पंजाब में 23 हजार छात्रों को जारी किया गया रिकवरी नोटिस

You are currently viewing पंजाब में 23 हजार स्टूडेंट्स को रिकवरी नोटिस

पंजाब में 23 हजार छात्रों को जारी किया गया रिकवरी नोटिस

 

  •  पंजाब में शिक्षा विभाग की लापरवाही से 23 हजार छात्रों को स्कॉलरशिप के तौर पर गलती से दो गुणा व कइयों को तीन गुणा स्कालरशिप राशि ट्रांसफर हो गई। इस मामले में आखरी तारिख 20 अक्तूबर है। आखरी तारिख नजदीक आने के कारण छात्रों और उनके अभिवावकों में चिंता है। क्योंकि कई परिवारों ने पैसे खर्च कर दिए है। पैसे वापिस करने वालों पर शिभा विभाग क्या एक्शन लेना या देखना होगा।

कुछ दिन पहले छात्रों से करोड़ों रुपए वापस लेने के लिए स्कूलों को नोटिस भेजा गया था सूत्रों मुताबिक अभी बहुत कम छात्रों ने ये राशि HDFC बैंक में जमा करवा रसीद अपने स्कूल में जमा करवाई है। गरीब परिवारों के छात्रों के सरकारी फरमान से होश उड़ गए हैं। बीते दिन भी कई परिवारों ने स्कूल प्रिंसिपल्स से निवेदन किया है कि वह आने वाली राशि से पैसे काट ले क्योंकि इस समय उनके पास पैसे नहीं है।

राज्य-केंद्र सरकार मिल कर देते हैं स्कॉलरशिप

मिली जानकारी मुताबिक प्री मैट्रिक स्कालरशिप के तहत एक छात्र को 3500 रुपए स्कालरशिप दी जाती है। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से 2100 रुपए जबकि पंजाब सरकार की ओर से 1400 रुपए दिए जाते हैं। वर्ष 2022-23 के अप्रैल- मई में भेजे गए पैसों में पंजाब के 23001 छात्रों को 3500 की जगह 1400 बढ़ाकर 4900 और 694 छात्रों को 3500 की जगह 2800 रुपए बढ़ाकर 6300 रुपए की राशि भेजी गई है। इसे वापस लेने के लिए अब शिक्षा विभाग एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *