लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब BJP को लगा झटका,राजनीतिक उठा पटक में रॉबिन सांपला हुए AAP में शामिल

 लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब BJP को लगा झटका,राजनीतिक उठा पटक में रॉबिन सांपला हुए AAP में शामिल

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी नेता रॉबिन सांपला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. रॉबिन सांपला, विजय सांपला के रिश्तेदार हैं. रॉबिन सांपला 10 सालों से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े हुए थे और उनकी जालंधर में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

रॉबिन सांपला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. उनके आप में शामिल होने से बीजेपी के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *