Category: PUNJAB

  • अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर किया Murder, Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

    Unknown killers strangled an elderly man to death, the family had gone to visit Himachal, police engaged in investigation

    अज्ञात हत्यारों ने बुजुर्ग का गलाघोंट कर दी हत्या; Himachal घूमने गया था परिवार, जांच में जुटी Police

     

    • होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव माहिलपुर के थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या का मामला सामना आया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिसने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रशपाल सिंह पुत्र राम आसरा (60) निवासी गांव गोंदपुर के रूप में हुई।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक रशपाल सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मौसी अपने परिवार के साथ इटली से उनके गांव गोंदपुर आई थी। वीरवार शाम को वह अपनी मौसी के परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थल पीर निगाह माथा टेकने गया था और घर पर उसके पिता अकेले थे।

    घटना का उस वक्त पता चला कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसकी पड़ोसी ममता पिता को रोटी देने आई तो देखा कि घर का मेन गेट और अंदर कमरों के दरवाजे खुले थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब लोगों ने इकट्ठा होकर देखा तो रशपाल सिंह का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था, जिसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ-पैर कपड़े से कसकर बंधे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं वारदातस्थल पर पुलिस एसपी होशियारपुर मेजर सिंह , बलजिंदर सिंह मल्ही थाना प्रभारी माहिलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी।

    इस संबंध में होशियारपुर के एसपी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव गोंदपुर में रशपाल सिंह की हत्या की सूचना मिली थी। वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंटिंग टीम और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

    You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

    Major incident in Punjab, attackers opened fire on a young man standing outside the Central Jail, seriously injured

    Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

     

    • फिरोजपुर : फिरोजपुर केंद्रीय जेल के बाहर शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां जेल के बाहर खड़े युवक पर बुलेट सवार 3 आरोपियों ने गोलियां चला दीं। इस गोलाबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान ललित कुमार उर्फ लाली के तौर पर हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर खड़क सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके एक साथी की आज जमानत हुई थी, जिसे वह जेल से लेने के लिए आए थे और जेल के बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति आए, जिन्होंने ललित कुमार नाम के व्यक्ति पर गोलियां चला दी और गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया है। खड़क सिंह ने बताया कि गोलियां मारने के बाद आरोपी मौके से फिरोजपुर कैंट की ओर बुलेट से फरार हो गए।

    मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए ललित कुमार का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब में 26 तक एंट्री कर सकता है प्री मानसून,लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार

     पंजाब में 26 तक एंट्री कर सकता है प्री मानसून,लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार

     

    चंडीगढ़ – Pre monsoon In Punjab… पंजाब में तपती गर्मी के बीच दो तीन दिनों से लोगों को राहत मिली है। बेशक बारिश बहुत कम हुई है लेकिन चिलचिलाती धूप का प्रकोप कम हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के नीचे चला गया है और आने वाले दिनों में इसमें मामूली बढ़ोतरी होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 26 जून को देखने को मिलेगा। यह प्री मानसून की शुरुआत होगी। अधिकतर इलाकों में मानसून अभी भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून इस साल जल्द आ जाएगा। बीते दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। पंजाब में सबसे गर्म गुरदासपुर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे ठंडा इलाका शहीद भगत सिंह नगर का बल्लोवाल क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

  • नशे के खिलाफ Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

    You are currently viewing Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

    Major action by police, 8 accused including illegal weapons and narcotics arrested

    नशे के खिलाफ Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

     

    • अमृतसर : नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत Amritsar Commissionerate Police को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब Police ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ Police ने NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी Punjab के DGP Gaurav Yadav ने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा पार तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    DGP Gaurav Yadav ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल, 45 जिंदा कारतूस, 2.07 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 7 वाहन बरामद किए गए हैं। DGP ने कहा कि पंजाब पुलिस Chief Minister Bhagwant Mann के निर्देशों के अनुसार ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • जालंधर उपचुनावः BJP प्रत्याशी Sheetal Angural ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री Bittu सहित कई बड़े नेता मौके पर मौजूद

    You are currently viewing जालंधर उपचुनावः BJP प्रत्याशी Sheetal Angural ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री Bittu सहित कई बड़े नेता मौके पर मौजूद

    Jalandhar by-election: BJP candidate Sheetal Angural filed nomination, many big leaders including Union Minister Bittu were present on the spot.

    जालंधर उपचुनावः BJP प्रत्याशी Sheetal Angural ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री Bittu सहित कई बड़े नेता मौके पर मौजूद

     

    • जालंधरः जालंधर वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनावों को लेकर जहां सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिये हैं, वहीं वीरवार को भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक केजी भंडारी, मनोरंजन कालिया समेत विभिन्न वरिष्ठ नेता रोड शो में पहुंचे। इस दौरान रिटर्निगर ऑफिस अलका कालिया ने भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल का नामांकन लिया।

    जानकारी के अनुसार वीरवार को डीसी आफिस में पहुंचने से पहले शीतल अंगुराल ने बस्ती क्षेत्र से भव्य रोड शो निकाला। शीतल अंगुराल के समर्थक बस्ती दानिशमंद से नाचते-गाते डीसी कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नामांकन भरने जा रहे पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा- वेस्ट हलके का भविष्य अब आप लोगों के हाथ में है। कौन सी सरकार चाहिए, जिसने आज तक पंजाब के लिए कुछ किया या फिर जिन्होंने दस साल में भारत का नाम चमकाया है।

