बड़ी वारदात: ड्यूटी पा रही युवती पर तलवार से हमला कर दिनदहाड़े लड़की की बेरहमी से हत्या…

बड़ी वारदात: ड्यूटी पा रही युवती पर तलवार से हमला कर दिनदहाड़े लड़की की बेरहमी से हत्या…

 

मोहाली : मोहाली में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े एक युवा लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इनती व्यस्त सड़क और लोगों की मौजूदगी के बावजूद कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावर बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की पर तलवार से हमला करता रहा। ताजा खबर यह है कि इस मामले में आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

मोहाली के फेज 5 में एक बैंक में काम करने वाली 31 वर्षीय बलजिंदर कौर जैसे ही 3 अन्य लड़कियों के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए ऑटो से उतरीं, पहले से इंतजार कर रहे एक युवक ने उन पर अचानक तलवार से हमला करना शुरू कर दिया लड़की सड़क पर भागी लेकिन हमलावर ने उसका पीछा करना जारी रखा और उस पर हमला बोल दिया। लड़की के घायल होकर गिर जाने के बाद भी हमलावर उस पर हमला करता रहा और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागने में कामयाब रहा। लड़की को मोहाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *