Category: PUNJAB

  • अब रजिस्ट्री में सिर्फ पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का ही होगा इस्तेमाल, पढ़े पूरी ख़बर

    You are currently viewing अब रजिस्ट्री में सिर्फ पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का ही होगा इस्तेमाल, पढ़े पूरी ख़बर

    अब रजिस्ट्री में सिर्फ पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का ही होगा इस्तेमाल, पढ़े पूरी ख़बर

    •  राजस्व विभाग ने रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला किया है। बता दें राजस्व विभाग के फैसले के अनुसार अब रजिस्ट्री में सिर्फ पंजाबी और अंग्रेजी शब्दों का ही इस्तेमाल होगा। राजस्व विभाग के अभिलेखों से उर्दू एवं फारसी शब्द हटाये जायें।
  • मुख्यमंत्री मान ने विपक्षी दलों पर फिर कसा तंज, सुखबीर बादल से बोले- Oberoi होटल की फर्द लेकर आना

    मुख्यमंत्री मान ने विपक्षी दलों पर फिर कसा तंज, सुखबीर बादल से बोले- Oberoi होटल की फर्द लेकर आना

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से विरोधी पार्टियों पर धावा बोला है। इस बार सीएम भगवंत मान ने मुख्य रूप से बादल परिवार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर खुली बहस करने के लिए स्थान तय कर दिया है। आज यानी बुधवार को सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए सुखबीर बादल को आड़े हाथों लिया है।

    CM Mann attacked opposition parties: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा- माननीय सुनील जाखड़ जी, सुखबीर बादल जी, बाजवा जी, राजा डिंग जी.. आप घर से थोड़ी सी शर्म नाम की चीज़ लेकर चलते हैं या नहीं? चांदी की कस्सी के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान कैप्टन के साथ बलराम जाखड़ भी खड़ें हैं। देवीलाल ने प्रकाश सिंह बादल की SYL का सर्वे करवाने के लिए अनुमति देने पर हरियाणा विधानसभा में प्रशंसा की थी।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सुखबीर सिंहां गुड़गांव के ओबेरॉय होटल की फर्द लेकर आना.. बाकि रही पानी की बात तो वो आप फिक्र मत करो। छोटे होते मेरी ड्यूटी थी खाल पर थी ताकि खाल में कोई गड्ढा न पड़ जाए। ड्यूटी अब भी परमात्मा ने मेरी खाल पर ही लगाई, लेकिन इस बार खाल का नाम “सतलुज” है। एक नवंबर को अपने पूर्वजों की कुर्सी के लिए किए हुए कुर्सीनामे जरूर साथ लेकर आना, ताकि मेरे वतन पंजाब के लोग भी जान लें कि कुर्बानी देने की बात कह कर उनकी कितनी बार कुर्बानी ली गई।

  • स्वर्ण मंदिर में अब नही होगा परफ्यूम का इस्तेमाल; लगी रोक, SGPC ने बताई यह वजह

    स्वर्ण मंदिर में अब नही होगा परफ्यूम का इस्तेमाल; लगी रोक, SGPC ने बताई यह वजह

     

     

    अमृतसर- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से स्वर्ण मंदिर में परफ्यूम के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक एसजीपीसी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में परफ्यूम छिड़कने पर रोक लगाई है। यह रोक इसलिए लगाई गई है क्योंकि एसजीपीसी के दावे के मुताबिक परफ्यूम में हानिकारक कैमिकल एवं अल्कोहल का मिश्रण होता है और अल्कोहल का इस्तेमाल सिख मर्यादा का उल्लंघन है।

    एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने इस संंबंध में सभी गुरुद्वारों के मैनेजरों को सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि इस पर पूरी रोक है और प्रबंधकों को इसका कोई विकल्प ढूंढने का निर्देश दिया है।

  • भारतीय शिक्षण मंडल की पंजाब इकाई का गठन, इन्हें सौंपी जिम्मेदारियां

    You are currently viewing भारतीय शिक्षण मंडल की पंजाब इकाई का गठन, इन्हें सौंपी जिम्मेदारियां

    भारतीय शिक्षण मंडल की पंजाब इकाई का गठन, इन्हें सौंपी जिम्मेदारियां

     

    भारतीय शिक्षण मंडल, पंजाब इकाई के सत्र का पहला आयोजन 8 अक्तूबर 2023 को किया गया। इस सत्र में भारतीय शिक्षण मंडल की पंजाब इकाई का गठन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी थे। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के लिए कार्यकर्ता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में गुरुकुलों में सिर्फ पढ़ाया ही नहीं जाता था, बल्कि जीवन जीने की पद्धति भी सिखाई जाती थी, उसी प्रकार संगठन के विकास के लिए करणीय और अकरणीय कार्य का बोध कार्यकर्ता को होना चाहिए। क्योंकि अनुशासन से सिद्धि तक कार्य करना ही कार्यकर्ता के लक्षण होते हैं। उन्होंने सच्चे कार्यकर्ता को देश उत्थान के लिए सक्रिय रहने और अपने दायित्व को समझते हुए निरंतन कार्य करते रहने का आहवान भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामान्य जीवन के बजाए संगठन के लिए उपयोगी जीवन जीने के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने पर बल दिया।

    उन्होंने कहा कि प्रतिभावान कार्यकर्त्ता में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के साथ-साथ पठन व पाठन के प्रति अग्रसर रहना चाहिए। प्रोफेसर तिवारी ने कार्यकर्त्ता के सीखने के चार चरणों पर बल दिया जिसमें सुनने, सुनते हुए चीज को मनन करने, लोगों से चर्चा करने एवं उसके मूल्यांकन करने पर बल दिया, ताकि वो सधा हुआ कार्यकर्ता बन सकें। तभी वह कार्यकर्ता संगठनात्मकता के तौर पर देश को जानकर, देश का नेता बन सकता है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.आई.एम.सी. जम्मू के डा. दिलीप ने की।

    इस मौके पर भारतीय शिक्षण मंडल पंजाब की नई कार्यकारणी बनाई गई, जिसके अध्यक्ष- प्रो. राजीव आहूजा, डायरेक्टर आई.आई.टी. रोपड़, मंत्री- प्रो. मंजीत बंसल, एम.आर.एस. पीटीयू, शैक्षणीक स्तर पर उच्च पदों पर कार्यरत तीन कार्यकताओं को सहमंत्री एवं विभिन्न आयामों के प्रमुख एवं सहप्रमुख नियुक्त किए गए। इस अवसर पर विशेषतौर पर एन.आई.टी.टी.टी.आर. के डायरेक्टर प्रोफेसर भोला राम गुज्जर, कुलपति पंजाब यूनिवर्सिटी प्रोफेसर रेणु विज, चण्डीगढ़ महानगर इकाई के संयोजक प्रो. संजय कौशिक, पंजाब व चंडीगढ़ संगठन मंत्री अनिल दीक्षित एवं हिमाचल के संगठन मंत्री कौशल प्रताप उपस्थित हुए।

  • जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

    You are currently viewing जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

    जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

    • जालंधर की तहसील लोहियां में रेलवे अंडर ब्रिज में भरे पानी में ट्रैक्टर टाली डूब गई। जिससे इसे चला रहा किसान भी साथ ही डूब गया। इस घटना में किसान अजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि लोहियां और गिद्दड़पिंडी रेलवे स्टेशनों के बीच लोगों की आवाजाही के लिए फाटक बंद कर अंडर ब्रिज बनाया गया है। इसमें बाढ़ का बदबू मारता पानी भरा हुआ है।

    बाढ़ के पानी में जलकुंभी तक उग आई थी। लोगों का कहना है कि अंडर ब्रिज में जमा पानी जिसे रेलवे को निकालना चाहिए था, उसे किसान अजीत सिंह निकाल कर सफाई के काम में जुटा हुआ था। जैसे ही किसान ने अडंर ब्रिज के नीचे जमा पानी में ट्रैक्टर-ट्राली उतारी तो पानी की गहराई इतनी थी कि वह ट्रैक्टर समेत उसी में डूब गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान अजीत सिंह की लाश तालाब बने अंडरब्रिज में तैरती हुई मिली थी। अजीत सिंह के शव को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। गांव के लोग इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और लाश को बाहर निकाल रेलवे के अधिकारियों को बताया । इसके बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी और पुलिस पहुंची।

    लोगों का कहना है कि किसान अजीत सिंह की मौत रेलवे की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग के साथ-साथ मृतक अजीत सिंह के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है।

  • कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    You are currently viewing कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    •  खालिस्तानी गतिविधियों और आतंकियों-गैंगस्टरों को तरजीह देने वाले कनाडा का धन्यवाद करने के लिए निकले सांसद सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी चंडीगढ़ में कनाडा की एंबेसी में खालिस्तानियों को सपोर्ट करने के लिए कनाडा थैंक्स गिविंग-डे मनाने जा रहे थे।
  • पंजाब में बर्खास्त AIG राजजीत को राहत

    You are currently viewing पंजाब में बर्खास्त AIG राजजीत को राहत

    पंजाब में बर्खास्त AIG राजजीत को राहत

    • पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत दे दी है। चार दिन पहले ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी। अब केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

    राजजीत सिंह के मामले में हाईकोर्ट के फैसले को पंजाब सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि इससे पहले हाईकोर्ट ने अगस्त महीने में बर्खास्त AIG की जमानत याचिका खारिज कर दिया था। बता दें कि मार्च में हाईकोर्ट द्वारा खोले गए ड्रग मामले की जांच रिपोर्ट के बाद सरकार ने पूर्व एसएसपी राजजीत हुंदल के खिलाफ केस दर्ज कर अप्रैल में नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्तगी के बाद से वे फरार चल रहा है।

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग रैकेट मामले में बर्खास्त AIG राजजीत हुंदल को अंतरिम जमानत दे दी थी और पंजाब सरकार को नोटिस भी जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने राजजीत सिंह को अंतरिम जमानत देते हुए आदेश दिया है कि वे जांच अधिकारी के सामने रोजाना पेश होकर अपना पक्ष रखें और जांच में सहयोग दें।पहले भी मिली थी अंतरिम राहतइससे पहले जुलाई में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्रग्स तस्करी मामले में राजजीत सिंह हुंदल को अंतरिम राहत दी थी। इसके साथ ही भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी थी। अदालत ने हुंदल को पहले अग्रिम जमानत दाखिल करने को कहा। अदालत अन्य मामलों पर बाद में सुनवाई करेगी।

    हुंदल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीधे तौर पर अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका क्यों नहीं दायर की गई। याचिका दायर करते हुए राजजीत हुंदल ने कहा था कि उनके खिलाफ की गई सभी कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। नियमों की अवहेलना करते हुए बर्खास्तगी के आदेश भी जारी कर दिए गए।

  • पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामला : चारों आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दायर की, दो आरोपियों की हुई जमानत

    You are currently viewing पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामला : चारों आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दायर की, दो आरोपियों की हुई जमानत

    Breaking news, There was a wave of grief in the Punjabi film industry, the death of this famous actress

    पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामला : चारों आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दायर की, दो आरोपियों की हुई जमानत

    • पत्रकार रवि गिल मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इस मामले दो आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। एडीशनल सेशन जज सरबजीत सिंह धालीवाल की कोर्ट में बहस के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें अदालत ने साजन नरवाल, शुभम गिल की जमानत मंजूर कर ली है, वहीं राजेश कपिल और कीर्ती गिल की जमानत रद्द कर दी है।

    क्या है पूरा मामला

    आपको बता दें कि 18 अगस्त को नवीं बरादरी थाने में धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रवि गिल के भाई राहुल गिल ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उनके भाई रवि ने इन सब से परेशान होकर होटल के एक कमरे में जहर निगल लिया था, और साथ में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने इन सभी के नाम लिखे हुए थे। जिसके तहत पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेजा था।

  • जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग

    You are currently viewing जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग

    जालंधर में जिंदा जले परिवार के 5 लोग

     

    •  जालंधर देर रात एक घर में आग लग गई। इस आगजनी की घटना में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मरने वालों में घर का मालिक भी शामिल है।

    जबकि उनकी बुजुर्ग पत्नी बलबीर कौर जो घर से बाहर बैठी थी सुरक्षित बच गई है। मरने वालों की पहचान रुचि, दीया, अक्षय, यशपाल घई और मंशा के रूप में हुई है। जबकि यशपाल का बेटा इंद्रपाल गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे देर रात DMC लुधियाना रेफर कर दिया गया था।

    यह घटना जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर 12 में हुई। मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने अभी 7 महीने पहले ही एक नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) खरीदा था। देर रात उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई।

    घर के भीतर बैठे उनके भाई जिनकी उम्र करीब 65 साल के करीब थी, उनका बेटा-बहू और दो बच्चियों को घर से निकलने का मौका नहीं मिला। जबकि उनकी बुजुर्ग भाभी घर से बाहर बैठी थी, वह सुरक्षित हैं।

    फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ही घर में बुरी तरह से झुलसे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने परिवार 3 के सदस्यों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो .

  • पंजाब की जेल से साजिश, हरियाणा में कत्ल:​​​​​​​लॉरेंस गैंग के मोनू डागर ने दी 50 लाख सुपारी

    You are currently viewing पंजाब की जेल से साजिश, हरियाणा में कत्ल:​​​​​​​लॉरेंस गैंग के मोनू डागर ने दी 50 लाख सुपारी

    पंजाब की जेल से साजिश, हरियाणा में कत्ल:​​​​​​​लॉरेंस गैंग के मोनू डागर ने दी 50 लाख सुपारी

     

    • हरियाणा के सोनीपत में कत्ल किए गए बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान उर्फ मान जैतो केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मान जैतो के कत्ल के पीछे पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर मोनू डागर है। मोनू डागर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में भी शामिल था। उसने मान जैतो के कत्ल के लिए शूटरों को 50 लाख की सुपारी दी थी। मोनू डागर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है। जिसे मूसेवाला मर्डर में गिरफ्तार किया गया था। मान जैतो का मर्डर सोनीपत के हरसाना कलां गांव में किया गया। उसके सिर और चेहरे पर 4 गोलियां मारी गई थी।

    सोनीपत पुलिस के मुताबिक मान जैतो के कत्ल में 4 शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें मंजीत, चेतन, ओजस और जगबीर शामिल हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि मोनू डागर ने मान जैतो के कत्ल के लिए उनसे 50 लाख में सौदा किया था। खास बात यह है कि मान जैतो के कत्ल में शामिल शूटर ओजस पहले भी मोनू डागर के साथ क्राइम में इन्वॉल्व रहा है। उसे रोहतक में गिरफ्तार भी किया गया था।

    बता दें कि पुलिस ने इन चारों शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इनमें मंजीत, चेतन और ओजस को पुलिस की गोली लगी थी जबकि जगबीर भी जख्मी हुआ था।

    पुलिस के मुताबिक इस मामले में पूछताछ के लिए मोनू डागर को पंजाब से हरियाणा लाया जाएगा। हत्या के आरोपियों के कबूलनामे के बाद पुलिस पूरी साजिश जानने के लिए मोनू का प्रोडक्शन वारंट लेगी। पुलिस यह जानना चाहती है कि मोनू डागर ने शूटरों से कैसे संपर्क किया। सुपारी मनी कैसे डिलीवर की जानी थी। चूंकि यह चारों शूटर उसी गढ़ी सिसाना गांव के रहने वाले हैं, जहां का मूसेवाला कत्लकांड में शामिल शूटर प्रियवर्त फौजी था। ऐसे में शूटर हायर करने में मोनू डागर के साथ फौजी का रोल भी जांच के दायरे में है।