Category: PUNJAB

  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देख सरकार ने लगाया पंजाब के शहरों और कस्बों में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू् लागू, स्कूल-कॉलेज और जिम भी बंद

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देख सरकार ने लगाया पंजाब के शहरों और कस्बों में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू् लागू, स्कूल-कॉलेज और जिम भी बंद

    पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 1394 की वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को लुधियाना में एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 419 नए संक्रमित मिले हैं।
    पंजाब में नाइट कर्फ्यू।
    पंजाब में नाइट कर्फ्यू। –
    पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सचेत हुई सरकार ने 15 जनवरी तक प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब रात में 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कुछ परिस्थितियों को छोड़कर आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। इसे अभी शहरों और कस्बों में लागू किया जाएगा। वहीं बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे। इसमें कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण आवश्यक होगा। जिम बंद रहेंगे। वहीं सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में जाने की अनुमति टीके की दोनों डोज ले चुके कर्मचारियों को ही होगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर भी बंद कर दिए गए हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, स्विमिंग पूल और स्टेडियम भी बंद कर दिए गए हैं। एसी बसों में आधी ही सवारियां बिठाने के आदेश दिए गए हैं।

    तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

    बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना के सक्रिय मामलों ने पंजाब की चिंता बढ़ा दी है। 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 1394 की वृद्धि दर्ज की गई है। 25 दिसंबर को इन केसों की संख्या 347 थी, जो सोमवार को बढ़कर 1741 पर पहुंच गई है। संक्रमण दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। 10 दिन में एक से बढ़कर 4.47 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 16866118 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें अब तक 605922 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 16651 संक्रमितों की अब तक सूबे में मौत हो चुकी है।

    कोरोना का हॉटस्पॉट बना पटियाला का राजिंदरा अस्पताल

    पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में 22 एमबीबीएस स्टूडेंट्स व डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमित सिंह ने इसकी पुष्टि की और बताया कि जिले में सोमवार को इन 22 एमबीबीएस स्टूडेंट्स व डॉक्टरों समेत 143 मामले मिले हैं।

  • पटियाला में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफतार कार नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 3 लोग लापता

    पटियाला में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफतार कार नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 3 लोग लापता

    Big accident in Patiala, speeding car fell into canal, two women died, 3 people missing

    पटियाला में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफतार कार नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 3 लोग लापता

     

     

    पटियालाः माता मनसा देवी से माथा टेककर वापस पटियाला लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य तेज करते हुए कार तथा महिलाओं के शवों को नहर से निकाल लिया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

     

    जानकारी अनुसार पटियाला के रामपुरा से रविवार बाद दोपहर माता मनसा देवी के दर्शन कर वापस रामपुरा आ रहे स्थानीय शहर निवासी एक परिवार की कार सोमवार सुबह पटियाला स्थित भाखड़ा नहर से मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। कार में परिवार के पांच सदस्य सवार थे जिनमें से अभी तक 2 महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। कार की तलाशी लेने पर दो आधार कार्ड मिले हैं। एक आधार कार्ड समिता गर्ग के नाम से है तो दूसरा नीलम के नाम से है। नीलम की उम्र करीब 50 साल है, वहीं समिता की उम्र 26 साल के करीब है। फिलहाल पुलिस ने शवों को राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय फूल रोड पर बबली मशीनरी स्टोर के नाम से स्पेयर पार्ट्स का काम करने वाला बबली बाहिया रविवार बाद दोपहर अपनी पत्नी दो बेटियों तथा एक बेटे के साथ माता के दर्शन हेतु मनसा देवी गया था। सोमवार सुबह उनकी कार भाखड़ा नहर से मिली है। कार में सवार लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे का पता चलते ही शहर में शोक की लहर दौङ गई तथा हादसाग्रसत परिवार के रिश्तेदार उनका पता लगाने हेतु रवाना हो गए।

  • नवजोत सिह सिद्धू ने रैली के दौरान महिलाओं के लिए किए बड़े ऐलान, बोले- हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये और साल में 8 सिलेंडर फ्री

    नवजोत सिह सिद्धू ने रैली के दौरान महिलाओं के लिए किए बड़े ऐलान, बोले- हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये और साल में 8 सिलेंडर फ्री

    Navjot Singh Sidhu made big announcements for women during the rally, said – 2 thousand rupees will be available every month and 8 cylinders free in a year

    नवजोत सिह सिद्धू ने रैली के दौरान महिलाओं के लिए किए बड़े ऐलान, बोले- हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये और साल में 8 सिलेंडर फ्री

     

    बरनालाः पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बरनाला स्थित भदौड़ रैली के दौरान महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब मॉडल की सबसे सुंदर झलक दिखा रहा हूं। पंजाब में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो एक बार फिर महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह और 8 सिलेंडर एक वर्ष में फ्री दिए जाएंगे। हमें महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सिद्धू की जुबान से जो निकला है, उसे पूरा करके दिखाया है।

    सिद्धू ने स्कूल में पढ़ रही लड़कियों के लिए भी बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि 5वीं पास लड़कियों को 5 हजार रूपये, 10वीं पास लड़कियों को 15 हजार और 12वीं पास लड़कियों को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली लड़कियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। सिद्धू ने कहा कि लड़कियों के नाम पर रजिस्ट्री मुफ्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला खेत मजदूरों के लिए 400 रूपए दिहाड़ी दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रूपए देने का भी ऐलान किया है।

  • जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 34 नए मामले आए सामने

    जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 34 नए मामले आए सामने

    Corona continues to wreak havoc in Jalandhar, 34 new cases surfaced

    जालंधर में कोरोना का कहर जारी, 34 नए मामले आए सामने

     

    जालंधरः महानगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी दिखाई दे रही है। जिले में शनिवार को 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में आज अलग-अलग लैबोरेटरी से 34 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त मिली थी, आज आए इन नए मामलों के बाद कोरोना का आंकड़ा 100 के पार हो गया है।बता दें कि शुक्रवार को जिले में 19 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।

    वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्दारा कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लोगों से बार-बार यह अपील की जा रही है कि वह कोरोना की गाइडलांइस की पालना करें- मास्क पहन कर रखें, हाथ हमेशा साफ रखें, निशिचत अंतराल पर हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं, छींकते और खांसते वक्त मुंह और नाक को टीशू से ढंक लें, जिन्हें सर्दी-जुकाम औप फ्लू है उनसे दूर रहें, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। इत्यादि

  • बटाला में दो सगे भाईयों ने 1 हजार रुपए के लिए चाकू मारकर कर दी युवक की हत्या, मौके से फरार

    बटाला में दो सगे भाईयों ने 1 हजार रुपए के लिए चाकू मारकर कर दी युवक की हत्या, मौके से फरार

    In Batala, two real brothers killed the young man by stabbing him for 1 thousand rupees, absconding from the spot

    बटाला में दो सगे भाईयों ने 1 हजार रुपए के लिए चाकू मारकर कर दी युवक की हत्या, मौके से फरार

     

    बटालाः बटाला के अंतर्गत आते कस्बा घुमान में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो सगे भाईयों ने केवल 1 हजार रुपए के लेन-देन के चलते एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल बटाला में थाना घुमान के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि जान गंवाने वाला अजय निवासी गांव वीला बज्जू ने अपने एक रिश्तेदार साहिल से करीब एक हजार रुपए लेने थे। शुक्रवार को साहिल ने उसे पैसे लेने के लिए फोन पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास बुलाया था। इस दौरान साहिल के साथ उसका भाई रोहन भी साथ था। वहीं, अजय के साथ उसका मौसेरा भाई चरणजीत था।

    चरणजीत के अनुसार उनके वहां पहुंचने पर आरोपित साहिल और उसके भाई रोहन ने अजय के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान बात बढ़ गई और साहिल ने अजय को चाकू मार दिया। खून निकलने पर दोनों भाई फरार हो गए। घायल अजय की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर करवाई कर रही है।

  • जालंधर में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 12 नए मामलों की हुई पुष्टि

    जालंधर में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 12 नए मामलों की हुई पुष्टि

    Corona havoc again in Jalandhar, 12 new cases confirmed

    जालंधर में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 12 नए मामलों की हुई पुष्टि

     

    जालंधरः महानगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हर रोज जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के नए मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को जिले में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में आज अलग-अलग लैबोरेटरी से 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त मिली थी, आज आए मामलों के चलते जिले में एक्टिव संख्या बढ़कर 71 पर पहुंच गई है।

    स्वास्थ्य बिभाग ने कारोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइंस की पालना करें- मास्क पहन कर रखें, हाथ हमेशा साफ रखें, निशिचत अंतराल पर हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं, छींकते और खांसते वक्त मुंह और नाक को टीशू से ढंक लें, जिन्हें सर्दी-जुकाम औप फ्लू है उनसे दूर रहें, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। इत्यादि

  • जालंधर में चोरों की शर्मनाक करतूत, चोर मंदिर से चांदी नहीं काट पाए तो उखाड़ ले गए शिवलिंग, हिंदू संगठनों में भारी रोष

    जालंधर में चोरों की शर्मनाक करतूत, चोर मंदिर से चांदी नहीं काट पाए तो उखाड़ ले गए शिवलिंग, हिंदू संगठनों में भारी रोष

    Shameful act of thieves in Jalandhar, if thieves could not cut silver from the temple, Shivling was uprooted, huge anger among Hindu organizations

    जालंधर में चोरों की शर्मनाक करतूत, चोर मंदिर से चांदी नहीं काट पाए तो उखाड़ ले गए शिवलिंग, हिंदू संगठनों में भारी रोष

     

    जालंधरः पंजाब में लगातार हो रही बेअदबी की घटनाओं के बीच महानगर के अंतर्गत आते जालंधर कैंट में सामने आया है, जहां चोरों ने एक मंदिर से शिवलिंग ही चोरी कर लिया है। जानकारी अनुसार कैंट के रामबाग स्थित श्मशान घाट के शिव मंदिर से वीरवार रात चोर शिवलिंग से चांदी काटने के प्रयास में विफल रहने पर पूरा शिवलिंग ही उखाड़ ले गए। जिससे लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं लोगों में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्र निवासियों कहना है कि आए दिन क्षेत्र में चोरी बढ़ रही हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में विफल रही है।

    चोरी की वारदात की जानकारी देते मंदिर के प्रधान लकीर कुमार पप्पी का कहना है कि रामबाग में रोजाना नशेड़ी नशा करते हैं और शराब बेचते हैं। उन्होंने इस संबंधी कई बार पुलिस को सूचित भी किया है, लेकिन पुलिस के ढिलमुल रवैये के चलते चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर में ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    जिक्रयोग्य है कि चोर 2 महीने पहले भी इसी रामबाग श्मशान घाट के मंदिर में आकर शिवलिंग पर लगी करीब 4 किलो चांदी काटकर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद चोर की गिरफ्तारी का दावा किया था लेकिन बाद में जांच पूरी नहीं की। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण चोरों ने अब इस मंदिर में शर्मनाक हरकत कर डाली है।

  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

    Chief Minister Charanjit Singh Channi again reached the court of mother Baglamukhi, got the tantric rituals done

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

     

    देहराः मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी वीरवार को मां बगलामुखी के मंदिर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विशेष गुप्त पूजा भी की और एक गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान भी करवाया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार भी साथ था। जिक्रोयग्य है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दिसंबर महीने में दूसरी बार मां बगलामुखी के मंदिर में पहुंचे हैं।

    हालांकि, इस बार सीएम गुरुवार को यहां पहुंचे हैं और गुरुवार माँ बगलामुखी का दिन है। माँ बगलामुखी का शुभ रंग पीला है और इसीलिए सीएम चन्नी भी पीली पगड़ी में नजर आए, हालांकि, सीएम ने पहले ही पत्रकारों को कह दिया कि यह उनका धार्मिक दौरा है. यहां वह परिवार सहित आशीर्वाद लेने आए हैं. इसे राजनीति से ना जोड़ें और राजनीतिक सवाल भी न पूछें. अपनी बात रखने से पहले सीएम चन्नी ने माँ बगलामुखी के शत्रुनाश मंत्र का जाप भी किया।

    पंजाब सरकार में मंत्री तथा विधायक रहते हुए भी चन्नी बगलामुखी माता का आशीर्वाद लेते रहे हैं, चन्नी इससे पहले भी कई बार माता के दरबार में आ चुके हैं, सीएम बनने के बाद माता के दरबार में उनकी यह उनकी दूसरी हाजिरी है. इससे पहले, वह चार दिसम्बर को भी परिवार सहित यहां आए थे. चन्नी जब सीएम बनने को दौड़ में थे तो उनके समर्थक सुनील कश्यप ने मंदिर में अनुष्ठान करवाया था, असम कामख्या देवी मंदिर के साधक अजय शर्मा ने उनके सीएम बनने के लिए मां कामाख्या देवी मंदिर, देहरा बरवाड़ा के शनि मंदिर व बगलामुखी मंदिर में हवन अनुष्ठान किया था।

  • जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

    जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

    Traumatic incident in Jalandhar, brutal murder of elderly laborer in Chhoti Baradari, panic spread among people

    जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आती छोटी बारादरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कैंब्रिज स्कूल के पास क्वार्टर में रहने वाले व्यक्ति की बेरहमी से बत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, वहीं जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इलाके में लोगों में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान ललन कुमार (60) लेबर कालोनी के रुप में हुई है।

    जानकारी अनुसार बुजुर्ग ललन कुमार जब काम से घर लौटा था ऊपर रहने वालों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं किसी ने राड मार दी। मृतक की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रात को ही एक युवक को राउंडअप कर लिया था। वहीं जिक्रयोग्य है कि ललन का कुछ दिन पहले भी कुछ युवकों से विवादज हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते बीबी रात दूसरे पक्ष के युवकों ने ललन कुमार पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया।

    बीती रात ललन कुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान ललन की मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

  • नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर, जालंधर वालों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिस कर्मी

    नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर, जालंधर वालों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिस कर्मी

    Police eyes on New Year’s celebration 1000 police personnel will be deployed to protect the people of Jalandhar

    नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर, जालंधर वालों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिस कर्मी

     

    जालंधरः पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने वीरवार को कहा कि नए साल का स्वागत लोग बिना किसी भय के जश्न मनाते हुए कर सकें इसके लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस के एक हजार अधिकारी व जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखेंगे। नए साल जश्न को सुरक्षित और शांति से मनाने के लिए क्या-क्या प्रबंध कर रखे हैं इसकी पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कानून को हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नए साल के जश्न के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। शहर में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए पुलिस के विभिन्न गश्त दल तैनात किए गए है।

    पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने लोगों से अपील की कि वे जश्न तो मनाएं, लेकिन साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी करें। कानून-व्यवस्था के नियमों का पालन करते हुए पूरे उत्साह के साथ नए साल का स्वागत करें। नौनिहाल सिंह ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस कानून व्यवस्था को पूरी तरह से बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नए साल के जश्न में खलल डाल कर शांति भंग करने वालों पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी डर के शहर में नए साल का जश्न पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाएं, इसके लिए पूरी तरह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।