Category: POLITICAL

  • संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक; बैठक में उठी तीन राज्यों के लिए विशेष दर्जे की मांग, NEET, ‘नेम प्लेट’ समेत इन मुद्दों पर हुआ मंथन

    संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक; बैठक में उठी तीन राज्यों के लिए विशेष दर्जे की मांग, NEET, ‘नेम प्लेट’ समेत इन मुद्दों पर हुआ मंथन

     
    संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में एनडीए में शामिल सरकार की सहयोगी जेडीयू से संजय झा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।

    जेडीयू ने कहा कि अगर विशेष राज्य का दर्जा देने में कोई दिक्कत है तो फिर बिहार को विशेष पैकेज दिया जाए। विपक्षी पार्टी राजद ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने के साथ ही राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी मांग की। बीजू जनता दल ने सर्वदलीय बैठक में ओडिशा को भी विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया।

    जेडीयू ने बिहार में लगातार आने वाली बाढ़ के मुद्दे को उठाते हुए भारत सरकार से इस पर कदम उठाने और पड़ोसी देश नेपाल से भी बात करने की मांग की। कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में लोकसभा में डिप्टी स्पीकर बनाने और यह पद विपक्ष को देने की मांग की। कांग्रेस ने इसके साथ ही नीट मामले पर भी सदन में चर्चा की मांग की।

    कांग्रेस से गौरव गोगोई, आप से संजय सिंह, सपा से रामगोपाल यादव, एआईएमआईएम से असदुद्दीन ओवैसी और लेफ्ट दलों सहित अन्य कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने कावंड़ यात्रा के दौरान ‘नेम प्लेट’ लगाने के योगी सरकार के फैसले को बैठक में उठाया। बीजद ने ओडिशा और वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी सर्वदलीय बैठक में उठाया।

    सर्वदलीय बैठक से बाहर आने के बाद एनसीपी (अजित पवार) गुट के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से ‘नेम प्लेट’ को लेकर किए गए फैसले को वापस लेने की मांग की।

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी,जानें इन 5 गारंटियों के बारे में..

     हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी,जानें इन 5 गारंटियों के बारे में..

     

     

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-पंजाब की तरह यहां भी सेम मॉडल लागू करने का प्लान बनाया है. हरियाणा के लिए AAP ने केजरीवाल की पांच गारंटियों की घोषणा की है. इसमें फ्री बिजली, फ्री शिक्षा और सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने की गारंटी दी है.

    फ्री शिक्षा, फ्री बिजली... हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी

    हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

    दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च किया है. AAP ने हरियाणा में भी कई सुविधाओं को फ्री में देने की गारंटी दी है. इसमें बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को हर महीने एक निश्चित धनराशि देने की भी गारंटी दी है.

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की 5 गारंटियां:

    1- 24 घंटे मुफ्त बिजली

    • पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी अपना मॉडल लागू किया है. केजरीवाल की गारंटी में हरियाणा के लोगों के पुराने घरेलू सारे बकाया बिल माफ करने की बात कह गई है.
    • पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली देने की भी गारंटी दी गई है.

    2- सबको अच्छा और फ्री इलाज

    • दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहर के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की गारंटी.
    • सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प और नए सरकारी अस्पताल बनाने की गारंटी.
    • हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा, फिर चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी.
    • सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होने की गारंटी दी गई है.

    3- अच्छी और फ्री शिक्षा की गारंटी

    • दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी शिक्षा माफियाओं का खात्मा होने की गारंटी.
    • सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाने की गारंटी
    • प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद करने, प्राइवेट स्कूलों के नाजायज फीस बढ़ाने पर भी रोक की गारंटी पार्टी ने दी है.

    4- सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये

    • सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने की गारंटी दी है.

    5- हर युवा को रोजगार

    • हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार का इंतजाम करने की गारंटी.
    • पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और 3 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोजगार, दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोजगार का इंतजाम किया गया है.
  • कांवड़ मार्गों पर दुकानों में लगानी होगी नेम प्लेट,यू पी के CM योगी ने दिए आदेश

     कांवड़ मार्गों पर दुकानों में लगानी होगी नेम प्लेट,यू पी के CM योगी ने दिए आदेश

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट वाला नियम अब पूरे यूपी में लागू होगा। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों के मालिकों को नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखना होगा। कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है। साथ ही कहा गया है कि हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।

     भाजपा ने मुजफ्फरनगर पुलिस के कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानों पर मालिक और काम करने वाले लोगों का नाम लिखने वाले निर्देश का बचाव किया है। बीजेपी के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत की ‘धर्मनिरपेक्षता’ इतनी कमजोर नहीं हो सकती है कि सभी भोजनालयों को मालिक व श्रमिकों के नाम और संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के लिए जारी एक समान आदेश इसे नुकसान पहुंचाए। मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश पर देशभर में प्रतिक्रिया आई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस के इस फैसले को सामाजिक अपराध बताया था। वही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तानाशाह फैसला बताया था। वहीं, गीतकार जावेद अख्तर ने इस फैसले की तुलना जर्मनी के नाजी शासन से की थी।

    बीजेपी के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता केसी त्यागी ने मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश को वापस लिए जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस के खाने-पीने वाले दुकानदारों का नाम प्रदर्शित करने से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। केसी त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा में कभी सांप्रदायिक तनाव की कोई खबर नहीं आई। धर्म के आधार पर इस तरह का भेदभाव गलत है और इससे सांप्रदायिक विभाजन ही बढ़ेगा।

  • मोहिंदर भगत ने विधायक पद की ली शपथ,जल्द ही उन्हें मिल मंत्री पद

    मोहिंदर भगत ने विधायक पद की ली शपथ,जल्द ही उन्हें मिल मंत्री पद

     

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर वेस्ट सीट से विधान सभा उप चुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को पंजाब सरकार ने आज चंडीगढ़ पहुंचकर विधायक पद की शपथ ले ली है। आज यानी बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर शपथ ग्रहण की। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था, तो उन्हें आज का समय दिया गया था। जल्द मोहिंदर भगत को मंत्री के तौर पर नवाजा जाएगा। उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जा सकता है।

    गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया था। अब भगत को स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जाएगा। शपथ से पहले भगत ने सीएम मान से अपने परिवार के साथ मुलाकात की थी।

    इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि जिस हलके से भगत चुनाव जीते हैं, वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब माना जाता है। वेस्ट हलके में ही सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मार्किट और फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में सरकार स्पोर्ट्स मंत्री जालंधर से ही बनाना चाहती। उसी कुर्सी के लिए मोहिंदर भगत के पुख्ता कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता था।

  • सरकार का सख्त एक्शन; राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को दी कार्रवाही के लिए खुली छूट, हेलीकॉप्टर से जंगल में छुपे आतंकियों की तलाश शुरु

    सरकार का सख्त एक्शन; राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को दी कार्रवाही के लिए खुली छूट, हेलीकॉप्टर से जंगल में छुपे आतंकियों की तलाश शुरु

     

    नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ रात भर चलती रही। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और सेना के एक अधिकारी और चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए हैं। इसे लेकर अब सरकार सख्त एक्शन के मूड में नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की है और मामले का संज्ञान लिया है। खबर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है।

    उधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। आतंकवादी डोडा के घने जंगलों में छिपे हैं। सेना और पुलिस के जवान वहां पहले से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। आतंकवादियों को चारों तरफ से घेरने के लिए अब हेलीकॉप्टर से भी तलाशी शुरू कर दी गई है।

    वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के जवानों ने सोमवार रात डोडा के डेसा वन क्षेत्र के धारी गेट उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। रात लगभग नौ बजे अभियान दल आतंकवादियों के काफी करीब पहुंच गया जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों में बहादुर जवानों के हताहत होने का पता चला है। क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों को भेज दिया गया है। ऑपरेशन जारी है।

    पहले मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को पांचों ने दम तोड़ दिया। शहीदों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल है।

  • पंजाब सरकार को चेतावनी; अगर जमीन नहीं मिली तो पंजाब में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट रद्द कर देंगे: नितिन गडकरी

    पंजाब सरकार को चेतावनी; अगर जमीन नहीं मिली तो पंजाब में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट रद्द कर देंगे: नितिन गडकरी

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए प्राप्त की गई जमीनों पर कब्जे न दिलवाए गए तो नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट पंजाब को अलॉट नहीं किए जाएंगे। पंजाब में नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों को लेकर दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में नितिन गडकरी ने ये चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पूरे भारत में सडक़ निर्माण में कोई बाधा नहीं है तो पंजाब में क्यों बाधा उत्पन्न हो रही है। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रैस वे का काम हरियाणा में कंप्लीट होने वाला है जबकि पंजाब में इस प्रोजेक्ट के कई हिस्सों की जमीन का कब्जा भी केंद्र सरकार को नहीं मिला।

    अगर नेशनल हाईवे के प्रोजेक्टों के व्यवधान दूर नहीं किए गए तो इन केंद्रीय प्रोजेक्टों को रद्द कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनवरी में पंजाब में 4000 करोड़ रुपये की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था। इन परियोजना में जालंधर-कपूरथला लाइन को चार लाइन का बनाना, होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को चार लाइन का बनाने, फिरोजपुर बाईपास का विस्तार करने का शिलान्यास किया गया था। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस पर भी इस दौरान बात की गई थी, क्योंकि प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली-अमृतसर के बीच की दूरी कम होनी है। इनमें से कई परियोजनाओं में देरी के होने के कारण ही यह बैठक बुलाई गई थी।

  • हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला INTERVIEW, जानें क्या बोले ..

    हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला INTERVIEW, जानें क्या बोले ..

    नई दिल्ली – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पश्चिमी पेंसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले की दुनिया के तमाम शीर्ष नेताओं ने निंदा की है। वहीं हमले के बाद ट्रंप ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है।

    रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी जाते समय न्यूयॉर्क पोस्ट को ट्रंप ने इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मुझे यहां नहीं रहना। मुझे तो मर जाना चाहिए था, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे भगवान ने बचाया। उन्होंने कहा जब मुझ पर हमला हुआ तब सबसे आश्चर्यजनक यह हुआ कि मैंने न केवल अपना सिर घुमाया, बल्कि बिल्कुल सही समय पर और सही अनुपात में घुमाया वरना जो गोली मेरे कान को छूकर गई, वह आसानी से मेरी जान भी ले सकती थी। इस दौरान ट्रंप ने अपने दाहिने कान को एक सफेद पट्टी से ढक रखा था। इस दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर ने भी उनसे कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा। हमले में उनका बचना एक चमत्कार की तरह है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि भगवान की कृपा से मैं अभी भी यहां हूं, वरना तो मुझे यहां नहीं होना था।

    वहीं हमले के समय मुठ्ठी उठाकर अपना जोश दिखाने वाली तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह अब तक देखी गई सबसे प्रतिष्ठित तस्वीर है। वो एक सच्ची तस्वीर है, मैं नहीं मरा। आमतौर पर आपको एक सच्ची तस्वीर पाने के लिए मरना पड़ता है। ट्रंप ने बताया कि वह गोलीबारी के बाद बोलना जारी रखना चाहते थे लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उन्हें अस्पताल जाने पर जोर दिया। इस दौरान ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हमले के बाद उन्हें फोन करने की सराहना भी की।

  • शंभू बॉर्डर पर किसान आजकी बैठक में दिल्ली कूच के लिए तैयार करेंगे अगली रणनीति

    शंभू बॉर्डर पर किसान आजकी बैठक में दिल्ली कूच के लिए तैयार करेंगे अगली रणनीति

     

    पटियाल : पंजाब प्रवेश द्वारा शंभू बॉर्डर पर किसान संगठनों को पूरे 5 महीने पूरे हो चुके हैं और आज 14 जुलाई को किसान संगठनों की ओर से शंभू बॉर्डर पर बड़ी बैठक बुलाई गई है जिसमें किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल,सरवन सिंह पंधेर की अगवाई में दोनों मोचन की ओर से मीटिंग की जाएगी। पहले सुबह 9:00 बजे सभी किसान संगठनों की ओर से अपने-अपने संगठनों की मीटिंग के बाद दोपहर किसान संगठनों की ओर से संयुक्त मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

    किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की ओर से खनोरी बॉर्डर पर पहले ही किसानों को तैयारी करने को कह दिया गया है जिसमें भारतीय किसान यूनियन सिद्धू पर के पंजाब के सभी प्रमुख किसान नेता हाजिर रहे और मीटिंग में किसानों को समान इकट्ठा करने की अपील की गई और बॉर्डर खोलने के बाद किसानो की ओर से शंभू और खनोरी बॉर्डर से दिल्ली की और कुच किया जाएगा।

