Category: POLITICAL

  • जालंधर उपचुनाव की मतगणना:  आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत रहे विजयी..

    जालंधर उपचुनाव की मतगणना:  आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत रहे विजयी..

     

     

    Jalandhar west by poll

    Round -13

    Mohinder Bhagat AAP-55246

    Surinder Kaur congress-16757

    Sheetal Angural BJP-17921

    Surjit Kaur SAD-1242

    Binder Kumar BSP-734

     

    इसी के साथ गिनती पूरी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत 37325 जीत प्राप्त हुई है

  • केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया, इसी दिन लगी थी देश मे इमरजेंसी

    केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया, इसी दिन लगी थी देश मे इमरजेंसी

    केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया, इसी दिन लगी थी देश मे इमरजेंसी

     

    केंद्र सरकार ने इमरजेंसी को याद करते हुए हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

    नई दिल्ली: मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया है। इस संबंध ने केंद्र सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लागू किया था। 25 जून को टसंविधान हत्या दिवसट घोषित करने की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

    लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान

    गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है, जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्य यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया। ‘संविधान हत्या दिवस’ हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए।

  • शंभू बार्डर पर हरियाणा सरकार द्वारा की बैरिकेडिंग के संबंध में सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    शंभू बार्डर पर हरियाणा सरकार द्वारा की बैरिकेडिंग के संबंध में सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

     

    नई दिल्ली : शंभू बार्डर पर हरियाणा सरकार द्वारा की बैरिकेडिंग के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई राज्य राष्ट्रीय राजमार्ग को कैसे रोक सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक कंट्रोल करना प्रदेश सरकार का काम है। इसके लिए बार्डर को खुला रखें और ट्रैफिक को कंट्रोल करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी हरियाणा सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की।

    न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब हरियाणा सरकार के वकील ने कहा कि राज्य हाईकोर्ट के 10 जुलाई के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया में है। कोर्ट ने उसे सात दिनों इंदर राजमार्ग खोलने का निर्देश दिया था। इस पर जस्टिस भुइयां ने कहा कि कोई राज्य राजमार्ग को कैसे अवरुद्ध कर सकता है? यातायात को संभालना उसका कर्तव्य है। हम कह रहे हैं कि इसे खोलें, लेकिन नियंत्रित भी करें।

  • BJP नेता पर दर्जनभर बदमाशों ने हथौड़े से किया हमला, हुई मौत

     BJP नेता पर दर्जनभर बदमाशों ने हथौड़े से किया हमला, हुई मौत

     

    नई दिल्ली- राजस्थान के अलवर में भाजपा के मुस्लिम नेता यासीन खान पर कुछ बदमाशों ने लाठी और हथौड़े से हमला कर दिया। जिस के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने ओवरटेक करके बीजेपी नेता की गाड़ी को रोका था। मौत से पहले बीजेपी नेता यासीन ने पुलिस को बताया कि व अलवर से जयपुर के लिए निकले थे। नारायणपुर के विजयपुरा गांव के पास गाड़ियां आगे पीछे लगाकर एक दर्जन बदमाशों ने उन पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने पैर पर हथौड़े से वार किया। घायल अवस्था में नेता ने बताया कि ब्लैक कलर की थार और स्कॉर्पियो से बदमाश आए थे। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई गई।

    शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यासीन की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। वहीं मामले की सूचना लगते ही मृतक के समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंचे और आला अधिकारियों से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। हमले के बाद बीच सड़क पर चिल्लाते रहे मृतक यासीन खान मृतक यासीन खान पर बदमाशों ने इतनी बेरहमी से हमला किया की वो चल भी नहीं पाए। बदमाशों ने हाथ पैर और सर पर वार किया। यासीन बीच सड़क पर बदमाशों से जान की भीख मांगते रहे लेकिन हमलावरों ने रहम नहीं की। वह बाद में उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ गए।

  • पंजाब सहित सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, 13 को घोषित होंगे नतीजे

     पंजाब सहित सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, 13 को घोषित होंगे नतीजे

     

    नई दिल्ली : पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी। नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

    वहीं, हमीरपुर के बाल स्कूल में सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही लोगों ने मतदान किया। बाल स्कूल में तीन पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें दो पोलिंग स्टेशनों पर महिला कर्मचारी की तैनाती की गई है। निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए हमीरपुर में पूरी तरह से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई थी। बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। 94 मतदान केंद्रों सुबह 4:00 बजे से ही कर्मचारी और अधिकारी तैनात कर दिए गए।

    बता दें कि पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला पर उपचुनाव हो रहे हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट के लिए मतदान हो रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार में रूपौली, तमिलनाडु में विक्रवंदी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत कई दिग्गज और कुछ नए चेहरे मैदान में हैं।

  • जालंधर पश्चिमी उप चुनाव  वोटरों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास , वटसऐप नंबर 917447447217 के द्वारा घर बैठे पोलिंग बूथों पर लगी कतार संबंधी ले जानकारी

    जालंधर पश्चिमी उप चुनाव वोटरों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास , वटसऐप नंबर 917447447217 के द्वारा घर बैठे पोलिंग बूथों पर लगी कतार संबंधी ले जानकारी

     

    जालंधर पश्चिमी उप चुनाव – वोटरों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास

    वटसऐप नंबर 917447447217 के द्वारा घर बैठे पोलिंग बूथों पर लगी कतार संबंधी ले जानकारी

    MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर, 9 जुलाई:ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा 10 जुलाई, 2024 को मतदान वाले दिन पोलिंग बूथों के बाहर कतारों की स्थिति बारे जानकारी हासिल करने में वोटरों की मदद के लिए विशेष प्रयास किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस पहलकदमी से वोटर पोलिंग बूथ पर जाने से पहले बूथ पर कतार में कितने लोग ठहरे है, के बारे में घर बैठे जान सकते है।

    डा. अग्रवाल ने बताया कि वोटर अपने वटसऐप पर मोबायल नंबर +917447447217 को सेव करके और इस नंबर पर ‘वोट’ मेसेज भेज कर कतार में ठहरे वोटरों के बारे में ताज़ा जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह सेवा वोटरों को बूथों के बाहर कतार में ठहरे लोगों की संख्या बारे सूचित करेगी, जिससे उनको लंबा इन्तज़ार नहीं करना पड़ेगा।

    ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि यह कदम ज़िला प्रशासन द्वारा आज़ाद, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान करवाने की वचनबद्धता का हिस्सा है। डा. अग्रवाल ने सभी वोटरों को इस सेवा का लाभ उठाने और बड़ी संख्या में चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की।

    मतदाताओं को वोटों वाले दिन अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग बिना किसी डर, भय से निष्पक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित करते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि ज़िला प्रशासन मतदान को निर्विघ्न और उचित ढंग के साथ करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • जालंधर पश्चिमी उप चुनाव के लिए 10 जुलाई को तनख़्वाह सहित छुट्टी की घोषणा

    जालंधर पश्चिमी उप चुनाव के लिए 10 जुलाई को तनख़्वाह सहित छुट्टी की घोषणा

     

    जालंधर पश्चिमी उप चुनाव के लिए 10 जुलाई को तनख़्वाह सहित छुट्टी की घोषणा

    मतदाताओं को पेड छुट्टी से इंकार करने पर मालिकों/ रोज़गारदाता को करना पड़ेगा सख़्त कार्यवाही का सामना

    MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर, 8 जुलाई:ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों की पालना करते हुए 10 जुलाई 2024 को होने जा रही विधान सभा हलका जालंधर पश्चिमी के उप चुनाव के लिए प्रत्येक वोटर की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए हलके में रहते सभी कर्मचारियों और कामगार के लिए तनख़्वाह सहित ( पेड) छुट्टी का ऐलान किया गया है।

