Category: POLITICAL

  • लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, चार उम्मीदवारों की घोषणा

    लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, चार उम्मीदवारों की घोषणा

     लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, चार उम्मीदवारों की घोषणा

    चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने लुधियाना से राजा वड़िंग को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही कुलबीर सिंह जीरा खडूर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा को टिकट दिया गया है। आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को उम्मीदवार बनाया गया है।

     

  • नई सोच के साथ पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जारी किया WhatsApp Channel, वोटर नियमित चुनाव अपडेट कर सकेंगे हासिल

    नई सोच के साथ पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जारी किया WhatsApp Channel, वोटर नियमित चुनाव अपडेट कर सकेंगे हासिल

     

    चंडीगढ़ : एक नवीन प्रयास के अंतर्गत पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर ने एक समर्पित वटसऐप चैनल, ’मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब’ की शुरुआत की है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जानकारी देते हुये बताया कि वटसऐप चैनल का उद्देश्य मतदान से सम्बन्धित आम जनता और चुनाव प्रक्रिया के भागीदारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को प्रसारित करना है, जिसमें चुनाव प्रक्रियाएं, स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटरज एजुकेशन एंड इलैकटोरल पार्टीसीपेशन) गतिविधियों, महत्वपूर्ण तरीकों, अलग- अलग आंकड़े और लोक सभा मतदान- 2024 से सम्बन्धित और बहुत सी जानकारियां शामिल हैं। इसके इलावा यह चैनल ’इस बार 70 पार’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर की तरफ से महत्वपूर्ण पहलकदमियों को भी वोटरों तक पहुँचायेगा।

    यह प्रयास जन शमूलियत के लिए प्रौद्यौगिकी का लाभ उठाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर के पहले से जारी यत्नों का हिस्सा है। सिबिन सी ने बताया कि जानकारी और अन्य गतिविधियों का प्रसार करने और वोटरों के सवालों का जवाब देने के लिए इससे पहले नियमित पोडकास्ट शुरू किया गया है और “फेसबुक लाइव“ सैशन भी करवाए जा रहे हैं। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर की तरफ से @TheCEOPunjab हैंडल के साथ फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल भी चलाए जा रहे हैं।

    सिबिन सी ने वटसऐप इस्तेमाल करने वालों को लोक सभा मतदान 2024 के बारे नियमित और प्रमाणिक अपडेट प्राप्त करने के लिए अधिकारित चैनल के साथ जुड़ने की अपील की है। इसके इलावा उन्होंने वटसऐप प्रयाग करने वालों को अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए इस चैनल की जानकारी को अन्य समूहों में सांझा करने की अपील भी की है।

    WhatsApp चैनल का लिंकः
    https://whatsapp.com/channel/0029VaXAfbp2975C6NZL2G02

  • दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, टुकड़े-टुकड़े होती कांग्रेस का प्रमाण : भाजपा

    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, टुकड़े-टुकड़े होती कांग्रेस का प्रमाण : भाजपा

     

    नई दिल्‍ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा का कहना है कि एक बार फिर टुकड़े-टुकड़े कांग्रेस का प्रमाण मिला है। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन नहीं है, बल्कि कांग्रेस में केवल कन्फ्यूजन, कांट्रडिक्शन और डिवीजन है।

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा पर कहा, “कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस हाईकमान के रवैया से अपमानित होकर अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। जिस कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ कर दिया, उसी ‘आप’ को कांग्रेस हाईकमान ने माफ कर दिया।”

    कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन कर लिया। जिन लोगों ने कहा कि शीला दीक्षित को जेल में डाल देंगे, उसी ‘आप’ के साथ कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए कांग्रेस कहती है कि यह पार्टी उग्रवादियों के साथ है, यह पार्टी भ्रष्टाचारी है, लेकिन दिल्ली में इस पार्टी के साथ दोस्ती करते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह के उम्मीदवार दिल्ली पर थोपे हैं, वे ऐसे उम्मीदवार हैं जो अपने ही घर से चुनाव नहीं जीत पाए। ऐसे लोग दिल्ली में लाए गए, जिनका दिल्ली से कोई कनेक्शन नहीं है। यह उम्मीदवार केवल दिल्ली पर थोपे गए हैं। यह लोग नक्सलियों को शहीद बताते हैं।

    उदित राज जैसे उम्मीदवार सनातन को गाली देते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में कुछ कर नहीं पाई, इसका प्रमाण भी कांग्रेस के ही नेता दे रहे हैं।

    हालांकि, कांग्रेस हाईकमान अपने नेताओं की बात नहीं सुन रहा। यही वजह है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक पश्चिम से लेकर पूर्व तक एक-एक करके कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

    भाजपा नेता ने कहा कि जब कांग्रेस हाईकमान केवल अपने अस्तित्व के बारे में सोचता है और कार्यकर्ताओं की चिंता नहीं करता तो इस प्रकार की स्थिति का निर्माण होता है।

  • जानें किस जगह लोकसभा चुनाव के बीच मिले विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

    जानें किस जगह लोकसभा चुनाव के बीच मिले विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

     

    पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक मिलने की सूचना है. एनएसजी के कमांडो अत्याधुनिक हथियारों के साथ संदेशखाली पहुंचे हैं और तलाशी ले रहे हैं.

    लोकसभा चुनाव के बीच संदेशखाली में कहां से पहुंचे विस्फोटक, क्या था मकसद? NSG की टीम पहुंची

    एनएसजी संदेशखाली.

    पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल की तीन सीटों पर दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. तब उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली से बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र और विस्फोटक मिलने की सूचना है. एनएसजी के कमांडों अत्याधुनिक हथियारों के साथ संदेशखाली पहुंचे हैं. उनके साषथ बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड भी है. लेकिन संदेशखाली में एनएसजी कमांडो क्यों आये हैं? इसे लेकर काफी चर्चा है. कथित तौर पर संदेशखाली में जहां हथियार रखे गए थे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी पाए गए हैं.

    सूत्रों के मुताबिक, एनएसजी का बम निरोधक और खोजी दस्ता विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से इकट्ठा करने, उन्हें सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थान पर ले जाने और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का काम कर रहा है. इसके लिए रोबोट भी उतारे गए हैं.

    संदेशखाली में तलाशी के दौरान मिले विदेशी हथियार

    संदेशखाली में एनएसजी के सर्च के दौरान विदेशी आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं. सूत्रों के मुताबिक संदेशखाली से केंद्रीय एजेंसी के हाथ विदेश में बनी पिस्तौलें और राइफलें लगी हैं. बताया गया है कि अब तक कम से कम 15 घरेलू और विदेशी फायर आर्म्स पाए गए हैं. इनमें विदेश में बनी 9 एमएम और 7 एमएम पिस्टल शामिल हैं. टीम को बम और कारतूस भी मिले हैं. जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जमीन खोंद कर तलाशी ली जा रही है.

  • पिछले दिनों BJP में हुए  शामिल 3 पूर्व नेताओं को केंद्र ने मुहैया कराई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा

    पिछले दिनों BJP में हुए  शामिल 3 पूर्व नेताओं को केंद्र ने मुहैया कराई ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा

    चंडीगड़ : पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है जिसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन 3 नेताओं में से 2 भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि विक्रमजीत सिंह चौधरी, उनकी मां करमजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्ट को केंद्रीय खुफिया एजैंसियों द्वारा खतरे का पता चलने के कारण ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। करमजीत कौर और बिट्ट हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ को गृह मंत्रलय (एमएचए) द्वारा सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

    फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को हाल ही में कांग्रेस ने कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। विक्रमजीत की मां करमजीत कौर चौधरी 20 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गई थीं। कांग्रेस सचिव बिट्ट भी उसी दिन भाजपा में शामिल हो गए थे। बिट्ट को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता था। ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत लगभग 4-5 सशस्त्र कमांडो पंजाब में यात्र के दौरान तीनों राजनेताओं में से प्रत्येक की सुरक्षा करेंगे। उम्मीद है कि सीआरपीएफ जल्द ही तीनों नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेगी।

  • चुनाव आयोग वोटरों को शादी की तरह भेजेगा निमंत्रण पत्र

    चुनाव आयोग वोटरों को शादी की तरह भेजेगा निमंत्रण पत्र

     

    चंडीगढ़ – हरियाणा में लोकसभा चुनाव में इस बार मतदान करने के लिए बुलाने हेतु ब्याह-शादी की तरह निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल की ओर से यह अनोखी पहल की गई है, जिसके तहत मतदाताओं को शादी समारोह की तरह बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं का स्वागत करेंगे। इस बार राज्य में 75 प्रतिशत तक मतदान कराने का लक्ष्य है। राज्य में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होना है और 29 अप्रैल को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी।

    उन्होंने बताया कि शादी की तरह निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि भेज रहे हैं, स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 मई भूल न जाना, वोट डालने आने को इतना ही नहीं, निमंत्रण पत्र में मतदाताओं के नाम संदेश भी दिया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा चुनाव-2024 के मंगल उत्सव की पावन बेला पर मतदान करने के लिये आप तय दिवस व समय पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम स्थल आपका मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि मतदान 25 मई को प्रातः सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

  • मोदी सरकार ने JALANDHAR  के विकास के लिए दिए 638 करोड़,  लेकिन भ्रष्ट आप भ्रष्टाचार कर आरोपियों को बचा रही: सुशील शर्मा

  • लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमत्री मान शुरू करेंगे तूफानी चुनावी दौरा..

  • यवतमाल में चुनावी भाषण देते समय मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी

    यवतमाल में चुनावी भाषण देते समय मंच पर बेहोश हुए नितिन गडकरी

     

    यवतमाल : महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया। और वो मंच पर ही गिरने लगे।

     

    वीडियो में गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत स्थिर है। नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां मतदान हो चुका है। वो अपनी पार्टी और सहयोगियों के लिए अलग-अलग जगह जाकर प्रचार कर रहे हैं।

  • पंजाब के एडीजीपी ने छोड़ी नौकरी, जानें क्या बताई इसकी वजह..

    पंजाब के एडीजीपी ने छोड़ी नौकरी, जानें क्या बताई इसकी वजह..

    पंजाब के एडीजीपी ने छोड़ी नौकरी, जानें क्या बताई इसकी वजह..

     पंजाब पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी (एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने 30 साल की नौकरी के बाद वीआरएस ली है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वीआरएस लेकर वह खुद को पिंजरे से बाहर महसूस कर रहे हैं।

    गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं। ऐसी भी चर्चा है कि एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वह कुछ भी बोलने से बचते रहे।