ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत: पुलिस ने सुसाइड एंगल पर जांच शुरू की

 ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत: पुलिस ने सुसाइड एंगल पर जांच शुरू की

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर में टांडा फाटक ट्रेन की चपेट में आने से करीब 26 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। युवक का शरीर दो हिस्सों में कट कर बंट गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हादसे के बाद काफी देर तक मृतक का शव मौके पर पड़ा रहा था। मगर कोई उठाने नहीं आया। करीब 1.30 घंटे बाद शव को क्राइम सीन से उठाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा टांडा अड्डा फाटक के पास हुआ था। हालांकि मंगलवार सुबह तक की जांच में पुलिस को मामला सुसाइड का लग रहा है। जीआरपी जालंधर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसका फोटो सभी थानों और आसपास के एरिया में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

मृतक युवक से पुलिस को कई प्रूफ या आईडी कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने फिलहाल मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, शव पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *