बड़ा हादसाः अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर कार और ट्राली की भीषण टक्कर में तीन युवकों ने गंवाई जान, एक जख्मी

बड़ा हादसाः अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर कार और ट्राली की भीषण टक्कर में तीन युवकों ने गंवाई जान, एक जख्मी

 

 

बटाला : पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बटाला के नजदीकी कस्बा नौशहरा मज्झा सिंह में सोमवार सुबह स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर हुआ है। यहां ट्रैक्टर- ट्राली और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *