Patiala में BMW कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौके पर Death
इस सबंध में जानकारी देते हुए मृतक संदीप के भाई जतिंदर सिंह निवासी गांव रोहड़ जागीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई संदीप सिंह पुत्र राय साहिब और उसके दोस्त लखविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी रोहड़ जागीर अपनी BMW कार में सवार होकर गांव रोहड़ जागीर आ रहा था। रात करीब 2 बजे जब वे गुरुद्वारा साहिब डेरा घुले वाला गांव अकबरपुर अफगाना के पास पहुंचे तो सामने से एक कैंटर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके आगे आ रही एक गाड़ी को ओवरटेक किया। इससे कैंटर की साइड संदीप सिंह की गाड़ी पर लग गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और कार दूसरे कैंटर से टकरा गई, जिससे कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ गुरप्रीत सिंह भिंडर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने कैंटर के चालक ओम प्रकाश पुत्र कालू राम निवासी गांव मीरांपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।








Leave a Reply