Category: PUNJAB

  • अमृतसर में फिर चली गोलियां, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

    अमृतसर में फिर चली गोलियां, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

    Bullets fired again in Amritsar, indiscriminate firing at the house of former Jathedar of Shri Akal Takht Sahib, two youths carried out the incident Bullets fired again in Amritsar, indiscriminate firing at the house of former Jathedar of Shri Akal Takht Sahib, two youths carried out the incident

    अमृतसर में फिर चली गोलियां, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

     

    अमृतसरः महानगर में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दिन गोलीबारी या फिर लूट की वारदातों से लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं वीरवार को दो युवकों द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा घर पर करीब 14 गोलियां दागी गईं। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

    जानकारी अनुसार वीरवार को श्री अकाल तख्त साहिब के स्व. पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह के घर के बाहर नकाबपोश दो युवको ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी है। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह के सुल्तानविंड रोड पर कोट आत्मा राम में स्थित घर के बाहर बुधवार रात साढ़े 11 बजे के करीब दो नकाबपोश युवकों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। युवकों ने सरेआम अपनी इस घटना को अंजाम दिया। पूर्व जत्थेदार के घर का दरवाजा बंद था तो युवकों ने दरवाजे के बाहर ही करीब 12-14 गोलियां चलाईं। गोलियां चलाने के बाद आरोपित घटना से फरार हो गए।

    थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरु कर दी है। परिवार वालों ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी मनजीत कुमार मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद उन्होंने कहा कि आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को घर के बाहर से खोल भी बरामद हुए हैं।

  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

    Chief Minister Charanjit Singh Channi gave a big gift to 22 thousand ASHA workers, announced to increase the cashless insurance and salary allowance

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

     

    चमकौर साहिब: विधानसभा चुनावों से पहले वीरवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब में मिड डे मील और आशा वर्करों को सौगात देने पहुंचे। यहां सीएम चन्नी ने रैली को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। चरणजीत सिंह चन्नी ने नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए 22000 आशा वर्करों के लिए बड़ा ऐलान किया और कहा कि उनका सैलरी भत्ता बढ़ा कर 2500 रूपए किया जाएगा, उन्हें 5 लाख रूपए का कैशलेस बीमा भी मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने आशा वर्करों को इंशोयरेंस और मेटरनिटी लीव देने का भी ऐलान किया।

    इसके साथ ही मिड डे मील वर्करों का भी सैलरी भत्ता 2200 से बढ़ाकर 3 हजार रूपए प्रति महीना किया गया और कहा गया कि उन्हें 12 महीने भत्ता दिया जाएगा। चन्नी ने कहा कि मिड डे मील कर्मियों को भी मैटरनिटी लीव दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चन्नी ने आज 64.25 रूपए का तोहफा दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि महिलाओं को 1 हजार रूपए की जरूरत नहीं है बल्कि महिलाओं को शक्ति की जरूरत है। 1 हजार रूपए से कुछ नहीं होगा अगर महिलाएं राज करती हैं तो घर में 1 हजार या लाखों रूपए आएंगे। महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए।

  • पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

    पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

    Car collided with tree in Patiala, two people died, youths were returning from oath-taking ceremony of Devendra Babli’s minister

    पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

     

    फतेहाबादः चंडीगढ़ में देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण से वापस लौट रही एक कार में सवार दो लोगों की पटियाला बायपास पर सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टोहाना निवासी लवली मेहता, अंशित मेहता, निखिल मेहता और दक्ष भाटिया मंगलवार को चंडीगढ़ के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए थे।

    शपथ ग्रहण के बाद रात को ये कार से टोहाना लौट रहे थे। रात 10 बजे के करीब पंजाब के पटियाला में उनकी कार सड़क पर नील गाय आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों टोहाना निवासी लवली मेहता और अंशित मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल निखिल मेहता और दक्ष भाटिया को चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मंत्री देवेंद्र बबली ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की है।

