Category: PUNJAB

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजरायल, PM नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

    You are currently viewing अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजरायल, PM नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजरायल, PM नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

     

    • फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इजरायल के हमले में अभी तक 3200 लोग मारे जा चुके हैं और 11000 हजार लोग घायल हो गए हैं. वेस्ट बैंक में 56 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. वहीं लेबनान में 12 लोग मारे जा चुके हैं.

    इजरायल हमास युद्ध का आज 12वां दिन है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंच चुके हैं. अभी कुछ देर में पीएम नेतन्याहू से जो बाइडन मुलाकात करेंगे. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इजरायल द्वारा किए गए हमले में अभी तक 3200 लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल ने हमास के साथ-साथ हिजबुल्लाह पर भी हमले तेज कर दिए हैं. इजरायली सेना के मुताबिक हिजबुल्लाह ने इजरायल के कई सैन्य चौकियों पर हमले किए, जिसके बाद इजरायली सेना जवाबी कार्रवाई को अंजाम दे रही है. वहीं गाजा के अस्पताल पर हमले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है.

    गाजा के अल-अहली बैपटिस्ट अस्पताल में हुए घातक विस्फोट के बाद कम से कम 500 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जिसके लिए हमास और इजरायल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. विस्फोट ने “इजरायल के अपनी रक्षा के अधिकार” के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के नेतृत्व वाले राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार दिया है और जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अरब नेताओं के बीच शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है. जॉर्डन, सीरिया, सऊदी अरब, इराक, मिस्र और अन्य अरब देशों ने भी हमले की निंदा की. हमले को लेकर कुछ अरब शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

    इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज 12वां दिन है. इजरायली सेना ने गाजा पर अभी तक जमीनी हमला शुरू नहीं किया है. लेकिन एयरस्ट्राइक जारी है. इस बीच बीते मंगलवार को गाजा स्थित हमास समर्थित अस्पताल में एक हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई. इस हमले को लेकर हमास ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं इजरायली सेना ने इसे हमास का हमला बताया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सेना ने अस्पताल पर हमला नहीं किया है.

  • जालंधर के अधीन आते गांव पतारा में मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

    You are currently viewing जालंधर: मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

    Now bad news came from England, Tapa’s youth died in Scotland due to brain haemorrhage

    जालंधर के अधीन आते गांव पतारा में मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

     

    • देहात थाना पतारा के अंतर्गत आते भुजवल गांव के पास अमर नगर में दिन चढ़ते ही घर पर बैठी मां व बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिससे के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही देहात के एसएसपी पुलिस पार्टी सहित मौके पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह आज सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए थे।इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उनके अमेरिका में रहने वाले उनके दामाद ने करवाया है और इस संबंध में पतारा थाने की पुलिस को कई बार शिकायत दी गई है लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण आज हमलावर ने उनके घर पर हमला कर दिया। मेरी पत्नी और बेटी पर हमला कर उन्हें मार डाला गया।
  • डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते चलन को देख सख्त हुए सिख धर्म के तमाम तख्त, आनंद कारज पर लगाई रोक

    डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते चलन को देख सख्त हुए सिख धर्म के तमाम तख्त, आनंद कारज पर लगाई रोक

     

     

     

    पांच तख्तों श्री केसगढ़ साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर, तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ तथा तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सोमवार को अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब पर सिख धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और विवादित मामलों का निपटारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

    डेस्टिनेशन वेडिंग पर सख्त हुए सिख धर्म के तमाम तख्त, आनंद कारज पर लगाई रोक

    श्री अकाल तख्त ने अन्य तख्तो के साथ की चर्चा.
    अमृतसर में सिखों की सर्वोच्च संस्था श्रीअकाल तख्त साहिब पर सिखों के पांच पवित्र तख्तों के जत्थेदारों की हुई बैठक के दौरान डेस्टिनेशन मैरिज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. आदेश जारी किया गया है कि डेस्टिनेशन मैरिज के दौरान पवित्र श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के फेरे (आनंद कारज) लेने के लिए बीच, रिजॉर्ट या समुद्र किनारे श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी. डेस्टीनेशन वेंडिंग के दौरान इस तरह से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी. श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है.
    पांच तख्तों श्रीकेसगढ़ साहिब, श्रीअकाल तख्त साहिब अमृतसर, तख्त श्रीपटना साहिब, तख्त श्रीहजूर साहिब, नांदेड़ तथा तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सोमवार को अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब पर सिख धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और विवादित मामलों का निपटारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

     

    आनंद कारज करवाने पर रोक

    यहां पर ही डेस्टिनेशन मैरिज में समुद्र के किनारे और बीच पर बने रिजॉर्ट्स इत्यादि पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को आनंद कारज करवाने के लिए ले जाने पर पूरे विश्व से आ रही शिकायतों के मद्देनजर डेस्टिनेशन वेडिंग में इस तरह की रोक लगाने पर फैसला लिया गया है.

     

    सिख धर्म से जुड़े लोगों ने दर्ज कराई थी आपत्ति

    दरअसल श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करने के दौरान एक मर्यादा का पालन किया जाता है लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान किसी भी ऐसे स्थान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाने पर सिख धर्म से जुड़े कई लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी.

  • पंजाब को नशामुक्त करने के सरकार चलायेगी तीन सूत्रीय महाअभियान; 18 अक्टूबर से महाअभियान का आगाज

    पंजाब को नशामुक्त करने के सरकार चलायेगी तीन सूत्रीय महाअभियान; 18 अक्टूबर से महाअभियान का आगाज

     पंजाब को नशामुक्त करने के सरकार चलायेगी तीन सूत्रीय महाअभियान; 18 अक्टूबर से महाअभियान का आगाज

     

     

    पंजाब सरकार ने राज्य को नशामुक्त करने के लिए 18 अक्टूबर यानी बुधवार से महाअभियान चलाने जा रही है. इस खास मौके पर सीएम भगवंत मान युवाओं के संग अरदास भी करेंगे.

     

    Drugs Free Punjab Campaign: नशा विरोधी मुहिम पंजाब सरकार और धार देने जा रही है,नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने बड़े मुहिम पर बल दिया है. इसके लिए 18 अक्टूबर को 11:00 हरमिंदर साहिब में 35000 बच्चों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अरदास करेंगे. पंजाब सरकार  hope initiative का आगाज करने जा रही है.

     तीन सूत्रीय प्रोग्राम की शुरुआत

    नशा मुक्ति के लिए pray pledge and play की थीम के जरिए महा अभियान  शुरू होने जा रहा है.युवाओं को शहीद भगत सिंह सरीके के वीर योद्धाओं के बलिदान को याद करा कर नशे के खिलाफ pledge कराया जाएगा  क्रिकेट के जरिए अमृतसर की गलियों  और स्टेडियम में युवाओं को  जागरूक किया जाएगा. लगभग 1 महीने चलेगा होप इनीशिएटिव, दिवाली से पहले होगा खत्म.अमृतसर के एनजीओ और सोशल कम्युनिटी हिस्सा लेंगे. होप इनीशिएटिव पर अधिक जानकारी के लिए www. hopeamritsar.com और 771010 4368 पर संपर्क कर सकते हैं.

     

  • कांग्रेस के पूर्व विधायक MLA कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे घर की छापेमारी

     कांग्रेस के पूर्व विधायक MLA कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे घर की छापेमारी

     

     

     

    चंडीगढ़  : कांग्रेस विधायक खैहरा के बाद अब पंजाब के फिरोजपुर के जीरा हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। जीरा ने इससे पहले घोषणा की थी और सभी पत्रकारों को निमंत्रण दिया था कि वह फिरोजपुर में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को गिरफ्तारी देंगे।

    Former Congress MLA  kulbir arrested : उल्लेखनीय है कि जीरा ने बीडीपीओ जीरा दफ्तर के समक्ष सरपंचों की मांगों को लेकर धरना दिया था। बीडीपीओ जीरा का आरोप है कि कुलबीर सिंह अपने साथियों के साथ उनके दफ्तर के अंदर घुस कर और सभी कमरों पर कब्जा कर लिया और वहां पड़े सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है ।

    थाना जीरा सिटी पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जीरा ने घोषणा की थी कि वह धन-धन बाबा बुढ़ा साहब गुरुद्वारा के दर्शन करने के बाद वह फिरोजपुर में खुद पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे। इससे पूर्व ही पुलिस ने मंगलवार सुबह जीरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    You are currently viewing जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

     

    •  पंजाब में आगामी नगर निगम इलक्शन को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है। इसे लेकर पंजाब में जिला स्तरीय अधिकारियों को तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर डीसी द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की गई। डीसी विशेष सारंगल ने अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम मीटिंग भी की।

    इस मीटिंग में डीसी विशेष सारंगल ने चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा की। जहां उन्होंने कहा कि नगर निगम वार्ड चुनाव की वोटर्स की सूची इसी साल पहली जनवरी के आधार पर तैयार की जानी है। इस सूची को तैयार करने के लिए विशेष तौर पर 15 वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी और 15 सहायक वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं।

    बता दें कि उक्त सूची को आयोग द्वारा जारी आयोजित 21 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम में पेश किया जाना है। जिसके बाद अगले दस दिन तक उक्त सूची पर दावे और आपत्तियां सुनी जाएंगी। जिनका निपटारा 8 नवंबर 2023 तक कर 10 नवंबर को मतदाता सूची अंतिम बार प्रकाशित होगी।

    डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि इलेक्टोरल रजिस्ट्रार ऑफिसर और सहायक इलेक्टोरल रजिस्ट्रार ऑफिसर को सबसे उचित विवरण दिया गया है। जिससे उन्हें मतदाताओं की सूची तैयार करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और वह अपना काम सही ढंग से कर सकें। जिससे अधिकारियों को उचित जानकारी मुहैया हो सके।

    डीसी विशेष सारंगल ने कहा- जालंधर के जनरल मैनेजर उद्योग, एसडीएम जालंधर-1 और 2, सचिव आरटीए, एसीए पुड्डा, आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर, एक्सईएन जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड जालंधर-1, जिला रेवेन्यू अधिकारी, भूमि रिकॉर्ड विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी, जिला डेवलपमेंट अधिकारी, पंचायत अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

  • पंजाब के इतने सरकारी स्‍कूलों को दिया गया School of Eminence का दर्जा

    You are currently viewing पंजाब के इतने सरकारी स्‍कूलों को दिया गया School of Eminence का दर्जा

    पंजाब के इतने सरकारी स्‍कूलों को दिया गया School of Eminence का दर्जा

     

    •  राज्य भर में 117 सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस का दर्जा दिया जा रहा है। जिसे लेकर बेहतरीन बिल्डिंग के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर भी मुहैया करवाया जा रहा है। ताकि स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रत्येक मूलभूत सुविधा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोचिंग और खेल के बढ़ावा देने के लिए ग्रा‌उंड आदि का प्रबंध किया जा रहा है।

    स्कूलों की बिल्डिंग को बेहतर ढंग से तैयार करवाया जा रहा है। मगर स्कूल प्रधानाचार्य अपने स्तर पर बिल्डिंगों के डिजाइन में भी बदलाव कर रहे हैं। जिसे लेकर डायरेक्टोरेट की तरफ से सभी प्रधानाचार्यों का साफ कर दिया है कि वे स्कूल ऑफ एमिनेंस की इमारतों के डिजाइन में अपनी मर्जी से बदलाव नहीं करेंगे।

    इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की बदलाव करवाया जाना है तो पहले जिला शिक्षा अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी। जिन्हें उनके सम्मुख बदलाव की संभावनाओं व जरूरतों, क्यूं बदलाव जरूरी है के संबंधी में अपना स्पष्टीकरण भी देना होगा।

    जो ठोस व सही पाया जाने पर ही जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से स्कूल आफ एमिनेंस का दौरा कर परिस्थिति का रिव्यू किया जाएघा। जिसके बाद बदलाव संबंधी मंजूरी के लिए फाइल मुख्य दफ्तर भेजी जाएगी। ऐसी स्थिति में मुख्य दफ्तर से मंजूरी मिलने पर ही बदलाव किए जा सकते हैं।

  • शहीद अमृतपाल के घर पहुंचे पंजाब के सीएम मान; परिवार को साैंपा 1 करोड़ का चेक

     शहीद अमृतपाल के घर पहुंचे पंजाब के सीएम मान; परिवार को साैंपा 1 करोड़ का चेक

     

    मानसा -पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गांव कोटली कलां पहुंचे और 19 साल के अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के परिवार से सांत्वना जताई। सीएम ने परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा। सीएम भगवंत मान ने परिवार से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार को घेरा। सीएम भगवंत मान ने कहा-” हम जान तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन आर्थिक मदद हो जाती है। 6 महीनों में फौज स्तर की ट्रेनिंग कैसे दे सकते हैं। एक पटवारी की डेढ़ साल की ट्रेनिंग होती है। फिर साढ़े तीन साल बाद कहेंगे, जा नौकरी पूरी हुई।”CM ने आगे कहा कि अमृतपाल के पिता के दिल में गुस्सा है कि शहीद का मान-सम्मान नहीं हुआ। पिता ने बताया कि उन्हें तो अग्निवीर का पता भी नहीं था। उन्होंने तो अपना बेटा फौज में भेजा था।

     

  • पंजाब में 23 हजार छात्रों को जारी किया गया रिकवरी नोटिस

    You are currently viewing पंजाब में 23 हजार स्टूडेंट्स को रिकवरी नोटिस

    पंजाब में 23 हजार छात्रों को जारी किया गया रिकवरी नोटिस

     

    •  पंजाब में शिक्षा विभाग की लापरवाही से 23 हजार छात्रों को स्कॉलरशिप के तौर पर गलती से दो गुणा व कइयों को तीन गुणा स्कालरशिप राशि ट्रांसफर हो गई। इस मामले में आखरी तारिख 20 अक्तूबर है। आखरी तारिख नजदीक आने के कारण छात्रों और उनके अभिवावकों में चिंता है। क्योंकि कई परिवारों ने पैसे खर्च कर दिए है। पैसे वापिस करने वालों पर शिभा विभाग क्या एक्शन लेना या देखना होगा।

    कुछ दिन पहले छात्रों से करोड़ों रुपए वापस लेने के लिए स्कूलों को नोटिस भेजा गया था सूत्रों मुताबिक अभी बहुत कम छात्रों ने ये राशि HDFC बैंक में जमा करवा रसीद अपने स्कूल में जमा करवाई है। गरीब परिवारों के छात्रों के सरकारी फरमान से होश उड़ गए हैं। बीते दिन भी कई परिवारों ने स्कूल प्रिंसिपल्स से निवेदन किया है कि वह आने वाली राशि से पैसे काट ले क्योंकि इस समय उनके पास पैसे नहीं है।

    राज्य-केंद्र सरकार मिल कर देते हैं स्कॉलरशिप

    मिली जानकारी मुताबिक प्री मैट्रिक स्कालरशिप के तहत एक छात्र को 3500 रुपए स्कालरशिप दी जाती है। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से 2100 रुपए जबकि पंजाब सरकार की ओर से 1400 रुपए दिए जाते हैं। वर्ष 2022-23 के अप्रैल- मई में भेजे गए पैसों में पंजाब के 23001 छात्रों को 3500 की जगह 1400 बढ़ाकर 4900 और 694 छात्रों को 3500 की जगह 2800 रुपए बढ़ाकर 6300 रुपए की राशि भेजी गई है। इसे वापस लेने के लिए अब शिक्षा विभाग एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

  • फिरोजपुर में हुआ बड़ा हादसाः खुशी का माहौल मातम में हुआ तब्दील;झूले की रस्सी टूटने से तीन बच्चे नीचे गिरे- दो की मौत

     फिरोजपुर में हुआ बड़ा हादसाः खुशी का माहौल मातम में हुआ तब्दील;झूले की रस्सी टूटने से तीन बच्चे नीचे गिरे- दो की मौत

     

     

    फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गांव दुलचीके में एक मेले में झूला झूलते समय तीन बच्चों के गले में टूटी रस्सी फंस गई, जिससे तीनों बच्चों नीचे गिर पड़े। इस दौरान झूला नहीं रुका और झूले की चपेट में आने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Major accident in Firozpur: घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पतााल लेकर गए, जहां दो बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चे की हालत अभी भी गंबीर बताई जा रही है। फिलहाल एक बच्चे की पहचान अमनदीप (15) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कालू वाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद झूले का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।