    वहीं, अब सभी की निगाह आज होने वाली दोनों मीटिंग पर टिकी हुई है। भारतीय किसान यूनियन बहरामके के प्रधान बलवंत सिंह बहरामके, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के तेजवीर सिंह पंजोखरा ने बताया कि कल दोनों मोचन की ओर से शंभू बॉर्डर पर 2:30 बजे के करीब संयुक्त मीटिंग की जाएगी और शाम 6:00 बजे तक मीटिंग के बाद बड़े ऐलान किया जा सकते हैं। जिसमें किसानों को दिल्ली कुच के लिए फैसला और अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा। इस मीटिंग में पंजाब,हरियाणा और उत्तर प्रदेश,राजस्थान के प्रमुख किसान नेता भी पहुंच सकते हैं।

  • Donald Trump पर 20 साल के लड़के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने चलाई थी गोली,हमलावर को मौके पर ही जवाबी कार्रवाई में ही मार गिराया..

     Donald Trump पर 20 साल के लड़के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने चलाई थी गोली,हमलावर को मौके पर ही जवाबी कार्रवाई में ही मार गिराया..

     

    वॉशिंगटन : वॉशिंगटन: अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले की पहचान हो गई है। बताया गया है कि 20 साल के लड़के ने रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाया। उसने पास की इमारत से डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां दागीं। इसमें एक गोली ट्रंप के कान के पास भी लगी है।

    डोनाल्‍ड ट्रंप पर पेंसिल्‍वेनिया की रैली में हमला करने वाले शख्स की पहचान 20 साल के लड़के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स रूप में हुई है। पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रंप के मंच से करीब 130 गज दूर एक संयंत्र की छत पर ऊंचे स्थान से कई गोलियां चलाईं। हालांकि ट्रंप सौभाग्यशाली रहे कि गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई। इसके तत्काल बाद सिक्योरिटी सर्विस वहां से निकालकर ले गई।

    सीक्रेट सर्विस के एक बयान के अनुसार, हमलावर को मौके पर ही जवाबी कार्रवाई में ही मार दिया गया। गोलीबारी की घटना में हमलावर के अलावा भी एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो अन्य दर्शक घायल हुए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के यह 20 वर्षीय युवक बेथेल पार्क का रहने वाला था। यह रैली स्थल से करीब 40 मील दूर एक छोटा कस्बा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने ट्रंप पर हमला क्यों किया था। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रंप एक रैली को संबोधित कर रहे थे। दावा किया गया है कि गोली चलाने वाला भाषण के स्टेज से करीब 130 यार्ड की दू्री पर था। उसने एआर-स्टाइल राइफल से ट्रंप के ऊपर गोली चलाई थी।

    गोली चलाने के कुछ ही पलों के बाद मैथ्यू सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर का शिकार बन गया। गोली चलाने वाले को अंजाम तक पहुंचाने के साथ ही सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया पर बताया कि ट्रंप सुरक्षित हैं। इसमें यह भी बताया गया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

  • ट्रंप को गोली मारने से पहले शूटर ने सोशल मीडिया X पर कही थी ये बात

     

     

    वीडियो में उसने कहा था कि वो ट्रंप से नफरत करता है। हमलावर ने वीडियो में ये भी कहा कि वो रिपब्लिकन से भी नफरत करता है। हमला करने वाले शख्स की पहचान थॉमस मैथ्यू के रूप में हुई है।

    बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी सभा के दौरान हमला किया गया, जिसमें उनके कान पर गोली लगी। हालांकि अब वो सुरक्षित हैं, उनको अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। गोली लगने के बाद ट्रंप ने अपने चेहरे के दाहिने हिस्से को टच किया और फिर जमीन पर गिर पड़े। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें बचाने के लिए खुद को उन पर झोंक दिया। जब वे उठे, तो एजेंट उन्हें अंदर ले गए। पूर्व राष्ट्रपति के चेहरे के दाहिने हिस्से से खून बहता हुआ दिखाई दिया। अंदर जाते समय उन्होंने हवा में मुट्ठी उठाई। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।”