    बता दें कि हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्‍तार करते हुए मंगलवार को दो नए मंत्रियों को मंडल में शामिल किया था। इसमें एक हिसार के बीजेपी विधायक कमल गुप्‍ता हैं तो दूसरे टोहाना के जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली हैं। मंगलवार शाम चार बजे इन दोनों विधायकों का चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह था।

    टोहाना शहर के दो युवकों की हादसे में मौत के बाद नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कहा कि मेरे बेहद करीबी साथियों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। देवेंद्र बबली ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए युवकों के स्वस्थ होने कामना करता हूं।

  • पंजाब रोडवेज को मिली 100 नई बसें, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हरी झंडी देकर किया रवाना, विद्यार्थियों के लिए किया फ्री बस पास का ऐलान

    पंजाब रोडवेज को मिली 100 नई बसें, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हरी झंडी देकर किया रवाना, विद्यार्थियों के लिए किया फ्री बस पास का ऐलान

    Punjab Roadways got 100 new buses, Chief Minister Charanjit Singh Channi flagged off, announced free bus pass for students

    पंजाब रोडवेज को मिली 100 नई बसें, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हरी झंडी देकर किया रवाना, विद्यार्थियों के लिए किया फ्री बस पास का ऐलान

     

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को पंजाब रोडवेज के बेड़े में 100 नई बसों की सौगात दी तथा इन बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रूटों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि पंजाब के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए फ्री बस पास बनाए जाएंगे। इसके लिए कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि, परिवहन विभाग की तरफ से पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी के बेड़े में कुल 845 नई बसों को शामिल किया जा रहा है। और 102 बस स्टैंडों को अपग्रेड करने के आदेश दिए हैं।

    इसके अंतर्गत आज नई बसें शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि आज नई बसों के साथ लोगों को बहुत फायदा होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बस चलाई। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि सिर्फ ऐलान होते, वह आकर देखें कि ऐलानों को कैसे पूरा किया जा रहा है।

  • पंजाब में आज रेलवे ट्रैक खाली करेंगे किसान, सीएम चन्नी से मीटिंग के बाद किसानों का प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी

    पंजाब में आज रेलवे ट्रैक खाली करेंगे किसान, सीएम चन्नी से मीटिंग के बाद किसानों का प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी

    Farmers will clear railway tracks in Punjab today, after meeting with CM Channi, farmers’ protest will be postponed till January 4

    पंजाब में आज रेलवे ट्रैक खाली करेंगे किसान, सीएम चन्नी से मीटिंग के बाद किसानों का प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं के साथ मीटिंग की। जिसमें उनकी मांगों को लेकर सहमति बन गई है। इस मीटिंग में किसान रेलवे ट्रैक खाली करने के लिए मान गए हैं। किसानों ने अपना प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी कर दिया है। इसी दिन फिर से सरकार के साथ उनकी मीटिंग होगी। किसानों ने यह फैसला मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लिया।

    बता दें कि किसान मांगों को लेकर रेलवे लाईनों पर धरना दे रहे थे, जिसको लेकर आज समिति के नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री चन्नी के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में किसानों की मांगों को लेकर चर्चा की गई है। वहीं, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि ढ़ाई महीने पहले सरकार से मीटिंग हुई थी। तब सरकार ने मांगें मान ली। हालांकि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया। इस वजह से उन्हें मजबूर होकर भीषण ठंड में रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा। वह लोगों को परेशान और व्यापार नहीं रोकना चाहते लेकिन सरकार को मांगें माननी होंगी।

    अब सीएम ने भरोसा दिया कि बासमती का मुआवजा 12 हजार से बढ़ा 17 हजार किया जाएगा। वहीं, 5 एकड़ तक जमीन वालों का 2 लाख तक का कर्ज माफी होगा। बाकी मांगे भी मानी गई हैं लेकिन यह लागू होती हैं या नहीं, इसको देख 4 जनवरी के बाद फैसला लिया जाएगा। शहीद परिवारों को 170 नौकरी दी गई हैं। बाकी एक हफ्ते तक दे दी जाएंगी। दिल्ली में दर्ज केसों को लेकर गृह मंत्री बात करेंगे।

  • पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिख फॉर जस्टिस के 3 सदस्य गिरफ्तार, कर रहे थे प्रचार

    पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिख फॉर जस्टिस के 3 सदस्य गिरफ्तार, कर रहे थे प्रचार

    Big action of Patiala Police, 3 members of Sikh for Justice arrested, were campaigning

    पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिख फॉर जस्टिस के 3 सदस्य गिरफ्तार, कर रहे थे प्रचार

     

     

    पटियालाः पंजाब में अगले साल हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले शांति भंग करने की बड़ी साजिश को पटियाला पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को आतंकी संगठन सिख्स फार जस्टिस के लिए प्रचार कर रहे 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पटियाला पुलिस के एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर और अन्य जनतक स्थानों पर यह लोग खालिस्तान बनाने को लेकर रेफरेंडम करवाने संबंधी वोटिंग के लिए उकसा कर वोटिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म बांट रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भारी मात्रा में देशविरोधी सामग्री भी बरामद की गई है।

    एसएसपी ने बताया कि बनूड़ में बन्नो माई मंदिर मेन रोड के निकट मौजूद पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि जगमीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव दरगापुर, जिला गुरदासपुर हाला आबाद हाउसिंग सोसायटी बनूड़ और रविंद्र सिंह पुत्र निर्भय सिंह निवासी गांव जसड़ा थाना मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब खालिस्तान के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही यह सब विभिन्न धार्मिक स्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को खालिस्तान बनाने के लिए रेफरेंडम करवाने के वास्ते वोटिंग के लिए उकसाकर वोटिंग के रजिस्ट्रेशन फार्म बांट रहे हैं। यह पोस्टर और अन्य प्रिंटिंग सामग्री जगमीत की माता जसवीर कौर मुहैया करवा रही है।

    आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि गिरोह की सरगना जसवीर कौर का पति कुलदीप सिंह पंजाब रोडवेज चंडीगढ़ में अधीक्षक के रूप में काम करता है। आरोपी रविंदर सिंह भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहा था। विचारों के आदान-प्रदान के कारण रविंदर सिंह व जगमीत सिंह दोस्त बन गए और दोनों इस अवैध गतिविधि में सक्रिय हो गए। आरोपी जसवीर कौर की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी आतंकवाद से जुड़ी हुई है।

  • AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

    AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

     AAP ने पंजाब में जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

     

     

    Punjab Assembly Elections: दो दिन पहले पार्टी की तरफ से चौथी लिस्‍ट जारी की गई थी और अब पार्टी की पांचवीं लिस्‍ट आ गई है.

    Punjab Elections: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, जानिए कौन होगा CM चन्नी का मुकाबिल

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए उम्‍मीदवारों की पांचवीं लिस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी के तरफ से 15 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्य विपक्षी दल की ओर से जारी की गयी यह पांचवीं सूची है और इसके साथ ही ‘आप’ द्वारा घोषित उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है.

    पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं जिनके लिए अगले साल चुनाव होना है. आप के उम्मीदवारों की ताजा सूची के मुताबिक, मोहाली से कुलवंत सिंह चुनाव लड़ेंगे. कुलवंत सिंह रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मोहाली के पूर्व महापौर रह चुके हैं. वह सोमवार को आप में शामिल हुए थे.

     

     

    पार्टी ने कहा कि गुरदीप सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा राजा सांसी से बलदेव सिंह, कपूरथला से मंजू राणा, शाहकोट से रतन सिंह, जालंधर वेस्ट से शीतल अंगुराल, आदमपुर से जीत लाल भट्टी और बांगा से कुलजीत सिंह ‘आप’ की ओर से अपनी किस्मत आजमाएंगे. चमकौर (इसी सीट से  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) विधायक हैं) साहिब से चरणजीत सिंह, बस्सी पठाना से रुपिंदर सिंह, लुधियाना दक्षिण से राजिंदर कौर, फिरोजपुर सिटी से रणवीर सिंह, बठिंडा शहरी से जगरूप सिंह, अमरगढ़ से जसवंत सिंह और नाभा से गुरदेव सिंह चुनाव लड़ेंगे.

     

    गौरतलब है कि दो दिन पहले पार्टी की तरफ से चौथी लिस्‍ट जारी की गई थी. आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, अटारी से जसरविंदर सिंह और लुधियाना सेंट्रल से अशोक ‘पप्पी’ प्रसार को उम्मीदवार बनाया था

  • Ludhiana Blast: एसएफजे का आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी जर्मनी में गिरफ्तार, दिल्ली और मुंबई में हमले की रच रहा था साजिश 

    Ludhiana Blast: एसएफजे का आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी जर्मनी में गिरफ्तार, दिल्ली और मुंबई में हमले की रच रहा था साजिश 

    Ludhiana Blast: एसएफजे का आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी जर्मनी में गिरफ्तार, दिल्ली और मुंबई में हमले की रच रहा था साजिश

    पंजाब में पिछले दिनों लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट के आरोपी जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत सरकार के अनुरोध पर जर्मनी पुलिस ने जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह मुल्तानी ‘सिख फॉर जस्टिस’ SFJ से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था और दिल्ली व मुंबई में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, 45 वर्षीय मुल्तानी एसएफजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी रहा है और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहा है।

    जसविंदर सिंह मुल्तानी की गिरफ्तारी पर जर्मनी व भारत के राजनयिकों का कहना है कि भारत सरकार ने जर्मनी की सरकार से उन खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया था, जिनके संबंध सीधे पाकिस्तान से थे और सीमा पार से वह पंजाब में हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी में शामिल थे। मोदी सरकार के आग्रह के बाद ही जर्मन पुलिस ने मुल्तानी को गिरफ्तार किया है।

    सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था मुल्तानी
    अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की मदद से मुल्तानी सीमा पार से विस्फोटक, हथगोले, पिस्तौल व अन्य हथियारों की तस्करी को अंजाम दे रहा था, जिसके चलते पिछले कई दिनों से वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। अधिकारियों का कहना है कि मुल्तानी इन हथियारों के जरिए पंजाब में बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहा था।

  • अमृतसर में लुटेरों के बढ़े हौंसले, सांसद औजला के ऑफिस में गन पॉइंट पर 50 हजार रुपए और एप्पल आई-पैड लूटे

    अमृतसर में लुटेरों के बढ़े हौंसले, सांसद औजला के ऑफिस में गन पॉइंट पर 50 हजार रुपए और एप्पल आई-पैड लूटे

    अमृतसर में लुटेरों के बढ़े हौंसले, सांसद औजला के ऑफिस में गन पॉइंट पर 50 हजार रुपए और एप्पल आई-पैड लूटे

    Robbers in Amritsar increased their spirits, robbed 50 thousand rupees and Apple iPad at gunpoint in MP Aujla’s office

    अमृतसर में लुटेरों के बढ़े हौंसले, सांसद औजला के ऑफिस में गन पॉइंट पर 50 हजार रुपए और एप्पल आई-पैड लूटे

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं, कि अब नेताओं के दफ्तरों में भी लूटपाट करने लगें हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर में उस वक्त सामने आया, जब लुटेरों ने गन प्वाइंट पर सांसद गुरजीत सिंह औजला के ऑफिस में लूटपाट की। जहां लुटेरों ने कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर ऑफिस में रखे 50 हजार रुपए और एप्पल आई-पैड लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान कर छापेमारी शुरु कर दी है। इनकी पहचान गुमटाला निवासी जोगिंदर सिंह और उसके बेटे लव के रूप में हुई है।

    सांसद औजला के गुमटाला स्थित औजला अस्टेट ऑफिस में दो लुटेरे गन लेकर पहुंच गए। ऑफिस में मौजूद सौरव शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपियों ने पिस्तौल उन पर तान दी। आरोपी लव ने उसे देख सीधे गोली चला दी। घबरा कर वह एक तरफ हो गए। इसके बाद आरोपियों ने ऑफिस में रखे हुए 50 हजार रुपए और टेबल पर पड़ा एप्पल आई-पैड उठाया और साथ ले गए। उनके चेहरे की उन्हें पहचान हो गई।

    आरोपियों के ऑफिस से जाने के बाद तुरंत बाद सौरव ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने जोगेंदर और लव के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। दो सप्ताह पहले ही सांसद औजला के विक्टोरिया ऐनक्लेव स्थित ऑफिस में चोरी हुई थी। एकाउंट का काम संभालने वाले मस्सा सिंह ने बताया कि चोर ऑफिस में लगे एसी, पंखे, बाथरुम में लगी महंगे नलकों और सबमर्सिबल पंप आदि को चुरा ले गए थे।

  • लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट पर बोले डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने प्रेसवार्ता में  कहा- रिकॉर्ड रूम को उड़ाना चाहता था आरोपी

     लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट पर बोले डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने प्रेसवार्ता में  कहा- रिकॉर्ड रूम को उड़ाना चाहता था आरोपी

    लुधियाना कोर्ट में हुए बम धमाके के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि आरोपी गगनदीप सिंह नशा तस्करी में जेल गया था और वहीं से वह खालिस्तानियों के संपर्क में आया।
    लुधियाना कोर्ट परिसर बम धमाके के बारे में डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात की। डीजीपी ने कहा कि आरोपी कोर्ट के रिकॉर्ड रूम को उड़ाना चाहता था ताकि उसके खिलाफ सभी सबूत नष्ट हो जाएं। डीजीपी ने कहा कि लुधियाना ब्लास्ट के पीछे नारकोटिक्स, आतंक और विदेशी नशा तस्करों के गठजोड़ है। मारा गया शख्स बम प्लांट कर रहा था। उन्होंने कहा कि बम धमाके का आरोपी गगनदीप सिंह नशा तस्करी में पकड़ा गया था। जेल में रहने के दौरान ही वह खालिस्तानियों के संपर्क में आया। अब तक की जांच में ब्लास्ट में गगनदीप अकेला शामिल था लेकिन सीसीटीवी फुटेज में कुछ अन्य संदिग्ध भी नजर आए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि हमने 24 घंटे में ये मामला सुलझाया। कपूरथला मामले में उन्होंने कहा कि कोई भी कानून अपने हाथ में न ले।
    लुधियाना कोर्ट परिसर में गुरुवार को एक बम धमाका हुआ था। इसमें मारे गए युवक की पहचान होते ही इसका लिंक पाकिस्तान से जुड़ गया। मारा गया गगनदीप काफी कट्टर विचारधारा का था।
    लुधियाना धमाके का आरोपी गगनदीप सिंह।
    लुधियाना धमाके का आरोपी गगनदीप सिंह

    ऐसे लगा था गगनदीप का सुराग

    जांच एजेंसी ने घटनास्थल की जब बारीकी से जांच की तो वहां से टूटा मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक डोंगल मिला। इसकी जांच करने पर पुलिस को खन्ना के एक व्यक्ति का सुराग लगा। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने गगनदीप के बारे में बताया। पुलिस गगनदीप के घर पहुंची और परिवार से पूछताछ की। घटनास्थल से मिले शव के हाथ पर एक धार्मिक निशान बना हुआ था। पुलिस ने जब परिजनों को शव की फोटो दिखाई तो परिजनों ने गगनदीप की पहचान कर ली।

    खालिस्तानी कट्टरपंथी सोच का था

    आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि गगनदीप खालिस्तानी कट्टरपंथी सोच का था। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। एक महिला के साथ वह नशे की तस्करी में शामिल था। धार्मिक चिह्न को देखते ही आसपास के लोग पहचान गए कि मरने वाला युवक गगनदीप है। अब पुलिस जलालाबाद में हुए विस्फोट का लिंक भी खोज रही है।