    रोड शो के दौरान शीतल अंगुराल को हार पहनाते हुए समर्थक।

    इसी दौरान पिछले लोकसभा चुनाव लड़ चुके और अपनी कॉमेडी को लेकर मशहूर हुए सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर नीटू शटरां वाले ने भी आजाद नामांकन भर दिया है। नीटू नामांकन से पहले बीजेपी नेताओं से मिला और उनके साथ फोटो करवाए और वीडियो भी बनाए। साथ ही नीटू ने पूर्व विधायक केडी भंराडी की जमकर तारीफ की।

    जिक्रयोग्य है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था।

  • Police के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, Mahindra Bolero गाड़ी से 210 पेटियां अवैध शराब बरामद, एक Arrested

    You are currently viewing Police के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, Mahindra Bolero गाड़ी से 210 पेटियां अवैध शराब बरामद, एक Arrested

    Big success for police, 210 boxes of illegal liquor recovered from Mahindra Bolero vehicle, one arrested

    Police के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, Mahindra Bolero गाड़ी से 210 पेटियां अवैध शराब बरामद, एक Arrested

     

    •  खन्नाः फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत आते थाना बडाली आला की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से 210 पेटियां शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब सहित बोलैरो गाड़ी के चालक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लुधियाना के यह अवैध शराब की खेप ढंडारी में सप्लाई की जानी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमलोह के गांव मानगढ़ के रहने वाले राहुल कुमार के तौर पर हुई।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी दविंदर चौधरी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कासो ऑपरेशन के तहत नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति बोलैरो गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 210 पेटियां अवैध शराब बरामद की। जांच में सामने आया कि राहुल आलू लोड करके चंडीगढ़ मंडी में लेकर गया था। वापसी पर शराब लोड करके लौट रहा था।

    डीएसपी ने बताया कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ के सेक्टर 37डी के ठेके से भेजी गई। ड्राइवर राहुल से बोला गया था कि ढंडारी में पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी करनी है। वहां से आगे का व्यक्ति आकर खुद गाड़ी ले जाएगा। पुलिस पूरा नेटवर्क खंगाल रही है। एक्साइज विभाग भी जांच में जुटा है कि आखिर कैसे चंडीगढ़ के ठेके से इतनी खेप लोड करके भेजी गई। जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसी ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

  • बड़ी वारदात;चाचा ने भतीजे की छाती में चाकू घोंपा, अस्पताल में हुई मौत

     बड़ी वारदात;चाचा ने भतीजे की छाती में चाकू घोंपा, अस्पताल में हुई मौत

    फगवाड़ा  : पंजाब के फगवाड़ा में एक बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। फगवाड़ा के मनसा देवी नगर में चाचा ने अपने भतीजे की छाती में चाकू घोंप कर मार डाला। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के बेटे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए डी.एस.पी जसप्रीत सिंह और SHO गौरव धीर ने बताया कि मृतक की पहचान मनसा देवी नगर की गली नंबर 1 निवासी लाल मुहम्मद अंसारी के बेटे साहिल अंसारी के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि साहिल अंसारी और मुसाहिब अंसारी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें साहिल अंसारी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद गंभीर हाल में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव रघुनाथपुर थाना मजोलिया हाल निवासी मनसा देवी नगर निवासी रईसमिया अंसारी के पुत्र मुसाहिब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब में  22 जून को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थान

    पंजाब में  22 जून को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थान

     

    जालंधर : पंजाब में 22 जून को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। दरअसल, 22 जून (शनिवार) को कबीर जयंती है, जिस कारण सभी सरकारी कार्यालयों अन्य संस्थानों और व्यापारिक इकाइयों (कमर्शियल यूनिट) में छुट्टी रहेगी।

    PunjabKesari

    पंजाब सरकार ने वर्ष 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब भर के स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टियां हो चुकी है।

  • अमृतपाल को झटका, NSA की अवधि 1 साल बढ़ी

    अमृतपाल को झटका, NSA की अवधि 1 साल बढ़ी

     

    चंडीगढ़ – खालिस्तानी समर्थक एवं खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के साथियों पर एनएसए एक साल और बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल के 9 साथियों पर एनएसए की मियाद 18 जून को यानी कल खत्म हो चुकी थी। अमृतपाल के साथ-साथ उसके सभी 9 साथियों पर भी ऑर्डर लागू किया गया है। फिलहाल, अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है।

    पंजाब सरकार के सूत्रों के अनुसार इन आदेशों को लोकसभा चुनावों के दो दिन बाद व परिणाम के एक दिन पहले ही 3 जून को जारी कर दिया गया था। फिलहाल परिवार व अमृतपाल के वकील को भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अमृतपाल सिंह को NSA से बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल और उसके समर्थकों ने ह​​थियारों के साथ थाने पर हमला अपने समर्थक लवप्रीत उर्फ तूफान की रिहाई के लिए किया था। इस घटना के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

  • पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी बरजिंदर सिंह भुल्लर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर…

    पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी बरजिंदर सिंह भुल्लर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर…

     

    लुधियाना : पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी बरजिंदर सिंह भुल्लर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलती ही थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान डीएसपी का शव कमरे में कुर्सी पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्ऱवाई शुरू कर दी है।।

    जानकारी के मुताबिक बरजिंदर सिंह भुल्लर करीब एक साल पहले रिटायर हुए थे। जब वह रिटायर हुए तो उनकी अंतिम पोस्टिंग आईआरबी में थी। वह सराभा नगर इलाके के ग्रीन एवेन्यू में अपने माता-पिता के साथ रहते थे जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ विदेश में रहती है।

    पता चला है कि बरजिंदर सिंह काफी समय से मानसिक अवसाद का शिकार थे। वह अक्सर घर में अकेले कमरे में बैठे रहते थे। आज उन्होंने कमरे में कुर्सी पर बैठकर खुद की लाइसैंसी रिवाल्वर से गोली मार ली जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।