Double Murder केस में 4 आरोपी Arrested विधिपुर फाटक के पास लुटेरे समझकर पीटकर हो गए थे फरार
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जालंधर देहाती पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता जल्द ही इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में जानकारी साझा करेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि मर्डर किए गए दोनों आरोपी रोज रात में डिलीवरी बॉयज को टारगेट करते थे और उनके नकदी व फोन लूट लेते थे। 26 मई को जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट हुई तो सभी आरोपियों को खोजने में लग गए थे। 26 मई की रात मर्डर किए गए शिवा और उसके साथी बब्बल को डीएवी फ्लाईओवर के पास उन्होंने देखा और पीछा शुरू कर दिया।
जिसके बाद उक्त चारों युवकों ने दोनों आरोपियों को विधिपुर पास घेर कर उसकी धुनाई कर दी। दोनों आरोपी धुनाई के दौरान ज्यादा जख़्मी हो गए थे। जिसे एक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जल्द चारों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे फरार चल रहे बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस दोहरे ब्लाइंड मर्डर केस की जांच दौरान हाईवे पर कई सीसीटीवी खंगाले, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास का मोबाइल डंप निकलवाया। जिससे उक्त आरोपियों की लोकेशन क्राइम सीन के आसपास पाई गई। पुलिस ने उक्त जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।








Leave a Reply