Category: PUNJAB

  • Patiala में BMW कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौके पर Death

    You are currently viewing Patiala में BMW कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौके पर Death

    Heavy collision between BMW car and Canter in Patiala, 2 youth died on the spot

    Patiala में BMW कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौके पर Death

     

    • पटियालाः पटियााला-पिहोवा हाईवे पर गांव अकबरपुर अफगाना के पास बीती रात करीब 2 बजे उस वक्त एक भीषण हादसा हो गया, जब एक BMW कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान संदीप सिंह और लखविंदर सिंह निवासी रोहड़ जागीर के रूप में हुई है।

    इस सबंध में जानकारी देते हुए मृतक संदीप के भाई जतिंदर सिंह निवासी गांव रोहड़ जागीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई संदीप सिंह पुत्र राय साहिब और उसके दोस्त लखविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी रोहड़ जागीर अपनी BMW कार में सवार होकर गांव रोहड़ जागीर आ रहा था। रात करीब 2 बजे जब वे गुरुद्वारा साहिब डेरा घुले वाला गांव अकबरपुर अफगाना के पास पहुंचे तो सामने से एक कैंटर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके आगे आ रही एक गाड़ी को ओवरटेक किया। इससे कैंटर की साइड संदीप सिंह की गाड़ी पर लग गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और कार दूसरे कैंटर से टकरा गई, जिससे कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ गुरप्रीत सिंह भिंडर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने कैंटर के चालक ओम प्रकाश पुत्र कालू राम निवासी गांव मीरांपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Pathankot के एक गांव में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

    You are currently viewing Pathankot के गांव Kot Bhattiyan में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

    Two suspicious youths seen in Kot Bhattiyan village of Pathankot, cooked food with labor and ate it, then ran away after threatening them.

    Pathankot के एक गांव में दिखे दो संदिग्ध युवक, लेबर से खाना बनवाकर खाया, धमकी देते हुए फरार

     

    • पठानकोटः जिले के अंतर्गत आते गांव कोट भट्टियां में बीते दिन दो संदिग्ध युवक एक फार्म हाऊस पर काम कर रही लेबर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने लेबर से खाना बनवाकर खाया और फिर किसी को बताने की सूरत में गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद लेबर द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव कोट भट्टियां पाकिस्तानी सीमा के साथ सटा हुआ है।

    पठानकोट में दो संदिग्धों के दिखने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। - Dainik Bhaskar

    मिली जानकारीके अनुसार जम्मू कश्मीर बॉर्डर के साथ लगते अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पठानकोट के गांव कोट भट्टियां में अमित कुमार के फार्म हाउस में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे काले कपड़े पहने दो संदिग्ध व्यक्तियों ने लेबर से मांगा खाना और कहा खाना बन गया है हम खाना यहीं खाएंगे। फार्म हाउस पर रहने वाले बिहार निवासी महंस ने आर्मी को बताय कि, संदिग्धों ने उसे धमकी दी कि, किसी को कुछ बताया तो इसका अंजाम तुमको भुगतना पड़ेगा, हम अभी दरिया के किनारे से आ रहे है। दोनों के पास पिठू बैग और हथियार भी थे।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है, वहीं पठानकोट पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी फोर्स लेकर संदिग्धों की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। फिलहाल दोनों संदिग्ध या उनके बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस व बीएसएफ की ओर से संयुक्त रुप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली के खाली नजर आ रहे हैं। उन्हें कोई भी सुराग नहीं मिला।

  • दर्दनाक हादसा ;जन्मदिन की पार्टी मनाकर लाैट रहे दोस्तों की कार नहर में गिरी, 2 की माैत 4 जख्मी..

    दर्दनाक हादसा ;जन्मदिन की पार्टी मनाकर लाैट रहे दोस्तों की कार नहर में गिरी, 2 की माैत 4 जख्मी..

     

    पठानकोट : धीरा पुल पर कल रात हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दोस्त कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार धीरा पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार सवार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

  • पैसे का दुरुपयोग रोकने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने स्थापित किया कंट्रोल रूम  जानकारी/ शिकायतें प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2141 और वटसएप नंबर 75891- 66713 जारी

    पैसे का दुरुपयोग रोकने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने स्थापित किया कंट्रोल रूम जानकारी/ शिकायतें प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2141 और वटसएप नंबर 75891- 66713 जारी

     

    पैसे का दुरुपयोग रोकने के लिए इनकम टैक्स विभाग ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

    जानकारी/ शिकायतें प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2141 और वटसएप नंबर 75891- 66713 जारी

    बैंकों से निर्धारित सीमा से अधिक नकदी निकालने पर रखी जा रही है सख्त नजर

    MBD NEWSजालंधर (सुमेश शर्मा) 26 जून भारतीय चुनाव आयोग के आदेशों अनुसार इनकम टैक्स विभाग के जांच डायरैक्टोरेट धरमिन्दर सिंह पुनिया ने बताया कि विधान सभा उप चुनाव- 2024 में पैसे का दुरुपयोग को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए है।

    उन्होंने बताया कि इस संबंधी जानकारी/ शिकायतें प्राप्त करने के लिए पंजाब राज्य के लिए इनकम टैक्स दफ़्तर, जालंधर में टोल- फ्री नंबर (1800- 180- 2141) और एक वटसएप नंबर (75891- 66713) वाला एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और जो 24 घंटे काम करता है।

    उन्होंने कहा कि लोग को इन नंबरों पर काल करने और चुनाव प्रक्रिया को गलत ढंग से प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल की जाती नकदी या अन्य कीमती चीजों से सम्बन्धित विशेष जानकारी देने के लिए उत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि काल करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जिले में उप चुनाव सम्बन्धित शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकारियों और इंस्पैक्टरों की टीमें तैनात की गई है। सूचना की प्रामाणिकता के आधार पर एंव जांच के बाद कानून अनुसार उचित मामलों में नकदी आदि ज़ब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। यह टीमें ज़िला चुनाव अधिकारी ( डी. ई. ओ.) के ज़िला कंट्रोल रूम के साथ-साथ ज़िला स्तर पर अन्य एजेंसियों के साथ नज़दीकी तालमेल में काम करेंगी।

    उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया दौरान बिना हिसाब के नकदी के प्रबंधन में संभावित तौर पर शामिल व्यक्तियों, स्थानों और गतिविधियों पर सख़्त नज़र रखी जा रही है। एयर इंटैलीजेंस यूनिट पंजाब राज्य के सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ राज्य के लिए व्यापारिक उड़ानों की सेवा करने वाले हवाई अड्डों पर कार्यशील है। यह यूनिट हवाई के द्वारा नकदी की यातायात पर तीखी नज़र रख रहे हैं। इसी तरह रेलवे के द्वारा नकदी आदि की यातायात पर भी रेलवे आधिकारियों के साथ तालमेल करके निगरानी रखी जा रही है।

    उन्होंने यह भी बताया कि बैंक खातों से एक निश्चित सीमा से अधिक नकदी निकलवाने संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है और शक्की लेन- देन की पहचान करने और उचित कार्यवाही करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। डायरैक्टोरेट उम्मीदवारों की जायदादों और देनदारियों को घोषित करने वाले हलफ़नामों की भी जांच करेगा और यदि इसके साथ सम्बन्धित कोई भी जानकारी छिपी हुई है, तो उस सम्बन्धित सूचना चुनाव आयोग को दी जाएगी। इसी तरह यदि उम्मीदवारों द्वारा चुनाव खर्च सम्बन्धित कोई ऐतराज़योग्य जानकारी इकट्ठी की जाती है तो उसकी सूचना चुनाव आयोग को भी दी जाएगी।

  • जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस पर नशे के सामान को नष्ट किया

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस पर नशे के सामान को नष्ट किया

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस पर नशे के सामान को नष्ट किया

    सीपी ने जालंधर को नशामुक्त शहर बनाने का संकल्प दोहराया

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 26 जून: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस के उपलक्ष्य में नशा तस्करों से बरामद की गई बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री को नष्ट कर दिया।

    विवरण देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशों के खिलाफ युद्ध में पुलिस ने विभिन्न मामलों को दर्ज कर बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री बरामद की है। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 52 ए के तहत, मामले की संपत्ति को नशा निपटान समिति द्वारा नष्ट कर दिया जाता है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि नशा निपटान समिति ने शहर में नशे की सामग्री को नष्ट किया और जेलंधर को नशामुक्त शहर बनाने की अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत किया।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि नशे की सामग्री को गांव बीर, नकोदर, जालंधर में नष्ट किया गया और इसमें 11 मामलों में जब्त किए गए 933 ग्राम हेरोइन शामिल थी। पुलिस आयुक्त ने जिले से नशे के खतरे को मिटाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के खिलाफ पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी समृद्ध क्यों न हो, इस मानवता विरोधी अपराध में लिप्त होने पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि एक तरफ नशे की आपूर्ति की जांच की जा सके और दूसरी तरफ इसे जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्य जोर यह सुनिश्चित करना है कि जलंधर को इस अभिशाप से मुक्त किया जाए, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और इस नेक काम के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच, श्री स्वपन शर्मा ने नशों के खिलाफ युद्ध में आम जनता के पूर्ण समर्थन और सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि जालंधर को नशामुक्त जिला बनाने का मिशन उनकी मदद के बिना पूरा नहीं हो सकता।

  • पंजाबी गायक मिलिंद गाबा के शो में अचानक भीड़ हुई बेकाबू, मारपीट में फटा एक व्यक्ति का सिर

    पंजाबी गायक मिलिंद गाबा के शो में अचानक भीड़ हुई बेकाबू, मारपीट में फटा एक व्यक्ति का सिर

    नई दिल्ली- मुरादाबाद में जिगर मंच पर मिलिंद गाबा को सुनने पहुंचे श्रोताओं की भीड़ बेकाबू हो गई, जहां भारी हंगामे के कारण भगदड़ मची तो मारपीट में एक युवक सिर फटा गया जबकि महिला कांस्टेबल शालिनी वर्मा के पैर पर लोहे के बैरिकेडिंग गिर गया। वहीं उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, इसके साथ ही डॉक्टरों ने फ्रेक्चर की आशंका जताई है।

    UP News

    इमरजेंसी में महिला कांस्टेबल का एक्स-रे कराने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया। वहीं घायल युवक को उसके साथी किसी स्थानीय क्लीनिक पर ले गए। गाबा के मंच पर पहुंचते ही लाइव शो में पीछे खड़ी भीड़ बेकाबू हो रही थी। पुलिसकर्मी बार-बार लाठियां फटकार कर लोगों को पीछे हटाने के प्रयास में जुटे थे।

    इसी बीच भीड़ में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस मारपीट में युवक का सिर फट और व्यवस्थाएं बनाने में कांस्टेबल के चोट आ गई। इसके बाद भी युवक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगा बमुश्किल उसे समझाकर ड्रेसिंग के लिए भेजा गया। वहीं हुड़दंग मचा रहे अन्य युवकों को भी पुलिस ने डांटकर समझाया। गायक मंच से उतरे तो लोग उनके पीछे सेल्फी के लिए दौड़ने लगे। इससे भी किसी को चोट लग सकती थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने पहले ही सुरक्षा घेरा बना रखा था।

  • पाक सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने चलाई गोलियां

     पाक सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने चलाई गोलियां

    गुरदासपुर : पंजाब के सरहदी जिला गुरदासपुर में आए दिन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने की कोशिश की जाती है, जिसे सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा असफल कर दिया जाता है।

    आज सुबह फिर पाकिस्तान की तरफ से बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर की चौतरा पोस्ट पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जिस पर बीएसएफ की 58 बटालियन के जवानों ने किए 5 राउंड फायर और एक रोशनी वाला बम दागा। भारतीय सीमा के अंदर दो मिनट तक घूमने के बाद पाकिस्तानी ड्रोन वापस पाकिस्तान की और लोट गया।

    इस घटना के बाद बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    बता दें कि रविवार देर रात सरहदी कस्बा डेरा बाबा नानक के गांव भगताना तुलिया के खेतों से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसे ड्रोन के माध्यम से ही पाकिस्तानी नशा तस्करों के द्वारा भारत भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

  • साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing Soap बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    A massive fire broke out in a soap manufacturing factory, goods worth lakhs burnt to ashes

    साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    •  लुधियानाः Ludhiana में थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी के इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक साबुन बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि चंद ही मिन्टों में इसने पूरी factory को अपनी चपेट में ले लिया और चारों तरफ धुंए का गुब्बार सा नजर आ रहा था। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया की Police को देर रात 1 बजे के करीब सूचना मिली कि हंबड़ा से मुल्लापुर रोड पर जगदीश साबुन factory में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और इस संबंधी fire brigade को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन इस आगजनी में factory में पड़ा लाखों रुपए का सामान जल कर पूरी तरह से राख हो गया। फिलहाल, आग लगने का कारण short circuit बताया जा रहा है।

  • पंजाब से जीत कर संसद पहुंचे 12 सांसदों ने ली शपथ..

    पंजाब से जीत कर संसद पहुंचे 12 सांसदों ने ली शपथ..

     

    नई दिल्ली- 18वीं लोकसभा के लिए पंजाब के 13 में से 12 सांसद आज शपथ ले रहे हैं। खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह आज शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि वह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में हैं।

    सबसे पहले गुरदासपुर से जीते सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शपथ ली। जिसके बाद अमृतसर के गुरजीत सिंह औजला ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली। अंत में उन्होंने जय जवान, जय किसान और जय संविधान का नारा भी लगाया। अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं थे। उसके बाद जालंधर से चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से सर्बजीत सिंह खालसा, शेर सिंह घुबाया, हरसिमरत कौर बादल, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी ने शपथ ली।

    गुरजीत औजला के शपथ लेने के बाद अमृपाल सिंह का नाम लिया गया। लेकिन जेल में होने के कारण वे सांसद में उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते उन्हें आज शपथ नहीं दिलाई गई।

  • रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का आयोजन

    रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का आयोजन

    रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का आयोजन

    MBD NEWS ; चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 के उपलक्ष्य में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना)चंडीगढ़ के कार्यालय परिसर में योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में अन्य स्टेशनों पर स्थित सभी अधीनस्थ कार्यालयों को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया।

    इस अवसर पर आमंत्रित सरकारी योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय,चंडीगढ़ के योग प्रशिक्षक डा. अनुपमा कौशल और डा. सुमंत बातिश द्वारा योग के महत्व पर व्याख्यान दिया गया एवं योग-सत्र का संचालन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    *राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के नेतृत्व में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

    भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार, योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के सबसे भरोसेमंद साधनों में से एक के रूप में उभरा है। ‘योग’ शब्द संस्कृत मूल युज से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘जोड़ना’ या ‘एकजुट होना’, जो मन और शरीर की एकता का प्रतीक है, विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण।
    माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 में किए आह्वान और अथक प्रयासों के कारण, 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। तब से ही हर वर्ष भारत समेत पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उसी कड़ी में हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर राज्यपाल के साथ हरियाणा राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग क्रियाएं कर इस दिवस को यादगार बनाया।
    योग दिवस के अवस पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि योग और अध्यात्म का महत्व हमारे ग्रंथों में बताया गया है। जैसे इस शलोक के माध्यम से योग के महत्व को बताया गया है।

    धैर्यं यस्य पिता क्षमा च जननी शान्तिश्चिरं गेहिनी
    सत्यं सूनुरयं दया च भगिनी भ्राता मनः संयमः।
    शय्या भूमितलं दिशोपि वसनं ज्ञानामृतं भोजनं
    एते यस्य कुटिम्बिनः वद सखे कस्माद् भयं योगिनः।।

     

    इस श्लोक का अर्थ है, नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से व्यक्ति कुछ बहुत अच्छे गुणों को अपना सकता है, जैसे साहस जो पिता की तरह रक्षा करता है, क्षमा जो एक मां के पास होती है और मानसिक शांति जो एक स्थायी दोस्त बन जाती है। योग के नियमित अभ्यास से सत्य हमारा बच्चा, दया हमारी बहन, आत्म-नियंत्रण हमारे भाई, पृथ्वी हमारा बिस्तर बन जाती है और ज्ञान हमारी भूख को शांत करता है।
    उन्होंने बताया कि योग को धार्मिक रंग नही देना चाहिए। योग धर्म, जाति से ऊपर है। यह हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा है, यह जीवन में बहुत ही महत्व वाली चीज है। स्कूलों, कालेजों में भी नियमित योग का अभ्यास करवाना चाहिए। योग मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इसे अपनाना चाहिए। आज पुरा विश्व योग को अपना चुका है।
    राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हमें अपने जीवन में योग को दैनिक क्रिया के रूम में शामिल करना चाहिए। इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ हमें जीवन में अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक युग में हम सुख सुविधाओं के पीछे भागते-दौड़ते रहते है, लेकिन इस इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भी हमें ‘पहला सुख निरोगी काया’ की युक्ति को नहीं भूलना चाहिए। हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हम अन्य भौतिक चीजों का सुख ले पाऐंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, एडीसी मोहन कृष्णा पी, डीएसपी सुरक्षा विकास रंगा समेत तमाम कर्मचारी योग कार्यक्रम में मौजूद रहे।