Author: Sumesh Sharma

  • MSME सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए सरकार का बड़ा कदम, पेमेंट नियमों में हो सकता है बदलाव

    MSME सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए सरकार का बड़ा कदम, पेमेंट नियमों में हो सकता है बदलाव

     

    नई दिल्ली : अगर आप बिजनेस करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि सरकार पेमेंट नियमों में बदलाव करने जा रही है। वित्त मंत्रालय MSMEs के लिए 45 दिन पेमेंट नियम के कार्यान्वयन को अप्रैल 2025 तक स्थगित कर सकता है। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय इनकम टैक्स एक्ट के तहत नियम 43B (h) लागू करने को स्थगित करने पर विचार कर रहा है, जो 45 दिनों के भीतर माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को पेमेंट अनिवार्य करता है। कहा गया है कि यह प्रस्तावित स्थगन पूरे वित्त वर्ष तक चलने की उम्मीद है, जबकि नियम 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होने की उम्मीद है।

    फाइनेंस एक्ट 2023 ने इनकम टैक्स में संशोधन किया था। इसके तहत पेमेंट पूरा करने के लिए 45 दिन की लिमिट निर्धारित की है। इस टाइमलाइन का पालन नहीं करने पर पेंडिंग पेमेंट को इनकम माना जाएगा और टैक्सेशन के अधीन किया जाएगा। इससे पहले इंडस्ट्री ने वित्त मंत्रालय से इस नियम के कार्यान्वयन की टाइमलाइन पर पुनर्विचार करने की अपील की थी। इंडस्ट्री बॉडीज ने वित्त मंत्रालय को दिए अपने प्रस्ताव में व्यवसायों को आवश्यक एडजस्टमेंट पीरियड प्रदान करने के लिए एक्ट में संभावित बदलाव का सुझाव दिया है।

  • गुजरात कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन 

    गुजरात कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन

     

    अहमदाबाद : गुजरात में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा हैं। सोमवार को कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया आज भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटील ने उन्हें भगवा टोपी और अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। गुजरात में कांग्रेस वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार करने को पार्टी छोड़ने की वजह बताई थी।

    मोढवाडिया ने राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरात में प्रवेश करने से महज 3 दिन पहले अपने निर्णय की घोषणा कर सबको चौका दिया। मोढवाडिया के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले, पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री नाराण राठवा अपने बेटे और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

    बता दें कि मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। बताया जाता है कि करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाडिया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे।

  • एक ही दिन में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव से प्रशासन में मचा हड़कंप

    एक ही दिन में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव से प्रशासन में मचा हड़कंप

    एक ही दिन में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव से प्रशासन में मचा हड़कंप

     

    बेंगलुरु: एक ही दिन में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव का मामला सामने आया है। ये घटनाएं रविवार को उस वक्त हुईं, जब ट्रेनें बेंगलुरु में दक्षिण-पश्चिमी रेलवे जोन से गुजर रही थीं। गनीमत यह रही कि इन हमलों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, रेलगाड़ियों के शीशे जरूर टूट गए। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के इंस्पेक्टर जनरल राम शंकर प्रसाद सिंह ने इसे लेकर न्यू इंडियन एक्सप्रेस को अधिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    पुलिस ऑफिसर ने कहा, ‘दुभाग्यपूर्ण घटना में एक ही दिन के भीतर 3 वंदे भारत ट्रेनों को पत्थर मारे जाने का मामला सामने आया है। हमारी टीमें वारदात की अलग-अलग जगहों पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है। इनमें से 2 घटनाएं बेंगलुरु रेलवे डिविजन के तहत हुई हैं।’ पथराव की पहली घटना सुबह 6.15 बजे हुई जब केएसआर बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20661) चिक्काबनवारा रेलवे स्टेशन से आगे गुजरी। इस बीच, उपद्रवियों ने कोच C-6 की खिड़की पर 40, 41 और 42 नंबर की सीटों की ओर पत्थर मारे।

    दूसरी घटना दोपहर करीब 3.20 बजे हुई, जब धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20662) वापसी पर थी। इस दौरान मैसूरु डिवीजन में हावेरी और हरिहर रेलवे स्टेशनों के बीच कोच C-5 की खिड़की के शीशे पर पत्थर फेंके गए। इसके अलावा, तीसरी घटना शाम 4.30 बजे बेंगलुरु डिवीजन के कुप्पम स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले मैसूर-MGR सेंट्रल वंदे भारत ट्रेन पर हुई। इंजन के दाहिनी ओर से किसी ने C-4 कोच में पथराव कर दिया, जहां सीटें 40, 41 और 42 स्थित हैं। इस हमले में खिड़की के शीशे टूट गए। इसे लेकर धारा 147 (रेलवे ट्रैक पर अतिक्रमण) और धारा 153 (जानबूझकर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामले दर्ज हुए हैं।

  • सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर  14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

    सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर 14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

     

    सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर

    14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

    2940 घरों के 14 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचेगा फायदा, अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूर्ण करने के निर्देश

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) आदमपुर, 4 मार्च-लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रूपये की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव -पत्थर रखा। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सीवरेज लाइन से आदमपुर शहर के लोगों की सीवरेज से संबंधित बड़ी समस्या हल होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

    इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद इलाके में सीवरेज की कवरेज 60 से बढ़कर 90 फ़ीसदी हो जाएगी और सीधे तौर पर 2940 घरों के 14000 से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आवश्यक फंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शहरों व गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार विकास कार्यों के नींव-पत्थर रखे जा रहे हैं और जो कार्य पूरे हो गए हैं, उन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है।
    सुशील रिंकू ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा, सेहत व बुनियादी ढांचे समेत हर क्षेत्र में लगातार प्रगति की जारी है। लोगों को घर पर ही सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ योजना भी शुरू की गई है जिसका राज्य भर में बड़ी तादाद में लोग फायदा उठा रहे हैं।

    इस मौके पर आदमपुर हल्का प्रभारी जीत लाल भट्टी, चेयरमैन परमजीत सिंह राजवंश एसई गुरविंदर पाल सिंह, एक्सईएन जतिन वासुदेव, जेई कुलजीत बैंस, आकाशदीप, पार्षद सुरिंदर कुमार, अमरीक सिंह, विक्की बद्दन, बिंदा ग्रेवाल मौजूद थे।

  • राजनीति; लालू ने प्रधानमंत्री के परिवार पर कसे तंज के बाद अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं ने नाम के साथ जोड़ दिया ‘मोदी का परिवार’

    राजनीति; लालू ने प्रधानमंत्री के परिवार पर कसे तंज के बाद अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं ने नाम के साथ जोड़ दिया ‘मोदी का परिवार’

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के ‘परिवारवाद’ वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए ट्विटर पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। खास बात है कि यह पहल ऐसे समय पर शुरू हुई है, जब विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार पर सवाल उठाए थे।

    शाह और नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, प्रवक्ता संबित पात्रा, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद मनोज तिवारी, प्रेम सिंह तमांग समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर नाम बदल लिए हैं।

    बता दें, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को आयोजित ‘जनविश्वास महारैली’ के दौरान परिवारवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री की हालिया टिप्पणियों को लेकर उन पर सीधा हमला करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था, अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें हांकते रहते हैं। वह एक सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए। मोदी ने तब ऐसा नहीं किया जब उनकी मां की मृत्यु हो गई।

  • जानें पंजाब में किस जगह पर दिनदहाड़े शादी से लौट रहे युवक को गोलियों से भून डाला

    जानें पंजाब में किस जगह पर दिनदहाड़े शादी से लौट रहे युवक को गोलियों से भून डाला

     

    तरनतारन  पंजाब में दो वारदातों में दो हत्याएं कर दी गईं। एक मृतक एनआरआई था। एनआरआई हरदेव सिंह अमृतसर में एक विवाह समारोह में आए थे। मृतक की पहचान हरदेव सिंह ठाकुर पुत्र रमेश सिंह वासी चक अमीर जिला पठानकोट के रूप में हुई। मृतक नौजवान देर रात तरनतारन से अपने साले के साथ शादी समारोह से वापिस आ रहा था। वहीं एक अन्य वारदात मोहाली के सेक्टर 67 में घटित हुई। यहां सीपी माल के सामने अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। करीब 10 से 12 राऊंड फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक युवक की माैत हो गई। मृतक का नाम राजेश डोगरा उर्फ मोहन है जोकि जम्मू का रहने वालाथा।

    सोमवार को सेक्टर-67 स्थित CP-16 शॉपिंग मॉल के बाहर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने के बाद डोगरा ने सड़क के बीचोंबीच ही दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मॉल के आसपास का इलाका सील किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। डोगरा कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। सोमवार को वह पंजाब घूमने के लिए आया हुआ था।

  • राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में लगाया फ्री चेकअप कैंप ,250 से अधिक मरीजो ने लिया स्वास्थ्य लाभ..

    राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में लगाया फ्री चेकअप कैंप ,250 से अधिक मरीजो ने लिया स्वास्थ्य लाभ..

    राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में लगाया फ्री चेकअप कैंप ,250 से अधिक मरीजो ने लिया स्वास्थ्य लाभ..

    MBD WEB NEWS(सुमेश शर्मा) राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आंखों का चेकअप नेशनल आई केयर के डॉक्टर पीयूष सूद व उनकी टीम डॉक्टर पवन चोपड़ा, दिलीप कुमार व साथीयो द्वारा किया गया मरीजों की आंखों का चेकअप दौरान चश्मा, दवाइयां मंदिर की तरफ से बिल्कुल फ्री दी गई राजेश्वरी धाम देवी राज रानी मंदिर के प्रधान श्री कैलाश बब्बर ने बताया 250 से अधिक मरीजो का चैक किया गया

     

    मोतियाबिंद ऑपरेशन वालों की मदद के लिए भी मंदिर की तरफ से मदद करने का आश्वासन दिलाया कैंप में शामिल हुए मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य राम किशन (नानू), विजय दुआ, शुशमिंद्र नय्यर, पवन नागपाल , पंडित विष्णु प्रसाद, सतीश बब्बर, मनमोहन अरोड़ा ज्योति बब्बर, राजीव सहदेव, सुरेंद्र अरोड़ा, जतिन बब्बर, रिंपी दुआ जतिन मिंटू, रिकी उप्पल, किशन लाल अरोड़ा, अशोक दौलतानी, रायन, ओमाव, राजेंद्र, नवदीप जरेवाल,विमल कुमार, विजय कुमार, रितीश उपस्थित थे

  • जगन्नाथ पुरी मंदिर में  बांग्लादेशी नागरिको के घुसने पर पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

    जगन्नाथ पुरी मंदिर में  बांग्लादेशी नागरिको के घुसने पर पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

     

     

    ओडिशा के प्रतिष्ठित जगन्नाथ पुरी मंदिर में बांग्लादेशी मूल के चार लोगों के प्रवेश करने से बवाल मच गया. दरअसल, ये सभी लोग दूसरे धर्म के हैं और इस मंदिर में केवल हिंदू धर्म के लोगों को ही पूजा अर्चना करने की अनुमति है. इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है. पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुशील मिश्रा के अनुसार, पुलिस को शिकायत मिली थी कि मंदिर परिसर में दूसरे धर्म के कुछ लोग प्रवेश कर गए. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और नौ लोगों को हिरासत में लिया.

    जगन्नाथ पुरी मंदिर में घुसे बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

    जगन्नाथ पुरी मंदिर.
    ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि कई बांग्लादेशी गैर-हिंदू नियमों का उल्लंघन कर 12वीं सदी के मंदिर में प्रवेश कर गए. इसके बाद रविवार शाम को उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

    आरोपियों के खिलाफ सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है. पुरी के एडिशनल एसपी सुशील मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए पर्यटकों को हिरासत में ले लिया. एएसपी ने कहा, ‘हमें शिकायत मिली है कि बांग्लादेश से कुछ गैर-हिंदू लोग मंदिर में प्रवेश कर गए हैं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘हमने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

    मंदिर के नियमों के अनुसार, केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है. एएसपी मिश्रा ने कहा, अगर वे गैर-हिंदू पाए गए तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

  • बेंगलुरु; कैफे में हुए ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ? अब NIA करेगी मामले की जांच

    बेंगलुरु; कैफे में हुए ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ? अब NIA करेगी मामले की जांच

    बेंगलुरू : बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच कर्नाटक सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि एनआईए पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है। राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एनआईए के अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि राज्य पुलिस की विशेष शाखा सीसीबी द्वारा अब तक के जांच के दस्तावेज और निष्कर्ष मंगलवार तक सौंपे जाएंगे।

    एनआईए, आरएडब्लू और एनएसजी अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत एकत्रित किए थे। रविवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा था कि अगर आवश्यकता महसूस हुई, तो उनकी सरकार पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंपेगी। बीजेपी ने पूरे मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी। बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर इस मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया था।

    वहीं, बीजेपी ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह ब्लास्ट बिजनेस राइवेलरी की वजह से हो सकता है। ब्लास्ट 1 मार्च को हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विस्फोट करने वाले शख्स को चिन्हित कर लिया है। इस बम ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए, जिसमें से एक महिला आईसीयू में भर्ती है।

  • पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हुआ भारी हंगामा; स्पीकर ने की कार्यवाही स्थगित; सीएम मान और बाजवा के बीच हुई कहासुनी

     पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हुआ भारी हंगामा; स्पीकर ने की कार्यवाही स्थगित; सीएम मान और बाजवा के बीच हुई कहासुनी

     

     

    चंडीगढ़  : पंजाब सरकार के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण पर बहस होनी है। जैसे ही CM भगवंत मान बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने स्पीकर कुलतार संधवा को ताला-चाबी का लिफाफा गिफ्ट कर दिया।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं सच बोलूंगा तो विपक्ष भाग जाएगा। इसी बात को लेकर विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में इस बात पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। सीएम और बाजवा में जमकर कहासुनी हुई। करीब आधे घंटे तक इन दोनों के बीच बहस होती रही। उसके बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।

    बता दें इससे पहले 1 मार्च को सत्र के पहले दिन कांग्रेसी विधायकों ने गवर्नर को बजट भाषण नहीं पढ़ने दिया। इस वजह से गवर्नर ने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़कर खत्म कर दिया था। कांग्रेस ने किसान आंदोलन को लेकर पहले दिन जमकर हंगामा किया था। जिस वजह से महज 13 मिनट में ही विधानसभा की कार्रवाई खत्म कर दी गई।