देश को समर्पित हुआ द्वारका एक्सप्रेसवे , जनता होगा को इसका बड़ा फायदा
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। करीब नौ हजार करोड़ की लागत से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे 29.5 किलोमीटर का है। इसमें से 19 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है। द्वारका एक्सप्रेस-वे देश का पहला एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे है। द्वारका एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद हरियाणा के लोगों का दिल्ली और दिल्ली के लोगों का हरियाणा के लिए यातायात बिल्कुल सुगम हो जाएगा। इसके साथ ही आप द्वारका से मानेसर सिर्फ 15 मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं मानेसर से आईजीआई एयरपोर्ट आने में आपको मात्र 20 मिनट ही लगेंगे। वहीं मानेसर से सिंधु बॉर्डर तक जाने में सिर्फ 45 मिनट लगेंगे। इसका प्रयोग करने पर दिल्ली से गुरुग्राम जाने में सिर्फ 25 मिनट का समय लगेगा। इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा।
बता दें कि, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड में 3.6 किमी लंबी 8 लेन सुरंग भी बनाई गई है। यह सुरंग एयरपोर्ट के नीचे से भी गुजर रही है। इसे उथली सुरंग भी कहा जा रहा है। एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। ब्लास्ट प्रूफ टनल में इस बात का भी ख्याल रखा गया है कि एयरपोर्ट के राडार से कोई छेड़छाड़ न हो। इस सुरंग से हर दिन करीब 40 हजार कारें गुजरेंगी। सुरंग में एक आपातकालीन निकास बनाया गया है और एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 को सुरंग से जोड़ दिया गया है।









Leave a Reply