Author: Sumesh Sharma

  • धारा 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन

    धारा 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन

     

    श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को एक दिवसीय कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं। PM मोदी ने बख्शी स्टेडियम की सभा में कहा- धरती के स्वर्ग पर आने का अहसास शब्दों से परे है। यह वो नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। यह वो जम्मू-कश्मीर है जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है। चुनौतियों को पार करने का हौसला है। पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पहले की सरकारों के समय में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला रहा। प्रदेश परिवारवाद का सबसे प्रमुख निशाना रहा। परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। देश के हर कोने में लोग कह रहे हैं- मैं हूं मोदी का परिवार। कश्मीर के लोग भी कह रहे- मैं हूं मोदी का परिवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।’

    इससे पहले केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्री मोदी का स्वागत किया।

  • चुनाव से पहले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

    चुनाव से पहले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

     

    जौनपुर  : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। बीजेपी ने प्रमोद यादव को 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। उस चुनाव में मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था, जबकि बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं।

     जानकारी के मुताबिक, यह घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है। जहां अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रमोद यादव को गोली मारी है। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

    बता दें कि पिछले कल ही पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्हें मंगलवार को दोषी करार दिया गया था।

  • Breaking News: रनवे पर क्रैश हुआ विमान, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

    Breaking News: रनवे पर क्रैश हुआ विमान, महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

     

    गुना में एक विमान क्रैश हुआ है. यह ट्रेनी विमान था, जो नीमच से सागर जा रहा था. हादसे में ट्रेनी पायलट नैंसी मिश्रा घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि विमान ने सागर जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गुना के पास विमान के इंजन में खराबी आ गई.

    मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक विमान क्रैश होने की घटना सामने आई है. यह ट्रेनी विमान था, जो नीमच से सागर जा रहा था. हादसे में ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि विमान ने नीमच से सागर जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गुना के पास इंजन में खराबी आ गई. इस वजह से महिला पायलट ने गुना एरोड्रम पर उतारने की परमिशन मांगी, लेकिन गुना हेलिपैड के रनवे पर उतरते समय विमान क्रैश हो गया.

    विमान एक तालाब किनारे झाड़ियों में गिरा. हादसे में महिला पायलट नैंसी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • बड़ा हादसा; बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त पिकअप से टकराई छात्रों की बाइक, तीन छात्रों की मौत, एक घायल

    बड़ा हादसा; बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त पिकअप से टकराई छात्रों की बाइक, तीन छात्रों की मौत, एक घायल

     

    बहादुरगढ़  : हरियाणा के बहादुरगढ़ में मंगलवार रात जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की बाइक की पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने लड़कों के शव कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।

    मृतकों की पहचान मांडौठी गांव के रहने वाले अजीत, सुजीत और कपिल के रूप में हुई है, जबकि मोहित को गहरी चोट आई हैं l अजीत और सुजीत सगे भाई हैं। दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन कई सालों से अपने माता-पिता के साथ मांडौठी गांव में ही रह रहे हैं। कपिल भी इसी गांव में अपने मामा के घर रहता था।

    मंगलवार को सुजीत का जन्मदिन था। अजित, सुजीत, कपिल और मोहित एक ही बाइक पर सवार होकर पार्टी करने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी बाइक पिकअप में जा घुसी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्हें बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजीत और कपिल 12वीं में पढ़ रहे थे। उनका आज हिंदी का बोर्ड एग्जाम था। वहीं कपिल और मोहित 11वीं कक्षा के छात्र थे। चारों मांडौठी गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल के छात्र थे। इससे पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए।

  • बस और ट्रेनों के जरिए किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, जंतर-मंतर में एमएसपी समेत कई मांगों पर अड़े किसान देंगे धरना-छावनी में तबदील हुई राजधानी

    बस और ट्रेनों के जरिए किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, जंतर-मंतर में एमएसपी समेत कई मांगों पर अड़े किसान देंगे धरना-छावनी में तबदील हुई राजधानी

     

    पटियाला : एमएसपी समेत कई मांगों पर अड़े किसान आज फिर से दिल्ली कूच की तैयारी करेंगे। केंद्र सरकार से उनकी विभिन्न मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी और बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं इत्यादि शामिल हैं।

    किसान नेता तेजवीर सिंह ने मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर संवाददाताओं से कहा कि कल (6 मार्च) को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च करने के लिए अपनी तैयारी कर ली है। सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने मार्च के लिए दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है।

    वहीं बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 10 मार्च को पूरे देश में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा। इससे पहले 6 मार्च को पंजाब हरियाणा को छोड़ बाकी सभी राज्यों के किसान बसों व ट्रेनों के रास्ते से दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को कहा था कि वह ट्रैक्टर ट्रालियों की बजाय बसों व ट्रेनों से दिल्ली आ जाए लेकिन अब जिन लोगों के पास ज्यादा साधन नहीं है, वह 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे।

    दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है। सीमाओं पर जवानों का पहरा है। वहीं संभावित स्थानों पर पुलिस बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। हालांकि किसानों ने शांतिपूर्वक मार्च करने की बात कही है। लेकिन प्रशासन किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कोई कौताही नहीं बरतना चाहता।

  • भारत को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानें क्या इसकी खासियतें

    भारत को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानें क्या इसकी खासियतें

     

    कोलकाता : देश को आज पहली अंडर वाटर मेट्रो मिल गई है। पीएम मोदी ने कोलकाता में इसका उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया। कुल मिलाकर पीएम मोदी बंगाल 15400 करोड़ रुपये की सौगात दी। अंडरवाटर मेट्रो के उदघाटन के अलावा पीएम मोदी कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन में बच्चों के साथ सवारी की।

    जानकारी के अनुसार, नदी के नीचे मेट्रो के शुरू हो जाने से ईस्ट-वेस्ट मेट्रो हावड़ा मैदान से हुगली नदी में बने टनल के जरिए साल्ट लेक सेक्टर पांच आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 16.5 किलोमीटर है। इसमें से 10.8 किलोमीटर जमीन के अंदर से गुजरेगा। शेष 5.75 किलोमीटर का प्रोजेक्ट जमीन के ऊपर तैयार किया गया है।

    बता दें, हुगली नदी के अंदर की 520 मीटर दूरी को मेट्रो ट्रेन महज 45 सेकंड में पूरी कर लेगी। इस मेट्रो में ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन सिस्टम लगा है यानी मोटरमैन के बटन दबाते ही ट्रेन अपने आप अगले स्टेशन के लिए मूव करेगी। ये मेट्रो अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर दौड़ेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन को कोच (रेक) में बेहतर ग्रैब हैंडल और हैंडल लूप के साथ-साथ एंटी-स्किड फर्श और अग्निशामक यंत्र भी इसमें रहेंगे। आपातकालीन स्थिति में यात्री टाक टू ड्राइवर यूनिट के माध्यम से मोटरमैन के साथ बातचीत भी कर सकेंगे। प्रत्येक कोच की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी रहेंगे।

    प्रत्येक कोच में हाई क्लास सुविधाएं होगी। हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक जाने में छह मिनट का समय लगेगा। कुल 16 किमी के मार्ग में 10.8 किमी जमीन के भीतर से है। इसमें नदी का नीचे का हिस्सा भी शामिल है। पानी के भीतर से गुजरने वाली मेट्रो गंगा की सहायक नदी हुगली के नीचे तलहटी से 13 मीटर नीचे से गुजरेगी। दोनों टनल समानांतर बनाए गए हैं। इस मेट्रो में वर्ष 2035 तक 10 लाख यात्री सफर करेंगे।

  • बेंगलुरु; NIA ने कैफे में ब्लास्ट के आरोपी का पोस्टर किया जारी, जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपए का इनाम

