अमित शाह फेक वीडियो मामले के आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

अमित शाह फेक वीडियो मामले के आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है. पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री को भी नोटिस भेजा था. वहीं, अरुण रेड्डी को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने अरुण को तीन दिनों के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा था.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रेड्डी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी. अरुण रेड्डी की 3 दिनों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *