पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नव जन्मी बेटी की तस्वीर आई सामने.



देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है. इसी बीचदेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होनें मना कर दिया. चुनाव न लड़ने की वजह बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं.
वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था. उन्होनें बताया जिसके बाद वो एक हफ्ते तक सोचने के बाद, अध्यक्ष के पास जवाब देने वापस गई और कहा “शायद नहीं”. वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं चुनाव लड़ने में सक्षम हूं. साथ ही उन्होनें बताया कि मैं पार्टी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात को मान लिया.
जब वित्त मंत्री से पूछा गया कि देश की वित्त मंत्री के पास चुनाव लड़ने के लिए फंड क्यों नहीं है? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि (Consolidated Fund) उनकी निजी नहीं है. सीतारमण ने कहा कि मेरा वेतन, मेरी कमाई और मेरी बचत मेरी अपनी है, लेकिन भारत की संचित निधि पर मेरा कोई अधिकार नहीं है.


आम आदमी पार्टी (आप) के एकमात्र सांसद और जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए जा चुके सुशील रिंकू ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद से आम आदमी पार्टी उनके विरोध में उतर आई है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रिंकू के सरकारी बोर्ड पर कालिख पोतकर उसे तोड़ दिया था। वहीं गुरुवार को दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने रिंकू के भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाया। भारद्वाज ने कहा कि अगर भाजपा पंजाब में इतनी बुरी स्थिति में है, तो उसने हमारे सांसद रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को क्यों खरीदा? पंजाब के हमारे विधायकों ने हमें बताया कि उन्हें पाला बदलने और बीजेपी में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई, उन्हें Y+ सुरक्षा और पद की पेशकश की गई। उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऑफर दिया गया।
भारद्वाज ने कहा कि आप किसी से भी आकलन के लिए पूछ सकते हैं, भाजपा जालंधर में चौथे स्थान पर आएगी। वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन वे चौथे स्थान पर रहेंगे। बड़ा सवाल यह है कि एक सांसद भाजपा में क्यों जाएगा।

आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ फूटा आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा

MP रिंकू और MLA अंगूराल के खिलाफ जालंधर की सड़कों पर उतरे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, MLA रमन अरोड़ा समेत सैकड़ों नेताओ ने किया प्रदर्शन, देखें तसवीरें

MBD WEB NEWS जालंधर: (सुमेश शर्मा) AAP छोड़ BJP में शामिल होने वाले MP रिंकू और MLA अंगूराल का विरोध शुरु हो गया है। MLA रमन अरोड़ा, राजविंदर कौर थियाड़ा, अमृतपाल समेत कई नेता सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे है।

“कहते है न राजनीति में नही होता कोई छोटा या बड़ा भाई ,सब मौका देखते है सिर के ऊपर से पैर रख आगे निकलने का”

MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारत में आप के इकलौते सांसद पंजाब के जालंधर से सुशील कुमार रिंकू आज दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे हैं। वह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ आप विधायक शीतल अंगुराल भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। शीतल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शीतल पंजाब विधानसभा से जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने भी भाजपा भी ज्वाइन कर ली है। लोकसभा चुनाव के बीच आप पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। आप सांसद रिंकू कुमार जालंधर से सासंद है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बीते साल बतौर सांसद शपथ ग्रहण की थी। सुशील कुमार रिंकू ने मई, 2023 में हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव में उन्होंने 57 हजार से ज्यादा वोट जीते थे। गौरतलब है कि सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली। बता दें कि रिंकू 1990 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। 1992 में अकाली दल के उपचुनाव के दौरान सुशील कुमार रिंकू ने युवाओं को चुनाव के लिए तैयार किया और बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

MBD WEB NEWS नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को कोर्ट में खुलासा करेंगे।
सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अरविंद जी ने मुझे एक बात और कही, इस शो कॉल्ड शराब घोटाले में दो साल में कई जगह रेड मारी। लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बताए घोटाले के सबूत कहां हैं। पैसों का सबूत क्यों नहीं दिया जा रहा है। सिसौदिया जी के यहां, संजय जी के यहां रेड मारी, हमारे यहां रेड मारी लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं है।