Author: Sumesh Sharma

  • भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

    भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों से मीडिया को अवगत कराया गया। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई लोग उपस्थित हुए थे। इस बैठक में जो निर्णय लिए गए थे, उसके हिसाब से पार्टी की तरफ से 195 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है, जो 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश की सीटें हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। अरुणाचल पश्चिम से केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीजेपी सांसद विष्णुपद रे अंडमान और निकोबार से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से, गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    इसके साथ ही हेमा मालिनी मथुरा से, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, उन्नाव से साक्षी महाराज, गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इन 195 सीटों में से 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वहीं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं।

    लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्री भी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में होंगे। पहली लिस्ट में अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18, पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश से 51, मध्यप्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, बंगाल से 20, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, गोवा 1, दमन और दीव से 1, अंडमान निकोबार से 1, त्रिपुरा से 1, अरुणाचल प्रदेश से 2 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पार्टी द्वारा की गई है।

  • पोदार प्रेप स्कूल ने मनाया वार्षिक दिवस समारोह ,छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य से मोह लिया सबका मन..

    पोदार प्रेप स्कूल ने मनाया वार्षिक दिवस समारोह ,छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य से मोह लिया सबका मन..

    पोदार प्रेप स्कूल ने मनाया वार्षिक दिवस समारोह ,छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य से मोह लिया सबका मन..

    जंबो का वार्षिक दिवस उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया, “जंबो का पंचकोश” नामक एक अनूठी थीम

    मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य से लेकर सम्मोहक भाषणों तक, छात्रों ने स्कूल के व्यापक पाठ्यक्रम के भीतर पोषित अपने समग्र विकास का प्रदर्शन किया।

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पोदार प्रेप ने अपना वार्षिक दिवस उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया, “जंबो का पंचकोश” नामक एक अनूठी थीम का अनावरण किया। इस नवोन्मेषी अवधारणा ने पोदार प्रेप पाठ्यक्रम के विशिष्ट तत्वों को प्रदर्शित किया, जो राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा में गहराई से निहित है और अर्ली इयर्स फाउंडेशन स्टेज (ईवाईएफएस) और अर्ली इयर्स लर्निंग फ्रेमवर्क (ईवाईएलएफ) द्वारा समृद्ध है।

    यह कार्यक्रम प्रतिभा का एक मनमोहक प्रदर्शन था, क्योंकि पोदार प्रेप के शिक्षार्थियों ने वक्तृत्व कौशल के माध्यम से अपने लचीलेपन, नृत्य कौशल और वाक्पटुता का प्रदर्शन करने के लिए केंद्र मंच लिया। मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य से लेकर सम्मोहक भाषणों तक, छात्रों ने स्कूल के व्यापक पाठ्यक्रम के भीतर पोषित अपने समग्र विकास का प्रदर्शन किया।

    उत्साही सुपर माताओं की दिल छू लेने वाली भागीदारी ने शाम में आकर्षण की एक अतिरिक्त परत जोड़ दी, जो अपने बच्चों के साथ मंच पर अपने डांस मूव्स दिखाने के लिए शामिल हुईं। माताओं और बच्चों का एक साथ नृत्य करना घर और स्कूल के बीच मजबूत बंधन का प्रतीक है, जो पोदार प्रेप के समावेशी शिक्षा और सहयोगात्मक शिक्षा के लोकाचार को दर्शाता है।

    वार्षिक दिवस समारोह एक सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने की पोदार प्रेप की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है जो अपने छात्रों के बीच रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहयोग को बढ़ावा देती है। ईवाईएफएस और ईवाईएलएफ के सिद्धांतों के साथ राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे के तत्वों को एकीकृत करके, पोदार प्रेप युवा दिमागों का पोषण करना और उन्हें तेजी से बदलती दुनिया में सफलता के लिए तैयार करना जारी रखता है।

  • Sad News: लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व CASA के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर जोधराज गुप्ता के निधन से शिक्षा जगत में दौड़ी शोक की लहर…

    Sad News: लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व CASA के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर जोधराज गुप्ता के निधन से शिक्षा जगत में दौड़ी शोक की लहर…

    Sad News: लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व CASA के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर जोधराज गुप्ता के निधन से शिक्षा जगत में दौड़ी शोक की लहर…

     

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में सुबह दिन निकलते ही शोक की लहर दौड़ गई । दिन निकलते ही हर तरफ यह दुःखद ख़बर दौड़ गई, कि लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व प्रमुख संस्था (CASA) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर जोधराज गुप्ता का निधन हो गया है

    वह बीते कई सालों से यानि सन 1997 से एक अध्यक्ष के रूप में विद्या प्रकाश एजुकेशनल ट्रस्ट, लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, जालंधर चला रहे थे। आज अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करस्वर्ग सिधार गए।

    शिक्षा जगत के साथ-साथ एक नेक इंसान भी थे और हमेशा दिन दुखियों की सेवा कार्य में हमेशा तत्पर रहते थे। बढ़ती उम्र के बावजूद वह कभी भी अपने काम में आलस्य नहीं करते थे और प्रतिदिन समय के साथ स्कूल में पहुंच जाते थे, जिससे उनके स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक व छात्र भी काफी प्रभावित थे।

    CASA संस्था के समूह मेंबर्स ने ऐसी पवित्र रूह को नमन कर उनको श्रद्धांजलि दी एवं भगवान आगे उनके परिवार को हिम्मत और हौसला देने की प्रार्थना की।

    इस दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रेजिडेंट अनिल चोपड़ा ने कहा कि स्वर्गीय जोधराज गुप्ता का अचानक सांसारिक यात्रा को पूरा कर जाना शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है और उनके इस तरह चले जाने से उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती। स्वर्गीय जोधराज गुप्ता जी के अचानक स्वर्ग सिधार जाने से जहां शिक्षा जगत में वहीं राजनितिक, धार्मिक व सामाजिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • बोर्ड परीक्षा में देरी से पहुंचा छात्र, एंट्री न मिलने से परेशान हो कर बांध में कूदकर कर ली सुसाइड

    बोर्ड परीक्षा में देरी से पहुंचा छात्र, एंट्री न मिलने से परेशान हो कर बांध में कूदकर कर ली सुसाइड

     

    तेलंगाना में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. 12वीं कक्षा के इस छात्र को परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो गई थी. इसकी वजह से परीक्षा कंट्रोलर ने उसे अंदर नहीं जाने दिया था. वहीं परीक्षा छूटने से निराश इस छात्र ने सिंंचाई के लिए बने बांध में कूद कर सुसाइड कर लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

    बोर्ड परीक्षा में देरी से पहुंचा छात्र, नहीं मिली एंट्री... बांध में कूद कर लिया सुसाइड

    सांकेतिक तस्वीर

    तेलंगाना के आदिलाबाद में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. अच्छा भला परीक्षा देने के लिए निकले एक छात्र ने परीक्षा के पास वाले बांध में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. छात्र ने बांध के किनारे पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. इसमें उसने लिखा है कि परीक्षा केंद्र पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई थी. इसलिए उसे अंदर एंट्री नहीं मिली. उसने अपने माता पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह परीक्षा छूटने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया.

    फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक छात्र की पहचान जैनाथ मंडल के मंगुरला गांव के रहने वाले टेकुम शिवा कुमार के रूप में हुई है. वह 12वीं में पढ़ाई कर रहा था और इस बार उसका बोर्ड एक्जाम था. इस परीक्षा के लिए वह अपने घर से समय से निकला, लेकिन रास्ते में किसी कारणवस उसे देरी हो गई. इसके चलते वह परीक्षा केंद्र पर थोड़ी देर से पहुंचा.

    परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री

    उस समय तक परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो चुका था. उसने केंद्र प्रभारी से काफी गुहार लगाई, लेकिन उसे केंद्र में एंट्री नहीं मिली. इस प्रकार परीक्षा छूटने से निराश छात्र पैदल चलते हुए पास में ही सिचाई के लिए बने बांध तक गया और उसमें कूद कर आत्महत्या कर लिया. छात्र ने बांध के किनारे पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. अपने माता पिता को संबोधित इस सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह परीक्षा छूटने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकता.

    पिछले साल बने थे नियम

    इसके लिए उसने अपने पिता से माफी भी मांगी है. उसने लिखा है कि परीक्षा छूटने से उसे बहुत बुरा लग रहा है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है. बता दें कि पिछले साल ही तेलंगाना सरकार ने परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए कुछ नियम बनाए थे. इसमें यह प्रावधान भी था कि देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

  • रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और मेक-इन-इंडिया की बढ़ते कदम; 39125 करोड़ रूपये के पांच अनुबंधों पर हस्ताक्षर

    रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और मेक-इन-इंडिया की बढ़ते कदम; 39125 करोड़ रूपये के पांच अनुबंधों पर हस्ताक्षर

     

     
     0 

    नई दिल्ली – रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और मेक-इन-इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को 39125 करोड़ रुपये के पांच पूंजी अधिग्रहण अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। इन अनुबंधों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये। पांच अनुबंधों में मैसर्स हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ मिग-29 विमान के एयरो-इंजन के लिए एक अनुबंध, क्लोज-इन वेपन सिस्टम के लिए मैसर्स लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ दो अनुबंध और ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए तथा भारतीय रक्षा बलों के लिए पोत पर तैनात की जाने वाली ब्रह्मोस प्रणाली के लिए मैसर्स ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो अनुबंध शामिल हैं। ये समझौते भविष्य में स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करेंगे, विदेशी मुद्रा बचाएंगे और विदेशी उपकरण निर्माताओं पर निर्भरता को कम करेंगे। मिग-29 विमानों के आरडी-33 एयरो इंजन के लिए मैसर्स हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ 5249 करोड रुपये की लागत का अनुबंध किया गया।

    क्लोज-इन वेपन सिस्टम की खरीद के लिए मैसर्स लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ 7,668.82 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। सीआईडब्ल्यूएस देश के चुनिंदा स्थानों पर टर्मिनल एयर डिफेंस प्रदान करेगा। यह परियोजना भारतीय एयरोस्पेस, रक्षा और एमएसएमई सहित संबंधित उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देगी। राडार की खरीद के लिए मैसर्स लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ 5,700.13 करोड़ रुपये की लागत से अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। यह छोटे रडार क्रॉस सेक्शन लक्ष्यों का पता लगाने में सक्षम परिष्कृत सेंसर के एकीकरण के साथ वायुसेना की क्षमताओं में काफी वृद्धि करेगा। यह स्वदेशी रडार निर्माण तकनीक को बढ़ावा देगा क्योंकि यह भारत में निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित अपनी तरह का पहला रडार होगा। ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए मैसर्स ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 19,518.65 करोड़ रुपये की लागत के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन मिसाइलों का उपयोग नौसेना के लड़ाकू संगठन और प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

  • कपूरथला; सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    कपूरथला; सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

     

    कपूरथला : कपूरथला सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को करीब आधा दर्जन युवकों ने अंजाम दिया। तेजधार हथियारों से हमला कर बदमाशों ने युवकों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पाकर थाना 2 अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, वीरवार देर शाम गांव तलवंडी महिमा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हुआ था। जिसमें राजकुमार पुत्र जवाला राम के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। राजकुमार का बेटा जसप्रीत सिंह अपने पिता के पास सिविल अस्पताल कपूरथला आया। इमरजेंसी वार्ड में मरहम-पट्टी होनी थी।

    इसी दौरान देर रात लगभग 11 बजे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जसप्रीत सिंह पर उस समय हमला कर दिया जब वह इमरजेंसी वार्ड के बाहर कार में बैठा था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उसकी गर्दन, सिर पर प्रहार किए, जिससे मौके पर ही जसप्रीत सिंह की मौत हो गई। इस संबंध में डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

  • पंजाब की विधानसभा में हुआ भारी हंगामा;राज्यपाल के अभिभाषण के बीच किसान आंदोलन और उसमें शुभकरण की मौत का मामले में नारे लगाने लगे कांग्रेसी

    पंजाब की विधानसभा में हुआ भारी हंगामा;राज्यपाल के अभिभाषण के बीच किसान आंदोलन और उसमें शुभकरण की मौत का मामले में नारे लगाने लगे कांग्रेसी

     

    चंडीगढ़ – पजाब सरकार का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के शुरू होते ही किसान आंदोलन पर भारी हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने गवर्नर की स्पीच बीच में रोक दी। उन्होंने किसान आंदोलन और उसमें शुभकरण की मौत का मामला उठाया।

    गवर्नर ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि यह बहस का मुद्दा नहीं है। उन्हें अपना अभिभाषण कंप्लीट कर लेने दे। उसके बाद बहस के दौरान आप सभी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहस के लिए आपके पास उपयुक्त समय होगा आप जितना मर्जी चाहे बोल सकते हैं। लेकिन कांग्रेसी नेता इसी बात पर अड़े रहे कि पहले तो जीरो एफआईआर को रद्द करके उसे सही तरीके से केस दर्ज किया जाए और हरियाणा सरकार को ताकीद किया जाए कि वह बैरिकेड हटाए, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की। इसके बाद गवर्नर ने अपने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़ी और विधानसभा से चले गए। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

  • कैफे में विस्फोट दहला पूरा क्षेत्र..

     

     कैफे में विस्फोट दहला पूरा क्षेत्र..

    बेंगलुरु  – बेंगलुरु से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को यहां प्रसिद्ध रामेश्‍वरम कैफे में विस्‍फोट हो गया। इस धमाके में 4 लोग घायल हो गए। विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है, जिससे प्रॉपर्टी को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, विस्‍फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।

  • डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों को स्वैच्छिक बकाएदारों से वसूली तेज करने को कहा  राजस्व रिकार्ड की अपडेटशन , ई-कोर्ट प्रबंधन प्रणाली, लंबित इंतकाल एवं अदालत केस की भी समीक्षा की गई

    डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों को स्वैच्छिक बकाएदारों से वसूली तेज करने को कहा राजस्व रिकार्ड की अपडेटशन , ई-कोर्ट प्रबंधन प्रणाली, लंबित इंतकाल एवं अदालत केस की भी समीक्षा की गई

     

    डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों को स्वैच्छिक बकाएदारों से वसूली तेज करने को कहा

    राजस्व रिकार्ड की अपडेटशन , ई-कोर्ट प्रबंधन प्रणाली, लंबित इंतकाल एवं अदालत केस की भी समीक्षा की गई

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 29 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज राजस्व अधिकारियों को जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों से वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि इस काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    वित्त कमिश्नर राजस्व (एफसीआर) की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों को एफसीआर द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

    डिप्टी कमिश्नर ने वसूली, राजस्व रिकार्ड अपडेट करने, ई-कोर्ट प्रबंधन प्रणाली, लंबित इंतकाल, राजस्व मामले, विभिन्न स्तरों पर राजस्व रिकॉर्ड जांच सहित अन्य कार्यों का भी जायजा लिया।

    श्री सारंगल ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वसूली को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि राज्य सरकार का राजस्व बढ़ सके।

    डिप्टी कमिश्नर ने सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट (एसडीएम) को वसूली से संबंधित मामलों की निजी तौर पर निगरानी करने के लिए भी कहा ताकि प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

    उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जिले में लंबित इंतकाल की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को इन सेवाओं का लाभ उचित और समय पर मिल सके।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लंबित इंतकालो का निपटारा पदाधिकारी जल्द से जल्द करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

    उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे पूरे राजस्व रिकार्ड को अपडेट करें और ई-कोर्ट प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने एस.डी.आर.एफ अधीन प्राप्त राशि की बांट एवं उपयोग का जायजा लेते हुए जमाबंदी स्थिति की भी समीक्षा की।

     

  • डिप्टी कमिश्नर ने नवजात लावारिस बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए उन्हें ‘पंघूडे’ में डालने की अपील की कहा ,’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल गृहों में कोचिंग क्लासें होगी शुरू

    डिप्टी कमिश्नर ने नवजात लावारिस बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए उन्हें ‘पंघूडे’ में डालने की अपील की कहा ,’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल गृहों में कोचिंग क्लासें होगी शुरू

    डिप्टी कमिश्नर ने नवजात लावारिस बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए उन्हें ‘पंघूडे’ में डालने की अपील की
    कहा ,’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल गृहों में कोचिंग क्लासें होगी शुरू

    अधिकारियों से छात्रों को विभिन्न कानूनों की जानकारी के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

    MBD WEB NEWS: जालंधर(सुमेश शर्मा) 29 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने ऐसे माता-पिता, जो अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ है, उन बच्चों की जिदंगी की रक्षा के लिए ‘पंघूडा’ योजना की मदद लेने को कहा।

    आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जिला बाल कल्याण और सुरक्षा कमेटी (डी.सी.पी.सी) की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें उन्होंने ‘पंघूडा’ योजना को जिले में लावारिस बच्चों, विशेषकर लड़कियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय बताया। उन्होंने कहा कि यह अनूठी योजना अवैध लिंग चयन और नवजात शिशुओं को कूड़े या सड़क किनारे फेंकने पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह योजना नारी निकेतन और भाई घनैया जी चैरिटेबल ट्रस्ट (यूनिक होम) दो स्थानों पर चल रही है। श्री सारंगल ने कहा कि अनचाहे बच्चों को इन स्थानों के बाहर पालने में रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के माता-पिता या तो बच्चे नहीं चाहते या उन्हें पालने में असमर्थ है, इसलिए वे बच्चों को फेंक देते है।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ‘पंघूडा’ योजना ऐसी घटनाओं को काफी हद तक काबू करने में सक्षम है और इस योजना के तहत पालन-पोषण पाने वाले बच्चे बढिया जिंदगी जी सकते है क्योंकि कई खुशहाल परिवारों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गोद लिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन माता-पिता के लिए एक उचित सहारे की तरह है जो अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ है।

    उन्होंने जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल गृहों में रहने वाले बच्चों के लिए कोचिंग कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें यहां बढिया शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। यह कोचिंग क्लासें जिले के सभी बाल गृहों में लगाई जाएगी ,जिसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष अध्यापक नियुक्त किए जाएगें।
    इसी प्रकार, डिप्टी कमिश्नर ने जुवेनाईल जस्टिस एक्ट, पोक्सो एक्ट, बाल मजदूरी एक्ट, बाल विवाह सुरक्षा एक्ट आदि के बारे में बच्चों और शिक्षकों को जागरूक करने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता प्रोग्राम शुरू करने के भी निर्देश दिए।
    उन्होंने भीख मांगने वाले बच्चों को भीख मांगने से हटाने , उनके पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की और अधिकारियों से इस काम को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को बच्चों के घरों में योग, खेल प्रोग्राम, कला और शिल्प के अलावा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन इन बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और उनके बचपन की सुरक्षा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

    बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज.) मेजर डा. अमित महाजन, डी.पी.ओ. मनजिंदर सिंह, डी.सी.पी.ओ. अजय भारती, सी.डब्ल्यू.सी. के सदस्य बलदेव सिंह, सहायक श्रम कमिश्नर प्रदीप कुमार, एल.पी.ओ. संदीप कुमार एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।