    बेंगलुरु; NIA ने कैफे में ब्लास्ट के आरोपी का पोस्टर किया जारी, जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपए का इनाम

     

    बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कुछ दिन पहले रामेश्वरम कैफे में धमाका करने वाले संदिग्ध व्यक्ति का राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पोस्टर जारी किया है। NIA के पोस्टर में संदिग्ध पैंट, कमीज और टोपी पहने दिख रहा है। उसके कंधे पर बैग है। जांच एजेंसी ने पोस्टर जारी कर कहा कि हमलावर की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच और एनआईए दोनों ही जांच में जुटे हैं। मंगलवार को गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए ने इस केस की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने केंद्रीय एजेंसी को जांच नहीं सौंपी थी। वहीं इस मामले में कर्नाटक के होम मिनिस्टर जी. परमेश्वर ने कहा कि शहर की पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। वह इस मामले का जल्द ही खुलासा करेगी। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। धमाके के बाद से ही रामेश्वरम कैफे को बंद कर दिया गया है और अब यह 8 मार्च को ही खुलेगा।

    बता दें कि बेंगलुरु के इस चर्चित कैफे में 1 मार्च को लंच के दौरान ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 10 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। हालांकि सभी की जान बचा ली गई। इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि धमाके से करीब एक घंटे पहले एक युवक कैफे में आया था। वह कुछ ही मिनट वहां ठहरा और फिर एक बैग छोड़कर निकल गया था। माना जा रहा है कि उस बैग में ही आईईडी था, जिसमें टाइमर सेट किया गया था। आरोपी ने कैफे में एक प्लेट इडली का ऑर्डर दिया था, लेकिन प्लेट तैयार होने से पहले ही वहां से निकल गया।

  • डिप्टी कमिश्नर ने अमृतसर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पी.ए.पी. चौक पर ‘एडीशनल अटैचमेंट’ संबंधी सर्वे जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

    डिप्टी कमिश्नर ने अमृतसर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पी.ए.पी. चौक पर ‘एडीशनल अटैचमेंट’ संबंधी सर्वे जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

     

    डिप्टी कमिश्नर ने अमृतसर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पी.ए.पी. चौक पर ‘एडीशनल अटैचमेंट’ संबंधी सर्वे जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

    नैशनल हाईवे अथारिटी को प्रोजैक्ट के लिए ट्रैफिक विशेषज्ञों के साथ सांझा सर्वेक्षण करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 5 मार्च डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज नैशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को पी.ए.पी. चौक पर सर्वे जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करवाने के निर्देश दिए है ताकि जालंधर शहर से अमृतसर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यहां ‘एडीशनल अटैचमेंट’ बनाया जा सके।

    एन.एच.ए.आई.के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें यातायात विशेषज्ञों, लोक निर्माण विभाग और रेलवे के साथ एक संयुक्त सर्वेक्षण करने और जल्द ही एक रिपोर्ट सौंपने को कहा ताकि इस एडीशनल अटैचमेंट का निर्माण यहां किया जा सके।
    श्री सारंगल ने आगे कहा कि शहरवासियों और राहगीरों को अमृतसर रोड पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें रामा मंडी से घूम कर आना पड़ता है।

    डिप्टी कमिश्नर ने एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों को बिना किसी देरी के साइट का दौरा करने और इस सर्वेक्षण को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।

    उन्होंने एडीनशल अटैचमेंट की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इसके साथ सबसे व्यस्त चौंक बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए पी.ए.पी. चौक से गुजरते है।

    बता दे कि शहर की तरफ से आने वाले यात्री अमृतसर रोड की ओर जाने के लिए राम मंडी चौक की तरफ आते है, जिससे यात्रियों का कीमती समय बर्बाद होता है।
    श्री सारंगल ने कहा कि एडीनशल अटैचमेंट पी.ए.पी. फ्लाईओवर तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा और यात्रियों को अमृतसर रोड तक पहुंचने के लिए रामा मंडी चौक जाने की जरूरत नहीं होगी।

    गौरतलब है कि लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने पहले पी.ए.पी. चौक का दौरा किया था, जहां उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पी.ए.पी चौक पर यात्रियों की सुविधा एवं यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए इस एडीशनल अटैचमेंट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ।

    कैप्शन- डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ।

  • ज्ञानवापी तहखाने की छत गिराने की हो रही साजिश? वकील विष्णु शंकर जैन का बड़ा दावा

    ज्ञानवापी तहखाने की छत गिराने की हो रही साजिश? वकील विष्णु शंकर जैन का बड़ा दावा

     

    ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अब अलग-अलग अदालतों में है. वाराणसी की जिला अदालत के फैसले के बाद लगातार दक्षिणी तहखाने में पूजा हो रही है. मुस्लिम पक्ष ने पूजा पर रोक लगाने के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इस बीच इस मामले में वकील विष्णु शंकर जैन ने बड़ा दावा किया है.

    ज्ञानवापी तहखाने की छत गिराने की हो रही साजिश? वकील का बड़ा दावा

    ज्ञानवापी मस्जिद

    विवादित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर वकील विष्णु शंकर जैन ने बड़ा दावा किया है. दिल्ली में एक किताब के विमोचन के दौरान जैन ने कहा कि हर दिन वहां नमाज अदा करने के लिए आने वाले मुस्लिम समुदाय लोगों की ओर से लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि छत को ध्वस्त कर दिया जाए. वकील विष्णु शंकर का दावा है कि इसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोग तहखाने पर बड़ी संख्या में आ रहे हैं ताकि छत ध्वस्त हो जाए और पूजा को रोका जा सके.

    वेटिंग फॉर शिवा’ पुस्तक के विमोचन के दौरान वकील विष्णु शंकर जैन ये बातें कह रहे थे. विष्णु शंकर ने कहा है कि ‘हमने वाराणसी के जिला न्यायाधीश के सामने एक आवेदन दायर किया है और उस आवेदन में मांक की है कि जहां तक तहखाने की छत पर नमाजियों की एंट्री का सवाल है, उसको प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.’ विष्णु शंकर जैन ने इसके अलावा तहखाने में मरम्मत कराने की भी मांग की है ताकि पूजा सही से हो सके.

    वाराणसी जिला अदालत का फैसला

    दरअसल, वाराणसी की जिला अदालत ने जनवरी महीने के आखिरी दिन ये आदेश दिया था कि ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा किजा जा सकता है. इस तहखाने के पूजा का जिम्मा अदालत ने काशी विश्वनाथ ट्रस्ट बोर्ड की ओर से नॉमिनेट किए जाने वाले पुजारी को दे दिया था. अदालत ने ये पूजा वाराणसी के डीएम की देखरेख में करने को कही थी.

     

  • बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े, 7 राज्यों में NIA का छापा; 5 लोग हिरासत में

     बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े, 7 राज्यों में NIA का छापा; 5 लोग हिरासत में

     

    नई दिल्ली : कर्नाटक के बेंगलुरु में मशहूर रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए बम ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने (NIA) मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर रेड की है। NIA की टीम ने बेंगलुरु के आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है।

    तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड की गई। NIA ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    बता दें, बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए धमाके में 10 लोग घायल हो गए थे। बम स्क्वॉड, फोरेंसिक और NIA की टीम विस्फोट की जांच कर रही है। इस धमाके की जांच आतंकी एंगल से भी की जा रही है। धमाके से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिस वक्त धमाका हुआ उस समय रामेश्वरम कैफे में काफी भीड़ थी। धमाके होते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि को सबूत मिल सकें।

    धमाके को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि ये एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। इस पूरे मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वो इस मुद्दे पर सहयोग करें। वहीं, बीजेपी ने इस घटना को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से जोड़ते हुए सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा ये घटना सरकार की लापरवाही की वजह से हुई है।