Category: NATIONAL

  • जानें किस जगह प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी रेड, छापेमारी में ईडी को भारी संख्या में बरामद हुआ कैश…

    जानें किस जगह प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी रेड, छापेमारी में ईडी को भारी संख्या में बरामद हुआ कैश…

     

    झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी रेड की है। इस छापेमारी में ईडी को भारी संख्या में नकदी बरामद हुआ है। बता दें कि राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के ठिकानों पर छापेमारी के् दौरान भारी संख्या में कैश बरामद किया गया है। फिलहाल पैसों की गिनती की जा रही है।

    ED raids in Jharkhand ED raids servant house case related to Minister Alamgir - India TV Hindi

    झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत ईडी ने करीब आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर रेड्स की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है। साथ ही कई राजनेताओं के ठिकानों पर पर ईडी ने रेड की है। बता दें कि झारखंड सरकार के मंत्री आलम गिर के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। इस छापेमारी में भारी संख्या में कैश बरामद हुआ है। जब्त नकदी की गिनती जारी है।

     

  •  ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

     ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते भारत से सभी देश  दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

     

     

    विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ‘हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं. इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है.

     

    चाहे अमीर हों या गरीब, सभी देश भारत से दोस्ती बढ़ाने के लिए बेताब- एस जयशंकर

    विदेश मंत्री ए जयशंकर

    ओडिशा दौरे के दूसरे दिन एक सभा में ‘विश्व बंधु भारत’ विषय पर बोलते हुए जयशंकर ने दुनिया भर में साझेदारी करने की भारत की क्षमता का जिक्र किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कुछ देशों में चल रहे युद्ध और अनिश्चितता के बीच कई देश भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं.

    उन्होंने अमेरिका, यूरोप, रूस, अफ्रीकी देशों, इजराइल, खाड़ी और अरब देशों सहित विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में विस्तार से बताया.

    सभी देशों के साथ सहयोग

    एस जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य देशों में चल रहे युद्ध के बावजूद भारत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है. इसकी वजह से वह अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मोर्चों पर सभी देशों के साथ सहयोग कर सकता है.

    उन्होंने ने कहा कि ‘हम अमेरिका और यूरोप के साथ-साथ रूस और अफ्रीकी देशों के साथ भी मिलकर काम कर सकते हैं. इसी तरह भारत एक तरफ इजराइल और दूसरी तरफ खाड़ी और अरब देशों से दोस्ती कर सकता है. उन्होंने अपने राष्ट्रीय हितों के लिए विभिन्न देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने में सक्षम एक देश को ‘विश्व बंधु’ की संज्ञा दी.

  • अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए ;पीएम मोदी

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए ;पीएम मोदी

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत हुए ;पीएम मोदी

     

    पहले स्नान फिर ध्यान... प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दरबार में पीएम मोदी

    राम मंदिर में रामलला की आरती करते पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या में मुख्य मार्ग के हर घरों पर भगवा झंडे लगाये गये थे. पीएम के नेतृत्व में इस साल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर 2023 में भी पीएम मोदी ने यहा रोड शो किया था.

     

    लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या दौरे के दौरान सूक्ष्म भक्ति देखने को मिली है. पीएम मोदी चुनावी व्यस्तता के चलते करीब आधा घंटा विलंब से पहुंचे थे. इसके बाद भी पीएम मोदी दर्शन-पूजा करने से पहले स्नान किए और कपड़े बदले फिर रामलला के दरबार में पहुंचे थे. जहां पीएम मोदी ने बाकायदा रामलला की आरती उतारी और फिर साष्टांग दंडवत भी किए. पीएम ने मंदिर में परिक्रमा की. पीएम मोदी मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूजन और आरती भी की.

    अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्नान की व्यवस्था परिसर में ही की गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में भी वे स्नान करने के तुरंत बाद ही सम्मिलित हुए थे. पीएम ने राम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक रोड शो कर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लिया.

  • पुंछ आतंकी हमले के उपरांत सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, आतंकवादियों की मदद करने का संदेह में 6 लोगों को हिरासत में लिया..

    पुंछ आतंकी हमले के उपरांत सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, आतंकवादियों की मदद करने का संदेह में 6 लोगों को हिरासत में लिया..

     

    पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हुए हमले के संबंध में पूछताछ के लिए सुरक्षाबलों ने छह स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इन स्थानीय लोगों पर हमले में आतंकियों की मदद करने का संदेह है। हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई।

    हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में शनिवार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ। चार आतंकियों ने सनाई टॉप जा रही सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों पर फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। उनके हाथ में एके असॉल्ट राइफल्स थी। एयरफोर्स की स्पेशल गरुड़ फोर्स, आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही हैं। पुंछ, राजौरी-अनंतनाग लोकसभा सीट में आता है। यहां छठे फेज में 25 मई को वोटिंग है।

    वायुसेना के काफिले पर हमले के पीछे के आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान दूसरे दिन भी जारी है। इसके मद्देनजर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मदद के शक में पूछताछ के लिए छह स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, शाहसितार, गुरसाई, सनाई और शींदरा टॉप समेत कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए हैं, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।

  • इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का हुआ निधन, सिनर्जी अस्पताल में ली अंतिम सांस,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का हुआ निधन, सिनर्जी अस्पताल में ली अंतिम सांस,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

     

    देहरादून : देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में रविवार को इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

    भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

  • FSSAI ने मसालों में 10 गुना ज्यादा कीटनाशक को मंजूरी वाली खबरों को लेकर कही ये बात,पढ़े पूरी खबर…

    FSSAI ने मसालों में 10 गुना ज्यादा कीटनाशक को मंजूरी वाली खबरों को लेकर कही ये बात,पढ़े पूरी खबर…

     

    नई दिल्ली- फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जड़ी-बूटियों और मसालों में तय मानक से 10 गुना अधिक कीटनाशक मिलाने की इजाजत देने से जुड़ी सभी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। फूड रेगुलेटर ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस तरह की सभी खबरें फर्जी और दुर्भावनापूर्ण हैं।

    FSSAI ने कहा, ‘भारत में मैक्सिमम रेसेड्यू लेवल यानी कीटनाशक मिलाने की तय सीमा दुनियाभर में सबसे सख्त मानकों में से एक है। किस खाद्य सामाग्री में कितना कीटनाशक का MRL होगा, यह उनके जोखिम के आधार पर अलग-अलग तय किए जाते हैं।’

    कुछ कीटनाशकों के लिए बढ़ी थी लिमिट
    फूड रेगुलेटर FSSAI ने यह स्वीकार किया कि कुछ कीटनाशक के लिए उसने लिमिट बढ़ाई थी, जो भारत में केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और रजिस्ट्रेशन कमेटी (CIB & RC) से रजिस्टर्ड नहीं हैं। उनके लिए यह लिमिट 0.01 mg/kg से 10 गुना बढ़ाकर 0.1 mg/kg की गई थी। FSSAI ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव साइंटिस्ट पैनल की सिफारिश पर किया था। भारत में CIB & RC कीटनाशकों की मैन्युफैक्चरिंग, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज जैसी चीजों की निगरानी करती है। FSSAI ने कहा, ‘MRL प्रकृति में गतिशील हैं और इनमें वैज्ञानिक डेटा के आधार पर नियमित रूप से बदलाव होता रहता है। यह चीज ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से होती है।’

    FSSAI भी कर रहा मसालों की जांच
    पिछले महीने सिंगापुर और हांगकांग ने MDH और एवरेस्ट के कुछ मसालों पर बैन लगा दिया और उन्हें वापस लेने का भी आदेश दिया। उनका आरोप था कि इन मसालों में हानिकारक एथिलीन ऑक्साइड है, जो कैंसर की वजह बन सकता है। अमेरिका समेत कम से कम पांच देश भारतीय मसालों की जांच कर रहे हैं। एफएसएसएआई भी मसालों कंपनियों की जांच कर रहा है। उसने मसाला पाउडर बनाने वाली कंपनियों के कारखानों का निरीक्षण करने के साथ सैंपल जुटाने और टेस्टिंग करने का निर्देश दिया है। फूड रेगुलेटर यह भी जांच करेगा कि क्या मसाला कंपनियों के प्रोडक्ट्स में एथिलीन ऑक्साइड मौजूद है।

  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश तेज, सुरक्षाबलों ने की है घेराबंदी, एक जवान की हालत है गंभीर

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश तेज, सुरक्षाबलों ने की है घेराबंदी, एक जवान की हालत है गंभीर

    जम्मू-कश्मीर में वायुसेना पर हुए हमले के जवाब में अतिरिक्त भारतीय सैन्य बल शनिवार देर रात पुंछ के जारन वाली गली (Jaran Wali Gali) में पहुंचे. हमले के बाद, स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने सेना और पुलिस के सहयोग से हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

     

    पुंछ हमला: आतंकियों की तलाश तेज, सुरक्षाबलों ने की है घेराबंदी, एक जवान की हालत है गंभीर

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर शनिवार शाम को आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं. पुंछ में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल पर हैं. राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी कर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

    हमले के बाद घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे जवान की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, उनका इलाज चल रहा है, जबकि तीन जवानों की हालत स्थिर है. अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर गोलीबारी की थी, आतंकियों ने ये हमला सुरनकोट के सनाई गांव में किया.

    पुंछ में एयरफोर्स पर हुए हमले के बाद आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सेना के काफिले पर कई राउंड फायरिंग की. सर्च ऑपरेशन में मदद के लिए इलाके में सेना और पुलिस की अन्य टुकड़ियां भेज दी गई हैं. सेना ने इलाके में घेराबंदी. सर्च ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान का मकसद हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाना है. साथ ही सुरक्षा बलों ने जांच चौकियां भी स्थापित की हैं.

    घटना के जवाब में अतिरिक्त भारतीय सैन्य बल शनिवार देर रात पुंछ के जारन वाली गली (Jaran Wali Gali) में पहुंचे. हमले के बाद, स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने सेना और पुलिस के सहयोग से हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

  • अयोध्या और राम मंदिर के कारण यूपी की इकोनॉमी पर ‘रामलला’ की बरस रही है आपार कृपा! मंदिर और इन वजहों से भर गया सरकारी खजाना

    अयोध्या और राम मंदिर के कारण यूपी की इकोनॉमी पर ‘रामलला’ की बरस रही है आपार कृपा! मंदिर और इन वजहों से भर गया सरकारी खजाना

     

    अयोध्या और राम मंदिर के कारण यूपी की इकोनॉमी लगातार बूस्ट हो रही है. हाल ही में अप्रैल 2024 में सरकारी खजाने में 12,290 करोड़ रुपये आए. दरअसल 12290 करोड़ के कलेक्शन के साथ यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के बाद जीएसटी कलेक्शन में चौथा सबसे बड़ा राज्य बन गया. इसके पीछे राम मंदिर और पर्यटन का सबसे बड़ा योगदान है.

    UP की इकोनॉमी पर 'रामलला' मेहरबान! मंदिर और इन वजहों से भर गया सरकारी खजाना

    UP की इकोनॉमी पर ‘रामलला’ की कृपा! मंदिर और इन वजहों से भर गया सरकारी खजाना

    अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से रिकॉर्ड पर्यटक रामलला के दर्शन करने के लिए लगातार अयोध्या जा रहे हैं. इसी बीच अप्रैल 2024 में देश में रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन आया है. इसमें खास बात है कि उत्तर प्रदेश ने 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए मंथली कलेक्शन में तमिलनाडु को भी पछाड़ दिया है. अप्रैल 2024 में 12,290 करोड़ रुपये के साथ यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के बाद जीएसटी कलेक्शन में चौथा सबसे बड़ा राज्य बन गया है.

    रिकॉर्ड GST कलेक्शन के में अयोध्या में राम मंदिर का बड़ा योगदान रहा क्योंकि, जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद राज्य पर्यटन में काफी वृद्धि हुई है. राज्य में राम मंदिर बनने के बाद से पर्यटकों में काफी इजाफा है, जिस कारण सरकार का खजाना भी भर गया है.

    अयोध्या में राम मंदिर के पूरा होने और विभिन्न पहलों को देखते हुए, यूपी में पर्यटकों (घरेलू और विदेशी) का कुल वार्षिक खर्च 2025 के अंत तक 4 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है, जिससे राज्य को वित्त वर्ष 2025 में 20,000-25,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स रेवेन्यू मिल सकता है. 21 जनवरी को जारी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है.

    मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर के आसपास धार्मिक यात्रा बढ़ने से बहुत अधिक ट्रैफ़िक देखने को मिला. जिसके चलते बड़े पैमाने पर होटल और ट्रैवल के लिए भुगतान किया गया. पिछले कुछ महीनों में इससे जीएसटी राजस्व में 200-300 करोड़ रुपये आए हैं. PWC के इंदिरेक्ट टैक्स पार्टनर जैन के अनुसार, पूंजीगत व्यय पर यूपी का ध्यान उसके राजस्व को बढ़ा सकता है.

  • NCC निदेशालय द्वारा चंडीगढ़ में इंटर-ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी

    NCC निदेशालय द्वारा चंडीगढ़ में इंटर-ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी

    NCC निदेशालय द्वारा चंडीगढ़ में इंटर-ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी

    MBD NEWS चंडीगढ़(मनोज शर्मा)एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (पीएचएचपी एंड सी)के तत्वाधान में इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप 2024-25, कैडेटों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए 01 से 10 मई, 2024 तक चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। यह चैंपियनशिप पीएचएचपी एंड सी एनसीसी महानिदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा की कमान में आयोजित की गई है।


    इस अंतर-समूह शूटिंग प्रतियोगिता में प्रादेशिक निदेशालय के आठ समूहों के चौंसठ कैडेटों ने भाग लिया। प्रत्येक समूह में आठ निशानेबाजों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में पुलिस फायरिंग रेंज में आयोजित ओपन साइट (पोजीशन प्रोन/थ्री-पोजीशन) के चार मैचों में भाग लिया।
    चयनित कैडेट 2 जुलाई, 2024 से तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में आयोजित इंटर डायरेक्टोरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप में निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, ग्रुप कमांडर,एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़ ने पीएचएचपी एंड सी के प्रादेशिक निदेशालय की ओर से प्रतियोगिताओं के लिए कैडेटों का चयन और प्रशिक्षण करने की जिम्मेदारी ली।
    निदेशालय के भीतर अंतर-बटालियन और अंतर-समूह प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला के माध्यम से कच्ची प्रतिभा की पहचान की गई। इन कैडेटों को सर्वोत्तम शूटिंग गियर के कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा और उन्हें 2 एनसीसी बटालियन चंडीगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल परमजीत सिंह के मार्गदर्शन में पेशेवर कोचिंग प्राप्त हुई।

  • नूंह गैंग रेप डबल मर्डर केस मामले में CBI कोर्ट ने 4 दोषियों को सुनाई मौत की सजा

    नूंह गैंग रेप डबल मर्डर केस मामले में CBI कोर्ट ने 4 दोषियों को सुनाई मौत की सजा

     

    24-25 अगस्त, 2016 की मध्यरात्रि को डिंगरहेड़ी गांव में हथियारबंद लोगों ने 40 वर्षीय किसान और उसकी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उनकी 21 और 16 साल की दो भतीजियों के साथ बलात्कार किया गया था. इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने चार दोषियों को मौत की सजा सुनाई है.

    नूंह गैंग रेप डबल मर्डर केस मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 दोषियों को सुनाई मौत की सजा

    प्रतीकात्मक तस्वीर.

    हरियाणा के पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 2016 के नूंह सामूहिक बलात्कार और दोहरे हत्याकांड मामले में चार दोषियों को शनिवार को मौत की सजा सुनाई है. 10 अप्रैल को अदालत ने हेमत चौहान, अयान चौहान, विनय और जय भगवान को 24-25 अगस्त, 2016 की रात को हरियाणा के नूंह में हुए दोहरे हत्याकांड, सामूहिक बलात्कार और डकैती का दोषी पाया था. अदालत ने आरोपी पर कुल 8.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

    बता दें कि आरोपियों ने एक नाबालिग समेत दो महिलाओं से उनके घर पर सामूहिक बलात्कार किया था और उसके बाद उनके पास से गहने और नकदी लूट ली थी. हमले के कारण एक पीड़ित की उसकी पत्नी सहित मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

    हरियाणा पुलिस ने अलग-अलग आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. राज्य सरकार के निर्देश पर सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली थी.

    एजेंसी ने विस्तृत जांच के बाद 24 जनवरी, 2018 और 29 जनवरी, 2019 को दोषी आरोपियों के खिलाफ दो आरोप पत्र दायर किए थे, जिसके दौरान वैज्ञानिक और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र और विश्लेषण किए गए थे.

    ट्रायल कोट्र ने चार आरोपियों को पाया था दोषी

    10 अप्रैल को ट्रायल कोर्ट ने उपरोक्त चार आरोपियों को आईपीसी की धारा 120बी, 302, 307, 376-डी, 323, 459, 460 और पोस्को अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया था और सजा की घोषणा के लिए बाद की तारीखें तय की थीं. सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई की ओर से दोषियों के लिए अधिकतम सजा की प्रार्थना करते हुए विस्तृत दलीलें पेश की गईं थीं.