फिरोजपुर में हुआ बड़ा हादसाः खुशी का माहौल मातम में हुआ तब्दील;झूले की रस्सी टूटने से तीन बच्चे नीचे गिरे- दो की मौत

 फिरोजपुर में हुआ बड़ा हादसाः खुशी का माहौल मातम में हुआ तब्दील;झूले की रस्सी टूटने से तीन बच्चे नीचे गिरे- दो की मौत

 

 

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गांव दुलचीके में एक मेले में झूला झूलते समय तीन बच्चों के गले में टूटी रस्सी फंस गई, जिससे तीनों बच्चों नीचे गिर पड़े। इस दौरान झूला नहीं रुका और झूले की चपेट में आने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Major accident in Firozpur: घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पतााल लेकर गए, जहां दो बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चे की हालत अभी भी गंबीर बताई जा रही है। फिलहाल एक बच्चे की पहचान अमनदीप (15) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कालू वाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद झूले का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *