Category: NATIONAL

  • PNB ने ग्राहकों को किया सचेत,अगर नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

     PNB ने ग्राहकों को किया सचेत,अगर नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

     

    नई दिल्ली : PNB ने अपने ग्राहकों को एक अलर्ट भेजा है जिनके खातों में पिछले तीन साल से कोई धन नहीं है। बैंक ने कहा कि ऐसे खाते को एक महीने में बंद कर दिया जाएगा। अगर आपने पिछले 3 साल से PNB अकाउंट में कोई लेनदेन नहीं किया है, तो तुरंत इसे पूरा करें, वरना आपको मुसीबत आ सकती है।

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि अगले एक महीने में उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा यदि पिछले तीन साल में कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है या खाते में पैसा नहीं है। बैंक ने सूचना दी है कि खातों की गणना 30 अप्रैल, 2024 से शुरू होगी।

    पंजाब नेशनल बैंक ने कहा कि खातों को एक महीने बाद निष्क्रिय कर दिया जाएगा, बिना किसी नोटिस के। लेकिन डीमैट खातों से जुड़े अकाउंट्स को बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, 25 साल से कम उम्र के ग्राहकों के लिए स्टूडेंट खाते, नाबालिग खाते, SSY/PMJJBY/PMSBY/APY जैसे स्कीम्स के लिए खोले गए खाते चालू रहेंगे।

  • अब की बार अप्रैल की गर्मी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया का पसीना निकाला, सामने आने लगे 19वीं सदी के रिकॉर्ड

    अब की बार अप्रैल की गर्मी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया का पसीना निकाला, सामने आने लगे 19वीं सदी के रिकॉर्ड

    इस साल अप्रैल ने भारत ही नहीं, पूरी दुनिया का पसीना निकाल दिया. ये अब तक का सबसे गर्म महीना रहा. अप्रैल में औसत तापमान 15.03 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1850-1900 के महीने के औसत से 1.58 डिग्री सेल्सियस अधिक था. यह अप्रैल के लिए 1991-2020 के औसत से 0.67 डिग्री सेल्सियस अधिक था

    गर्मी बढ़ती जा रही है. लोगों का हाल बुरा हो गया है. अभी तो ये शुरुआत है और आने वाले महीनों में लोगों को इससे कोई राहत नहीं मिलने वाली है. बुधवार को जारी नए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल की गर्मी ने भारत ही नहीं, पूरी दुनिया का पसीना निकाल दिया. पूरी दुनिया में अप्रैल महीने में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी थी.यूरोपीय संघ की जलवायु एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) ने कहा, यह रिकॉर्ड-उच्च तापमान का लगातार 11वां महीना था, जो अब कमजोर हो रहे अल नीनो और जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रभाव का परिणाम है.

    अप्रैल में औसत तापमान 15.03 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1850-1900 के महीने के औसत से 1.58 डिग्री सेल्सियस अधिक था. यह अप्रैल के लिए 1991-2020 के औसत से 0.67 डिग्री सेल्सियस अधिक था. सी3एस के निदेशक कार्लो बूनटेम्पो ने कहा, वर्ष की शुरुआत में अल नीनो चरम पर था. हालांकि, अल नीनो जैसे प्राकृतिक चक्रों से जुड़े तापमान में बदलाव आते-जाते रहते हैं.

    जलवायु एजेंसी ने कहा कि पिछले 12 महीनों (मई 2023-अप्रैल 2024) में वैश्विक औसत तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है, जो 1991-2020 के औसत से 0.73 डिग्री सेल्सियस अधिक और 1850-1900 के औसत से 1.61 डिग्री सेल्सियस अधिक है. सी3एस के अनुसार, वैश्विक औसत तापमान जनवरी में पहली बार पूरे वर्ष के लिए 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर गया.

  • जानिए पंजाब में किस जगह पूर्व डिप्टी मेयर ने आप को अलविदा कह थाम लिया बीजेपी का दामन

    जानिए पंजाब में किस जगह पूर्व डिप्टी मेयर ने आप को अलविदा कह थाम लिया बीजेपी का दामन

    अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका, अमृतसर के पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव के बीच अमृतसर में भाजपा में शामिल हो गए। एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह ने लिखा, “अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पंजाब के अमृतसर में भाजपा में शामिल हुए।”

    पंजाब में इसकी 13 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा, सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को गुरुदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

    इस बीच पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना 7 मई से शुरू हो गया। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पंजाब की 13 सीटों के लिए सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पंजाब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये अधिकारी 14 मई से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

    पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने कहा कि विभिन्न राज्यों के 13 आईएएस अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि सात आईपीएस अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी भूमिका चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के संबंध में ईसीआई के नियमों और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना है।

  • अंपायर्स से बहसबाजी करना पड़ा संजू सैमसन को महंगा, BCCI ने लगाया जुर्माना, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

    अंपायर्स से बहसबाजी करना पड़ा संजू सैमसन को महंगा, BCCI ने लगाया जुर्माना, जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद

     

    नई दिल्ली- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अंपायर्स से बहस करना महंगा पड़ गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए बीसीसीआई ने उन पर मोटा जुर्माना ठोका है। सैमसन को अपनी मैच फीस का 30 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर बोर्ड को देना होगा।

    दरअसल, जब दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर संजू सैमसन ने जोरदार शॉट मारा तो बाउंड्री पर तैनात शाई होप ने उनका कैच लपक लिया। इस दौरान उन्हें खुद को बाउंड्री छूने से बचाते देखा गया। इस करीबी मामले के बावजूद अंपायर ने बिना समय गवाएं आउट दे दिया। संजू भी डगआउट की तरफ जाने लगे। इस दौरान रीप्ले में उनके कैच आउट का वीडियो चला जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अंपायर से बात करने के लिए पहुंचे। इस मैच में राजस्थान के कप्तान 46 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए।

    इस विवाद पर अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “जब बदला है खेल, वो था संजू सैमसन का फैसला… संजू सैमसन के आउट होने का फैसला, अब कोई कुछ भी कहे, अलग-अलग ओपिनियन हो सकती है इस पर, लेकिन जब आप साइड ऑन देखेंगे, तो दो बार पैर बाउंड्री लाइन पर लगता है, और वो बहुत क्लियर है। और मैं बहुत साफ हूं, या तो आप टेक्नॉलजी को इस्तेमाल मत कीजिए, और अगर आप टेक्नॉलजी इस्तेमाल करते हैं और टेक्नॉलजी गलत होती है, तो ये ऐसे ही है जैसे आप दूध में मक्खी देखकर निगल जाएं। ये ऐसे ही है जैसे दूध में मक्खी पड़ी है और आपसे कोई कहे, इसे पियो, आप नहीं पियोगे ना, ये ऐसे ही है। दो बार पैर लगता है, और इसके बाद कोई अगर कहे ये नॉटआउट है।”

  • क्या अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार? बीजेपी ने किया ये दावा

    क्या अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार? बीजेपी ने किया ये दावा

     

    चंडीगढ़: हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा नायब सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा चुनावों के बीच में हुए खेला पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जहां कांग्रेस पर निशाना साधा है तो वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने निर्दलीय विधायकों ने सही समय पर सही फैसला लिया है। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा है कि नायब सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उनके मीडिया सेक्रेटरी ने दावा किया है कि सरकार को कोई खतरा नहीं है।

    इन तीन विधायकों ने छोड़ा था, सौंपा पत्र
    हरियाणा में नायब सैनी सरकार को समर्थन दे रहे चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान और विधायक पुंडरी रणधीर गोलन के साथ धर्मपाल गोंदर विधायक नीलोखेड़ी ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। इन विधायकों ने राज्यपाल को सूचित भी कर दिया है। विधायकों ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का ऐलान किया है। गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से निर्दली विधायक राकेश दौलताबाद भी नाराज बताए जा रहे हैं। तीन निर्दलियों के समर्थन खींचने से नायब सैनी सरकार पर संकट आया है।

    पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर और आज़ाद रणजीत चौटाला के इस्तीफे के बाद 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में फिलहाल 88 विधायक हैं, ऐसे में बीजेपी को मौजूदा विधानसभा की 88 सीटों के आधार पर 45 विधायकों का समर्थन चाहिए। लेकिन नायब सिंह सैनी सरकार के पास 43 विधायकों का ही समर्थन है। जिसमें से 40 बीजेपी के विधायक, हरियाणा लोकहित पार्टी के एक और दो निर्दलीय हैं। मतलब सरकार को अभी भी 2 विधायकों का समर्थन चाहिए। हालांकि बीजेपी को ऐसी उम्मीद है कि जेजेपी के बागी विधायक सरकार को अपना समर्थन दे सकते हैं।

    बीजेपी का दावा अल्ममत में नहीं
    मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी परवीन अत्रे ने दावा किया है कि सरकार की सेहत पर कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने पर हरियाणा सरकार पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। आज भी हरियाणा की सरकार बहुमत की सरकार है। हरियाणा की सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है। अत्रे ने कहा कि अगर अंक गणित और आंकड़ों को देखा जाए आज सरकार के पास 47 विधायकों का समर्थन है। जिसकी वजह से सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है, उन्होंने कहा कि अगर क़ानूनी दृष्टि से बात की जाए तो सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आ सकता, इससे पहले विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी, जो कि गिर गया था, क़ानून ये कहता है कि छह महीने तक दुबारा अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता।

  • पश्चिमी कमान ने गगन स्ट्राइक-II अभ्यास का आयोजन किया

    पश्चिमी कमान ने गगन स्ट्राइक-II अभ्यास का आयोजन किया

    पश्चिमी कमान ने गगन स्ट्राइक-II अभ्यास का आयोजन किया

    चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)पश्चिमी कमान (सेना) के तत्वावधान में खड़गा कोर ने पंजाब में विभिन्न स्थानों पर तीन दिवसीय संयुक्त अभ्यास गगन स्ट्राइक – II का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जो विकसित क्षेत्रों में मशीनीकृत संचालन के समर्थन में परिष्कृत प्रक्रिया तथा आक्रमक हेलीकाप्टरों के वैध संचालन के अभ्यास के रूप में किया गया।

    पश्चिमी कमान के सेनाध्यक्ष जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के साथ साथ खड़गा कोर के सेनाध्यक्ष ने खड़गा कोर, भारतीय वायु सेना और आर्मी एविएशन के सभी रैंकों को उनकी पेशेवर उत्कृष्टता और एकीकृत संचालन के प्रयासों के तालमेल के लिए बधाई दी।

    अपाचे और एएलएच – डब्लूएसआई हेलीकॉप्टरों, निशस्त्र हवाई वाहनों और भारतीय सेना के विशेष बलों को शामिल करते हुए इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य आक्रमण के दौरान मशीनीकृत बलों की मांग के अनुसार हेलीकॉप्टरों द्वारा लाइव फायरिंग के साथ-साथ स्ट्राइक कोर द्वारा जमीनी हमले के समर्थन में विभिन्न बल गुणक का सत्यापन और अभ्यास करना था। इस अभ्यास में दोनों सेनाओं के बीच उच्च स्तर के तालमेल और संयुक्त कौशल का प्रदर्शन किया गया। अभ्यास का लक्ष्य घने वायु रक्षा वातावरण में अन्य बल गुणकों द्वारा समर्थित केंद्रीकृत और विकेन्द्रीकृत आक्रमक हेलीकॉप्टर मिशनों और युद्ध के मैदान में योजनाबद्ध और अकस्मात लक्ष्यों को पूरा करने पर केंद्रित था।

    ग्राउंड फोर्स कमांडरों ने स्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाने और मोबाइल और स्थिर लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए ड्रोन सहित हवाई उपकरणों का उपयोग किया। इस अभ्यास ने पश्चिमी कमान की संरचनाओं और इकाइयों को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी जमीनी और हवाई संपत्तियों के निर्बाध एकीकरण के साथ संयुक्त अभियानों को अंजाम देने में सक्षम बनाया।

  • कांग्रेस को लगा एक और झटका शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

     कांग्रेस को लगा एक और झटका शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

     

    फिल्म एक्टर और पॉपुलर टीवी होस्ट शेखर सुमन ने दोबारा अपनी राजनीतिक पारी बीजेपी के साथ शुरू की है. शेखर इससे पहले 2009 में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतरे थे. शेखर सुमन के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं पूर्व मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है.

    मतदान के दिन कांग्रेस को झटका, शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने थामा BJP का दामन

    बीजेपी ज्वाइन करने हुए शेखर सुमन और राधिका खेड़ा
     

    देश में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की पूर्व नेता और मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा के साथ ही फिल्म कलाकार शेखर सुमन ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है. बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने दोनों को ज्वाइन करवाया है. इस दौरान शेखर सुमन ने कहा- मैं खुद को नेता नहीं मानता लेकिन हमारा भी एक सामाजिक दायित्व है. हम भी अपने देश को विकसित देखना चाहते हैं, उसमें योगदान देना चाहते हैं.

    बीजेपी में योगदान करने के बाद शेखर सुमन ने ये भी कहा कि उन्हें कल तक पता नहीं था कि वो आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत कुछ अनायास हो जाता है, मैं बीजेपी में सकारात्मक सोच के साथ आया हूं. मुझे भगवान का आदेश मिला और मैं बीजेपी में शामिल होने आ गया.

    दस साल में आया बड़ा बदलाव- शेखर सुमन

    शेखर सुमन ने टीवी9 से बात करते हुए कहा कि 10-15 साल पहले हम जहां थे, आज उससे बहुत आगे बढ़ चुके हैं, हर क्षेत्र में बदलाव आया है. पहले जहां ठहराव आ गया था, अब उसमें गतिशीलता आ गई है. शेखर सुमन ने कहा कि स्टार प्रचारक या लोकसभा चुनाव जैसा कुछ सोच कर नहीं आया हूं, पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देगी, उसे स्वीकार करूंगा. उन्होंने इस दौरान हीरामंडी की सफलता को लेकर भी खुशी जताई

  • बड़ी सफलता:सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

      बड़ी सफलता:सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

    मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आतंकियों के शव बरामद कर उनकी पहचान की जाएगी। सुबह ही खबर आई थी कि लश्कर कमांडर बासित अहमद डार में कुलगाम की इस मुठभेड में घिर गया है।

    पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें ठिकाने से बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

    कुलगाम में मुठभेड़ पुंछ आतंकी हमले के बाद हुई है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और चार अन्य घायल हो गए थे। कुलगाम में मुठभेड़ ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक दल अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। कुलगाम इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

  • देश में आज से 7वें चरण की चुनावी प्रक्रिया जारी, रेस में PM मोदी, कंगना, मनीष और पवन सिंह 

    देश में आज से 7वें चरण की चुनावी प्रक्रिया जारी, रेस में PM मोदी, कंगना, मनीष और पवन सिंह

     

    देश में लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. एक ओर जहां तीसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं, तो वहीं सातवें चरण के लिए आज से चुनावी प्रक्रिया का आगाज होने जा रहा है. यह चरण इस मायने में बेहद खास है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े चेहरों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी. यहां पर एक जून को वोट डाले जाएंगे. फिर 4 जून को देशभर में मतगणना होगी.

     

    देश में आज से 7वें चरण की चुनावी प्रक्रिया शुरू, रेस में होंगे PM मोदी, कंगना, मनीष और पवन सिंह

    देश में सातवें चरण की चुनावी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई.

    देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मंगलवार को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है. इसमें उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अपना वोट डाल दिया है. गुजरात में एक ही चरण में चुनाव कराए जा रहे हैं. साथ ही आज से 7वें चरण के चुनाव की भी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. 7वें चरण के तहत पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोटिंग (1 जून) कराई जाएगी.

    उत्तर प्रदेश देश के उन 3 राज्यों में (पश्चिम बंगाल और बिहार) शुमार है जहां पर सभी सातों चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं. पहले 2 चरणों में 8-8 सीटों पर वोटिंग कराई गई. जबकि तीसरे चरण में 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है. शेष अन्य चरणों में कम से कम 13 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी. सातवें चरण में यूपी में 14 संसदीय सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी. वाराणसी के अलावा गोरखपुर, बांसगांव, चंदौली और बलिया की लोकसभा सीट शामिल है. 7वें चरण के चुनाव के लिए आज मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

    14 मई तक किए जा सकेंगे नामांकन

    7वें चरण के चुनाव के लिए 14 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जबकि 17 मई तक दाखिल नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. इस चरण के लिए मतदान एक जून को कराए जाएंगे. इस चरण के दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

    पंजाब-हिमाचल में एक ही चरण में वोटिंग

    उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के अलावा पंजाब (13), बिहार (8), पश्चिम बंगाल (9), हिमाचल प्रदेश (4), झारखंड (3), ओडिशा (6) और चंडीगढ़ (1) में वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे. चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर भी इसी चरण में वोट पड़ेंगे. पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं तो हिमाचल प्रदेश में 4 सीटें आती हैं.

  • ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਬਣੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਧਰਮਿੰਦ ਭਿੰਦਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੋਆਬਾ ਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਬਣੇ ਦੋਆਬਾ ਮੀਡਿਆ ਇੰਚਾਰਜ

    ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਬਣੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਧਰਮਿੰਦ ਭਿੰਦਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੋਆਬਾ ਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਬਣੇ ਦੋਆਬਾ ਮੀਡਿਆ ਇੰਚਾਰਜ

    ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਬਣੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਧਰਮਿੰਦ ਭਿੰਦਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੋਆਬਾ ਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਬਣੇ ਦੋਆਬਾ ਮੀਡਿਆ ਇੰਚਾਰਜ

    ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਨੇ ਦੁਆਬਾ ਦੇ ਜਥੇਬੰਦਕ ਢਾਂਚੇ ਦਾ ਕੀਤਾ ਵਿਸਤਾਰ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਤੇ ਦੋਆਬਾ ਆਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਨਿਯੁਕਤੀਆਂ

    ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਨੇ ਦੁਆਬਾ ਦੇ ਜਥੇਬੰਦਕ ਢਾਂਚੇ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਦੁਆਬਾ ਦੇ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਅਹੁਦਿਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕਾਲੀਆ ਕਲੋਨੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਭਰਵੀਂ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਜੀਰਾ ਅਤੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਇਕਾਈ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਿੰਦਾ ਨੂੰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੁਆਬਾ, ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਨੂੰ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਦੁਆਬਾ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਨਾ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਦੁਆਬਾ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੋਬੀ ਨੂੰ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰ ਦੁਆਬਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਜੀਰਾ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੜੀ ਜਾ ਰਹੀ MSP ਦੀ ਲੜਾਈ ਇਕੱਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਸਾਨੂੰ ਸਭ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਲੜਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਜਿਹੜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰ ਅੰਦਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਸਬਕ ਜਰੂਰ ਸਿਖਾਉਣ ਅਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਬੋਲੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਪਹੁੰਚ ਸਕੇ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਆਕੜੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦੇ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਰਪਾਲਪੁਰਾ ‘ਤੇ 302 ਦਾ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਹੌਲ ਲਈ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਪਰਨੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ‘ਤੇ 120 ਦੀ ਧਾਰਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

    ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਿਜਲੀ ਨੰਗਲ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ 22 ਮਈ ਨੂੰ ਸ਼ੰਭੂ ਅਤੇ ਖਨੌਰੀ ਵਿਖੇ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਕਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਦੁਆਬੇ ਤੋਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਬਾਜੀ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉੱਠ ਕੇ ਕਿਸਾਨੀ ਮੋਰਚੇ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਗਰੀਬ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ , ਛੋਟੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਮਾਰੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹੱਕ ਵੀ ਮੁੜ ਸੁਰਜੀਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਣ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੱਡੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਇਹ ਸਾਜਿਸ਼ ਰਚ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਵੱਡੇ ਸਰਮਾਏਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਰਜ਼ੇ ਦੇ ਇਵਜੋਂ ਦੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਉਹ ਭੁੱਲ ਜਾਣ। ਪੰਜਾਬੀ ਆਪਣਾ ਕੱਤਰਾ ਕਤਰਾ ਖੂਨ ਵਹਾ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪਰ ਆਪਣੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ, ਆਪਣੇ ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਹੱਕ ਖੋਹਣ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜੋ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਉਹ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨੀ ਮੋਰਚੇ ਤੇ 22 ਮਈ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਉਹ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪੁੱਜਣਗੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਅੱਛਰ ਸਿੰਘ ਗਡਾਣਾ, ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ, ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸਲੇਮਪੁਰ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੱਲੂ, ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿੱਠੂ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਕੜ, ਨੋਨੀ ਸ਼ਰਮਾ, ਮਨੀਸ਼ ਫੈਨ ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਡਿਪਟੀ ਬਹਿਲ, ਸਾਹਿਬ ਬਹਿਲ, ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ, ਜਪਜੀ ਸਿੰਘ, ਗੱਗੀ ਭੱਟੀ, ਸਾਬੀ ਨੁੱਸੀ, ਕਮਲ ਨੁੱਸੀ, ਜੱਸਾ ਨੁੱਸੀ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ, ਲਵ ਕੋਕਲਪੁਰ, ਪ੍ਰਦੀਪ ਭਿੰਦਾ, ਬਾਵਾ, ਮਿੱਠੂ, ਮੱਲੀ,ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਨਕੋਦਰ, ਕੁਲਦੀਪ ਬਿਜਲੀ ਨੰਗਲ, ਰਵੀ ਲੋਹਗੜ , ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਰਈਆ, ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਬੁੱਟਰ , ਮਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨਿਜਾਮਪੁਰ, ਦੀਪ ਰੰਧਾਵਾ , ਸੁਖ ਰੰਧਾਵਾ, ਕੰਨੁ ਬਹਿਲ, ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਮੰਗਾ ਰੰਧਾਵਾ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ, ਚਰਨਜੀਤ ਮਿੰਟਾ, ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਨੇਸਰ, ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਕਮਲਜੀਤ ਨੁੱਸੀ , ਮਿੰਟੂ, ਰਾਜਾ ਕਾਲੀਆ ਕਲੋਨੀ, ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ , ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।