डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते चलन को देख सख्त हुए सिख धर्म के तमाम तख्त, आनंद कारज पर लगाई रोक

डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते चलन को देख सख्त हुए सिख धर्म के तमाम तख्त, आनंद कारज पर लगाई रोक

 

 

 

पांच तख्तों श्री केसगढ़ साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर, तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ तथा तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सोमवार को अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब पर सिख धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और विवादित मामलों का निपटारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

डेस्टिनेशन वेडिंग पर सख्त हुए सिख धर्म के तमाम तख्त, आनंद कारज पर लगाई रोक

श्री अकाल तख्त ने अन्य तख्तो के साथ की चर्चा.
अमृतसर में सिखों की सर्वोच्च संस्था श्रीअकाल तख्त साहिब पर सिखों के पांच पवित्र तख्तों के जत्थेदारों की हुई बैठक के दौरान डेस्टिनेशन मैरिज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. आदेश जारी किया गया है कि डेस्टिनेशन मैरिज के दौरान पवित्र श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के फेरे (आनंद कारज) लेने के लिए बीच, रिजॉर्ट या समुद्र किनारे श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी. डेस्टीनेशन वेंडिंग के दौरान इस तरह से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी. श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है.
पांच तख्तों श्रीकेसगढ़ साहिब, श्रीअकाल तख्त साहिब अमृतसर, तख्त श्रीपटना साहिब, तख्त श्रीहजूर साहिब, नांदेड़ तथा तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सोमवार को अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब पर सिख धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और विवादित मामलों का निपटारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

 

आनंद कारज करवाने पर रोक

यहां पर ही डेस्टिनेशन मैरिज में समुद्र के किनारे और बीच पर बने रिजॉर्ट्स इत्यादि पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को आनंद कारज करवाने के लिए ले जाने पर पूरे विश्व से आ रही शिकायतों के मद्देनजर डेस्टिनेशन वेडिंग में इस तरह की रोक लगाने पर फैसला लिया गया है.

 

सिख धर्म से जुड़े लोगों ने दर्ज कराई थी आपत्ति

दरअसल श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करने के दौरान एक मर्यादा का पालन किया जाता है लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान किसी भी ऐसे स्थान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाने पर सिख धर्म से जुड़े कई लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *