Category: NATIONAL

  • जानें किस नेता पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 133 करोड़ रुपए का फंड लेने का लगा आरोप, NIA जांच की सिफारिश

    जानें किस नेता पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 133 करोड़ रुपए का फंड लेने का लगा आरोप, NIA जांच की सिफारिश

     
     0 

    नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से कथित तौर पर राजनीतिक फंडिंग प्राप्त करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है।

    एलजी के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया की शिकायत आई थी, जिसमें कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इस शिकायत के आधार पर एलजी ने यह सिफारिश की है।

    लेटर में लिखा है कि 1 मई को एलजी के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया ने एक शिकायत भेजी थी। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता डॉ. मुनीष कुमार रायजादा के कुछ पोस्ट का प्रिंटआउट, एक लेटर और एक पेनड्राइव भी थी। अपनी शिकायत में आशू मोंगिया ने पेनड्राइव के एक वीडियो का जिक्र किया था, जिसमें खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस का फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133.60 करोड़ रुपए की फंडिंग ली है।

    इसमें यह दावा भी किया गया था कि 2014 में केजरीवाल ने न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल में खालिस्तान समर्थक सिखों से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर आम आदमी पार्टी को खालिस्तानी समूहों से फंडिंग मिलती रहेगी तो वे देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करेंगे।

  • जानें अब किस कांग्रेसी नेता दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ CBI को मिली शिकायत? 800 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का आरोप

    जानें अब किस कांग्रेसी नेता दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ CBI को मिली शिकायत? 800 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का आरोप

     

    बेंगलुरू : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद एवं कुलबर्गी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण डोड्डामणि सहित पांच लोगों के खिलाफ 800 करोड रुपये के कथित घोटाले में शामिल होने की शिकायत सोमवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और कर्नाटक लोकायुक्त के पास दर्ज की गई।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेंगलुरु दक्षिण जिला अध्यक्ष एनआर रमेश द्वारा दायर की गई शिकायत में विशेष रूप से डॉ. बीआर अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और डॉ. बीआर अंबेडकर डेंटल कॉलेज में प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में कार्यरत श्री डोड्डामणि पर कथित घोटाले में केंद्रीय व्यक्ति होने का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से लेकर जालसाजी और सत्ता का दुरुपयोग शामिल है।

    शिकायत में श्री डोड्डामणि के साथ एचएस महादेव प्रसाद, डॉ. एनटी मुरली मोहन, वीएस कुबेर और जनसंपर्क अधिकारी अमानुल्ला खान के नाम है। रमेश का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अयोग्य छात्रों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला देकर धन लेने की योजना बनाई थी। उनका दावा है कि कॉलेज प्रशासन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न हितधारकों द्वारा कई शिकायतें दर्ज किए जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि आरोपियों ने फर्जी तरीकों से प्रवेश का वादा करके प्रत्येक छात्र से एक करोड़ रुपये से दो करोड़ रुपये तक की रकम एकत्र की। रमेश ने आगे आरोप लगाया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में असफल हुए छात्रों को प्रवेश की सुविधा देने के लिए झारखंड और अन्य राज्यों के कॉलेजों से फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र खरीदे गए थे। उन्होंने कहा कि विशेष चिंता का विषय कलबुर्गी में आगामी चुनाव के लिए डोड्डामणि की उम्मीदवारी है, जिससे राजनीतिक मिलीभगत और भाई-भतीजावाद के आरोप लग रहे हैं।

  • पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमला मामला: सुरक्षाबलों ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

    पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमला मामला: सुरक्षाबलों ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

     

    जम्मू: सुरक्षाबलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को भारतीय वायुसेना के वाहन पर हमले के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए। 4 मई को पुंछ के सुरनकोट के बकराबल (सनाई) इलाके में आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के दो वाहनों पर हमला किया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।

    अधिकारियों ने बताया, पुलिस ने पूछताछ के लिए अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। पुंछ के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। जीओसी 16 कोर और एडीजीपी जम्मू सहित सेना तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को हमले वाली जगह का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।

    ऐसा माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा और पहचान गुप्त रखी जाएगी। अधिकारियों ने चार मोबाइल नंबर क्रमश: 9541051982, 8082294375, 9541051982 और 8082294375 जारी किए हैं, जिन पर लोग संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं।

  • अमित शाह फेक वीडियो मामले के आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

    अमित शाह फेक वीडियो मामले के आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

     

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है. पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री को भी नोटिस भेजा था. वहीं, अरुण रेड्डी को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने अरुण को तीन दिनों के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा था.

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रेड्डी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी. अरुण रेड्डी की 3 दिनों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया था.

  • NEET पेपर लीक पर बोली प्रियंका गांधी, कहा 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ एक बार फिर से हुआ खिलवाड़ …

     NEET पेपर लीक पर बोली प्रियंका गांधी, कहा 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ एक बार फिर से हुआ खिलवाड़ …

     

     

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने NEET एग्जाम का पेपर लीक होने पर कहा कि पिछले दस बरसों से करोड़ों होनहार युवाओं के साथ चल रहा यह सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे? युवाओं को बहलाने के लिए संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून पास हुआ था. वह कानून कहां है?

    24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ... NEET पेपर लीक पर बोली प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी 2024) 5 मई को आयोजित किया. देश भर में हुए नीट एग्जाम 2024 में पेपर लीक होने की खबरों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि एक बार फिर से NEET का पेपर लीक होने की खबरें आ रही हैं. देश के 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ.

    प्रियंका गांधी ने एग्जाम का पेपर लीक होने की खबरों पर आगे सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले दस बरसों से करोड़ों होनहार युवाओं के साथ चल रहा यह सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे? युवाओं को बहलाने के लिए संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून पास हुआ था. वह कानून कहां है? लागू क्यों नहीं होता?

     

  • बिहार में NEET का पेपर लीक होने पर FIR, राजस्थान में पकड़ा गया एक आरोपी, पढ़ें NTA ने क्या कहा?

     बिहार में NEET का पेपर लीक होने पर FIR, राजस्थान में पकड़ा गया एक आरोपी, पढ़ें NTA ने क्या कहा?

     

    राजस्थान के भरतपुर में डमी कैंडिडेट को परीक्षा देते पकड़ा गया। वहीं, सवाई माधोपुर में गलत पेपर मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। बिहार के पटना में पेपर लीक होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज की गई है।

     

    NEET - India TV Hindi

    देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के आयोजन में भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। बिहार की राजधानी पटना में पेपर लीक होने की सूचना के बाद FIR दर्ज की गई है। वहीं, राजस्थान के भरतपुर में डमी कैंडिडेट को परीक्षा देते पकड़ा गया है। राजस्थान के ही सवाई माधोपुर में हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी का पर्चा बांट दिया गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। छात्रों और अभिवावकों ने परीक्षा केंद्र में काफी देर तक हंगामा किया। राजस्थान के सीकर में एक छात्र ने दूसरे छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर ही मार दिया। इसके बाद वह परीक्षा देने चला गया। आरोपी चाकू मारने के बाद परीक्षा देता रहा और पुलिस परीक्षा केंद्र के बाहर उसका इंतजार करती रही।

    भरतपुर एएसपी ने बताया कि एक स्कूल में एक अभ्यर्थी के स्थान पर एक डॉक्टर को परीक्षा देते पकड़ा गया। उसने बताया कि उसके साथ 4-5 लोग हैं, जिनकी भूमिका उसे परीक्षा में बैठाने में थी। कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला व्यक्ति एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस के अनुसार 10 लाख रुपये में सौदा करने के बाद उसने दूसरे की जगह पर परीक्षा देने का फैसला किया था।

    पटना एसएसपी ने बताया कि NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक FIR दर्ज की गई है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई स्थानों पर रेड भी मार रही है।

    सवाई माधोपुर से पेपर लीक होने की आशंका

    सवाई माधोपुर के आदर्श विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर हिंदी मीडियम परीक्षार्थियों को अंग्रेजी मीडियम और इंग्लिश मीडियम विद्यार्थियों को हिंदी का पर्चा मिलने के बाद बवाल मच गया। विद्यार्थियों ने आपत्ति जाहिर की तो उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद परीक्षा छोड़कर विद्यार्थी और उनके परिजन कैंपस में हंगामा करने लगे। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट लेकर विरोध प्रदर्शन किया। खबर है कि पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों के साथ मारपीट भी की। पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच कई बच्चे पर्चा लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर आ गए। छात्रों को पेपर और ओएमआर मार्कशीट अलग-अलग दिए गए। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पेपर पहले ही खोल लिए गए थे और इन्हीं के जरिए पेपर लीक किया गया।

    NTA ने क्या कहा?

    NEET की परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी NTA ने राजस्थान के सवाई मधोपुर में हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम के पेपर बांटने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पेपर लीक होने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार सवाई माधोपुर में गलत पेपर मिलने पर कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया और पर्यवेक्षक को दोबारा पेपर बांटने का मौका नहीं दिया गया। छात्र पेपर लेकर जबरन बाहर निकल आए, जबकि नियम के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद ही छात्र बाहर निकल सकते हैं। इन्हीं छात्रों की वजह से शाम चार बजे के करीब पेपर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। हालांकि, तब तक सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू हो चुकी थी और अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के अंदर थे। ऐसे में पेपर लीक होने की किसी भी संभावना से इंकार किया जाता है। अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा हुई। सवाई माधोपुर में भी 120 छात्रों की परीक्षा थोड़ी देर बार दोबारा शुरू की गई।

  • राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भड़के 200 यूनिवर्सिटीयों के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

    राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भड़के 200 यूनिवर्सिटीयों के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

     

    करीब 200 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स ने राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सभी ने साझा बयान कर कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा की है. साझा बयान पर 180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर हैं.

    राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के 200 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    हिंदुस्तान में मेरिट के आधार पर नहीं बनते VC

    बता दें कि करीब चार-पांच महीने राहुल गांधी ने हिंदुस्तान के वाइस चांसलर्स को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, आज हिंदुस्तान के वाइस चांसलर मेरिट के आधार पर नहीं बनते हैं. आज सभी वाइस चांसलर एक ही संगठन के हैं. सारी संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा है.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ करीब 200 विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सभी ने साझा बयान जारी कर राहुल गांधी के आरोपों की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि वाइस चांसलर्स की नियुक्ति योग्यता को ताक पर रख कुछ संगठनों से संबंधों के आधार पर की जा रही है.

    साझा बयान में कुलपतियों और अन्य वरिष्ठ शिक्षाविदों ने राहुल गांधी के आरोप का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से योग्यता के आधार पर हो रही है. कुलपति अपने कामकाज में संस्थाओं की मर्यादा और नैतिकता का ध्यान रखते हैं. ग्लोबल रैंकिंग के हिसाब से देखें तो भारतीय विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है.

    180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर

    साझा बयान वाले दस्तावेज पर 180 वाइस चांसलर्स और शिक्षाविदों के हस्ताक्षर हैं. दस्तखत करने वालों में संगीत नाटक अकादमी, साहित्य अकादमी,एनसीआईआरटी, नेशनल बुक ट्रस्ट, एआईसीटीई, यूजीसी आदि के प्रमुख भी शामिल हैं.

  • पुंछ आतंकी हमले वाले बयान के बाद अब पंजाब के पूर्व-CM चन्नी का आया स्पष्टीकरण

    पुंछ आतंकी हमले वाले बयान के बाद अब पंजाब के पूर्व-CM चन्नी का आया स्पष्टीकरण

     

    चंडीगड़:  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला होने के मामले में पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने विवादित बयान पर उनका अब स्पष्टीकरण आया है। चन्नी ने कहा- मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। मेरे कहने का मतलब था कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही हमला हुआ था। मगर बीजेपी द्वारा उसकी जांच नहीं करवाई गई और अभी तक नहीं पता चल पाया कि उक्त हमले में कौन लोग शामिल थे। चन्नी ने कहा- जम्मू कश्मीर के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक द्वारा पिछले अटैक के बार कह दिया गया था कि ऐसे अटैक फिर हो सकते हैं। मगर सरकार ने उक्त शिकायत की सार नहीं ली। चन्नी ने कहा- पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने पिछले अटैक पर पीएम मोदी का इस्तीफा मांगा था।

    ये साजिश के तहत अटैक किया गया था। ये बयान जाखड़ द्वारा स्टेज पर दिया गया था। चन्नी ने कहा- जाखड़ का कोई स्टैंड नहीं है। चन्नी ने कहा- मेरे देश के जवान जब शहीद होते हैं तो मुझे दुख होता है। मगर बीजेपी इसे अपना स्टंट बनाकर रही है।चन्नी ने कहा था कि पुंछ हमला बीजेपी का स्टंट है। हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती आ रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए किए गए हैं। लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है। पटियाला में बीते दिन एक किसान की बीजेपी का विरोध करते हुए मौत हो गई थी।

    इस पर चन्नी ने कहा- भाजपा पंजाब की अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहती है। वे जानते हैं कि अगर हमने खेती-किसानी को बर्बाद कर दिया तो पंजाब डूब जाएगा। इन्हीं बयानों को लेकर चन्नी को पिछले 24 घंटे से पूरे देश में विरोध का सामान करना पड़ रहा था। अब चन्नी ने वीडियो जारी कर अपना स्पष्टिकरण दिया है।

  • जानें किस जगह पर कांग्रेस कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने बोला हमला, कारों में तोड़फोड़; जमकर मचाया उत्पात..

    जानें किस जगह पर कांग्रेस कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने बोला हमला, कारों में तोड़फोड़; जमकर मचाया उत्पात..

     

    अमेठी : अमेठी में कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर रविवार आधी रात के आसपास कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने बाहर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की और हंगामा मचाने के बाद भाग गए।

    इस घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंगल पार्टी कार्यालय पहुंचे। सीओ सिटी मयंक द्विवेदी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।

    द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • आईसीएसई 10वीं- आईएससी ने 12वीं के नतीजे किये घोषित, ऐसे चेक करें अपना Result

     आईसीएसई 10वीं- आईएससी ने 12वीं के नतीजे किये घोषित, ऐसे चेक करें अपना Result

    नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने (CISCE) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट https://cisce.org/ या results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। ICSE 10वीं में 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के पास हुए हैं। ISC 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए हैं।

    काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कल जानकारी दी थी कि दोनों कक्षाओं के लिए नतीजे सोमवार, 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को यूनिक ID, इंडेक्स नंबर, कैप्चा की जरूरत है।

    इस साल सीआईएससीई बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा 10 के लिए 28 मार्च और कक्षा 12 के लिए 3 अप्रैल को समाप्त हुईं थी। साल 2023 के रिजल्ट में गर्ल्स हाईस्कूल की 12वीं की छात्रा मावरा नसीब और ब्वॉयज हाईस्कूल के 10वीं के छात्र सार्थक सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर बनी मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया था। ह्यूमैनिटीज कैटेगरी की मावरा नसीब ने 99.25 प्रतिशत अंक जबकि सार्थक सिंह ने 99.40 फीसदी नंबर प्राप्त किए थे। 12वीं के कोऑर्डिनेटर और सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रिंसिपल फादर थॉमस कुमार के अनुसार, प्रयागराज के 19 और प्रतापगढ़ के एक कॉलेज के लगभग 3200 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी।