Author: Sumesh Sharma

  • किसान आंदोलन के चलते बंद नैशनल हाईवे-44 के साथ लगती सर्विस लेन से बेरिकेटस हटाए

    किसान आंदोलन के चलते बंद नैशनल हाईवे-44 के साथ लगती सर्विस लेन से बेरिकेटस हटाए

     

    शाहाबाद : किसान आंदोलन के चलते सड़कों पर जाम में फंसे वाहनों को करीब 15 दिन के बाद 16वें दिन सोमवार को नेशनल हाईवे -44 के साथ मारकंडा पुल पर सर्विल लेन से बेरिकेटस हटाकर वाहनों के आवागमन के लिए करीब 20 फीट का रास्ता दिया गया है। जबकि नेशनल हाईवे की दोनों साईड अभी भी पूरी तरह से बंद है।

    डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि अब दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाला यातायात वाया साहा से होते हुए अंबाला और चंडीगढ़ जा सकता है। जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल नेशनल हाईवे की दोनों साईड अभी पूरी तरह से बंद है और पुलिस व बीएसफ तैनात है। सोमवार को सायं 5.35 बजे फिलहाल नेशनल हाईवे-44 के साथ सर्विल लेन से आवागमन शुरू किया गया है जबकि मेन नेशनल हाईव को खोले जाने का निर्णय 29 फरवरी के बाद ही लिया जा सकता है।

    सर्विस लेन से ब्लॉकेज हटाने का कार्य डीएसपी रणधीर सिंह की मौजूदगी में अ ल में लाया गया । उल्लेखनीय है शंभू बार्डर सहित हरियाणा की सीमाओं पर किसान आंदोलन के चलते शाहाबाद में नेशनल हाईवे से यातयात 10 फरवरी की रात को बंद कर दिया गया था और 11 फरवरी को शाहाबाद में नेशनल हाइवे की दोनों साईड दिल्ली से अमृतसर और अमृतसर से दिल्ली मारकंडा नदी पर सीमेंट के बेरिकेट लगा दिये गये थे।

  • दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को मिला टिकट

    दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को मिला टिकट

    दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को मिला टिकट

     

    नई दिल्ली  – लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। आज जारी की गई सूची में पांच नाम हैं। इनमें चार दिल्ली के और एक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के उम्मीदवार का नाम है। पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता के नाम का ऐलान किया।

    इस बार का चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अहम है क्योंकि वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं. तीन सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी।

  • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल चंडीगढ़ की कार्यकारिणी मनोनित

    श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल चंडीगढ़ की कार्यकारिणी मनोनित

    श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल चंडीगढ़ की कार्यकारिणी मनोनित

    MBD WEB NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल की कार्यकारिणी में श्री हर जीवन सिंह चेयरमैन,तरसेम चंद शर्मा को प्रधान,वासुदेव शर्मा जनरल सेक्रेटरी,ओम ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पृथ्वी सिंह प्रजापति को उपाध्यक्ष,संतोष कुमार को सचिव,विनोद ठाकुर को संगठन सचिव,विजय राणा को वित्त सचिव, सतपाल कोंडल को प्रचार सचिव,सुरिंदर शर्मा को ऑडिटर,नंदलाल को स्टोर कीपर मनोनीत किया गया। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों मे हंसराज,गुरबचन सिंह,भागीरथ शर्मा,विक्रम जीत मस्ताना,शिवेंद्र मंदहोतरा,रोहित मुदगिल,रोशन भारद्वाज,मनजीत पठानिय,के सी वर्मा, जीवन कुमार, राजेंद्र राणा,विकास शर्मा,राकेश बारोटिया,जसवीर ठाकुर,सभी कौशल के अलावा सीनियर मेंबर में गुरदयाल पंजला,गिरीश शर्मा, सतीश शर्मा,रमेश ठाकुर,मनोहर लाल धीमान,शिव कुमार शर्मा,पद्मनाभ शर्मा,केवल शर्मा,पीसी जैसवाल,रविंदर कुमार,तरसेम राणा,तरसेम शर्मा,संतोष मिश्रा तथा पत्रकार विक्रांत शर्मा को वरिष्ठ सदस्य सलाहकार में मनोनीत किया गया।

  • महाराष्ट्र ; एक बार फिर से ददक उठी आरक्षण की ‘आग’, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले- देखें VIDEO

    महाराष्ट्र ; एक बार फिर से ददक उठी आरक्षण की ‘आग’, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले- देखें VIDEO

     

    जालना : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन उग्र होता जा रहा है। मराठा प्रदर्शनकारियों ने जालना में अंबड तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी है। मराठा समुदाय मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। एमएसआरटीसी ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना जिले में बस सेवा बंद कर दी हैं। मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एसपी जालना के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है।

    मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एमएसआरटीसी के अंबड डिपो प्रबंधक द्वारा एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा मराठा आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    देखें VIDEO-

     

    जालना के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने आदेश में कहा कि जरांगे ने रविवार को घोषणा की कि वह मुंबई जाएंगे और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि लोग उन्हें (मुंबई जाने से) रोकने के लिए जालना के अंतरवाली सरती गांव में आ सकते हैं, जहां कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि भारी भीड़ के कारण धुले-मुंबई राजमार्ग और आसपास के अन्य इलाकों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

  • रेलवे का एक्शन; बिना चालक के मालगाड़ी चलने के मामले में स्टेशन मास्टर सहित 6 सस्पेंड

    जालंधर  – जम्मू-कश्मीर के कठुआ से मालगाड़ी (14806R) बिना ड्राइवर-गार्ड के 78 किलोमीटर का सफर तय करके पंजाब पहुंच गई थी। उस मामले में रेलवे विभाग ने कार्रवाई करते हुए कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जानकारी फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संजय साहू ने दी है। DRM संजय साहू ने बताया कि कड़ी मशक्कत और प्लानिंग के साथ गाड़ी को रोका गया। उन्होंने कहा अभी तक जो कमेटी बनाई गई है पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार बंद इंजन होने के बावजूद क्रेशर मालगाड़ी कठुआ रेलवे स्टेशन से चलकर ऊंची बस्सी तक कैसे पहुंची। उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक मामला साल 2020 में झारखंड से सामने आया था। एक मालगाड़ी बरसुआ रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इस दौरान ट्रेन अचानक रोल होना शुरू हुई। इसके बाद ट्रेन ट्रेन पीछे की तरफ चलते हुए बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ने लगी और 100 की रफ्तार पर दौड़ने लगी।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं को देश को किया समर्पित,परियोजनाओं के लिए 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं को देश को किया समर्पित,परियोजनाओं के लिए 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी को देश की जनता को एक बड़ी सौगात देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 2021 जगहों से करीब 40 लाख लोग जुड़े थे। इसमे 11 जगहों से मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग शामिल थे।

    इससे पहले प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप में प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए ‘शहर के केंद्र’ के रूप में कार्य करेंगे।

    इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा। इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन किया। लगभग 385 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्विकास किया गया है। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान सुविधाओं को अलग कर दिया गया है। यह शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ता है।

    इस केंद्रीय वातानुकूलित स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे कि एयर कॉनकोर्स, कंजेशन फ्री सर्कुलेशन, फूड कोर्ट और ऊपरी व निचले बेसमेंट में पर्याप्त पार्किंग स्थान है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास भी राष्ट्र को समर्पित किया। ये रोड ओवरब्रिज व अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं। लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी और रेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा।

  • मशहूर गजल गायक पंकज उधास नही रहे, 72 साल की उम्र में निधन

     मशहूर गजल गायक पंकज उधास नही रहे, 72 साल की उम्र में निधन

     

    नई दिल्ली : मशहूर सिंगर पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। भारतीय संगीत इंडस्ट्री में उनकी तुलना तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों से होती थी।

    पंकज उधास की बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर परिवार का स्टेटमेंट जारी किया है। इस पोस्ट में कहा गया, ‘अतयंत दुख के साथ, हम आपको बेहद दुख के साथ बता रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधासा का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थे।’

    उधास को फिल्म ‘नाम’ में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत ‘चिठ्ठी आई है’ काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी सदाबहार आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन किया। साल 2006 में प्रंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

  • राम मंदिर का निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए ट्रस्ट ने निर्धारित की समय सीमा

     राम मंदिर का निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए ट्रस्ट ने निर्धारित की समय सीमा

    अयोध्या : राम मंदिर में चल रहे सभी निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए यह समय सीमा निर्धारित की है। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के मुताबिक, पूरे परिसर के अंदर कुछ परियोजनाओं में समय लग सकता है और ये अगले साल के अंत तक पूरी हो जाएंगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंदिर परिसर के बाहर, अयोध्या में चल रही सभी विकास परियोजनाओं के लिए समय सीमा भी निर्धारित की है।

    राज्य और केंद्र सरकारें मंदिर शहर में 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वित कर रही हैं। जिन प्रमुख परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनमें श्री राम कुंड, कर्म क्षेत्र (अनुष्ठानों के लिए), हनुमान गढ़ी, श्री रामलला पुराकालिक दारूशन मंडल, श्री कम्म कीर्ति, गुरु वशिष्ठ पीठिका, भक्ति टीला, तुलसी (ओपन थिएटर), राम दरबार, माता कौशल्या वात्सल्य मंडप, रामंगन, महर्षि वाल्मीक अभिलेखागार केंद्र और माता सीता रसोई अन्नक्षेत्र (रसोईघर) शामिल हैं।

    राम जन्मभूमि परिसर के अंदर विभिन्न सुविधाओं के साथ 12 और मंदिर बनाए जा रहे हैं। पूरी तरह बनकर तैयार होने पर मंदिर 161 फीट ऊंचा, 235 फीट चौड़ा और 360 फीट लंबा होगा।

  • बिना ड्राइवर 70 किलोमीटर तक पटरी पर दौड़ी ट्रेन,बड़ा हादसा टला

    बिना ड्राइवर 70 किलोमीटर तक पटरी पर दौड़ी ट्रेन,बड़ा हादसा टला

     

    जम्मू के कठुआ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां आज सुबह सामान से भरी मालगाड़ी बिना ड्राइवर के रेलवे ट्रैक पर चलने लगी. ड्राइवर ने बताया कि हैंडब्रेक न लगाने की वजह से यह घटना हुई और जब ट्रेन चलना शुरू हुई तो उस वक्त ड्राइवर ट्रेन के पास मौजूद नहीं था. बाद में ट्रेन को 70 किलोमीटर दूर दसूहा में रोका गया.

    बिना ड्राइवर 70 किलोमीटर तक पटरी पर दौड़ी ट्रेन, टल गया बड़ा हादसा, VIDEO

    आज सुबह जब सब अपने-अपने कामों मे व्यस्त थे तो उसी समय जम्मू में एक हैरतअंगेज करने वाली घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. दरअसल, जम्मू के कठुआ में एक मालगाड़ी तेज रफ्तार से रेलवे ट्रैक पर चलने लगी, लेकिन लोगों को इस बात पर हैरानी तब हुई जब उन्हें पता चला कि यह ट्रेन खुद से ही चल रही है, इस ट्रेन में कोई भी ड्राइवर नहीं है. यह खबर तेजी से फैल गई और चारों ओर हड़कंप मच गया.

    आज सुबह यानी 25 फरवरी को 8 बजकर 47 मिनट पर जम्मू के कठुआ स्टेशन से क्रशर से भरी मालगाड़ी पंजाब के होशियारपुर की ओर तेजी से भागने लगी. ट्रेन में कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था. इस घटना की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारियों ने इस ट्रेन को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया. ढलान रास्ते की वजह से ट्रेन ने काफी रफ्तार पकड़ ली, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों ने हर जगह ट्रेन नंबर के साथ ऐलान करा दिया जिसमें कहा गया कि ट्रेन संख्या 14806 कठुआ की ओर से आ रही है.

    दसूहा में रोकी गई ट्रेन

    अधिकारी लगातार ट्रेन के रूट का अपडेट दे रहे थे, जिसकी वजह से ट्रेन को कठुआ से लगभग 70 किलोमीटर दूर होशियारपुर के दसूहा में काफी मशक्कत के बाद रोक लिया गया. रेलवे कर्मचारियों ने दसूहा के रेलवे ट्रैक पर लकड़ी के ब्लॉक रखकर ट्रेन को रोकने में सफल रहे.

    हैंडब्रेक न लगाने से हुई घटना

    ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि वह हैंडब्रेक लगाना भूल गया था और कहीं चला गया था, जिसके बाद ढलान की वजह से ट्रेन खुद-ब-खुद ट्रैक पर चलने लगी. उसने बताया कि जब ट्रेन चलना शुरू हुई तो वह वहां पर मौजूद नहीं था. हालांकि इस घटना में फिलहाल किसी को भी किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची. ड्राइवर के वजह बचाने के बाद भी असल में यह घटना कैसे हुई इस बात की जांच के लिए फिरोजपुर की टीम जम्मू पहुंच रही है.

  • वायुसेना ने एक फिर दिया शौर्य का परिचय, लीवर ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों को किया एयरलिफ्ट; पूर्व सैनिक की बचाई जान

    वायुसेना ने एक फिर दिया शौर्य का परिचय, लीवर ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों को किया एयरलिफ्ट; पूर्व सैनिक की बचाई जान

     

    नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर से अपनी क्षमता का परिचय दिया है। दरअसल, शुक्रवार को वायु सेना के अधिकारियों ने बिना समय गवाए तुरंत आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम को पुणे से दिल्ली पहुंचाया, जिससे एक पूर्व सैनिक की जान बचाई जा सकी। यह मिशन इसलिए भी बहुत खास रहा क्योंकि इसे शॉर्ट नोटिस पर अंजाम दिया गया। वायुसेना की ओर से रविवार को इसकी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि बीते 23 फरवरी की रात को इस मिशन को अंजाम दिया गया।

    इंडियन एयरफोर्स की ओर से बताया गया कि ट्रांसप्लांट सर्जरी के चलते इस व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिली। सेना के इस प्रयास की काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर सेना को अपना सलाम भेजा है। मालूम हो कि आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) को आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के नाम से भी जाना जाता है। सशस्त्र बलों के लिए दिल्ली छावनी क्षेत्र में स्थित यह प्रमुख मेडिकल केयर सेंटर है, जहां सशस्त्र बलों से जुड़े कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों का इलाज किया जाता है।

    कुछ दिनों पहले जम्मू में बर्फीले तूफान और भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 80 से अधिक छात्र और शिक्षक फंस गए थे। इन सभी लोगों को सेना की टुकड़ी ने बचा लिया था। अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हो गईं, जिसकी वजह से कई यात्री खतरनाक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर फंस गए। इनमें लॉ यूनिवर्सिटी के 74 छात्र और उनके साथ गए 7 कर्मी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने तेजी से कार्रवाई की। राजस्थान विधि महाविद्यालय के घबराए हुए कर्मचारियों और छात्रों को अवरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 से बचा लिया गया।