लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी कांग्रेस का हाथ छोड़ शिअद में हुए शामिल
जालंधर – कांग्रेस को आज जालंधर में एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी शिअद में शामिल हो गए हैं। उन्हें पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शिअद की सदस्यता ग्रहण करवाई।
केपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें दरकिनार किया और आज मैं पार्टी को छोड़ नहीं रहा बल्कि पार्टी ने मुझे निकाला है।
उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी मेरे रिश्तेदार हैं लेकिन यहां बात रिश्तेदारी की नहीं राजनीति की है। शिअद की तरफ से जालंधर से चुनाव लड़ने के सवाल पर केपी ने कहा कि अगर पार्टी टिकट देती है तो जरूर चुनाव लड़ूंगा।









Leave a Reply