लुधियाना में भाजपा के धरने में पहुंचा निहंग सिंह, पकड़ने के लिए दौड़े भाजपा नेता, स्थिति तनावपूर्ण
लुधियानाः बीते दिनों पंजाब में पीएम की सुरक्षा में हुई चूक के मामले के बाद लगातार पंजाब की राजनीति गर्मा गई है और इस मु्द्दे पर लगातार भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को लुधियाना में डीसी दफ्तर के बाहर अपना रोष प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब धरने में एक निहंग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभद्र भाषा इस्तेमाल करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया और इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे बात हाथापाई तक आती लेकिन मुस्तैद खड़ी पुलिस पुलिस ने बीचबचाव कर उन्हें रोका
जानकारी अनुसार शुक्रवार को इसी कड़ी में भाजपा ने लुधियाना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। वहीं धरने में निहंग सिंह के पहुंचने और अभद्र भाषा बोलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने सचिवालय के बाहर लगे बैरिकेड सड़क पर फेंक दिए।
पार्टी जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की रैली को असफल बनाने के लिए कांग्रेस ने गुंडों का सहारा लिया। जगह-जगह जाम लगाया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट भी की। पूरा घटनाक्रम सोची समझी साजिश के तहत हुआ। देश के प्रधानमंत्री को 20 मिनट सड़क पर रुकना पड़ा। बिना भाषण दिए और प्राेजेक्टों का शिलान्यास किए बगैर लौटना पड़ा। ऐसी गतिविधियां पंजाब के विकास के हित में नहीं है। प्रधानमंत्री को यहां 42000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों का उद्घाटन करना था।












