नवजोत सिह सिद्धू ने रैली के दौरान महिलाओं के लिए किए बड़े ऐलान, बोले- हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये और साल में 8 सिलेंडर फ्री

नवजोत सिह सिद्धू ने रैली के दौरान महिलाओं के लिए किए बड़े ऐलान, बोले- हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये और साल में 8 सिलेंडर फ्री

Navjot Singh Sidhu made big announcements for women during the rally, said – 2 thousand rupees will be available every month and 8 cylinders free in a year

नवजोत सिह सिद्धू ने रैली के दौरान महिलाओं के लिए किए बड़े ऐलान, बोले- हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपये और साल में 8 सिलेंडर फ्री

बरनालाः पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बरनाला स्थित भदौड़ रैली के दौरान महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब मॉडल की सबसे सुंदर झलक दिखा रहा हूं। पंजाब में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो एक बार फिर महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह और 8 सिलेंडर एक वर्ष में फ्री दिए जाएंगे। हमें महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सिद्धू की जुबान से जो निकला है, उसे पूरा करके दिखाया है।

सिद्धू ने स्कूल में पढ़ रही लड़कियों के लिए भी बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि 5वीं पास लड़कियों को 5 हजार रूपये, 10वीं पास लड़कियों को 15 हजार और 12वीं पास लड़कियों को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज जाने वाली लड़कियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। सिद्धू ने कहा कि लड़कियों के नाम पर रजिस्ट्री मुफ्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला खेत मजदूरों के लिए 400 रूपए दिहाड़ी दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रूपए देने का भी ऐलान किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *