Author: Sumesh Sharma

  • जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सैशन का किया आयोजन

    जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सैशन का किया आयोजन

     

    जिला प्रशासन ने चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सैशन का किया आयोजन

    नोडल अधिकारियों को पोस्टल बैलेट, वीवीपैट, एमसीसी, ईआरओनेट, एमसीएमसी के अलावा अन्य कार्यों के बारे में दिया प्रशिक्षण

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 11 मार्च-आगामी लोकसभा चुनावों के उचित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों अनुसार जालंधर जिला प्रशासन ने विभिन्न चुनाव संबंधी कार्यों के लिए जिला स्तर और विधानसभा स्तर के मास्टर प्रशिक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सैशन का आयोजन किया।

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन और एसडीएम बलबीर राज सिंह सहित राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण सैशन के दौरान डीएलएमटी और एएलएमटी को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस, ईवीएम, वीवीपीपैट, मतगणना और नतीजों की घोषणा, एमसीसी, ईईएम, मीडिया शिकायतें, एमसीएमसी, पेड न्यूज, ई-रोल, ईआरओनेट, आईटी एप्लीकेशन, डीईएमपी, मतदान दल और मतदान दिन के प्रबंधों सहित विभिन्न चुनाव कार्यों संबंधी विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की।

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अधिकारियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में नवीनतम तकनीकी प्रगति से अवगत रखने के लिए एक मंच प्रदान किया जाए। बैठक में चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव कानूनगो राकेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • आ गया CAA (नागरिकता संशोधन कानून)… मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, इन देशों के लोगों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

    आ गया CAA (नागरिकता संशोधन कानून)… मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, इन देशों के लोगों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

     

    केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू करने का ऐलान कर दिया है. इस कानून के जरिए 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम प्रवासियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारत की नागरिकता मिल सकती है.

     

    आ गया CAA... मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, इन देशों के लोगों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

    केंद्र की मोदी सरकार ने देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसी के साथ देश में अब सीएए लागू हो गया है. सीएए के अमल में आ जाने के बाद अब बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश करने वाले हिंदुओं, जैनों, ईसाइयों, सिखों, बौद्धों और पारसियों को यहां पांच साल तक निवास करने के बाद भारतीय नागरिकता दी जा सकती है.

    सीएए को दिसंबर, 2019 में पारित किया गया था और बाद में इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन इसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये थे. यह कानून अब तक लागू नहीं हो सका था, क्योंकि इसको अमल में लाने के लिए नियमों को अधिसूचित किया जाना बाकी था.

    राज्यसभा द्वारा 11 दिसंबर, 2019 को सीएए पारित करने के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसमें आंदोलनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ तीखी झड़प हुई थी, जिससे प्रशासन को कई कस्बों और शहरों में कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले कहा था कि सीएए नियमों को लोकसभा चुनाव से पहले अधिसूचित और लागू किया जाएगा.

    सीएए के लागू होने के बाद टीएमसी समेत कई विपक्षी दलों और संगठनों ने सरकार के फैसला के विरोध किया है और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वो लोगों के साथ भेदभाव करने वाली किसी भी चीज का विरोध करेंगी.

  • जरूरी सूचना; पंजाब में कल नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

    जरूरी सूचना; पंजाब में कल नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

     

    चंडीगढ़ – अगर आप भी कल पंजाब में बस का सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। मंगलवार और बुधवार को पनबस और पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसें नहीं चलने का ऐलान किया गया है।

    दोनों के कच्चे मुलाजिमों का कहना है कि सरकार उन्हें पक्का करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। हर बार हड़ताल के बाद उन्हें आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। लेकिन इस बार सरकार के खिलाफ वे डटे रहेंगे। कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। इसके बाद 13 मार्च को पंजाब भर के कच्चे कर्मचारी पंजाब विधानसभा का घेराव करेंगे और इसके मद्देनजर 13 मार्च को भी कोई भी सरकारी बस सड़कों पर नहीं चलेगी। सरकारी बसें बंद होने से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

  • देश को समर्पित हुआ द्वारका एक्सप्रेसवे , जनता होगा को इसका बड़ा फायदा

     देश को समर्पित हुआ द्वारका एक्सप्रेसवे , जनता होगा को इसका बड़ा फायदा

     

    नई दिल्ली  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। करीब नौ हजार करोड़ की लागत से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे 29.5 किलोमीटर का है। इसमें से 19 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है। द्वारका एक्सप्रेस-वे देश का पहला एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे है। द्वारका एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद हरियाणा के लोगों का दिल्ली और दिल्ली के लोगों का हरियाणा के लिए यातायात बिल्कुल सुगम हो जाएगा। इसके साथ ही आप द्वारका से मानेसर सिर्फ 15 मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं मानेसर से आईजीआई एयरपोर्ट आने में आपको मात्र 20 मिनट ही लगेंगे। वहीं मानेसर से सिंधु बॉर्डर तक जाने में सिर्फ 45 मिनट लगेंगे। इसका प्रयोग करने पर दिल्ली से गुरुग्राम जाने में सिर्फ 25 मिनट का समय लगेगा। इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा।

    बता दें कि, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड में 3.6 किमी लंबी 8 लेन सुरंग भी बनाई गई है। यह सुरंग एयरपोर्ट के नीचे से भी गुजर रही है। इसे उथली सुरंग भी कहा जा रहा है। एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। ब्लास्ट प्रूफ टनल में इस बात का भी ख्याल रखा गया है कि एयरपोर्ट के राडार से कोई छेड़छाड़ न हो। इस सुरंग से हर दिन करीब 40 हजार कारें गुजरेंगी। सुरंग में एक आपातकालीन निकास बनाया गया है और एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 को सुरंग से जोड़ दिया गया है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, बोले- भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, बोले- भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता

     

    पीएम मोदी ने गुरुग्राम में कहा कि देश में तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम, भारत को उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा. मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है.

    PM मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, कहा- छोटा नहीं सोचता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 1 लाख करोड़ की 114 सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया है. इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोला है. पीएम ने कहा कि पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे. वहीं, बीजेपी सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास व लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं. यही नहीं, पीएम ने आमजन से दिन में मोबाइल की फ्लैश की लाइट जलवा दी, जिससे कार्यक्रम का नजारा बदल गया.

    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है. इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली-NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा.

    आज का भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता- पीएम

    उन्होंने कहा कि 2024 के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में 10 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हो चुका है. ये सिर्फ वो प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें मैं खुद शामिल हुआ हूं. इसके अलावा मेरे मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है.

  • बड़ा हादसा : पंचर गाड़ी का टायर बदल रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, हादसे में 6 की मौत

    बड़ा हादसा : पंचर गाड़ी का टायर बदल रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, हादसे में 6 की मौत

     

    रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक घटना रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास हुई। दरअसल, एक ही कैंपस में रहने वाले लोग खाटू श्याम से दिल्ली लौट रहे थे। खाटू श्याम से लौट रहे लोग रास्ते में गाड़ी खड़ी कर स्टेपनी चेंज कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटना के दौरान XUV कार पलट गई

    हादसे में 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी रोशनी (58), नीलम (54), पूनम जैन (50), शिखा (40), हिमाचल के रहने वाला ड्राइवर विजय (40) और रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी सुनील (24) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी रोहित (24), अजय (35), सोनू (23), मिलन (28), बरखा (50) और गाजियाबाद की रहने वाली रजनी (46) शामिल हैं।

    बता दें कि 5 दिन पहले ही 6 मार्च को रेवाड़ी में एक और भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। यहां रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई थी। हादसा रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास हुआ था। इस हादसे में जान गंवाने वाले एक विवाह समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। तभी सीहा गांव के पास रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की टक्कर हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।

  • पंजाब में आज से अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

     पंजाब में आज से अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

     

    चंडीगढ़  : आप पार्टी की तरफ से सोमवार को पंजाब में चुनावी कैंपेन लॉन्च किया जा रहा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब का चुनावी कैंपेन लॉन्च करेंगे। मोहाली क्लब से चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जाएगा।

    बता दें दिल्ली, हरियाणा के बाद पंजाब में भी चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जा रहा है। इस दौरान पंजाब चुनाव के लिए आप की तरफ से बड़ा नारा दिया जाएगा। इसके साथ ही 2 सालों में आप सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

  • भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगेगी मुहर

     भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगेगी मुहर

     

    नई दिल्ली : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी बैठक सोमवार शाम को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में पार्टी 125 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करगी।

    बताया जा रहा है कि बैठक में गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा होगी। अगर बिहार, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति बन जाती है, तो इन राज्यों की लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम पर आज की बैठक में विचार किया जा सकता है।

    गौरतलब है कि इससे पहले दो मार्च को भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में पार्टी ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 195 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। इनमें उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, असम से 11, तेलंगाना से 9, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5, जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 और अरुणाचल प्रदेश से 2 के अलावा कुछ अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से भी उम्मीदवार शामिल थे। हालांकि बाद में इनमें से दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जता दी थी।

  • रविवार से 3 दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप; वैट की ऊंची दरों के विरोध में राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान

    रविवार से 3 दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप; वैट की ऊंची दरों के विरोध में राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान

     

    जयपुर : राजस्थान में डीजल और पेट्रोल पर वैट की ऊँची दरों के खिलाफ 10 से 12 मार्च तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे और उनके मालिक विरोध-प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा, सरकार लंबे समय से ईंधन पर वैट कम नहीं कर रही है। साथ ही डीलरों का कमीशन भी नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में राज्य भर के पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों ने 10 मार्च से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

    राजस्थान में पेट्रोल पर 31.04 प्रतिशत वैट और 1.5 रुपये प्रति लीटर सड़क विकास सेस है। डीजल पर 19.30 प्रतिशत वैट और 1.75 रुपये प्रति लीटर सड़क विकास सेस है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि वे “सचिवालय तक मार्च करेंगे और मुख्यमंत्री से हमारी शिकायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर संबोधित करने का अनुरोध करेंगे” क्योंकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम आइसोलेशन में हैं।

    उन्होंने कहा, राजस्थान में वैट अधिक होने के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार घाटा हो रहा है। हम लंबे समय से सरकार से वैट कम करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राजस्थान के मुकाबले पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल काफी सस्ता बिक रहा है। उन्होंने दावा किया, “दूसरी ओर, पिछले सात वर्षों से डीलरों के कमीशन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसके कारण, राजस्थान के अधिकांश पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा, आगे प्रदेश भर के पेट्रोल पंप संचालक 11 मार्च को जयपुर में सचिवालय का घेराव भी करेंगे ताकि हम अपनी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचा सकें।

  • बड़ा हादसा; शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से 18 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

    बड़ा हादसा; शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से 18 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

     

    राजस्थान के कोटा शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली जा रही शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान करंट की चपेट में आने से करीब 18 बच्चे झुलस गए. सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं.

     

    कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 18 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर.

    राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शिव बारात निकालते समय करंट लगने से 18 बच्चे बुरी तरह झुलस गए. तुरंत सभी घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में करवाया गया है. घायलों का हालचाल जानने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

    जानकारी के मुताबिक, कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 18 घायल बच्चों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

    बताया जा रहा है कि यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे. इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया. जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था. इस कारण करंट तेजी से फैला और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए. किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला.

    घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया. बताया जा रहा है कि फिलहाल 18 बच्चे घायल हुए हैं. लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है. जैसे ही करंट लगने की घटना हुई गुस्साए परिजनों ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई तक कर डाली. दरअसल, हर साल काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों की ओर से शिव बारात का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बच्चे अकेले ही पहुंच गए थे.

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मोहल्ले के लोग बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल की तरफ भागे. इस बीच घायल बच्चों के परिजनों को जब हादसे के बारे में पता चला तो वे हॉस्पिटल पहुंचे और यहां आयोजकों की पिटाई कर डाली.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में एक बच्चा 70 और दूसरा 50 प्रतिशत तक झुलसा है. बाकी बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं. सभी की उम्र 9 से 16 साल के बीच की है. स्थानीय लोगों का कहना है आयोजकों की लापरवाही से ऐसा हुआ. उन्हें बच्चों पर ध्यान देना चाहिए था.

    उधर, घटना की जानकारी मिलने पर लोकसभा स्पीकर हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हाल-चाल चाना. घटना पर दुख जताते हुए स्पीकर ने कहा कि वे इस घटना की जांच करवाएंगे. जिन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर है उन्हें अगर बड़े से बड़े अस्पताल में भी रेफर करने की जरूरत होगी तो जरूर रेफर करेंगे. फिलहाल यहां पर भी बच्चों को बेहतर इलाज मिल रहा है.