Category: POLITICAL

  • 17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

    17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

    चंडीगढ़ : 17 नई को जालंधर के सर्किट हाउस में CM पंजाब भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की अगली मीटिंग होगी। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे की जाएगी। इस मीटिंग में जालंधर समेत समूचे पंजाब के विकास कार्यों बारे चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। बता दें, पिछले दिनों लुधियाना के सर्किट हाउस में रखी गई थी।


    CM मान ने अपने ट्वीट की टैग लाइन, ‘सरकार तुहाडे द्वार’ रखी है। उन्होंने लिखा कि पंजाब सरकार अपने वादे के अनुसार 17 मई को जालंधर सर्किट हाउस में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट मीटिंग करेगी। इसमें सभी पुराने अधर में लटके मामलों को हल करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही तुरंत फैसले लिए जाएंगे।

  • नव निर्वाचित सांसद सुशील रिंकू, CM भगवंत मान के साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात…

    जालंधर की चुनावी जंग जीतने के बाद दिल्ली पहुंचे नव निर्वाचित सांसद सुशील रिंकू, CM भगवंत मान के साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात…

    जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सुशील रिंकू ने इतिहास रचा है। अब इसी जीत से गदगद जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे।

    दिल्ली में वह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके घर पर पहुंचे हैं। आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी रिंकू ने दिल्ली में ही मुलाकात की।

    जालंधर से सांसद चुने गए सुशील रिंकू मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर जाकर मुलाकात करने के लिए पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू का यह दिल्ली का भी पहला दौरा है और दोनों मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी पहली है।

  • कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब CM पद पर निगाहें, सिद्धारमैया या शिवकुमार? आलाकमान लेगा निर्णय

    कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब CM पद पर निगाहें, सिद्धारमैया या शिवकुमार? आलाकमान लेगा निर्णय

     

     

    बेंगलुरू : कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की निगाहें अब इस बात पर टिक गई हैं कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार इस पद के लिए सबसे आगे हैं। दोनों फैसले के लिए आलाकमान की ओर देख रहे हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि आलाकमान नवनिर्वाचित विधायकों की राय लेगा और उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आलाकमान द्वारा पर्यवेक्षकों को यहां भेजा जाएगा और बाद में परामर्श और उचित प्रक्रिया के बाद निर्णय लिया जाएगा। शिवकुमार ने यह भी कहा कि आलाकमान फोन करेगा।

    सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार और सिद्धारमैया के लिए आलाकमान 50:50 के फॉर्मूले के साथ आ रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए दांव बहुत बड़ा है।

    सिद्धारमैया को अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों वाले अहिंदा (अल्पसांख्य, हिंदुलिदा और दलित) समूह के जननेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने नीति निर्माण और घोषणापत्र के वादों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस की तीखी आलोचना के लिए भी जाना जाता है।

    शिवकुमार ने राज्य में पार्टी को शून्य से ऊपर उठाया, जब बीजेपी ने 2019 में उसके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने पार्टी को संगठित किया और संसाधनों को जमा किया। वह वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए उनसे अधिकांश वोट हासिल करने में कामयाब रहे।

  • जालंधर में लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चला ‘झाड़ू’का जादू , AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू ने दर्ज की बड़ी जीत; CM मान ने केजरीवाल को गले लगाकर दी बधाई

    जालंधर में लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चला ‘झाड़ू’का जादू , AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू ने दर्ज की बड़ी जीत; CM मान ने केजरीवाल को गले लगाकर दी बधाई

     

    जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को भारी मात्रा में मिले लोगों के प्यार से बड़ी जीत मिली है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को बड़े अंतर से हाराया। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील रिंकू अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी पर लगातार बढ़त बनाए हुए थे।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नतीजों पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये जीत कांग्रेस के गढ़ में मिली है। जनता ने आप सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल को बधाई देने के लिए दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी।

    सुशील कुमार को 34 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आप उम्मीदवार को 3,02,097 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 2,43,450 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल के सुखविंदर सुक्खी को 1,58,354 वोट मिले।

    जालंधर सीट पर 16,21,800 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं, जिसमें से 8,97,154 ने ही वोट डाले. इस तरह वोटर टर्नआउट 54.70% रहा। जिला प्रशासन ने शहर के कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड स्टेट पटवार स्कूल और स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस में काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं।

  • कांग्रेस विधायक हरदेव लाडी शेरोवालिया पर FIR, चुनाव के दौरान रोकी थी आप MLA की गाड़ी

    कांग्रेस विधायक हरदेव लाडी शेरोवालिया पर FIR, चुनाव के दौरान रोकी थी आप MLA की गाड़ी

     

    जालंधर : शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया समेत 13 लोगों के खिलाफ बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आप विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर गगनदीप अरोड़ा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    जालंधर उपचुनाव मतदान के दौरान विधायक लाडी शेरोवालिया ने आप विधायक के काफिले को रोक लिया था। आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर ने कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ धारा 341,186, 353,148 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। गगनदीप अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस विधायक और उनके साथियों ने अवैध तरीके से उन्हें घेरकर बंधक बना लिया था और धमकी भी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़वा कर थाने ले गई थी।

    गगनदीप ने बताया कि वह काम से वहां से गुजर रहे थे कि कांग्रेसी समर्थकों ने काफिले के वाहनों के आगे ट्रैक्टर लगाकर उन्हें रोका। कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया पर भी एस्कॉर्ट वाहन की चाबी चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

  • जालंधर उपचुनाव में नहीं दिखा लोगों का मतदान के प्रति उत्साह, 3 बजे तक हुआ 41% ही हुआ मतदान, MBD WEB NEWS की सभी वोटरों से अपील है कि जल्द से जल्द मतदान हेतू अपने बूथ में पहुंचे..

    जालंधर उपचुनाव में नहीं दिखा लोगों का मतदान के प्रति उत्साह, 3 बजे तक हुआ 41% ही हुआ मतदान, MBD WEB NEWS की सभी वोटरों से अपील है कि जल्द से जल्द मतदान हेतू अपने बूथ में पहुंचे..

    जालंधर उपचुनाव में नहीं दिखा लोगों का मतदान के प्रति उत्साह, 3 बजे तक हुआ 41% ही हुआ मतदान, MBD WEB NEWS की सभी वोटरों से अपील है कि जल्द से जल्द मतदान हेतू अपने बूथ में पहुंचे..

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिये बुधवार को हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.8 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 17.07 प्रतिशत, नौ बजे तक 5.21 प्रतिशत और 10 बजे 6.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

    3:00 बजे तक मात्र 41 पर्सेंट वोटिंग के साथ चुनाव प्रक्रिया जारी है *MBD WEB NEWS* जालंधर के मतदाताओं को अपील करता है कि मात्र मतदान के लिए अब 2 घंटे का समय ही शेष बचा है तुरंत अपने बूथ पर पहुंच कर अपने मतदान का उपयोग कर अपने मनपसंद कैंडिडेट को वोट देकर सफल बनाएं

  • जालंधर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.8 प्रतिशत ही हुआ मतदान, लोगों से पार्टीयो ने की अपील ,जरूर करें मतदान…

    जालंधर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.8 प्रतिशत ही हुआ मतदान, लोगों से पार्टीयो ने की अपील ,जरूर करें मतदान…

     

    जालंधर : पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिये बुधवार को हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.8 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 17.07 प्रतिशत, नौ बजे तक 5.21 प्रतिशत और 10 बजे 6.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी और उनके परिवार के सदस्य, आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली और पूर्व मंत्री परगट सिंह मतदान कर चुके हैं। परगट ने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवार की जीत होगी।

    लद्देवाली क्षेत्र में बने मतदान बूथ संख्या 149 पर मतदान शुरू होने से पहले ही मशीन खराब हो गई, जिससे यहां मतदान शुरू होने में विलम्ब हुआ। मतदान धीमा लेकिन शांतिपूर्ण चल रहा है तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान के लिये कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं। युवाओं में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस उपचुनाव में 16 लाख से अधिक मतदाता विभिन्न राजनीतिक दलों समेत 19 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा, जिसके लिये 1972 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इस लोकसभा सीट के नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता संख्या 1621800 हैं, जिसमें 844904 पुरुष, 776855 महिला तथा 41 थर्ड जेंडर शामिल हैं। मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो इसके लिये शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 8000 पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल और अधिकारी तैनात किये गये हैं। उपचुनाव की मतगणना 13 मई को होगी।

    राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्व विधायक रिंकू को मैदान में उतारा है, जो कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ कर पार्टी में शामिल हुये थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के पुत्र इंदर इकबाल सिंह अटवाल पर दांव खेला है। श्री अटवाल शिरोमणि अकाली दल(शिअद) छोड़ कर पार्टी में आये हैं। कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को टिकट दिया है। शिअद ने अपने दो बार के विधायक और पेशे से डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुक्खी को उम्मीदवार बनाया है। शिअद को बहुजन समाज पार्टी(बसपा) का भी समर्थन हासिल है। चुनावी मुकाबला मुख्यत: चतुष्कोणीय है। यह सीट संतोख चौधरी के निधन के कारण रिक्त हुई है।

    मतदान के लिये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। उम्मीदवारों के चुनाव बूथ मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे के बाहर स्थापित किये गये हैं, जहां केवल एक टेबल, दो कुर्सियां, पार्टी का झंडा और बैनर, पार्टी का चिह्न या फोटो रखा जा सकेगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई प्रचार नहीं किया जा सकता और इस क्षेत्र में मोबाइल फोन आदि भी प्रतिबंधित है। इसी तरह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक बल्क एसएमएस भेजने पर रोक रहेगी।

    निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों, राजनीतिक एजेंटों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए केवल तीन वाहनों की अनुमति दी है जिनमें प्रत्येक वाहन में चालक सहित पांच से अधिक लोग नहीं बैठ सकते हैं। वाहनों के लिए जारी परमिट को इनके शीशे पर लगाना अनिवार्य है।

  • इमरान की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में  पहुंची पार्टी ने कहा- हम राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर लड़ेंगे

    इमरान की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में  पहुंची पार्टी ने कहा- हम राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर लड़ेंगे

     

     

    नई दिल्ली : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) ने बुधवार को घोषणा की कि वह इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी, जिसमें पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को वैध करार दिया गया है।

    इमरान को मंगलवार को देश के अर्धसैनिक बलों ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे। इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के समर्थकों ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किए।

    ‘द जियो न्यूज’ की खबर के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने स्थिति का जायजा लेने और पार्टी प्रमुख की जल्द से जल्द सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने की व्यापक रणनीति तैयार करने के लिए सात सदस्यीय समिति की आपात बैठक बुलाई। खबर के अनुसार, कुरैशी ने समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया, जिनमें सीनेटर सैफुल्ला खान न्याजी, आजम स्वाति, एजाज चौधरी, मुराद सईद, अली अमीन खान गंडापुर और हसन नियाजी शामिल हैं।

    खबर में कुरैशी के हवाले से कहा गया है, “पीटीआई राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा पार्टी प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी को ‘वैध’ करार देने के इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को आज (बुधवार को) उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी।”

    पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी ने जोर देकर कहा कि इमरान की रिहाई की मांग वाजिब और कानूनी रूप से जायज मांग है। एनएबी के एक सूत्र ने बताया कि इमरान को बुधवार को जवाबदेही अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े मामले को ‘गंदा राजनीतिक मामला’ और ‘बदले की साजिश’ करार देते हुए पीटीआई उपाध्यक्ष ने कहा, “हम इसके खिलाफ राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर लड़ेंगे।”

    उन्होंने बताया कि पीटीआई इमरान की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए देशभर में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। कुरैशी ने आरोप लगाया कि इमरान ने अदालत में अपनी पेशी से पहले दिए बयान में स्वैच्छिक गिरफ्तारी की पेशकश की थी, बावजूद इसके उन्हें पकड़ने के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में ‘छापा’ मारा गया।

    पीटीआई उपाध्यक्ष ने कहा, “इमरान खान की गिरफ्तारी फासीवाद है और बायोमेट्रिक के दौरान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय पर धावा बोलना और वकीलों को घायल करना निंदनीय है।” उन्होंने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अदालत में इमरान की त्वरित पेशी के लिए आदेश जारी करने का अनुरोध किया।

  • कांग्रेस विधायक पाहड़ा के पिता हत्या के केस में नामजद

    कांग्रेस विधायक पाहड़ा के पिता हत्या के केस में नामजद

     

    Congress MLA Pahda father named in murder case

    गुरदासपुर -कांग्रेस विधायक एवं जिला कांग्रेस प्रधान बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह पाहड़ा को हत्या के मामले में नामजद किया गया है। इस मामले में गुरमीत सिंह पाहड़ा समेत 6 लोगों को नामजद किया गया है। यह केस गुरदासपुर के गांव पाहड़ा में सोमवार को शुभम नामक युवक की भेदभरी हालत में माैत से जुड़ा है। 25 साल के युवक शुभम का शव कल गांव पाहड़ा के खेत मं मिला था और उसकी मां रीना का कहना था कि यह हत्या प्रेम संबंधों के चलते हुई है।

    रीना के मुताबिक शुभम को बाबी नामक य़ुवक अपने साथियों समेत घर से बुला ले गया था और शुभम रात को नहीं मिला। फिर उसकी लाश खेत में मिली। शुभम जिस लड़की से प्यार करता था उसकी शादी कहीं और हो गई। हालांकि रंजिशन शुभम की हत्या कर दी गई। शुभम की मां के मुताबिक आरोपियों को गुरमीत सिंह पाहड़ा का समर्थन है और पाहडा उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां देते थे। हालांकि पाहड़ा परिवार ने सभी आरोपों से इंकार किया है।

  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद तनाव का माहौल.

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद तनाव का माहौल.

     

    Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan arrested

    इस्लामाबाद -पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान हाईकोर्ट कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे।

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इसकी पुष्टि की। वहीं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। उन्होंने इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।