीट पर बैठकर पूरा किया सफर

     

    बेंगलुरू -विभिन्न एयरलाइंस में यात्रियों की परेशानी से जुड़ी विभिन्न खबरें आमताैर पर सामने आती रहती हैं। ताजा घटनाक्रम स्पाइसजेट की फ्लाइट में घटित हुआ है। यह घटनाक्रम 16 जनवरी का है। उस दिन स्पाइसजेट की फ्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी। इसी दाैरान एक यात्री टायलेट गया और शौचालय के अंदर करीब एक घंटे तक फंसा रहा। उड़ान के दौरान दरवाजे के लॉक में खराबी आने के कारण यह स्थिति बनी।

    एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया है कि विमान के टॉयलेट में फंसने की ये घटना फ्लाइट संख्या SG-268 में सामने आई। जब क्रू मेंबर्स को लगा कि अब टॉयलेट का दरवाजा नहीं खुलने वाला है, तो एक एयर हॉस्टेस ने कागज पर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा, ‘सर हमने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की है, मगर हम इसे खोल नहीं पाए हैं। आप घबराइए मत, हम कुछ देर में लैंड करेंगे, इसलिए आप कमोड का ढक्कन गिराइए और उस पर बैठे रहिए और खुद को सुरक्षित रखिए। जैसे ही हम लैंड करेंगे, वैसे ही इंजीनियर हमारी मदद करेंगे।’ इस कागज को फिर दरवाजे के नीचे से यात्री तक पहुंचा दिया गया। स्पाइसजेट ने बताया कि यात्रा के दौरान, हमारे चालक दल ने यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि बंगलूरू पहुंचने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। स्पाइसजेट ने यह भी कहा है कि मुंबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में करीब एक घंटे तक शौचालय के अंदर फंसे यात्री को पूरा रिफंड किया जा रहा है।

  • साहनेवाल एयरपोर्ट की जगह बेचकर हलवारा में बनेगा International Airport Terminal

    साहनेवाल एयरपोर्ट की जगह बेचकर हलवारा में बनेगा International Airport Terminal

     

    लुधियाना : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया हलवारा में इंटरनैशनल एयरपोर्ट टर्मिनल बनाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी योजना तैयार कर दी है। अथॉरिटी साहनेवाल एयरपोर्ट की जगह बेचकर हलवारा में इंटरनैशनल एयरपोर्ट टर्मिनल बनाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी लुधियाना में इंटरनैशनल एयरपोर्ट टर्मिनल बनाने की घोषणा हाल ही में पंजाब दौरे के दौरान कर चुके हैं। पंजाब सरकार हलवारा में अस्थाई एयरपोर्ट टर्मिनल तैयार करवा रही है। जैसे ही एयरपोर्ट टर्मिनल की अस्थाई बिल्डिंग शुरू होगी उसके साथ ही साहनेवाल से उड़ानें हलवारा में शिफ्ट कर दी जाएंगी।

    उसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया साहनेवाल एयरपोर्ट की जगह को बेचकर फंड जुटाएगी और निर्माण कार्य शुरू करेगी। एयरपोर्ट हलवारा में शिफ्ट होने के बाद साहनेवाल एयरपोर्ट की जमीन खाली हो जाएगी। साहनेवाल में एयरपोर्ट 130 एकड़ जमीन पर बना है। इस जमीन को बेचने से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को मोटी रकम हासिल हो जाएगी। जिससे, हलवारा में आलीशान एयरपोर्ट टर्मिनल तैयार किया जा सकेगा। हलावारा में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 150 एकड़ से ज्यादा जमीन सिर्फ टर्मिनल बिल्डिंग व अन्य गतिविधियों के लिए अधिग्रहित की है। कैप्टन के मुख्यमंत्री रहते हुए हलवारा में एयरपोर्ट टर्मिनल बनाने का प्रोजैक्ट शुरू हुआ था।

    तब पंजाब सरकार ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के जरिए 150 एकड़ से ज्यादा जमीन अधिग्रहित करके एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपी। एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को करना था लेकिन अथॉरिटी ने ऐन मौके पर टर्मिनल बिल्डिंग बनाने से इंकार कर दिया। उसके बाद तात्कालिक सरकार ने फैसला किया कि पंजाब सरकार टर्मिनल की अस्थाई बिल्डिंग तैयार करेगी। उसके बाद पंजाब सरकार ने हलवारा में एयरपोर्ट टर्मिनल की अस्थाई बिल्डिंग लगभग तैयार कर दी है।

    लोक निर्माण विभाग ने हलवारा में एयरपोर्ट टर्मिनल की अस्थाई बिल्डिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। अब सिर्फ फिनिशिंग का काम रहता है। लोक निर्माण विभाग फिनिशिंग का काम आखिरी दौर में करेगा ताकि उद्घाटन के वक्त इमारत में पूरी चमक रहे। वहीं टर्मिनल में इंटरनल कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को काफी कागजी करवानी पड़ी।