    डा. अग्रवाल ने बताया कि सरकारी दफ़्तरों, बोर्ड, कारपोरेशनों और शैक्षिक संस्थानों सहित राज्य सरकार के सभी कर्मचारी, जो हलके के वोटर है, विशेष छुट्टी के हकदार है। यह छुट्टी उनकी जमा छुट्टियाँ में से नहीं काटी जाएगी।

    इसी तरह कारोबार, व्यापार, इंडस्ट्री, फ़ैक्टरियाँ, दुकानों, व्यापारिक और औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले वोटरों को तनख़्वाह सहित छुट्टी दी जाएगी।

    डा. अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी रोज़गारदाता मतदान वाले दिन वोटरों को छुट्टी देने से इन्कार करता है तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

    डा. अग्रवाल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए यह प्रयास किया गया है। इस पहलकदमी का उदेश्य यह यकीनी बनाना है कि हलके के सभी योग्य वोटरों को अपनी वोट डालने का अवसर मिले।

    इसके इलावा 8 जुलाई शाम 6 बजे से 10 जुलाई 2024 को वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने तक हलके और इसके 3 किलोमीटर के घेरे में ड्राई डे लागू रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उप चुनाव के लिए मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

    हलके में कुल 171, 963 योग्य वोटर है, जिनमें 89, 629 पुरष, 82,326 महिला और आठ थर्ड जैंडर वोटर शामिल है। यह वोटर हलके में निर्धारित 181 पोलिंग बूथों पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

  • भारत के कई विरोधी देशों की पीएम मोदी के रूस दौरे पर नजर, जानें पूरी खबर..

    भारत के कई विरोधी देशों की पीएम मोदी के रूस दौरे पर नजर, जानें पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली  पीएम नरेंद्र मोदी आज रूस के लिए रवाना हो रहे हैं। उनकी यह पहली रूस यात्रा होगी। यूक्रेन से हो रहे युद्ध के बीच यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी 22वें भारत-रूस सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा को काफी अहम बताया है। मोदी की यह यात्रा रूस और यूक्रेन में चल रहे तनाव केबीच हो रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान मॉस्को में उतरेगा तो वहां की ठंडी हवाओं में भी गर्मजोशी की एक अनोखी लहर महसूस होगी। हालांकि अभी तक पश्चिमी देशों के नेताओं ने मोदी की इस यात्रा के बारे में खुलकर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। यूरोप और अमेरिका दोनों ही मोदी और पुतिन को एक साथ देखकर खु़श नहीं होंगे। तब जब कि पुतिन को लेकर दोनों का ही यह मानना है कि वही यूक्रेन में हमले से पैदा हुए यूरोपीय उथल-पुथल के जिम्मेदार हैं।

     

     मोदी की इस यात्रा का सबसे पहला मायना यह है कि यह दौरा यह संकेत देता है कि भारत और रूस के संबंधों में गर्मजोशी बरकरार है, भले ही दुनिया में कितना भी उतार-चढ़ाव हो. दूसरा, यह दौरा भारत के उन प्रयासों को दर्शाता है जो वह अपने विदेश नीति में संतुलन बनाए रखने के लिए कर रहा है, खासकर चीन और अमेरिका जैसे बड़े खिलाडिय़ों के साथ। रूस और भारत के संबंधों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि रूस और चीन के बीच की दोस्ती बढ़ रही है, जो भारत का मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। पीएम मोदी नरेंद्र मोदी दो दिन 9 एवं 10 जुलाई तक आस्ट्रिया का दौरा करेंगे। 41 साल बाद कोई भारतीय पीएम आस्ट्रिया के दौरे पर जा रहे हैं।

  • अमृतपाल सिंह ने ली सांसद पद की शपथ, खडूर साहिब से चुने गए सांसद,कोई तस्वीर नहीं हुई जारी..

    अमृतपाल सिंह ने ली सांसद पद की शपथ, खडूर साहिब से चुने गए सांसद,कोई तस्वीर नहीं हुई जारी..

     

    नई दिल्ली : खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाले अमृतपाल सिंह ने सांसद पद की शपथ ली है। हालांकि, इसका कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया गया है। अब परिवार को अमृतपाल से मुलाकात कराई जाएगी। इसके लिए उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

    बता दें, जेल में बंद वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनावों में, अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब संसदीय सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों के भारी अंतर से हराया।

    अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके कई हफ्ते बाद वह पुलिस से बच निकले थे और उनके खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया था। उनके माता-पिता, तरसेम सिंह और बलविंदर कौर, और उनकी पत्नी किरणदीप कौर, उनकी लोकसभा जीत के बाद पिछले महीने डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में जेल में बंद कार्यकर्ता से मिले थे।

  • 23 राज्यों में भाजपा ने घोषित किए प्रभारी, पढ़े पूरी खबर…

     23 राज्यों में भाजपा ने घोषित किए प्रभारी, पढ़े पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली- लोकसभा चुनावों में जीत के बाद भाजपा ने हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे बड़े राज्यों समेत देश भर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने प्रभारी और सह-प्रभारी घोषित कर दिए हैं। हाल ही में सांसद बने संबित पात्रा को भी इसमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है और उन्हें पूर्वोत्तर का समन्वयक बनाया गया है।

    भाजपा ने जिन प्रमुख राज्यों के प्रभारी घोषित किए हैं, उनमें से बिहार में विनोद तावड़े को जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ सह-प्रभारी के तौर पर दीपक प्रकाश रहेंगे, जो सांसद भी हैं। विनोद तावड़े फिलहाल राष्ट्रीय महासचिव हैं और संगठन में उनका बड़ा कद है। अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अंडमान निकोबार का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी विधायक नितिन नबीन बनाए गए हैं। दादरा एवं नागर हवेली का प्रभारी दुष्यंत पटेल को बनाया गया है। गोवा की जिम्मेदारी आशीष सूद को मिली है।

    हरियाणा में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुरेंद्र सिंह नागर को सह-प्रभारी के तौर पर जिम्मा मिला है। वह राज्यसभा के सांसद भी हैं। हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है और उनके साथ संजय टंडन सह-प्रभारी के तौर पर रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में तरुण चुग प्रभारी होंगे और उनके साथ आशीष सूद सह-प्रभारी बने हैं।

    उत्तर प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। कर्नाटक में डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल प्रभारी होंगे और उनके साथ सुधाकर रेड्डी को भी जिम्मा मिला है। केरल का प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर को बनाया गया है। उनके साथ अपराजिता सारंगी सह-प्रभारी होंगी।

    मध्य प्रदेश के प्रभारी बने यूपी के ये नेता
    अब मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह को कमान मिली है, जो यूपी के हैं। उनके साथ दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय होंगे। मणिपुर में सांसद अजीत गोपछड़े और अनिल एंटनी को भेजा गया है। इसके अलावा मिजोरम का प्रभार देवेश कुमार को मिला है। नागालैंड का प्रभार अनिल एंटनी को दिया गया है। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी को प्रभार मिला है। पुदुचेरी में निर्मला कुमार सुराना प्रभारी होंगे। पंजाब के प्रभारी गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी होंगे और उनके साथ नरेंद्र सिंह होंगे।

    पूर्वोत्तर में संबित पात्रा
    इसके अलावा सिक्किम का प्रभारी दिलीप जायसवाल को बनाया गया है। उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और रेखा वर्मा रहेंगे। सबसे अहम यह है कि भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए समन्वयक का भी ऐलान किया है। यह जिम्मेदारी संबित पात्रा को दी गई है, जबकि वी. मुरलीधरण सह-संयोजक होंगे।