Author: Sumesh Sharma

  • जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले 20 साल से भगोड़े पैरोल जम्पर को गिरफ्तार किया  आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद 2005 से गिरफ्तारी से बच रहा था

    जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले 20 साल से भगोड़े पैरोल जम्पर को गिरफ्तार किया आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद 2005 से गिरफ्तारी से बच रहा था

    जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले 20 साल से भगोड़े पैरोल जम्पर को गिरफ्तार किया

    आरोपी पैरोल पर छूटने के बाद 2005 से गिरफ्तारी से बच रहा था

    जालंधर, 26 मार्च: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले दो दशकों से फरार एक पैरोल जंपर को गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है।

    विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भूपिंदर लाल पुत्र राम लाल निवासी गांव लखनपाल थाना सदर जालंधर के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत मामला 36/01 दर्ज किया गया था। उसे कैद की सज़ा हुई है।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि अपनी सजा काटने के दौरान, उन्हें पैरोल की छुट्टी दी गई थी और चार सप्ताह की अवधि के बाद 4 अगस्त 2005 को उन्हें जेल लौटना था। लेकिन उन्होंने कहा कि भूपिंदर लाल वापस लौटने में विफल रहे, जिसके चलते पंजाब गुड कंडक्ट परिजनर टैंपरेरी रिलीफ एक्ट के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की गई।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भूपिंदर लाल करीब दो दशक से भगोड़ा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि थाना सदर जालंधर की एक पुलिस पार्टी ने भूपिंदर लाल का परिश्रमपूर्वक पीछा किया और अंततः 25 मार्च, 2024 को गांव लंगोट चक दवार खां थाना सदर कठुआ, जम्मू से उसे गिरफ्तार कर लिया।  स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस उनकी 20 साल की अनुपस्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ले रही है।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाना सदर जालंधर में 8(2) पंजाब गुड कंडक्ट परिजनर टैंपरेरी रिलीफ एक्ट के तहत एफआईआर नंबर136, दिनांक 02-09-2021 दर्ज की गई है।  उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जालंधर और कपूरथला के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में अलग-अलग धाराओं के तहत पांच एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

  • भाजपा द्वारा गठबंधन पर मना होने के बाद लोकसभा चुनाव पर सुखबीर बादल ने दिया ये बड़ा बयान, सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, ये उसूलों की पार्टी

    भाजपा द्वारा गठबंधन पर मना होने के बाद लोकसभा चुनाव पर सुखबीर बादल ने दिया ये बड़ा बयान, सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई, ये उसूलों की पार्टी

    लोकसभा चुनाव पर सुखबीर बादल का बड़ा बयान,

     

     

    भाजपा के ऐलान के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अब साफ कर दिया है कि अकाली दल पंजाब में अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल नंबर गेम के पीछे भागने वाली पार्टी नहीं है और न ही सत्ता का लालच उन्हें है। 103 साल की राजनीति में अकाली दल ने हमेशा पंथ और पंजाब के मुद्दों को राजनीति से ऊपर रखा है।

    सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई

     

    सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल कोई मामूली पार्टी नहीं है, ये उसूलों की पार्टी है। हमारे लिए नंबर गेम से अधिक असूल जरूरी हैं। 103 सालों में अकाली दल ने कभी सरकार बनाने के लिए पार्टी नहीं बनाई है। अकाली दल ने हमेशा कौम की रक्षा, पंजाब की रक्षा, पंजाब में पारिवारिक सांझ के लिए काम किया है। पंजाब में अमन शांति हमारी जिम्मेदारी है। हमारी कोर कमेटी ने साफ कर दिया है कि हमारे उसूल क्या हैं और हमारे मसले क्या हैं।

    भाजपा ने किया अकेले चुनाव लड़ने का फैसला

    आपको बता दें कि आज ही पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह फैसला लिया है कि वह लोकसभा चुनावों में पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ ही भाजपा-अकाली गठबंधन पर की चर्चाओं के ऊपर विराम लग गया है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के भविष्य, जवानी-किसानी और व्यापारियों एवं पिछड़े वर्ग की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाया गया है। करतारपुर कॉरिडोर की सदियों की मांग पीएम मोदी ने पूरी की।

    क्यों नहीं हो पाया गठबंधन?

    देश के अंदर कई दिन से चर्चा चल रही थी कि अकाली दल और बीजेपी एक साथ चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब इस चर्चा पर रोक लग गई है. दरअसल अकाली दल ने बीजेपी के सामने दो मुख्य मुद्दे रखे थे, इनमें से पहला था किसानों को एमएसपी दिया जाना और दूसरा था बंदी सिखों पर फैसला लेने का. जेल में सजा पूरी होने के बावजूद बंदी सिखों की रिहाई की मांग अकाली दल लंबे समय से करता आ रहा है. पिछले करीब डेढ़ महीने से पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसान एमएसपी की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और अकाली दल चाहता था कि इस मुद्दे का भी हल निकाला जाए. हालांकि ऐसा नहीं हो सका.

  • पंजाब की राजनीति में बड़ी उथलपुथल ;लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में हुए शामिल

    पंजाब की राजनीति में बड़ी उथलपुथल ;लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में हुए शामिल

     

    लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

    लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टूू भाजपा में शामिल हो गए हैं। बिट्टू कांग्रेस के सांसद हैं और पूर्व सीएम स्व. बेअंत सिंह के पाैत्र हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार शाम भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय परभाजपा नेता विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता की पर्ची थमाकर और पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया. इस दौरान पंजाब बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

  • 2024 लोकसभा चुनाव : पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, सुनील जाखड़ ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

    2024 लोकसभा चुनाव : पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी BJP, सुनील जाखड़ ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

    चंडीगढ़ : बीजेपी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यह ऐलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया है। अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की खबरें चल रही थीं। लेकिन बीजेपी के इस ऐलान के बाद स्थिति साफ हो गई और बीजेपी बिना किसी गठबंधन के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी।

    सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए बीजेपी ने ये फैसला लिया है।

    सुनील जाखड़ की ओर से जारी इस वीडियो में कहा गया है कि भारतीय जनता पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। पार्टी ने ये फैसला लोगों की राय, पार्टी के वर्कर्स की राय, नेताओं की राय को लेकर उसके बाद पंजाब की जवानी, किसानी, पंजाब दे व्यारपारी, मजदूरों और सबके भविष्य के लिए ये फैसला लिया गया है। क्योंकि जो काम बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पंजाब में किए हैं वो किसी ने नहीं किए।

    जाखड़ ने आग कहा कि किसानों की फसलों का एक-एक दाना पिछले 10 सालों में एमएसपी पर उठाया गया है। एक हफ्ते के अंदर किसानों की फसलों का भुगतान किया गया है। करतारपुर सिंह का कॉरिडोर भी पीएम मोदी के नेतृत्व में खोला गया। आगे भी पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए ये फैसला हमने किया है। मुझे पूरा यकीन है कि पंजाब के लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट कर देश की उन्नती में अपना समर्थन देगें।

  • अमेरिका के मशहूर ब्रिज से टकराया कार्गो जहाज,देखते ही देखते पानी मे समा गया  ब्रिज

    अमेरिका के मशहूर ब्रिज से टकराया कार्गो जहाज,देखते ही देखते पानी मे समा गया  ब्रिज

     

    वाशिंगटन – बाल्टिमोर में कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज’ का हिस्सा ढह गया। अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे जहाज पुल से टकरा गया। इसके बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं। पुल के गिरने से पहले उसमें आग लग गई थी। इससे कई गाड़ियां नीचे पानी में गिर गईं। भयानक हादसे का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।

    बता दें कि सिंगापुर के झंडे वाले इस जहाज का नाम ‘दाली’ है और यह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। यह जहाज 948 फीट लंबा था। वहीं फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।

  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती आतंकी हमला, 6 चीनी नागरिकों की माैत

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती आतंकी हमला, 6 चीनी नागरिकों की माैत

     

    इस्लामाबाद  – पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार चीनी नागरिकों के काफिले में घुसा दी।

    पाकिस्तान के मीडिया हाउस जियो न्यूज के मुताबिक हमला मंगलवार को उस वक्त हुआ जब चीन के इंजीनियरों की गाड़ी बेशम शहर से गुजर रही थी। इसी दौरान विस्फोटकों से भरे आतंकियों के वाहन ने इंजीनियरों की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ और चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। हमले में मारे गए चीनी इंजीनियर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दासू जा रहे थे, जहां उनके ठहरने के लिए कैंप बना था। इससे पहले भी बीते साल कई हमले पाकिस्तान में हुए थे, जिनमें चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया था। खासतौर पर पाकिस्तान और चीन के संयुक्त प्रोजेक्ट चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का विरोध होता रहा है, जिसके चलते ये हमले हुए हैं।

  • लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की छठी सूची, जानिए किन दो राज्यों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

    लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की छठी सूची, जानिए किन दो राज्यों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

     

    नई दिल्ली : भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची मंगलवार को जारी कर दी। इसमें राजस्थान से दो और मणिपुर से एक लोकसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने राजस्थान के करौली-धौलपुर से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काटकर इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दौसा से भी मीना जसकौर का टिकट काटकर कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह का टिकट काटकर थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

  • कंगना रनौत मंडी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, अरुण गोविल को मेरठ से टिकट, बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी

    कंगना रनौत मंडी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, अरुण गोविल को मेरठ से टिकट, बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी

     

    भारतीय जनता पार्टी ने आज उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल के मंडी से टिकट दिया है. पार्टी ने यूपी की पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है. उनकी जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है.

    कंगना को मंडी, अरुण गोविल को मेरठ से टिकट... बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी

    कंगना रनौत और अरुण गोविल

    भारतीय जनता पार्टी ने आज उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल के मंडी से टिकट दिया है, जबकि यूपी की मेरठ सीट से अरुण गोविल को उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी ने इस बार पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है. बीजेपी ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद जबकि गाजियाबाद सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग को टिकट दिया है. जनरल वीके सिंह ने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.

    बीजेपी की पांचवी लिस्ट में यूपी की 13 लोकसभा सीटों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश की 6 सीट, बिहार की 17 सीट, गोवा की एक सीट, गुजरात की 6 सीट, हरियाणा की 4 सीट, हिमाचल प्रदेश की 2 सीट, झारखंड की 3 सीट, कर्नाटक और केरल की 4-4 सीट, महाराष्ट्र की 3 सीट, मिजोरम की एक, ओडिशा की 18 सीट, राजस्थान 7 सीट, सिक्किम की एक सीट, तेलंगाना की 2 सीट, पश्चिम बंगाल की 19 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं.

    यूपी की इन 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

    उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीजेपी ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस से अनू वाल्मीकि, बदायूं से दिग्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत, बहराईच से डॉ अरविंद गोंड को टिकट दिया है.

    बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह को टिकट

    वहीं, बिहार की पश्चिम चंपारण सीट से डॉ. संजय जयसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, महाराजगंज से जर्नादन सिंह सिग्रीवाल, सारण सीट से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से आरके सिंह, बक्सर से मिथिलेश तिवारी, सासाराम से शिवेश राम, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह और नवादा सीट से विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है.

    पश्चिम बंगाल

    भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 19 सीटों पर नाम का ऐलान कर दिया है. इनमें जलपाईगुड़ी से जयंत राय, दार्जिलिंग से राजू बिष्ट, रायगंज से कार्तिक पॉल, जंगीपुर से धनंजय घोष, कृष्णानगर से अमृता रॉय, बैरकपुर से अर्जुन सिंह, दमदम से शिलभद्र दत्त, बारासात से स्वपन मजूमदार, बशीरहाट से रेखा पात्रा, मधुरापुर से अशोक पुरकैत, कोलकाता साउथ से देबाश्री चौधरी, कोलकाता उत्तर डॉ. तापस रॉय, उलूबेरिया से अरुण उदय, श्रीरामपुर कबीर शंकर बोस, आरामबाग से अरुप कांति दीगर, तामलुक से जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय, मेदिनीपुर से अग्निमित्र पॉल, बर्धमान पूर्व असीम कुमार सरकार, बर्धमान-दुर्गापुर से दिलीप घोष.

    ओडिशा

    बारगढ़ से प्रदीप पुरोहित, सुंदरगढ़ से जुएल हओराम, संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, क्योंझर से अनंत नायक, मयूरभंज से नाबा चरण माझी, बालासोर से प्रताप चंद्र सारंगी, भद्रक से अभिमन्यु सेठी, ढेंकनाल से रुद्र नारायण पाणी, बलांगीर से संगीता कुमारी सिंह देव, कालाहांडी से मालविका केशरी देव, नबरंगपुर से बलभद्र माझी को उम्मीदवार बनाया है.

    वहीं, केंद्र पाड़ा से बैजयंत जय पांडा, जगतसिंहपुर से बिभू प्रसाद तराई, पुरी से डॉ, संबित पात्रा, भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी, अस्का से अनिला शुभ दर्शिनी, ब्रह्मपुर से प्रदीप कुमार पाणिग्रही, कोरापुर से कालेराम माझी को उम्मीदवार घोषित किया है.

    राजस्थान

    भाजपा ने राजस्थान सात नाम घोषित किए हैं, इनमें गंगानगर से प्रियंका बालन, झुंझनू से शुभकरण चौधरी, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह, जयपुर मंजू शर्मा, टोंक सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनापुरिया, अजमेर से भागीरथ चौधरी, राजसमंद से महिमा विश्वेश्वर सिंह को टिकट दिया है.

  • महाकाल मंदिर में आग की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    महाकाल मंदिर में आग की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    महाकाल मंदिर में आग की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

     

    पीएम मोदी ने X पर लिखा, ”उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

    महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग

    महाकाल मंदिर में भस्म आरती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत सहित अन्य घायल हो गए हैं. ये हादसा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हुआ है. उज्जैन के जिला चिकित्सालय में सभी का इलाज किया जा रहा है

  • जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को नशे के खिलाफ मिली बड़ी सफलता; भारी मात्रा में हथियार व 2 किलो अफीम की बरामद

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को नशे के खिलाफ मिली बड़ी सफलता; भारी मात्रा में हथियार व 2 किलो अफीम की बरामद

     

    MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट और हथियार तस्करी रैकेट के एक अंतर्राज्यीय संगठित नेटवर्क की रीढ़ तोड़ते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और दोनों मामलों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई है। प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडा को पुलिस ने 10 मार्च को एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था और जांच के दौरान यह पता चला कि वह फरवरी महीने में काबू किए गए हथियारों की अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क में शामिल था। IMG 20240324 WA0361उन्होंने बताया कि आगे की जांच के आधार पर पुलिस ने अभिषेक उर्फ ​​भोलू, रमनदीप सिंह और जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया और उनके पास से 7 पिस्तौल, 12 कारतूस, 11 मैगजीन, एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। चारों से कुल बरामदगी में आठ हथियारों के साथ 12 मैगजीन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार प्राप्त करने के उद्देश्यों में व्यक्तिगत प्रतिशोध और संगठित खरीद प्रयासों का मिश्रण सामने आया है।पुलिस आयुक्त ने कहा कि गुरप्रीत सिंह ने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण लुधियाना से हथियार खरीदे, जबकि अभिषेक मध्य प्रदेश के ठिकानों तक पहुंचने के लिए रमनदीप सिंह की मदद पर निर्भर था। Picsart 24 03 24 12 55 35 690उन्होंने कहा कि यह खतरनाक गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका पिछले महीने कमिश्नरेट पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी और हवाला पैसे के जरिए 17 हथियारों और 33 मैगजीन की बरामदगी के साथ भंडाफोड़ किया था। जब्त किए गए हथियारों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरदेव गिल और लखबीर सिंह लंडा इस अवैध रैकेट के संचालक हैं।IMG 20240324 WA0376

    इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने इसी महीने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें करीब 25 किलो अफीम के साथ 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस रैकेट का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि एक अन्य आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो कोरियर सप्लाई में काम करता था, उसे 2 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही इस गिरोह द्वारा की गयी अफीम की कुल बरामदगी 29 किलोग्राम हो गयी है और यह गिरोह कोरियर सप्लाई के माध्यम से विदेशों में अफीम की तस्करी करता था।