Category: PUNJAB

  • जालंधर की Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

    You are currently viewing Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

    Panic spread in Maqsudan vegetable market, dead body found hanging between pillars, police reached the spot

    जालंधर की Maqsudan सब्जी मंडी में फैली दहशत, खंभों के बीच लटका मिला शव, मौके पर पहुंची Police

     

    • जालंधर: महानगर के अन्तर्गत आती Maqsudan Vegetable Market में बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां शेड के पिल्लर से लटका हुआ शव बरामद हुआ। लोगों ने शव देख तुरंत इस बारे में Police को सूचना दी, जिसके बाद रात को ड्यूटी कर रहे ACP traffic और थाना नंबर-8 की Police ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    Police अधिकारियों ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते उसके शव को 72 घंटे के लिए civil hospital की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बाजार में मजदूरी करता था।

    इस संबंधी थाना नंबर-1 के एडिशनल SHO Rajinder Singh ने कहा कि आत्महत्या का कारण व्यक्ति के शरीर से जुड़ी कोई बीमारी है। उन्होंने बताया कि Police जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति शरीर पर खुजली से परेशान था और आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रहा था। इसके चलते उसने खंभे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

    SHO ने बताया कि मृतक की उम्र 54 साल के करीब की लग रही है। मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र या अन्य चीज बरामद नहीं हुई है जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल, Police द्वारा आसपास के इलाकों में जाकर मृतक की तस्वीर दिखाकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

  • बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक; दिनदहाड़े Bank पर बोला धावा,मात्र दो मिनटों में लाखों रूपए लूटकर हुए फरार

    You are currently viewing Punjab में बेखौफ लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े Bank पर बोला धावा, लाखों रूपए लूटकर हुए फरार

    Terror of fearless robbers in Punjab, raided bank in broad daylight, escaped after looting lakhs of rupees

     बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक; दिनदहाड़े Bank पर बोला धावा,मात्र दो मिनटों में लाखों रूपए लूटकर हुए फरार

     

    • खन्ना : Punjab में बेखोफ लुटेरों के हौंसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला मंगलवार दोपहर खन्ना के आधीन आते Punjab and Sindh Bank से सामने आया है यहां Motorcycle सवार तीन लुटेरो ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर Motorcycle पर सवार तीन हथियार बंद लुटेरे बैंक के बाहर आकर रुकते हैं। इसके बाद उन्होंने हथियार की नोक पर बैंक के स्टाफ को बंधक बना लिया और Bank से करीब 15 लाख रुपये लूट मौके से फरार हो गए। इतना ही जाते समय लुटेरों ने gunman से बंदूक छीन कर फायर करने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि उक्त लुटेरे जाते समय बंदूक वहीं फैंक गए।

    इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। फिलहाल, मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बड़ा हादसा; कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

    You are currently viewing Garhshankar में बड़ा हादसा, कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

    Big accident in Garhshankar, 3 people died due to canter overturning, many seriously injured

    बड़ा हादसा; कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

     

    • गढ़शंकर: Garhshankar के अधीन आते गांव टोरोवाल के पास बीती रात उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब यहां श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, Police ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में से दो व्यक्तियों की पहचान गुरमुख सिंह और नवजोत कौर लाडो निवासी गांव उडन तहसील राजपुरा जिला Patiala के रूप में हुई है। जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गांव उडन तहसील राजपुरा जिला Patiala की संगत Sri Khuralgarh Sahib से माथा टेककर वापस लौट रही थी। इस दौरान जब वह Garhshankar के पास गांव टोरोवाल के पास पहुंचे तो अचानक से कैंटर का ब्रेक फेल होने के कारण कैंटर पलट गया और इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए Civil Hospital Garhshankar में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Kangana को थप्पड़ मारने के मामले में पहली बार CM Maan का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री मान..

    You are currently viewing Kangana को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर पहली बार CM Maan का बड़ा बयान आया सामने, बोले- लड़की के मन में गुस्सा था

    Kangana को थप्पड़ मारने के मामले में पहली बार CM Maan का बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री मान..

     

    •  चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एयरपोर्ट पर नवनिर्वाचित एमपी कंगना रनौत को सीआइएसएफ जवान कुलविंदर कौर द्वारा थप्पड़ मामला अभी तक शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं इस मामले को लेकर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कंगना रनौत के पहले दिये बयानों के कारण लड़की के मन में गुस्सा था जिसक कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। इसी के साथ उनका कहना था कि ऐसा नहीं होना चाहिए था ।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कंगना रनौत के पहले दिए गए बयानों के कारण लड़की के मन में गुस्सा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि सार्वजनिक हस्ती होने के नाते इस घटना के जवाब में पूरे पंजाब को आतंकवादी कहना गलत है।

    मुख्यमंत्री का कहना है कि ये वही पंजाब है जिसने पूरे देश का पेट भरा है। आज भी पंजाब पूरे देश को गेहूं और चावल की आपूर्ति कर रहा है। हमारे युवा अभी भी बलिदान दे रहे हैं। पंजाब के युवा माइनस 50 डिग्री में ड्यूटी दे रहे हैं। हम देश के रक्षक और देश की आजादी के दाता हैं। मान ने कहा कि अगर किसान धरने पर बैठते हैं तो उन्हें आतंकवादी या अलगाववादी कहा जाता है, जो पूरी तरह से गलत है।

  • Jalandhar सहित Punjab की 13 विधानसभा सीटों पर इस दिन होगा मतदान, चुनाव आयोग ने की तारीखों की घोषणा

    Jalandhar सहित Punjab की 13 विधानसभा सीटों पर इस दिन होगा मतदान, चुनाव आयोग ने की तारीखों की घोषणा

    Voting will be held on 13 assembly seats of Punjab including Jalandhar on this day, Election Commission announced the dates

    Jalandhar सहित Punjab की 13 विधानसभा सीटों पर इस दिन होगा मतदान, चुनाव आयोग ने की तारीखों की घोषणा

     

    •  जालंधरः MLA Sheetal Angural द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुई Jalandhar West हलके की विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इस बात की जानकारी Punjab के मुख्य निर्वाचन अधिकारी Sibin C ने दी है। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम (SC) उपचुनाव के लिए 10 July को मतदान होगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

    चुनाव आयोग के ऐलान के अनुसार आज से पूरे एक महीने बाद यानी कि 10 July को जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव होगा और 13 July को नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सोमवार को Jalandhar जिले में चुनाव संहिता लागू हो गई है। यह संहिता 15 July को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों में उप चुनाव को लेकर लेटर जारी की गई है जिसमें जालंधर के बारे में भी जानकारी दी गई है।

    गौरतलब है कि Jalandhar के वेस्ट हलके की सीट के साथ ही हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों सहित देश भर में 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की गई है।

  • Gurdaspur के बाजार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली छह दुकानें, करोड़ों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing Gurdaspur  के बाजार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली छह दुकानें, करोड़ों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

    A massive fire broke out in the market of Gurdaspur, six shops were gutted, goods worth crores of rupees were reduced to ashes

    Gurdaspur के बाजार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली छह दुकानें, करोड़ों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

     

    • गुरदासपुरः Gurdaspur के अन्तर्गत आते अमामवाड़ा बाजार में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित छह दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते इस आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और चंद ही मिन्टों में पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया।

    आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इस आगजनी में छह दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गई। आग लगने का कारण short circuit बताया जा रहा है। वहीं, आग लगने से हर दुकानदार का 15 से 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और कुल नुकसान करोड़ों में है। दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को सड़क के दोनों तरफ रस्सियां लगाकर बाजार बंद कर दिया। उनकी मांग है कि पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिया जाए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए दुकानदारों ने बताया कि रोजाना की तरह रात को बाजार बंद होने पर वे दुकानें बंद कर घर चले गए थे। रात 9 बजे के करीब उन्हें पता चला कि दुकानों में आग लग गई है जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और इस संबंधी fire brigade को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक इस आगजनी में छह दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गई थीं।

    इस घटना के बाद MP Sukhjinder Singh Randhawa और पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के Chairman Raman Bahl दुकानदारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बात की और दुकानदारों की मदद करने का आश्वासन दिया।

    Randhawa ने कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में दुकानदारों के साथ हैं और जल्द ही जिला प्रशासन के साथ बैठक कर इस नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर Punjab के मुख्यमंत्री को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर जिला प्रशासन से भी बात की है और दुकानदारों की हर संभव मदद की जाएगी।

  • Double Murder केस में 4 आरोपी Arrested विधिपुर फाटक के पास लुटेरे समझकर पीटकर हो गए थे फरार

    You are currently viewing Double Murder केस में 4 आरोपी Arrested विधिपुर फाटक के पास लुटेरे समझकर पीटकर हो गए थे फरार

    4 accused arrested in double murder case, both of them were beaten and murdered near Vidhipur gate, thinking them to be robbers.

    Double Murder केस में 4 आरोपी Arrested विधिपुर फाटक के पास लुटेरे समझकर पीटकर हो गए थे फरार

     

    • जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते विधिपुर रेलवे क्रासिंग के पास बीते दिनों मिली दो युवकों के शवों के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवकों ने दोनों को लुटेरा समझ कर पीटा था जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया है कि चारों आरोपी जोमैटो और स्विीगी में काम करते थे जिनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जालंधर देहाती पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता जल्द ही इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में जानकारी साझा करेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि मर्डर किए गए दोनों आरोपी रोज रात में डिलीवरी बॉयज को टारगेट करते थे और उनके नकदी व फोन लूट लेते थे। 26 मई को जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट हुई तो सभी आरोपियों को खोजने में लग गए थे। 26 मई की रात मर्डर किए गए शिवा और उसके साथी बब्बल को डीएवी फ्लाईओवर के पास उन्होंने देखा और पीछा शुरू कर दिया।

    जिसके बाद उक्त चारों युवकों ने दोनों आरोपियों को विधिपुर पास घेर कर उसकी धुनाई कर दी। दोनों आरोपी धुनाई के दौरान ज्यादा जख़्मी हो गए थे। जिसे एक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जल्द चारों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे फरार चल रहे बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस दोहरे ब्लाइंड मर्डर केस की जांच दौरान हाईवे पर कई सीसीटीवी खंगाले, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास का मोबाइल डंप निकलवाया। जिससे उक्त आरोपियों की लोकेशन क्राइम सीन के आसपास पाई गई। पुलिस ने उक्त जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • बड़ी वारदात: ड्यूटी पा रही युवती पर तलवार से हमला कर दिनदहाड़े लड़की की बेरहमी से हत्या…

    बड़ी वारदात: ड्यूटी पा रही युवती पर तलवार से हमला कर दिनदहाड़े लड़की की बेरहमी से हत्या…

     

    मोहाली : मोहाली में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े एक युवा लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इनती व्यस्त सड़क और लोगों की मौजूदगी के बावजूद कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावर बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की पर तलवार से हमला करता रहा। ताजा खबर यह है कि इस मामले में आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

    मोहाली के फेज 5 में एक बैंक में काम करने वाली 31 वर्षीय बलजिंदर कौर जैसे ही 3 अन्य लड़कियों के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए ऑटो से उतरीं, पहले से इंतजार कर रहे एक युवक ने उन पर अचानक तलवार से हमला करना शुरू कर दिया लड़की सड़क पर भागी लेकिन हमलावर ने उसका पीछा करना जारी रखा और उस पर हमला बोल दिया। लड़की के घायल होकर गिर जाने के बाद भी हमलावर उस पर हमला करता रहा और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागने में कामयाब रहा। लड़की को मोहाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

  • चुनाव खत्म होते ही Punjab में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS अधिकारी सहित 9 पुलिस अफसरों का हुआ Transferred

    You are currently viewing Punjab में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS अधिकारी सहित 9 पुलिस अफसरों का हुआ Transferred

    Major administrative reshuffle in Punjab, 9 police officers including IPS officer transferred

    चुनाव खत्म होते ही Punjab में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS अधिकारी सहित 9 पुलिस अफसरों का हुआ Transferred

     

    •  जालंधर: लोकसभा चुनाव के खत्म होने ही पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। जिसके तहत अब पंजाब सरकार ने एक आईपीएस अफसर सहित 9 पुलिस अफसरों के तबादला कर दिया है। जिसके तहत प्रशासन ने एक लिस्ट भी जारी कर दिया है।

    प्रशासन द्वाराजारी लिस्ट के मुताबिक जालंधर में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा फिर से वापिस लौट आए है। दूसरी ओर कुलदीप चाहल का भी लुधियाना में दोबारा तबादला हुआ है। इसी तरह डीआईजी एस भूपति को चंडीगढ़, जालंधर में तैनात पुलिस कमिश्नर राहुल एस को विजिलेंस मोहाली ट्रांसफर कर दिया गया है।

  • बड़ी वारदात: मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से की हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

    You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात, मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

    Big incident in Punjab, auto driver brutally murdered over a trivial matter, incident captured in CCTV camera

     बड़ी वारदात: मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से की हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

     

    • पठानकोट: Punjab में बैखौफ अपराधियों का आंतक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन अपराधी तेजधार हथियारों से हत्या और गोलाबारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला बीती रात Pathankot के अधीन आती Housing Board Colony से सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने मामूली बात को लेकर एक auto driver की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुर कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने Police को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सन्नी उर्फ लंडा ऑटो चलाता है और वह दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। उसने बताया कि सन्नी स्थानीय Housing Board Colony में रहता था बीती रात 8 बजकर 40 मिन्ट के करीब जब सन्नी अपने घर से बाहर Colony में आया तो वहां पहले से ही एक कार में बैठे कुछ युवकों ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर तड़पता रहा इसके बाद उसे आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए civil hospital के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया लेकिन गंभीर चोटें तथा अधिक खून बह जाने का कारण डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि यह सारी वारदात वहां लगे cctv cameras में कैद हो गई है।

    वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और cctv footage को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। Police अधिकारियों का कहना है कि cctv footage के आधार पर जल्द ही अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।