Author: Sumesh Sharma

  • 27.14 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड : सुशील रिंकू

    27.14 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड : सुशील रिंकू

     

    27.14 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड : सुशील रिंकू

    सांसद ने 5.06 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए

    अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता का खास तौर पर ध्यान रखने का आदेश

    MBD WEB NEWS जालंधर 29 फरवरी- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा गांव के बीच करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द यहां नई सड़क का निर्माण पूरा करने का आदेश दिया। सांसद ने बताया कि यहां 27.14 करोड़ रुपए की लागत से इस 5.06 किलोमीटर लंबी सड़क का काम पूरा किया जाएगा। एसडीएम डॉ. जय इंद्र सिंह, कार्यकारी इंजीनियर जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह और जंगलात विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर जायजा लेते हुए सांसद ने कहा कि इस रोड से बड़ी तादाद में लोग रोजाना होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए ट्रेवल करते हैं, जिन्हें इस टूटी सड़क के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि होशियारपुर की तरफ जाने वाले राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सांसद ने कहा कि इस सड़क निर्माण के दौरान रोड की क्वालिटी को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश पहले ही जारी किये जा चुके हैं और उन्हें साफ तौर पर बताया गया है कि इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को नियमित तौर पर सड़क निर्माण के चलने वाले कामकाज की समीक्षा करने के लिए कहा।

    सांसद ने आगे बताया कि इस सड़क के बनने से आदमपुर, जंडू सिंघा समेत होशियारपुर से आने वाले राहगीरों को काफी आसानी होगी क्योंकि उन्हें अच्छी सड़क के चलते रामामंडी चौक से होकर जालंधर शहर आने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार विकास के काम कर रही है और सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गांवों को शहर के साथ जोड़ने के लिए सड़क व्यवस्था को पहले से भी ज्यादा मजबूत किया जा रहा है।

  • मोदी सरकार ने 17 लाख लोगों को रोजगार देने का किया ऐलान, मोदी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोेदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की गुरुवार को बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने आगामी खरीफ सत्र 2024 के लिए फॉस्फोरस और पोटाश (पीएन्डके) उर्वरकों के लिए पोषण तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरें गुरुवार को तय कीं। खरीफ सत्र में सरकार द्वारा इसके लिए बजट से 24,400 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दिए जाने का अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोेदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की गुरुवार को यहां हुई बैठक में पीएन्डके उर्वरकों पर एनबीएस की दरें निर्धारित करने के साथ-साथ उर्वरकों की तीन नई श्रेणियों को भी पोषण आधारित सब्सिडी योजना के अन्तर्गत लाने का फैसला किया गया है। बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति के अनुसार, खरीफ सत्र 2024 के लिये इस योजना के तहत बजट से करीब 24,420 करोड़ रुपये की सहायता की जरूरत पड़ेगी।

     खरीफ फसल सत्र हर वर्ष पहली अप्रैल से 30 सितंबर तक चलता है। विज्ञप्ति में कहा गया कि इस निर्णय से किसानों को आगामी खरीफ सत्र में फसलों के लिये उचित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की होगी। सरकार का कहना है कि एनबीएस योजना में उर्वरकों की तीन नयी श्रेणियों को शामिल किये जाने से किसानों को उर्वरकों के चयन के और विकल्प उपलब्ध होंगे तथा खेतों की ओर उर्वरता बनाये रखने में मदद मिलेगी।

    सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों और उर्वरकों के उत्पादन में लगने वाली सामग्री की कीमतों में हाल के परिवर्तन को देखते हुये, एनबीएस की दरों की समीक्षा की गयी हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रोग नियंत्रण और महामारी निपटने की तैयारी के लिये राष्ट्रीय एक स्वास्थ्य मिशन का नेतृत्व करने के वास्ते नागपुर के ‘राष्ट्रीय एक स्वास्थ्य संस्थान’ के निदेशक के पद के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है।

    लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार ने 17 लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा की। साथ ही कैबिनेट की बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमाेदन किया गया।

    बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नागपुर के राष्ट्रीय एक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक के रूप में वैज्ञानिक एच (वेतन स्तर 15 में) के स्तर पर एक पद के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो मिशन निदेशक के रूप में भी काम करेगा।

  • हिमाचल : कांग्रेस के 6 बागी विधायक हुए अयोग्य घोषित, व्हिप के उल्लंघन पर स्पीकर ने लिया एक्शन

    हिमाचल : कांग्रेस के 6 बागी विधायक हुए अयोग्य घोषित, व्हिप के उल्लंघन पर स्पीकर ने लिया एक्शन

     

     

    शिमला  : हिमाचल प्रदेश के छह बागी विधायकों पर बड़ा एक्शन हुआ है। सभी छह विधायकों की विधायिकी बर्खास्त कर दी गई है। हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तीन पेज का एक डिटेल ऑर्डर जारी किया गया है। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि मैंने ट्रिब्यूनल के तहत यह फैसला किया है।

    कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि छह माननीय जो हमारे हैं, उन्होंने चुनाव कांग्रेस पार्टी से लड़ा था। एंटी डिफेक्शन लॉ की पटीशन दायर हुई है। इसी संदर्भ में याचिका संसदीय मंत्री की तरफ से आई है। सभी बागियों को सुनवाई का मौके दिए गए। विरोधी वकील को कहा कि नौ बजे तक सुनवाई चल सकती थी लेकिन छह बजे तक सुनवाई हुई और रिकॉर्ड पेश किया गया। वकील सतपाल जैन ने समय मांगा था। फैसले के बारे में पठानिया ने कहा कि फैसला पब्लिक डोमेन में हैं।

    पठानिया ने कहा कि व्हिप जारी किया गया था। विधायक सदन में मौजूद नहीं थे। बजट के दौरान भी नहीं मौजूद थे। सनुवाई के दौरान भी ये विधायक व्यक्तिगत तौर पर पेश नहीं हुए हैं। स्पीकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और अन्य कोर्टों के पूर्व में हुए फैसलों का अध्ययन किया गया और फैसला दिया गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के छह विधायक बागी हुए हैं। इनमें धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के राजिंदर राणा, हमीरपुर के बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, ऊना के गगरेट से चैतन्य शर्मा, ऊना के कुटलेहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो और लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर शामिल हैं। इन सभी छह कांग्रेस विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला था। साथ ही ये बजट पास करने के दौरान भी सत्र में नहीं पहुंचे थे, जबकि व्हिप जारी किया गया था।

  • एक और आंदोलन की बढ़ रहे देश के कदम; रुकेगी ट्रेन न होगा किसी सरकारी दफ्तर में काम, हड़ताल का हो गया ऐलान

     

    नई दिल्ली- किसान आंदोलन के दूसरे चरण के बीच कर्मचारी संगठनों ने देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यह हड़ताल 1 मई को होगी और केंद्र सरकार को 19 मार्च को नोटिस देते हुए ट्रेन और डिफेंस इंडस्ट्री को बंद करते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के दफ्तरों में कामकाज ठप्प रहेगा।

    ज्वाइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि 19 मार्च को संबंधित प्रशासनों को हड़ताल को लेकर नोटिस दिया जाएगा। जेएफआरओपीएस के संयोजक और ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि इस मुद्दे पर केंद्र के साथ चर्चा विफल होने के बाद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। महासचिव शिव गोपाल मिश्रा कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली संयुक्त सलाहकार मशीनरी (जेसीएम) के सचिव (कर्मचारी पक्ष) भी हैं।

     इस हड़ताल में रेलवे और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम व केंद्र के 28 लाख कर्मचारी तथा राज्य सरकार के 3 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर जाएँगे। अगर ये हड़ताल होती है तो ट्रेनें और डिफ़ेंस इंडस्ट्री बंद हो जाएँगी। वहीं केंद्र और राज्य सरकार के दफ़्तरों पर भी ताले पड़ जाएँगे। बता दें कि केंद्र और राज्यों के कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर कई तरह के आंदोलन, हड़ताल करते आए हैं। उनकी ये लड़ाई सालों पुरानी हैं और अब वो आर-पार के मूड में आ गए हैं।

  • कैबिनेट मंत्री ने लोगों से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत आयोजित कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

    कैबिनेट मंत्री ने लोगों से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत आयोजित कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

     

    कैबिनेट मंत्री ने लोगों से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत आयोजित कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

    कहा ,पंजाब सरकार की जनहितैषी पहल सफलता की नई मिसाल लिखेगी

    गांव गाखल, शिवदासपुर और करतापुर में विशेष कैंपा का दौरा कर आवेदकों को सेवाओं से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे

    MBD WEB NEWS करतारपुर,28 फरवरी.  पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत गांव गाखल, शिवदासपुर और करतापुर शहर में लगाए गए विशेष कैंपों की समीक्षा की और यहां लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की ।

    कैंपों में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके।इस अवसर पर उन्होंने सेवा आवेदनों के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी के बाद आवेदकों को दस्तावेज भी सौंपे।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर के गांवों और शहरों में रोजाना कैंप आयोजित करके लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान कर रही है। इसके अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि इन कैंपों में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका उचित समाधान कर रहे है।
    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल सफलता की नई मिसाल लिखेगी। उन्होंने कहा कि कैंपों का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, जिसका लोगों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

    मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने अपने गठन के बाद आम आदमी को राहत देने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं, जिनमें 600 यूनिट मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनैंस, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हेल्पलाइन 1076, घर-घर राशन आदि शामिल है।
    इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

    कैप्शन: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ मुहिम के तहत विशेष कैंपों का जायजा लेते हुए ।

  • डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम की खरीद-बिक्री को लेकर जारी किया आदेश

    डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम की खरीद-बिक्री को लेकर जारी किया आदेश

     

    डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम की खरीद-बिक्री को लेकर जारी किया आदेश

    MBD WEB NEWS जालंधर, 28 फरवरी डिप्टी कमिश्नर पुलिस कानून एवं व्यवस्था अंकुर गुप्ता ने दंड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए साइबर अपराध को रोकने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया है कि कमिश्नरेट की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी मोबाइल फोन और सिम विक्रेता कमिश्नरेट जालंधर के अनुसार, मोबाइल फोन और सिम बेचते समय खरीदार को पहचान पत्र/आईडी बिना प्रमाण/फोटो प्राप्त किये मोबाइल फोन एवं सिम नहीं बेचेंगे तथा ग्राहक/विक्रेता से मोबाइल फोन खरीदते समय ग्राहक/विक्रेता को अपनी फर्म की मुहर एवं हस्ताक्षर के अधीन खरीदारी सर्टिफिकेट भी देंगे।

    इसके अलावा फोन खरीदते समय खरीदार या उसके किसी रिश्तेदार/जानकार व्यक्ति, जिसके खाते से यू.पी.आई. यदि भुगतान कार्ड या ऑनलाइन किया जाता है तो व्यक्ति की आई.डी. दुकानदार सबूत और ग्राहक का नाम और जन्म तिथि, पिता का नाम, घर का पूरा पता, उस व्यक्ति की आईडी प्राप्त करने के लिए भी जिम्मेदार होगा जिसे फोन या सिम बेचा गया है या जिससे फोन खरीदा गया है। मोबाइल और सिम खरीदने वाले व्यक्ति की आई. डी, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर, मोबाइल फोन की बिक्री/खरीद की तारीख और समय, जिस व्यक्ति के खाते से भुगतान किया गया है उसका आईडी प्रमाण और रिकॉर्ड रजिस्टर के अनुसार ग्राहक का फोटो रखना होगा। यह आदेश दिनांक 29.02.2024 से 13.04.2024 तक लागू रहेगा।

  • मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यशैली को और अधिक सुधारने के लिए 410 हाई-टैक वाहनों को हरी झंडी,पुलिस के बुनियादी ढांचे के लिए खर्च किए जा रहे हैं 426 करोड़ रुपए

    मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यशैली को और अधिक सुधारने के लिए 410 हाई-टैक वाहनों को हरी झंडी,पुलिस के बुनियादी ढांचे के लिए खर्च किए जा रहे हैं 426 करोड़ रुपए

    मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यशैली को और अधिक सुधारने के लिए 410 हाई-टैक वाहनों को हरी झंडी,पुलिस के बुनियादी ढांचे के लिए खर्च किए जा रहे हैं 426 करोड़ रुपए

    MBD WEB NEWS जालंधर, 28 फरवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए पंजाब पुलिस की कार्यशैली सुधारने के लिए आज 410 नये हाई-टैक वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
    इन 410 वाहनों में से 274 महेन्द्रा स्कॉरपीओ, 41 इसूज़ू हाईलैंडरज़, 71 कीया करेन्ज़ वाहन पी.सी.आर. और डायल-112 के लिए जारी किये जा रहे हैं, जबकि औरतों की सुरक्षा के लिए टाटा टियागो ई.वी. (इलेक्ट्रिक वाहन) चलाए जा रहे हैं। इन वाहनों की तैनाती से पुलिस स्टेशनों की कारगुज़ारी में बड़ा सुधार होगा और पुलिस की कार्यवाही का समय सुधरेगा। पंजाब पुलिस के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि एक वित्तीय वर्ष में वाहनों की खरीद के लिए 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए हों।
    इसी श्रृंखला के अंतर्गत 15 सालों का समय मुकम्मल करने वाले 1195 वाहन स्क्रैप किये जा चुके हैं और इन कंडम वाहनों की जगह नये वाहन खऱीदे जा रहे हैं। पहले पड़ाव में 94.15 करोड़ रुपए की लागत के साथ 508 वाहन खऱीदे जा रहे हैं। दूसरे पड़ाव में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 75.42 करोड़ रुपए की लागत के साथ 851 वाहन खऱीदे जा रहे हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण और पुलिस फोर्स के बुनियादी ढांचे की मज़बूती के लिए 426 करोड़ रुपए ख़र्च किये जा रहे हैं। इसी तरह पंजाब सरकार ने दो नये पुलिस स्टेशन-पुलिस स्टेशन करतारपुर कॉरिडोर और पुलिस स्टेशन आई.टी. सिटी मोहाली को नोटीफायी किया है। इनमें से पुलिस स्टेशन करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए टैंडर जारी किये जा चुके हैं और जल्द ही इसके निर्माण का कार्य मुकम्मल कर लिया है।
    पंजाब सरकार ने सरहदी क्षेत्रों की सुरक्षा मज़बूत बनाने के लिए पंजाब पुलिस को 40 करोड़ रुपए जारी किये हैं, जिसमें से 10 करोड़ रुपए थानों के नवीनीकरण के लिए जबकि 10 करोड़ रुपए आधुनिक वाहन खरीदने के लिए खर्च किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 81 महेन्द्रा स्कॉरपीओ वाहन सरहदी इलाकों की सुरक्षा मज़बूत करेंगे। पंजाब सरकार ने पुलिस के काउन्टर-इंटेलिजेंस के ढांचे की मज़बूती के लिए 80 करोड़ रुपए, जबकि 30 करोड़ रुपए साईबर क्राइम ढांचे की मज़बूती के लिए मंज़ूर किये हैं। इस कदम से आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत होगी और साईबर-क्राइम के मामलों के वृद्धि पर रोक लगाई जा सकेगी।
    —————

  • पंजाब में सभी थाना प्रभारियों को मिली नई गाड़ियां

    पंजाब में सभी थाना प्रभारियों को मिली नई गाड़ियां

     

    जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिल्लौर की पंजाब पुलिस अकादमी (PPA) पहुंचे। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को नई गाड़ियां दीं। सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने गाड़ियां तो खरीदीं, मगर वह गाड़ियां सिर्फ एसएसपी या बड़े अधिकारियों को दी जाती थीं। जब उनसे उक्त गाड़ी खराब हो जाती थी तो वही गाड़ियां नीचे अधिकारियों को दी जाती थीं।
    जब तक वह गाड़ी एसएचओ तक पहुंचती थीं, तब तक उनके बुरे हाल हो चुके होते थे।

    सीएम मान ने एसएसएफ फ़ोर्स के बारे में बताते हुए कहा कि 1 फरवरी को एसएसएफ लॉन्च की गई थी और 15 दिनों का डाटा शेयर करते हुए उन्होंने कहा की 15 दिनों में एसएसएफ ने 124 लोगों को प्राथमिकता सहायता दी है। इनमें से 204 जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएम मान ने कहा कि पहले 1 दिन सड़क हादसे में 17 के करीब लोग अपनी जान गवां बैठे थे पर एस एस एफ आने के बाद 15 दिन में 13 लोगों की जान गई है।

    मान ने पूर्व सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन सरकारों के कार्यकाल में जिस अधिकारी ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों का पीछा करना होता था उसके पास उन्हें पकड़ने के लिए गाड़ी तक नहीं होती थीं। इसी के चलते डीजीपी को मैंने इसी शर्त पर गाड़ियां खरीदने को कहा था कि यह गाड़ियां एसएचओ लेवल के अधिकारियों को ही दी जाएंगी जो कि अपना काम ढंग से कर सकें।

  • हिमाचल की राजनीति में बड़ी उठापटक के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, मेरा इस्तीफा मात्र एक अफवाह…

    हिमाचल की राजनीति में बड़ी उठापटक के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, मेरा इस्तीफा मात्र एक अफवाह…

     

    शिमला  – हिमाचल में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने आज कहा कि न ही उनसे इस्तीफा मांगा गया है और न ही मैंने इस्तीफा दिया है और भाजपा इस्तीफे को लेकर अफवाह फैला रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि योद्धा हूं, योद्धा की तरह लड़ूंगा और कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमारे तीन ऑब्जर्वर हिमाचल प्रदेश में हैं।

    एक-एक विधायक से बात की जाएगी, जब तक वो अपनी रिपोर्ट नहीं देते, किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। ऑब्जर्वर की रिपोर्ट आते ही अगर कठोर फैसले की भी जरूरत पड़ेगी तो वो लिया जाएगा। इससे पहले सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरी जवाबदेही है। कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। आवाज दबाई गई। शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं।

  • कॉमेडी और सिनेमा से रुख बदल केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

     कॉमेडी और सिनेमा से रुख बदल केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

     

    एक निजी चैनल द्वारा करवाये जा रहे कार्यक्रम सत्ता सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, मेरा मन करता था कि स्टेज पर जाकर कुछ परफॉर्म करना है. लेकिन जब पिता जी को पता लगा तो उन्होंने उस पर रोक लगा दी. उन्होंने कहा, पहले पढ़ाई करो उसके बाद ये सब करना.

    WITT Satta Sammelan: कॉमेडी और सिनेमा से केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान.

    व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे (WITT) के सत्ता सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में बात करते कहा हमारे देश की एक कमजोरी है कि माता-पिता जो खुद नहीं बन पाते वो अपने बच्चे को बनाने में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि कभी बच्चों से भी पूछ लो कि उसे क्या बनना है. मेरा मन था कि स्टेज पर जाकर कुछ परफॉर्म करना है. लेकिन जब पिता जी को पता लगा तो उन्होंने उस पर रोक लगा दी. उन्होंने कहा, पहले पढ़ाई करो उसके बाद ये सब करना.

    मान ने कहा कि मुझे तो पहले से ही था कि मुझे एक्टिंग में कॅरियर बनाना है. ऐसे में मैं चोरी छुपे जाने लगा. मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए दूसरे-दूसरे कॉलेज जाने लगा. एक बार मुझे बहुत खूबसूरत ट्रॉफी मिली. 16 साल की उम्र में मुझे ट्रॉफी मिली तो मुझे लगा कि मैंने बहुत कुछ पा लिया है. लेकिन मैं ट्रॉफी घर लेकर नहीं आया. मैं उस ट्रॉफी के साथ बस में खड़ा था, क्योंकि मुझे इस बात का डर था कि घर के लोगों को पता चला तो उनकी फिर पिटाई होगी? ऐसी बहुत सारी ट्राफियां उस वक्त के जान पहचान के लोगों को दे दी, जिसको आज मैं बहुत मिस करता हूं.

    असफलता मिले तो भी हार नहीं मानना चाहिए

    उन्होंने कहा कि जब मैं प्लस टू में पढ़ाई कर रहा था, उस वक्त कैसेट आया करती थी. पंजाब का बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड मिल गया. वहीं, पिताजी इंटरव्यू दे रहे थे कि मेरे बच्चे में टैलेंट हैं. लेकिन यह झूठ है. उन्होंने कहा कि यदि एक असफलता भी मिले, तो हार नहीं मानना चाहिए. भगवंत मान ने कहा कि मैं अपना पहला चुनाव हार गया था. उससे मैं निराश नहीं हुआ और तैयारी की. उसके बाद कई दिग्गजों को हराया था.

    मैंने सोचा नहीं था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा

    देश के सबसे बड़े सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह कभी मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कई बार आदमी सोचता कुछ और है लेकिन परमात्मा ने रास्ता कुछ बनाकर रखा हुआ होता है. कई बार इतना मिल जाता है, जिसके बारे में इंसान ने सोचा भी नहीं होता है.