Category: PUNJAB

  • पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों को दिया खुला चैलेंज, बोले- आओ हम पंजाब के मुद्दों पर लाइव बहस करें

    पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों को दिया खुला चैलेंज, बोले- आओ हम पंजाब के मुद्दों पर लाइव बहस करें

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने एक बार फिर विरोधियों को आड़े हाथ लिया है। सीएम मान ने विरोधियों को चैलेंज कर पंजाब के मसलों पर खुली बहस करने का न्योता दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ”भाजपा प्रधान जाखड़ , अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वड़िंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला चैलेंज है कि रोज-रोज की किच-किच के बजाय आओ हम मीडिया के सामने बैठ कर पंजाब को अब तक किसने लूटा, भाई-भतीजे साले-जीजे, दोस्त, टोल प्लाजे, जवानी, किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी.. सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें। आप अपने साथ कागज भी ला करते हो पर मैं मुंह जुबानी ही बोलूंगा। इसके लिए 1 नवंबर ‘पंजाब दिवस’ वाला दिन ठीक रहेगा। आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा, मेरी तो तैयारी पूरी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते।” 

  • विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का जालंधर में होगा भव्य स्वागत

    विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का जालंधर में होगा भव्य स्वागत

    विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का जालंधर में होगा भव्य स्वागत

     

     

    विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल की सभी राम भक्तों और राम लीला कमेटियों, मंदिर कमेटियों से अपील , शौर्य यात्रा में शामिल हो प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) शौर्य जागरण यात्रा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा संचालित 1 अक्टूबर 2023 से शहीदों की नगरी हुसैनी वाला जिला फिरोजपुर से चलकर पंजाब के विभिन् जिलों नगरौ तथा कसबों से होते हुए कल शनिवार दिनांक 7 अक्तूबर 2023 को जालन्धर पहुंच रही है। इस यात्रा का भव्य स्वागत बी.एस.एफ. चौक पर परम पूज्य 1008 महन्त गंगा दास जी की उपस्थिति प्रमोद गुप्ता जलंधर महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हजारों श्री रामभक्तों द्वारा। सायं 5 बजे की जायेंगी ।

    तत पश्चात यह यात्रा परम पूज्य संत यह यात्रा लाडोवाली रोड, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, माईहीरा गेट, टांडा रोड, होते हुए श्री देवी तालाब मन्दिर जालन्धर पहुँचेगी श्रीराम हॉल में 7 बजे से 9 बजे तक जन सभा का आयोजन किया गया है।जिसमें उच्च कोटी के परम पूज्य संतो के दर्शन एवं विश्व हिन्दू परिषद को सामाजिक समरसता के क्षेत्रीय संगठन मन्त्री श्री ईश्वर लाल के ओजस्वी विचार सुनने को मिलेंगे।

    इस यात्रा में श्रीराम शिला जिस से श्री राम सेतू निर्माण हुआ था, के भी दर्शन करने को मिलेगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीराम जन्मभू की पर भव्य मन्दिर के निर्माण की खुशी में शोर्य यात्रा का आयोजन करके भविष्य में आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के लिए जैसे धर्मान्तराण, गऊरक्षा, लव जिहाद नशा मुक्ति तथा समाज को विघटित कर के देश जो कमजोर करने के षड्यन्त्र की जानकारी हर घर तक पहुँचना है। यात्रा में भाग लेकर देशभक्त और श्रीराम भक्त बने ।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

    You are currently viewing पंजाब CM ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

    पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

     

    • पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरुवार को सहाकारिता विभाग के 272 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देकर सरकार का हिस्सा बनाया। इस अवसर पर CM ने कहा कि वह नौकरियां देने के मामले में एक मिनट भी खराब नहीं करना चाहते। क्यों कि पंजाब में नौकरियां देने का सिलसिला पिछली सरकारों ने पहले ही 72 साल लेट कर दिया है।

    आज 272 नियुक्ति पत्र जो उम्मीदवारों को दिए हैं। उन्हें खुशी है कि इनमें से 181 लड़के हैं जबकि 91 लड़कियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पंजाब में अब रिश्वत और सिफारिशों का दौर खत्म हो गया है। अब पंजाब में जो भी सरकारी नौकरी में आएगा वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से आएगा। पंजाब में नौकरियां बिना किसी सिफारिश के दी जा रही हैं।

    CM ने पटवारियों पर कहा कि जब परमात्मा ने आपको इतनी बड़ी कलम दे दी तो आपको शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आपके एक शब्द से जमीनों के झगड़े खत्म भी हो सकते हैं और बढ़ भी सकते हैं यहां तक कि कत्ल भी हो सकते हैं। लेकिन पटवारियों ने खुद को खुदा ही समझना शुरू कर दिया था। लोगों को परेशान किया जा रहा था।

    यहां तक कि सरकार को भी आंखें दिखानी शुरू कर दी थीं। यदि इनके वेतन भत्तों में कोई कमी की हो तो बताएं। लेकिन मुझे कड़ा फैसला लेना पड़ा और हमने नए पटवारी भर्ती कर लिए। लेकिन पटवारियों के आगे झुके नहीं।

    भगवंत मान ने कहा कि 37000 हजार नौकरियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब गांवों में ढोल की थाप पर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। जब गांव की लड़की पुलिस में इंस्पेक्टर लगती है को लड्डू बंटते हैं। पहले तो यह माहौल ही खत्म हो गया था। जैसे पिगी बैंक में पैसे डालते हैं वैसे ही रोजगार के कुज्जे में नियुक्तियों डाल रहे हैं। सभी उम्मीदवार ईमानदारी से बिना कुछ लिए दिए लोगों के काम करें। जब आप सभी लोगों के काम बिना पैसे के करेंगे तो लोग आपको दुआएं देंगे।

  • पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग में SYL पर मंथन

    You are currently viewing पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग में SYL पर मंथन

    पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग में SYL पर मंथन

     

    • पंजाब सरकार ने सतलुज यमुना लिंक (SYL) के मुद्दे पर गुरूवार को इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई। करीब 45 मिनट चली मीटिंग के बाद CM भगवंत मान ने कहा ”किसी भी कीमत पर एक बूंद भी ज्यादा पानी किसी दूसरे राज्य को नहीं देंगे, जल्द ही मानसून सत्र बुलाने पर भी विचार हुआ”। बैठक में कहा गया की अभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कापी नहीं मिली है। उसका पहले इंतजार किया जाएगा।

    बता दें कि कल सुप्रीम कोर्ट ने SYL नहर पर पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। SC ने कहा था कि पंजाब सरकार इस मामले में राजनीति न करे। वह सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करे। पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है।

    वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कैबिनेट के फैसलों की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि मीटिंग चर्चा हुई कि पंजाब के पास एक बूंद भी पानी की अतिरिक्त नहीं है। जब पंजाब के पास पानी है ही नही है तो फिर दिया कहां से जाएगा। उन्होंने कहा की कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि एक भी बूंद पानी किसी दूसरे राज्य को नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा की कोर्ट के फैसले की कापी आने के बाद फैसला लिया जाएगा कि विशेष विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा या फिर पानी को बचाने के लिए कोई और रास्ता अख्तियार किया जाएगा। लेकिन यह तय है कि सरकार और पार्टी पंजाब के पानी को बचाने के लिए अपने स्टैंड पर कायम है।

    कैबिनेट मीटिंग में एडवोकेट जनरल विनोद घई का इस्तीफा मंजूर कर गुरमिंदर सिंह गैरी को नया एडवोकेट जनरल लगाया गया है। कैदियों की रिहाई और राजस्व विभाग में सोशल सिक्योरिटी के तहत 3 प्रतिशत की स्टांप ड्यूटी में छूट दी गई है। GST को लेकर काउंसिल ने को संशोधन किए थे उन्हें परवानगी दी गई है।

    मानसून सत्र पर फैसला एक-दो दिन में

    हरपाल चीमा ने पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र कहा कि एक दो दिनों फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा की मानसून सत्र अभी पेंडिंग है। विधानसभा अध्यक्ष अभी विदेश में हैं। उनके आते ही डेट तय कर दी जाएगी।

  • राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

    You are currently viewing राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

    राहुल गांधी की गोल्डन टेंपल में दूसरे दिन भी सेवा

    • कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार एक बार फिर गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले लंगर घर में महिलाओं के साथ सब्जी और लहसुन काटा और जूठे बर्तन धोए। अब वह हॉल में लंगर बांट रहे हैं। इससे पहले उन्होंने देर रात 12 बजे तक सेवा की थी। 24 घंटों में वह तीसरी बार सेवा करने के लिए पहुंचे है।

    सोमवार दोपहर को गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी ने छबील के करीब जूठे बर्तन धोने की सेवा की थी। इससे पहले उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका था। देर शाम राहुल गांधी फिर से गोल्डन टेंपल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा में छबील पर बैठ काफी समय तक पानी की सेवा की। ये देख श्रद्धालु भी हैरान थे। लोग खुद करीब जाकर उनसे बात भी कर रहे थे और पानी भी ले रहे थे।

    वहीं, इस दौरान राहुल गांधी ने पालकी साहिब के दर्शन भी किए। गुरुघर के द्वार बंद होने के बाद राहुल गांधी साफ सफाई की सेवा में जुट गए। उन्होंने कपड़ा पकड़ा और रेलिंग की सफाई का काम शुरू कर दिया। गोल्डन टेंपल में सेवा कर रहे युवकों के साथ वह हाथ से हाथ बंटाते दिखे।

  • खालिस्तानियों और आतंकियों की आएगी शामत, NIA ने बुलाई अहम बैठक

    You are currently viewing खालिस्तानियों और आतंकियों की आएगी शामत, NIA ने बुलाई अहम बैठक

    खालिस्तानियों और आतंकियों की आएगी शामत, NIA ने बुलाई अहम बैठक

     

    •  : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनाईए) ने खालिस्तानी और आतंकवादी गतिविधियों के साथ ही गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई करने के मकसद से एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आतंक-रोधी बल (एटीएस) के चीफ भी शिरकत करेंगे.

    आगामी 5 और 6 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रही इस अहम बैठक में गृह मंत्री शाह देश भर के एटीएस चीफ़ के साथ बैठक करेंगे. एनआईए की ‘एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस 2023’ के नाम से हो रही है इस बैठक में विदेशी धरती से खालिस्तानी-आतंकवादी और गैंगस्टर के गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति बनाई जाएगी.

  • ट्रिपल मर्डर केस; माता-पिता ने ही बच्चियों को उतरा था मौत के घाट; एस.एस.पी भुल्लर

    ट्रिपल मर्डर केस; माता-पिता ने ही बच्चियों को उतरा था मौत के घाट; एस.एस.पी भुल्लर

    ट्रिपल मर्डर केस; माता-पिता ने ही बच्चियों को उतरा था मौत के घाट; एस.एस.पी भुल्लर

     

    जालन्धर:-  जालन्धर के थाना मक़सूदा के अंतर्गत आते कानपुर से सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मोत हो गई थी व उनके शव घर के बाहर ट्रंक में से मिले थे। पुलिस ने बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था ओर बच्चियों के माता-पिता को हिरासत में लिया था।

    जालंधर के एस.एस.पी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने आज दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बच्चियों के माता-पिता ने ही बच्चियों को मौत के घाट उतारा है उन्होंने बताया कि पिता का कहना है कि गरीबों के कारण वह बच्चियों का पालन पोषण नहीं कर पा रहा था जिस कारण उसने अपने पांच बच्चों में से तीन लड़कियों को फसलों में इस्तेमाल की जाने वाली वाली कीटनाशक दवाई को दूध में मिलकर बच्चियों को पिला दिया और बाद में उन्हें संदूक में बंद कर दिया। भुल्लर ने बताया कि माता-पिता को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    पंजाब ; अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

     सुरजीत सिंह को गोली लगने की खबर गांव में आग की तरह फैली और चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग उनको स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुरजीत सिंह का शव पुलिस के पास है.

    पंजाब के होशियारपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. होशियारपुर से 15 किमी दूर मेगोवाल गंजियां में अकाली नेता और दो बार के सरपंच सुरजीत सिंह अंखी की गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर घात लगाकर हमला किया. उनके शरीर में तीन गोलियां लगीं. उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने गांव में एक किराने के दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी 2 अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो गए.

    जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक बार अकाली दल अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं

    . पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. जानकारी के मुताबिक सुरजीत सिंह अपने गांव में एक किराने के दुकान के बाहर बैठे हुए थे. तभी 2 अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो

    सुरजीत सिंह को गोली लगने की खबर गांव में आग की तरह फैली और चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग उनको स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई. फिलहाल सुरजीत सिंह का शव पुलिस के पास है. वह मामले की जांच में जुटी हुई है. लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

  • आज डबल हो जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत, मिलेगा पहला सी-295; सुरक्षा होगी चाक चौबंद

     आज डबल हो जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत, मिलेगा पहला सी-295; सुरक्षा होगी चाक चौबंद

     

    C-295 Aircraft Induction: आज भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत में खासा इजाफा होने वाला है. भारत को आज अपना सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (C-295 Aircraft) मिल जाएगा. आइए इसकी ताकत के बारे में जानते हैं.

    C-295 Aircraft Specifications: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत डबल होने वाली है. आज पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) पर एक समारोह में सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (C-295 Aircraft) एयरफोर्स को सौपेंगे. इसके साथ ही राजनाथ सिंह आज भारत ड्रोन शक्ति 2023 का भी उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम के तहत स्वदेशी ड्रोन 2 दिनों तक अपना करतब दिखाएंगे.

    IAF में शामिल होगा C-295 एयरक्राफ्ट

    बता दें कि वायुसेना में C-295 एयरक्राफ्ट शामिल होगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना को ये एयरक्राफ्ट सौंपेंगे. 56  C-295 एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे. हिंडन एयरबेस पर ड्रोन शक्ति 2023 का उद्घाटन होगा, जिसके बाद स्वदेशी ड्रोन का करतब देखने को मिलेगा.

    C-295 की क्या है खासियत?

    जान लें कि C-295 एयरक्राफ्ट 7,050 किलोग्राम का पेलोड उठा सकता है. C-295 एयरक्राफ्ट 71 सैनिक, 44 पैराट्रूपर्स और 24 स्ट्रेचर ले जा सकता है. इतना ही नहीं C-295 एयरक्राफ्ट लगातार 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है. सभी C-295 एयरक्राफ्ट स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूइट से लैस हैं.

  • बड़ा हादसाः अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर कार और ट्राली की भीषण टक्कर में तीन युवकों ने गंवाई जान, एक जख्मी

    बड़ा हादसाः अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर कार और ट्राली की भीषण टक्कर में तीन युवकों ने गंवाई जान, एक जख्मी

     

     

    बटाला : पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बटाला के नजदीकी कस्बा नौशहरा मज्झा सिंह में सोमवार सुबह स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार यह हादसा अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर हुआ है। यहां ट्रैक्टर- ट्राली और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।