    कांट्रैक्टर को वहां पर काम करने वाले एक-एक मजदूर व कर्मचारी की वैरिफिकेशन करवानी पड़ी। लोक निर्माण विभाग के एक्सियन प्रदीप सिंह ने बताया कि कांट्रैक्टर ने सभी मजदूरों, कर्मचारियों के साथ-साथ मशीनरी की वैरिफिकेशन करवा दी है। जल्दी ही आंतरिक कार्यों का काम भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि डेढ़ से दो महीने में यह काम पूरा हो जाएगा।

  • विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    You are currently viewing विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    • : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल (पीएसपीसी) के रजिस्ट्रारअधिकारियों से मिलीभगत कर उम्मीदवारों को एडमिशन देने और डी-फार्मेसी की डिग्रियां जारी करने के आरोप में 4 और गिरफ्तारियां की हैं। विजीलैंस ब्यूरो ने पहले ही एडमिशन, रजिस्ट्रेशन में अनियमितताएं करने और प्राइवेट कालेजों में पढ़ रहे अयोग्य विद्यार्थियों को डी-फार्मेसी के लाइसैंस जारी करने के दोष में पीएसपीसी के पूर्व रजिस्ट्रारों और अधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।विजीलैंस ब्यूरो अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आदेश इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंस एंड रिसर्च बठिंडा के मालिक गुरप्रीत सिंह गिल, प्रिंसीपल सरबजीत सिंह बराड़, साल 2013 में बरनाला जिले के लाला लाजपत राय कालेज सहणा में बतौर प्रिंसिपल रहे आरएस रामाकोड़ी और 2011 में लाला लाजपत कालेज ऑफ फार्मेसी मोगा के प्रिंसीपल रहे बलजिंदर सिंह बाजवा को पकड़ा है। विजीलैंस द्वारा पीएसपीसी के पूर्व रजिस्ट्रार मुलजिम प्रवीन कुमार भारद्वाज और डा. तेजवीर सिंह, सुपरिंटैंडैंट अशोक कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा इस मामले में 9 फार्मासिस्टों को भी नामजद करके गिरफ्तार किया गया है।
  • राम मंदिर में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा पर पहली बार खुलकर बोले राहुल गांधी, कही दिल की बात

    राम मंदिर में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा पर पहली बार खुलकर बोले राहुल गांधी, कही दिल की बात

     

    राहुल ने मीडिया से बातचीत की और अपने दिल के कई राज खोले. राहुल ने कहा कि वह पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर चले, जो काफी ऐतिहासिक रही, इसके बाद काफी लोगों के सजेशन आए कि उन्हें पूर्व से पश्चिम तक की यात्रा करनी चाहिए, इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया.एक टीवी चैनल ने राहुल से सवाल किया कि भाजपा का कांग्रेस और गांधी परिवार को हिंदू विरोधी बताने पर उनकी क्या राय है. इस सवाल पर राहुल ने खुलकर बात की.

     

    प्राण प्रतिष्ठा पर पहली बार खुलकर बोले राहुल गांधी, कही दिल की बात

    प्राण प्रतिष्ठा पर पहली बार बोले राहुल, कही दिल की बात

    जहां एक ओर देश में राम मंदिर के उद्घाटन का शोर है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा भी शुरू हो गई है. राहुल ने इस यात्रा के जरिए देश को समझने और कांग्रेस के लिए 2024 का रूट मैप तैयार करने की कोशिश की है. इसी की वजह से कहीं न कहीं राहुल ने बहुत सोच समझकर अपनी यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने की ठानी थी. आज यात्रा का तीसरा दिन है और आज पहली बार राहुल ने राम मंदिर कार्यक्रम पर खुलकर अपनी बात रखी है.

    राहुल की न्याय यात्रा शुरू हो गई है. अपने पूर्वजों के नक्शे कदम पर चलते हुए राहुल पूर्व से पश्चिम की यात्रा कर रहे हैं, जिससे वह कांग्रेस का खोया हुआ मुकाम, उसे वापस दिला पाएं. इसी बीच राहुल ने मीडिया से बातचीत की और अपने दिल के कई राज खोले. राहुल ने कहा कि वह पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर चले, जो काफी ऐतिहासिक रही, इसके बाद काफी लोगों के सजेशन आए कि उन्हें पूर्व से पश्चिम तक की यात्रा करनी चाहिए, इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया.

    राम मंदिर को लेकर राहुल गांधी ने पहली बार खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मेरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक फिक्स रूट है, हम उसी को फॉलो करेंगे. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के समय हम असम में रहेंगे. आरएसएस और भाजपा ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को पूरी तरह नरेंद्र मोदी फंक्शन बना दिया है, ये पूरी तरह राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है. कांग्रेस के कार्यक्रम को बायकॉट करने वाली बात पर उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने 22 तारीख को चुनावी फ्लेवर दे दिया है इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष वहां नहीं जा रहे है. हम सब धर्मों के साथ हैं, जो भी जाना जा सकता है वो वहां जा सकता है. हिंदू संस्कृति के बड़े पुरोधाचार्य लोगों ने भी वहां जाने से मना कर दिया है, ऐसे में हमारे लिए वहां जाना बड़ा मुश्किल है.

  • जानें किस ने दी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को  दी जान से मारने की धमकी? पुलिस अलर्ट

     जानें किस ने दी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को  दी जान से मारने की धमकी? पुलिस अलर्ट

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। आगामी 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने के लिए खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने गैंगस्टर को साथ आने को कहा है। इतना ही नहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।

    दरअसल सीएम भगवंत मान पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं और राज्य में गैंगस्टर्स पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। गैंगस्टर्स पर हो रहे सख्त एक्शन का आतंकी पन्नू फायदा उठाना चाहता है और उनसे अपनी हमदर्दी जता रहा है। इसीलिए उसने गैंगस्टर्स को अपने साथ आने के लिए कहा है। घटना के बाद से सीएम के घर के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

    खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नून की यह धमकी उस धमकी के एक सप्ताह बाद आई है, जब उसने 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के अभिषेक समारोह पर भारत सरकार को धमकी दी थी। उसने मुस्लिम समुदाय से इस समारोह का विरोध करने का भी आग्रह किया था।

  • प्रधानमंत्री मोदी नहीं हैं प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के मुख्य यजमान, जानें किस दंपत्ति पर टिकीं सबकी निगाहें

    प्रधानमंत्री मोदी नहीं हैं प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के मुख्य यजमान, जानें किस दंपत्ति पर टिकीं सबकी निगाहें

     

    अयोध्या –22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में उत्साह है। इस उत्साह के बीच कार्यक्रम के संबंध में जो जानकारियां सामने आई हैं उनमें से एक यह है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान काैन हैं। अभी ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि PM नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुख्य यजमान हो सकते हैं, लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी मुख्य यजमान नहीं हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी संकल्प, प्रायश्चित और गणेश पूजा कर 7 दिनों तक बतौर मुख्य यजमान अपने दायित्वों को पूरा करेंगे और भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा में भी मौजूद रहेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य यजमान गृहस्थ ही हो सकते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि पीएम मोदी को प्रतीकात्मक यजमान मानने से गुरेज भी नहीं कर रहे हैं। उधर, अनिल मिश्रा की तरफ से बताया जा रहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

  • राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    राज्य मंत्री भारत सरकार सोम प्रकाश ने विद्या धाम में किया संस्कार केंद्र की डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण

    विद्या भारती देश में फैला रहा है शिक्षा का उजाला

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) 15 जनवरी जलंधर  विद्या भारती की प्रांतीय ईकाई सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा पंजाब में 238 संस्कार केंद्र (सिंगल टीचर स्कूल) चलाए जा रहे हैं | इन्हीं संस्कार केंद्रों पर 19 मिनट की एक शानदार ‘डाक्यूमेंट्री’ फिल्म निर्माता द्वीप राज कोछड़ जो कि विद्या भारती के पूर्व छात्र भी हैं, बनाई है | इसी डाक्यूमेंट्री का लोकार्पण भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने विद्या धाम में सायं 4.30 पर किया | लोकार्पण के बाद बोलते हुए सोम प्रकाश ने कहा कि विद्या भारती एक अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है जो देश में शिक्षा का उजाला फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है | उन्होंने आगे कहा कि सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा पंजाब में चलाए जा रहे संस्कार केंद्रों में प्रतिदिन सायं को ऐसे बच्चों को जो शिक्षा से दूर हैं, को शिक्षा के साथ साथ देशभक्ति के संस्कार भी दिए जा रहे हैं |
    कार्यक्रम का प्रारंभ मा सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया | इसके बाद मंत्री सोम प्रकाश ने अयोध्या जी से आए ‘अक्षतों’ का वितरण किया और इसके साथ ही ‘जय श्री राम’ के नारों से विद्या धाम का डा.अंबेडकर सभागार गूँज उठा | उल्लेखनीय है कि यह संपूर्ण कार्यक्रम सर्वहितकारी समिति के संपर्क विभाग द्वारा करवाया गया | संपर्क विभाग प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ ने डाक्यूमेंट्री की जानकारी देते हुए बताया कि इन संस्कार केंद्रों (सिंगल टीचर स्कूल) में सायं दो घंटे के लिए आर्थिक दृष्टि से दुर्बल बच्चों को एक टीचर के द्वारा पढ़ाया जाता है | ये टीचर सेवाभाव से ही सारे कार्य करती है | इन संस्कार केंद्रों में शिक्षा प्राप्त कर बच्चे स्वभिमान से अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं |
    इस कार्यक्रम में महामंत्री डा.नवदीप शेखर, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रमोद कुमार, वित्त सचिव ठाकुर विजय लघु उद्योग भारती के अरविंद धूमल, गुरप्रीत सिंह, अमन बग्गा, प्रदीप वर्मा, नीरज जिंदल, सोमेश शर्मा, सोमेश लूथरा, रेखा कालिया, मोहित भारद्वाज, संघ प्रचारक नवदीप और शशांक, नीलम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

  • जानें किस अभिनेता ने घर बनाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के पास खरीदा प्लॉट..

    जानें किस अभिनेता ने घर बनाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के पास खरीदा प्लॉट..

    जानें किस अभिनेता ने घर बनाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के पास खरीदा प्लॉट..

     

    मुंबई ; मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले, अयोध्या में लगभग 930 वर्ग मीटर (10,000 वर्ग फीट) जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है। अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी। बॉलीवुड के दिग्गज ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (एचओएबीएल) मुंबई की आगामी योजना में 14.50 करोड़ रुपये की लागत से पवित्र तीर्थ नगरी में प्लॉट खरीदा है। वह वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी कहे जाने वाले क्षेत्र में घर बनाने की योजना बना रहे हैं।

    यह संपत्ति भगवान राम मंदिर से बमुश्किल 15 मिनट की दूरी पर और नए महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 30 मिनट की दूरी पर है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ’सरयू नदी के तट के पास द सरयू नामक 7-स्टार रेटेड 51 एकड़ का मिश्रित उपयोग वाला पॉश कॉम्प्लेक्स, एचओएबीएल द्वारा विकसित किया जा रहा है।

    बच्चन ने कहा, ’मैं अयोध्या में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ द सरयू के साथ इस यात्र को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं, जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक भावनात्मक संबंध बनाया है।’ एचओएबीएल के अध्यक्ष अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि कंपनी ‘एचओएबीएल की विरासत में एक महत्वपूर्ण अध्याय, सरयू के प्रथम नागरिक के रूप में अमिताभ बच्चन का स्वागत करते हुए रोमांचित है।‘

    उन्होंने कहा, ’हमारी अयोध्या परियोजना में उनका निवेश शहर की आर्थकि क्षमता में विश्वास और इसकी आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी सराहना को दर्शाता है। बच्चन का सहयोग असाधारण प्रतिष्ठा प्रदान करता है, जिससे सरयू अयोध्या के वैश्विक आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक बन जाती है।’

    सरयू परियोजना मार्च 2028 तक पूरी होने वाली है, और यह एचओएबीएल की अयोध्या के लिए 1,200 करोड़ रुपये की विशेष निवेश प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जो जुलाई 2023 में यूपी वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में की गई थी, इसके अलावा अन्य हिस्सों में अन्य निवेश और परियोजनाएं भी शामिल हैं।

  • भीषण हादसा; जालंधर -अमृतसर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ट्राली के पीछे टकराई, तीन की माैत…

     भीषण हादसा; जालंधर -अमृतसर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ट्राली के पीछे टकराई, तीन की माैत…

     

    जालंधर –सोमवार को हुए भीषण हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की माैत हो गई। यह हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित बल अस्पताल के पास हुआ। सूचना पाकर थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया गया है। रागीरों ने बताया कि कार अमृतसर की ओर से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। एकदम अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली में जा घुसी।

  • बड़ी खबर ;ग्रह मंत्री अमित शाह की बहन का मुंबई में हुआ निधन, अगले दो दिनों के कार्यक्रम रद्द

     बड़ी खबर ;ग्रह मंत्री अमित शाह की बहन का मुंबई में हुआ निधन, अगले दो दिनों के कार्यक्रम रद्द

     

    मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राजेश्वरीबेन (65) साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    पिछले हफ्ते, शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके अहमदाबाद में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने की संभावना है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। शाह कुछ दिनों के लिए मकर संक्रांति पर्व पर अहमदाबाद में थे जब उन्हें दुखद संदेश मिला।

    भाजपा के एक नेता ने कहा कि अपनी बड़ी बहन की मृत्यु के बाद अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। अमित शाह को आज गुजरात में दो सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेना था। एक कार्यक्रम बनासकांठा जिले के देवदार में बनास डेयरी में और दूसरा गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में था। अमित शाह का बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं और उत्पादों को लॉन्च करने और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था।