Category: POLITICAL

  • सैम पित्रोदा के विरासती टैक्स वाले बयान के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस ने इस बयान से काटी कन्नी; भाजपा हुई हमलावर

    सैम पित्रोदा के विरासती टैक्स वाले बयान के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस ने इस बयान से काटी कन्नी; भाजपा हुई हमलावर

     

    नई दिल्ली : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के एक बयान पर बवाल मच गया है। ये बयान विरासत टैक्स को लेकर है। हालांकि कांग्रेस ने सैम के बयान से कन्नी काटी है लेकिन भाजपा बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। सैम ने कहा कि अमेरिका में लागू विरासत टैक्स के तहत अगर किसी शख्स के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है, जबकि 55 फीसदी संपत्ति पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। यह एक बड़ा ही दिलचस्प कानून है।

    पित्रोदा ने यह भी कहा कि भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है। यहां अगर किसी के पास 10 अरब रुपए की संपत्ति है। उसके मरने के बाद उनके बच्चों को सारी की सारी प्रॉपर्टी मिल जाती है। जनता के लिए कुछ नहीं बचता। मुझे लगता है कि इस तरह के मुद्दों पर लोगों को चर्चा करनी चाहिए। पित्रोदा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन कह रहा है कि 55 फीसदी छिन लिया जाएगा? किसने कहा कि ऐसा कुछ भारत में होना चाहिए? भाजपा और मीडिया इतनी परेशान क्यों है?

    वहीं, सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं सैम पित्रोदा से कहना चाहता हूं कि अच्छा है कि उन्होंने देश की जनता को राहुल गांधी की सोच के बारे में बताया, क्योंकि सैम पित्रोदा जी मार्गदर्शक भी हैं और दार्शनिक भी। दरअसल भारत में किसी की बनाई हुई संपत्ति और पैतृक संपत्ति उसकी मृत्यु के बाद उसके कानूनी उत्तराधिकारियों जैसे बच्चों, पोते-पोतियों या संबंधित लोगों को ट्रांसफर हो जाती है। इसी विरासत पर अमेरिका समेत कई देशों में इनहेरिटेंस टैक्स या विरासत कर लगता है, जिसकी पित्रोदा ने वकालत की है। सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी के हंगामे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे देश में संविधान है। हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है। बीजेपी सिर्फ वोट के लिए ऐसा कर रही है।

  • जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो जवान घायल

    जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो जवान घायल

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव को लेकर और राजौरी घटना के बाद सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर है। आतंकियों के सफाए के लिए जवान दिन-रात पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हैं। इसी क्रम में बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस भिड़ंत में दो सिपाही घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    कश्मीर जोन पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर बताया कि अरागाम, बांदीपुरा के रेन्जी वन क्षेत्र में सुबह-सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इन इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

    बता दें कि 22 अप्रैल को राजौरी (Rajouri Killing) में प्रादेशिक सेना के जवान के घर पर आंतकियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के जवान के भाई की हत्या कर दी गई थी। आतंकी जवान को किडनैप करने के मकसद से आए थे। मगर वे इस प्लान में नाकाम रहे। घटना के पीछे लश्कर ए तैयबा के विदेशी आतंकी अबू हमजा का हाथ बताया जा रहा है।

    घटना के बाद से ही जवान आसपास के इलाकों सहित कश्मीर में सर्च अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज सुबह बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ आंतकियों से हो गई। भिड़ंत में दो जवान घायल हो गए हैं।

  • लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब BJP को लगा झटका,राजनीतिक उठा पटक में रॉबिन सांपला हुए AAP में शामिल

     लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब BJP को लगा झटका,राजनीतिक उठा पटक में रॉबिन सांपला हुए AAP में शामिल

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी नेता रॉबिन सांपला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. रॉबिन सांपला, विजय सांपला के रिश्तेदार हैं. रॉबिन सांपला 10 सालों से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े हुए थे और उनकी जालंधर में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

    रॉबिन सांपला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. उनके आप में शामिल होने से बीजेपी के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है.

  • अरविंद केजरीवाल नहीं मिली कोई राहत; कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

    अरविंद केजरीवाल नहीं मिली कोई राहत; कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

     अरविंद केजरीवाल नहीं मिली कोई राहत; कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

    नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। उनके साथ के कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ाई गई है। अब 7 मई को अरविंद केजरीवाल की अगली पेशी होगी।

    सीएम केजरीवाल मंगलवार को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद पेश हुए थे। इससे पहले आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की एक अदालत ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दिया था। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद केजरीवाल को जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था।

  • तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी;जानें क्या कहा…

    तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी;जानें क्या कहा…

     तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी;जानें क्या कहा…

    नई दिल्ली : जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर-2 के अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि जेल प्रशासन के बयान झूठे हैं और वह रोजाना इंसुलिन की मांग कर रहे हैं।

    आप सूत्रों ने उनके पत्र का हवाला देते हुए कहा, मैंने अखबार में तिहाड़ प्रशासन का बयान पढ़ा। बयान पढ़कर मुझे दुख हुआ। तिहाड़ के दोनों बयान झूठे हैं। आप सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा, मैंने 10 दिनों से इंसुलिन का मुद्दा उठाया है। जो भी डॉक्टर मुझे देखने आए, मैंने उन्हें अपना बढ़ा हुआ शुगर लेवल दिखाया। मैंने उन्हें दिखाया कि हर दिन शुगर लेवल 3 बार 250-320 के बीच पहुंच जाता है। मैंने उन्हें यह भी दिखाया कि मेरा फास्टिंग शुगर लेवल हर दिन 160-200 के बीच था। लगभग हर दिन मैंने इंसुलिन की मांग की। आप ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं कि मैंने कभी इंसुलिन का मुद्दा नहीं उठाया?

    आप सूत्रों ने कहा कि एम्स के डॉक्टरों के साथ केजरीवाल के वीडियो कॉल में कभी भी चिंता नहीं करने का उल्लेख नहीं किया गया है, बल्कि उन्होंने कहा कि वे डेटा की जांच करने के बाद सूचित करेंगे। आप सूत्रों ने कहा, तिहाड़ प्रशासन राजनीतिक दबाव में झूठ बोल रहा है।

    इससे पहले शनिवार को तिहाड़ जेल प्रशासन ने केजरीवाल और एम्स के एक वरिष्ठ विशेषज्ञ के बीच एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें इंसुलिन का मुद्दा न तो केजरीवाल ने उठाया और न ही चिकित्सा विशेषज्ञों ने इसकी सिफारिश की।

    जेल सूत्रों ने कहा, यह परामर्श करीब 40 मिनट तक चला। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर शनिवार को आयोजित किया गया था। केजरीवाल को आश्वासन दिया गया कि कोई बड़ी चिंता नहीं है। उन्हें दवाएं जारी रखने की सलाह दी गई, जिसका नियमित रूप से मूल्यांकन और समीक्षा की जाएगी।

    जेल सूत्रों ने कहा, न तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया था और न ही डॉक्टरों ने इंसुलिन का सुझाव दिया। केजरीवाल कथित शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल नंबर 2 में बंद हैं। वह 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी कांग्रेस का हाथ छोड़ शिअद में हुए शामिल

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी कांग्रेस का हाथ छोड़ शिअद में हुए शामिल

     

    जालंधर – कांग्रेस को आज जालंधर में एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी शिअद में शामिल हो गए हैं। उन्हें पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शिअद की सदस्यता ग्रहण करवाई।

    केपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें दरकिनार किया और आज मैं पार्टी को छोड़ नहीं रहा बल्कि पार्टी ने मुझे निकाला है।
    उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी मेरे रिश्तेदार हैं लेकिन यहां बात रिश्तेदारी की नहीं राजनीति की है। शिअद की तरफ से जालंधर से चुनाव लड़ने के सवाल पर केपी ने कहा कि अगर पार्टी टिकट देती है तो जरूर चुनाव लड़ूंगा।

  • जेल में बंद केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन पर कोर्ट में जोरदार बहस, फैसला सुरक्षित

    जेल में बंद केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन पर कोर्ट में जोरदार बहस, फैसला सुरक्षित

     

    नई दिल्ली – कथित शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन की मांग की याचिका पर राऊज एवेन्यू में बहस हुई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए दोनों पक्षों से अरविंद केजरीवाल के डाइट चार्ट के साथ ही कल तक जवाब मांगा है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि वह इस पर फैसला 22 अप्रैल को सुनाएगी।

    हालांकि इस दौरान उन्होंने तिहाड़ जेल और ईडी को कल इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा। इससे पहले, केजरीवाल के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल की न‌ए आवेदन की कॉपी ईडी को मुहैया करा दी गई है। सिंघवी ने तर्क दिया कि उनका मुवक्किल 22 वर्षों से मधुमेह से पीड़ित है, जिसके लिए उसे प्रतिदिन इंसुलिन की आवश्यकता होती है। उनकी गिरफ्तारी 21 मार्च को हुई है।‌ ED की ओर से पेश वकील ने बताया कि केजरीवाल जो डाइट ले रहे है, वो डॉक्टर की राय के मुताबिक नहीं है. अभी जो उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, उसके पीछे वजह उनकी डाइट है।‌ केजरीवाल की डाइट को लेकर तिहाड़ जेल ऑथारिटी ने कोर्ट में रिपोर्ट जमा कराई है।‌

  • लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी, मणिपुर में फायरिंग में तीन लोग घायल, उत्तराखंड में EVM तोड़ी

    लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी, मणिपुर में फायरिंग में तीन लोग घायल, उत्तराखंड में EVM तोड़ी

     

    नई दिल्ली : लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान देशभर में मतदान केंद्रों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है।

    मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं, बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई है। इसके अलावा उत्तराखंड में मतदाता ने EVM तोड़ी। बता दें कि 2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

    फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

  • देश मे चल रहे चुनाव उत्सव के पहले चरण में 18 लाख चुनाव कर्मी, 1.87 लाख पोलिंग स्टेशन,  चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

      देश मे चल रहे चुनाव उत्सव के पहले चरण में 18 लाख चुनाव कर्मी, 1.87 लाख पोलिंग स्टेशन,  चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

     

    चुनाव आयोग ने शुक्रवार को देश के 102 लोकसभा केंद्रों और अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराने के लिए विशेष तैयारी की है. चुनाव आयोग ने 1.87 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं और 18 लाख चुनाव कर्मी की तैनाती की है.

    पहले चरण में 18 लाख चुनाव कर्मी, 1.87 लाख पोलिंग स्टेशन, जानिए चुनाव आयोग की खास तैयारी

    पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे

    चुनाव आयोग ने देश के 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया है. 2024 के लोकसभा चुनाव की शुरुआत शुक्रवार को पहले चरण के मतदान से होगी. पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा और मैदान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, द्रमुक की कनिमोझी और भाजपा के के अन्नामलाई शामिल हैं. शुक्रवार को ही अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में भी विधानसभा चुनाव होंगे.

    पहले चरण मेंतमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नागालैंड (1), पुडुचेरी (की सभी सीटों पर मतदान होगा। 1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1), राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होगा.

    सुबह सात बजे से शुरू होगी वोटिंग

    वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे खत्म होगी. चुनाव आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है, जहां 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

  • कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए आरोपों की जांच एनआईए से करवाएं;भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा

     कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए आरोपों की जांच एनआईए से करवाएं;भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा

     

    जालंधर : पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जाहित करते हुए पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने आप विधायक कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए नशा बेचने के आरोपों की एनआईए से जांच करवाने की मांग की है।

    सीएम मान को लिखे गए पत्र में डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि मान सरकार के दो साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान पंजाब में नशे की समस्या पहले से ज्यादा गंभीर हो गई है। हर रोज नशे की ओवरडोज के कारण नौजवानों की मौत की खबरें आ रही हैं। हालात अब इतने खराब हो गए हैं कि आप विधायक कुवर विजय प्रपात को ही स्टेज पर बोलना पड़ गया कि श्री अमृतसर साहिब से दो पुलिस अफसर नशा बेच रहे हैं। यह मामला और भी चिंताजनक हो जाता है जब इस संबंधी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बताने के बावजूद उक्त पुलिस अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का इस पूरे मामले में नाम आना भी हालातों की गंभीरता को दर्शाता है।

    सुभाष शर्मा ने कहा कि आप विधायक द्वारा लगाए गए इतने गंभीर आरोपों के बाद आप और पंजाब सरकार दोनों कटघरे में हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा क्या पूरे पंजाब में तेजी से बढ़ रहे नशे के पीछे आप के नेताओं और सरकार का हाथ है? आज यह सवाल हर पंजाबी के मन में उठ रहा है। निश्चित रूप से इन गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए। चूंकी पंजाब पुलिस के ही अधिकारी कटघरे में हैं, इसलिए इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से करवानी चाहिए। उन्होंने सीएम मान ने अपील की कि इस जांच को तुरंत एनआईए को सौंपा जाए ताकि जो नशे के सौदागरों के असली चेहरे उजागर हों। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढील के लिए पंजाब आपको माफ नहीं करेगा।